Make Money With Telegram 2026: भारत में बेहद पॉपुलर हो चुका इंस्टेंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम अब बहुत से लोगों के लिए पैसे कमाने का साधन बनता जा रहा है, यहां आप टेलीग्राम चैनल या ग्रुप बनाकर 10 से अधिक तरीकों का इस्तेमाल करके पैसा कमा सकते हैं। टेलीग्राम एक क्लाउड आधारित मैसेजिंग ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित और विशेषज्ञतायुक्त माध्यम के रूप में संदेश भेजने और प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।

टेलीग्राम से पैसे कमाने के लिए आपको इस पर एक ग्रुप या चैनल बनाना होगा। जहां चैनल में आप अनलिमिटेड सब्स्क्राइबर्स को जोड़ सकते हैं, तो वहीं टेलीग्राम ग्रुप में आप 2 लाख सदस्यों तक ही जोड़ सकते हैं। इसलिए, आपको टेलीग्राम चैनल ही बनाना चाहिए। हालांकि यह आपके उपयोग और पैसे कमाने के तरीके के पर निर्भर करता है कि आप ग्रुप बनाते हैं या चैनल।
Telegram पर Channel कैसे बनाये?
Telegram पर Channel बनाना काफी आसान है यह बिलकुल whatsapp पर ग्रुप बनाने जैसा ही है। आइए आपको बताते है Telegram पर Channel kaise बनाये।
- 1. सबसे पहले आप Telegram App को आप Play Store से अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर ले।
- 2. अब यहाँ फोन नंबर से अपना Telegram अकाउंट बना लें।
- 3. अब यहाँ पेंसिल के आइकॉन पर क्लिक करें।
- 4. यहाँ New Channel को चुने और Create चैनल पर टैप करें।
- 5. इसके बाद अपने Channel का नाम यहाँ Enter करें। और अपने channel का Description भी Enter करें और टिक पर क्लिक करें।
- 6. टिक पर क्लिक करने के बाद आपको Public Channel को select करना है। और अपने Telegram Channel का link भी create कर लेना है।
- 7. next पेज पर आपको आपके friends की लिस्ट दिखाई देगी आप जिसे भी add करना चाहे कर सकते है। या बिना add किए save कर सकते है।
- 8 अपने invite या Channel link का इस्तेमाल करके आप अपने Channel पर Subcribers को add कर सकते है।
2026 में टेलीग्राम से पैसे कमाने के कुछ बेस्ट तरीके
Telegram ने 1,000+ subscribers वाले channels के लिए native ad revenue sharing शुरू किया है। इसके अलावा Telegram Stars के जरिए viewers सीधे creators को support (tips/paid content) कर सकते हैं। यह Telegram के official और legitimate तरीकों में शामिल है।
टेलीग्राम से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले एक चैनल बनाकर उसमें 1000+ सब्सक्राइबर्स जोड़ें। इसके बाद आप टेलीग्राम विज्ञापनों (लगभग 50% कमाई), एफिलिएट मार्केटिंग (प्रोडक्ट लिंक), या पेड चैनल/कंटेंट के जरिए कमाई कर सकते हैं। 1000 सब्सक्राइबर्स होने पर आपका चैनल विज्ञापन मोनेटाइजेशन के लिए eligible हो जाता है, और कमाई TON (क्रिप्टोकरंसी) में होती है।
- टेलीग्राम विज्ञापन
- टेलीग्राम स्टार
- टेलीग्राम प्रीमियम गिफ्टिंग
- टेलीग्राम पेड रिएक्शन्स
- टेलीग्राम फ्रेगमेंट मार्केटप्लेस
- एफिलिएट मार्केटिंग
- सब्सक्रिप्शन फीस चार्ज करके
- पेड प्रमोशन (Paid Posts)
- डिजिटल प्रोडक्ट (कोर्स या ईबुक) बेचकर
- दूसरे के टेलीग्राम चैनल प्रमोट करके
- टेलीग्राम बोट बनाकर
- ब्लॉग या वेबसाइट पर ट्रैफिक भेज कर
- यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करके
1. टेलीग्राम विज्ञापन (Telegram Ads)
Telegram का अपना official monetization program है जिसमें चैनल ओनर्स को ad revenue का हिस्सा मिलता है। 1000+ सब्सक्राइबर्स होने पर आपका चैनल इस सिस्टम के लिए eligible हो सकता है, लेकिन विज्ञापन अपने आप हर चैनल पर नहीं चलने लगते। इसके लिए Telegram का ad system आपके चैनल पर ads दिखाता है और कमाई mainly views और engagement पर depend करती है, सिर्फ subscriber count पर नहीं।
Revenue का लगभग 50% हिस्सा creators को मिलता है और payment आमतौर पर TON (Toncoin) में होती है। यह Telegram का official और legit तरीका है, लेकिन छोटे चैनल्स में earning काफी कम भी हो सकती है।
2. Telegram Stars
Telegram Stars ऐप के अंदर ही एक payment system है, जिससे users creators को सीधे support कर सकते हैं। viewers Stars खरीदते हैं और उन्हें किसी चैनल, bot या creator को भेज सकते हैं, जैसे tips या paid content access के लिए।
Creators इन Stars को बाद में convert करके पैसे या Toncoin में ले सकते हैं। यह Telegram का official तरीका है और खासकर bots, mini apps और premium content देने वालों के लिए useful है। लेकिन earning इस बात पर depend करती है कि आपकी audience कितनी willing है support करने के लिए।
3. Telegram Premium Gifting
Telegram में users दूसरे लोगों को Premium subscription gift कर सकते हैं। यह feature सीधे income method नहीं है, लेकिन creators इसे indirectly monetize कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, कुछ creators अपने loyal followers से Premium gift करने के लिए कहते हैं या incentives देते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसमें direct payout creator को नहीं मिलता, बल्कि यह support का एक indirect तरीका है।
4. Paid Reactions
Telegram में कुछ reactions ऐसे होते हैं जिन्हें users Stars खर्च करके भेजते हैं। जब audience आपके posts पर paid reactions देती है, तो यह एक तरह का micro-support बन जाता है।
यह feature engagement और earning दोनों को जोड़ता है, लेकिन इसकी earning आमतौर पर छोटी-छोटी amounts में होती है। यह तभी effective होता है जब आपके पास highly engaged audience हो।
5. Telegram Fragment marketplace
Fragment एक official marketplace है जहाँ Telegram usernames, anonymous numbers और कभी-कभी channels buy और sell किए जाते हैं। यह blockchain पर based है और transactions Toncoin में होती हैं।
अगर आपके पास कोई rare या valuable username है, तो आप उसे यहाँ बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
टेलीग्राम चैनल को बेचकर
कुछ लोग channels को grow करके भी बेचते हैं, लेकिन इसमें platform rules का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि हर तरह की buying-selling allowed नहीं होती। यह तरीका profitable हो सकता है, लेकिन इसमें risk और market understanding दोनों जरूरी हैं।
Channel selling price channel की quality, niche और actual engagement पर depend करती है। 1,000 active subscribers वाले niche channel ₹2,000–₹15,000 में बिक सकते हैं। Telega.io और PlayerUp जैसे platforms पर channel listings देखें।
6. एफिलिएट मार्केटिंग
आप अपने चैनल या ग्रुप में उत्पादों और सेवाओं के लिंक्स शेयर करके एफिलिएट कमीशन कमा सकते हैं। इस तरीके में आप Amazon या Flipkart जैसे platforms के products के affiliate links अपने चैनल पर शेयर करते हैं। जब कोई user आपके लिंक से खरीदारी करता है, तो आपको कमीशन मिलता है।
यह तरीका तब ज्यादा काम करता है जब आपका चैनल किसी specific niche पर focused हो, जैसे gadgets, fashion या deals। सिर्फ लिंक डालने से कमाई नहीं होती, आपको audience का trust बनाना पड़ता है और सही products recommend करने होते हैं। गलत या spammy लिंक डालने से लोग चैनल छोड़ भी सकते हैं।
टेलीग्राम पर बहुत से ऑफर्स, डील्स और लूट चैनल्स एफिलिएट कमीशन से ही कमाई करते है। एमेजन एसोसिएट्स, फ्लिपकार्ट, होस्टिंगर और कैशकरो, आदि भारत में कुछ बेहतरीन एफिलिएट प्रोग्राम है। यहाँ देखिए इंडिया में टॉप 10 एफिलिएट वेबसाइट्स?
7. पेड चैनल या ग्रुप (सब्सक्रिप्शन फीस)
आप अपने चैनल का एक premium version बना सकते हैं जहाँ users पैसे देकर exclusive content access करते हैं। यह content कुछ भी हो सकता है जैसे study material, courses, या specialized जानकारी।
यह तरीका stable income दे सकता है, लेकिन तभी काम करता है जब आपका content सच में valuable हो। खासकर trading tips या financial advice जैसे क्षेत्रों में credibility बहुत जरूरी है, वरना लोग जल्दी trust खो देते हैं। Telegram में आप private channels या bots के जरिए access control कर सकते हैं।
चेतावनी: शेयर मार्केट tips के लिए SEBI Registration अनिवार्य है। बिना registration के paid stock advice देना illegal है। Fantasy sports predictions भी कुछ राज्यों में restricted हैं। कोई भी financial/investment channel शुरू करने से पहले legal advice लें।”
8. पेड प्रमोशन (Paid Posts)
जब आपका चैनल बड़ा हो जाता है और उस पर अच्छा engagement आने लगता है, तब brands या दूसरे चैनल आपसे अपने promotion के लिए contact करते हैं। आप उनके posts अपने चैनल पर शेयर करके पैसे चार्ज कर सकते हैं।
यह Telegram पर सबसे common earning methods में से एक है। आपकी earning depend करती है आपके subscribers की quality, views per post और niche पर। अगर audience active है, तो छोटे चैनल भी अच्छी earning कर सकते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा ads डालने से audience irritate हो सकती है।
9. डिजिटल प्रोडक्ट बेचकर
आप अपने खुद के digital products जैसे e-books, online courses, templates या services बेच सकते हैं। Telegram इसमें एक distribution channel की तरह काम करता है जहाँ आप अपनी audience को directly target कर सकते हैं।
इसका फायदा यह है कि इसमें आपको पूरा profit मिलता है, किसी platform के साथ revenue share नहीं करना पड़ता। लेकिन इसके लिए आपको पहले trust build करना होता है और ऐसा product बनाना होता है जिसकी लोगों को सच में जरूरत हो।
यदि आप मुफ्त में अपना e-Book बनाना चाहते हैं, यहाँ जानिए eBook बेचकर पैसे कैसे कमाये?
10. दूसरे टेलीग्राम चैनल्स को प्रमोट करके
एक बार अच्छे खासे सब्सक्राइबर्स हो जाने के बाद आप अपने से संबंधित दूसरे टेलीग्राम चैनल को प्रमोट करके भी पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए दूसरे चैनल खुद-ब-खुद आपसे संपर्क कर लेते हैं, या आप चाहे तो खुद भी उनसे संपर्क कर सकते है। इस दौरान आप अपनी ऑडियंस (सब्सक्राइबरों की संख्या) और कुछ अन्य जरूरी फैक्टर के अनुसार अच्छी खासी रकम वसूल सकते हैं। हालांकि दूसरे चैनल्स को प्रमोट करते समय अपने सब्सक्राइबर्स की रूचि और हितों का ध्यान रखें और अपनी प्रोफाइल अपनी कॉन्टेक्ट डिटेल्स जरूर साझा करें।
» Bitcoin से पैसे कैसे कमाये?
» Shutterstock पर फोटो बेचकर पैसे कमाए?
» घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?
11. टेलीग्राम बोट बनाकर
टेलीग्राम बॉट बनाने और पैसे कमाने के लिए, सबसे पहले आपको टेलीग्राम बॉट API पर पंजीकरण करना होगा। फिर आपको एक प्रोग्रामिंग भाषा में कोडिंग करनी होगी और बॉट को विकसित करने के बाद आपको उपयोगकर्ताओं को सेवाएं प्रदान करके या विज्ञापनों के माध्यम से पैसे कमाने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा, आप सदस्यता मॉडल या एफिलीएट मार्केटिंग के माध्यम से भी कमाई कर सकते हैं। इस तरह, टेलीग्राम बॉट का निर्माण और प्रबंधन करके आप आसानी से पैसे कमा सकते हैं। आप टेलीग्राम बॉट्स का उपयोग करके उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाएं प्रदान कर सकते हैं और उससे पैसे कमा सकते हैं।
नोट: यह method उन लोगों के लिए है जिन्हें Python या JavaScript की basic knowledge है। Beginners के लिए यह method recommended नहीं है।
12. ब्लॉग या वेबसाइट पर ट्रैफिक भेज कर
आप अपने टेलीग्राम सब्सक्राइबर्स को अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर भेज कर वहां से अच्छा खासा ऐड रेवेन्यू जेनरेट कर सकते हैं। दरअसल ब्लॉग या वेबसाइट पर आप ऐडसेंस या दूसरे एड नेटवर्क के माध्यम से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। न्यूज़, कोर्स, टेक्नॉलजी और एजुकेशनल कंटेंट चैनल इसी तरह अपने सब्सक्राइबर्स को अपनी वेबसाइट पर भेज कर अच्छा खासा पैसा कमाते हैं।
13. यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करके
आप अपने सब्सक्राइबर्स को यूट्यूब चैनल पर भेज कर अपने यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करके काफी अच्छी इनकम जनरेट कर सकते हैं। कुछ आसान रिक्वायरमेंट और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरा करने के बाद यूट्यूब से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। यूट्यूब पर रील्स जैसी शॉर्ट वीडियोज़ भी Monetize हो जाती है।
» Instagram से पैसे कैसे कमाएं?
» AdMob क्या है? App बनाकर पैसे कमाए?
» Whatsapp से ऐसे कमाएं पैसे?
» Zomato से पैसे कैसे कमाए?
