भारत में 5G कब Launch होगा? Airtel, Jio और VI में से कौन मारेगा बाज़ी

भारत में 5G नेटवर्क कब आएगा? (जियो, एयरटेल या वोडा-आईडिया कब करेंगे रिलीज़)

5G Network Launch Date in India: 5G यानी Fifth Generation Mobile Network दुनिया के कई बड़े देशों जैसे अमेरिका, यूरोप, जापान और चीन के टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडरों द्वारा कब का लांच कर दिया गया है और भारत में इसे अक्टूबर 2022 में लॉन्च कर दिया जायेगा।

इस 5G Technology में Ultraspread Antenna के उपयोग के कारण High Speed Data Flow होता है जिससे आप केवल एक सेकेंड में 10GB तक Data डाउनलोड कर सकते हैं। 5G की यह Speed सुनकर आपको जरुर बड़ा झटका लगा होगा क्योंकि यह किसी भी अन्य 4G Network Speed से कई गुना ज्यादा है।

5G Launch in India 2022
5G Launch in India 2022
5G अवैलेबिलिटी इन इंडिया
कंपनी (सिम)लॉन्च डेट
रिलायंस जियोनवम्बर 2022
एयरटेलअक्टूबर 2022
वोडाफोन आईडिया (VI)अक्टूबर 2022 (अनुमानित)

 

India में 5G Network कब तक Launch होगा?

भारत सरकार द्वारा पहले ही 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी हो चुकी है और भारत के केंद्रीय संचार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव के अनुसार इंडिया में 5G को 12 अक्टूबर 2022 तक रिलीज कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि सरकार ने डेढ़ लाख करोड़ रूपये में 5G टेलीकॉम स्पेक्ट्रम बेचा है।

इससे पहले भारत के 13 शहरों में 5G सेवाएं दिए जाने की घोषणा की गई थी, जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, हैदराबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, जामनगर और पुणे शामिल है।

अब 5G पूरे विश्व में इंटरनेट स्पीड को एक नया आयाम देने वाला है, जिससे आप कोई भी डाटा केवल कुछ सेकेंड में Transfer कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 5G क्या है? कैसे काम करता है?

 

जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया में से कौन मारेगा बाज़ी?

जहां एयरटेल अक्टूबर के पहले हफ्ते में 5जी सेवाओं को रोलआउट कर देगा तो वही रिलायंस जिओ द्वारा दिवाली पर Jio 5G सेवाएं लॉन्च किए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि Vodafone-idea (VI) ने अभी तक किसी भी तारीख की घोषणा नहीं की है।

जहाँ अभी केवल Jio के पास ही 700MHz का स्पेक्ट्रम है, तो वहीं Airtel सबसे पहले 5जी रोलआउट करके बाज़ी मारने की फिराक में है और वोडा-आईडिया इस रेस में पिछड़ती दिखाई दे रही है।

 

Jio 5G Sim Launch Date in India

Reliance Jio ने अपनी 45वीं अनुअल जनरल मीटिंग के दौरान दिवाली (नवंबर 2022) तक भारत के 4 बड़े मेट्रो शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 5जी सेवाएं लांच करने की घोषणा कर दी है। तो वही दिसंबर 2023 तक भारत के सभी कस्बे और प्रमुख गांवों में कंपनी 5G नेटवर्क पहुंचाने का काम करेगी।

रिलायंस जियो ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए सबसे महंगी बोली लगाई है कंपनी ने 88078 करोड रुपए खर्च करके सबसे ज्यादा बैंड खरीदे हैं इसमें 700MHz, 800MHz 1800MHz, 3300MHz और 26GHz के फ्रीक्वेंसी बैंड शामिल है।

कंपनी ने 2020 में हुई अपनी 43वीं AGM Meeting में अपने 5G सलूशन को स्क्रैच (Zero) से पूरी तरह डेवेलोप कर लेने की जानकारी दी थी, जो पूर्णतः मेड इन इंडिया है।

देश में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के साथ ही इसकी टेस्टिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है, जो लो लेटेंसी में भी बढिया कवरेज देती है।

 

एयरटेल 5G लॉन्च डेट इन इंडिया

बिजनेस टुडे के इंडिया @100 इकोनामिक सम्मिट में एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में 5G सेवाएं रोल आउट करने की जानकारी दी है। जो देश के बड़े मेट्रो शहरों में शुरू होंगी हालांकि भारती एयरटेल मार्च 2024 तक देश के सभी कस्बों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करेगी।

Airtel ने 900MHz, 1800MHz 2100MHz और 3300MHz फ्रीक्वेंसी तथा 26 गीगा हर्ट्ज फ्रीक्वेंसी बैंड में 19867.8 मेगा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम को 43083 करोड रुपए में खरीदा है।

 

वोडा-आइडिया (VI) की 5जी सेवाएं

वोडाफोन-आईडिया द्वारा 5जी को लेकर कोई भी लॉन्चिंग की तारीख़ का ऐलान नही हुआ है लेकिन कंपनी अपने कस्टमर्स के साथ सम्पर्क में है। लेकिन एक्सपोर्ट का मानना है कि कंपनी अक्टूबर 2022 तक भारत के बड़े शहरों जैसे पुणे, गांधी नगर और बेंगलुरु आदि में इसे लांच कर सकती है, यहां Vi के 5G ट्रायल सफलतापूर्वक हो चुके हैं।

वोडाफोन आइडिया ने 18800 करोड रुपए में 5G का स्पेक्ट्रम एक्वायर किया है, जिसके लिए उसे 3300MHz और 26GHz के बैंड मिले हैं जिसे मिडबैंड कहा जाता है।

कंपनी का कहना है कि उनके 5जी सेवाएं प्रीमियम होंगी इसलिए थोड़ी महंगी हो सकती हैं, हालांकि इसमें डाटा भी ज्यादा दिया जाएगा।