Best Ganesh Ji Ke Gane, Songs, Aarti, Bhajan 2020 Free Download
Ganesh Chaturthi Songs 2020: इस साल गणेश चतुर्थी 22 अगस्त 2020 को मनाई जाएगी और गणेश विसर्जन जो 01 सितम्बर 2020 को किया जा रहा है। ऐसे में इन 10 दिनों को ख़ास बनाने के लिए हम कुछ बेस्ट गणेश चतुर्थी के गाने लेकर आए है, जिनमें भजन और आरती भी शामिल है। और कुछ सोंग्स बॉलीवुड फिल्मों के भी है काफी हिट भी रह चुके हैं।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर आप गणेश भगवान (Lord Ganesha) के इन Bhajans को चला कर अपना दिन भक्तिमय बना सकते है।
अगर आप गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं, तो डीजे पर भी यह गाने चला सकते हैं, अगर आप गणपति बप्पा की पूजा कर रहे है तो आप गणेश वंदना या आरती के रूप में इनमें से कुछ आरती गीत भी Play कर सकते है।
![]() |
Ganesh Chaturthi Special Songs: Ganesh ji Ke Gane |
आइए अब आपको यह गणेश जी के 10 बेस्ट भजन आरती और गाने बताते है।
10 Best Lord Ganesha Hindi Songs 2020 | गणेश जी के गाने/भजन/आरती
S.No. | Songs | Album/Movie Name | Singer/Artist |
---|---|---|---|
1. | सुनों गणपति बप्पा मोरिया | जुडवाँ 2 (2017) | अमित मिश्रा |
2. | देवा श्री गणेशा, देवा श्री गणेशा | अग्निपथ (2011) | अजय-अतुल, अजय गोगावाले |
3. | मौरिया रे | Don- The Chase Begins Again (2011) | शंकर महादेवन |
4. | साड्डा दिल वी तू गा गा गणपति | ABCD: Any Body Can Dance (2013) | सचिन जिगर, हार्ड कौर |
5. | शेंदूर लाल चढायो | Vaastav: The Reality (1999) | रविंदर साथै |
6. | मोरिया रे | बेदर्दी (2016) | जसराज, जयंत जोशी |
7. | श्री सिद्धिविनायक मंत्र और आरती | श्री सिद्धिविनायक(1996) | अमिताभ बच्चन |
8. | ॐ गण गणपतये नमो नम: | मोर्य गणेश (1995) | अनुराधा पौडवाल |
9. | जय गणेश जय गणेश देवा | आरती (1991) | अनुराधा पौडवाल |
10. | बप्पा मौर्या रे | देवा हो देवा Vol.1(2014) | सुरेश वाडकर, अनूप जलोटा, उषा मंगेशकर, सुदेश भोसले |
11. | ढगाला लागली | ड्रीम गर्ल (2019) | मीत ब्रॉस, मिका सिंह, ज्योतिका |
1. सुनों गणपति बप्पा मौर्या (DJ Song)
"सुनो गणपति बप्पा मोरिया परेशान करे मुझे छोरियां" दोस्तों यह गाना Bollywood की जुड़वा 2 फिल्म का है, जिसमें वरुण धवन ने काफी बेहतरीन डांस किया है। इस गाने के बोल लिखे हैं दानिश साबरी ने और इसे अमित मिश्रा द्वारा गाया गया है।
इस गाने में गणपति बप्पा और राजा जो वरुण धवन है उनके बीच फ्रेंडशिप रिलेशन को दर्शाया गया है यह गाना राजा के स्टाइल में बप्पा के लिए ट्रिब्यूट है, जो कि आपके चेहरे पर स्माइल और मुस्कान बिखेर देगा।
2. देवा श्री गणेशा, देवा श्री गणेशा
गणपति बप्पा या गणेश जी का यह गाना साल 2012 का Superhit Song था, जिसके लिरिक्स अमित भट्टाचार्य जी ने लिखे थे तथा अजय गोगावाले के सुरों के साथ-साथ अजय अतुल के म्यूजिक ने इस गाने को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया।
वही इस गाने में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर रितिक रोशन ने भी खूब सराहना बटोरी, यह गाना सन 2012 में रिलीज हुई फिल्म अग्निपथ का है जो काफी सुपर हिट हुई थी।
3. मौरिया रे
मोरिया रे गाना बॉलीवुड की मशहूर फिल्म डॉन का है, जिसमें शाहरुख खान की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलती है, इस गाने को शंकर महादेवन ने अपनी आवाज दी है तथा इसके दमदार लिरिक्स जावेद अख्तर जी ने लिखे हैं।
यह गाना गणपति विसर्जन पर फिल्माया गया है, जिसमें गणेश जी को अगले बरस आने के लिए दुबारा निमंत्रण देते हुए विसर्जन के लिए ले जाया जाता है।
इस गाने में ढोल ताशे और बैंजो का काफी अच्छा इस्तेमाल किया गया है जिसका श्रेय पूरी तरह म्यूजिक प्रोडूसर एहसान नूरानी उनकी टीम और शंकर महादेवन को जाता है।
4. साड्डा दिल वी तू गा गा गा गणपति
हमारा अगला गणपति का गाना ABCD फिल्म से है जिसे 2013 में रिलीज किया गया था, और इस गाने में आपको थोड़ा पंजाबी टच देखने को मिलेगा क्योंकि इस गाने को Punjabi Lady Rapper हार्डकोर ने आवाज दी है। वहीं इस गाने की कोरियोग्राफर काफी अच्छी और देखने लायक है।
इस गाने में आपको मशहूर कोरियोग्राफर डांसर प्रभु देवा, गणेश आचार्य भी देखने को मिलेंगे।
5. शेंदूर लाल चढायो (आरती)
यह एक गणेश वंदना/आराधना है जिसे काफी पसंद किया जाता है, यह आरती अलग-अलग फिल्मों में गणपति वंदना के रूप में इस्तेमाल की जा चुकी है। इस गाने को आपने जरूर सुना होगा आप इस गाने को गणपति वंदना के लिए Play कर सकते हैं या डाउनलोड भी कर सकते हैं।
हालांकि शेंदूर लाल चढ़ायो गाना हिंदी फिल्म वास्तव का है, जिसे गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi) के मौके पर रिलीज़ किया गया था।
6. मोर्य रे (मराठी सोंग)
दोस्तों यह गाना मराठी में है, तथा इस गाने में आपको मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य जी भी डांस करते दिखाई दे रहे है, इस गाने में काफी अच्छा डांस किया गया है। तथा यह गाना भगवान गणेश के लिए काफी अच्छा और भक्तिमय करने वाला Dancing Song है इस गाने को जसराज जोशी ने गाया है, तथा यह गाना बेदर्दी का है।
7. श्री सिद्धिविनायक मंत्र और आरती
यह भी सिद्धिविनायक कहे जाने वाले गणेश जी की आरती है, जिसमें अमिताभ बच्चन की ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी आवाज में इस सिद्धिविनायक मंत्र और आरती को रिकॉर्ड किया है। यह गाना श्री सिद्धिविनायक एल्बम का है तथा इसे यूट्यूब पर टाइम्स म्यूजिक चैनल पर अपलोड किया गया है।
इस Song के यूट्यूब पर 5 करोड़ से अधिक व्यूज है, वहीं यह आरती और मंत्र मन को काफी शांति देने वाला है आपको इसे जरूर सुनना चाहिए।
8. ॐ गंगणपतये नमो नम: [गणेश जी की आरती]
दोस्तों यह भजन आरती मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल द्वारा गाया गया है, जो कि गणेश मंत्र एल्बम का है, तथा इसे T-Series भक्ति सागर चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसके यूट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा Views है ।वही यह गाना 51 मिनट का है जिसमें अनुराधा पौडवाल जी ने अपनी सुरीली आवाज देकर और भी ज्यादा भक्ति में बना दिया है
9. जय गणेश.. जय गणेश देवा
"जय गणेश.. जय गणेश.. जय गणेश देवा... माता जाकी पार्वती पिता महादेवा" दोस्तों यह एक Devotional आरती Song हैं जोकि मशहूर डिवोशनल सिंगर अनुराधा पौडवाल द्वारा गाया गया है। यह गणेश भगवान के लिए बेस्ट आरती गीत है आप चाहें तो इसे Bhajan भी कह सकते हैं जो विनस डिवोशनल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
10. बप्पा मौर्या रे
बप्पा मोरया रे... बप्पा मोरया रे यह गाना सुरेश वाडकर द्वारा गाया है और इसे भक्ति धाम युटुब चैनल पर अपलोड किया गया है जिसके ज्यादा Views तो नहीं है लेकिन गाना आपको काफी पसंद आएगा। गाना ना कहते हुए आप इसे आरती कह सकते हैं यह आरती के रूप में गाया गया गाना है।
11. ढगाला लागली (2019)
ढगाला लागली यह गाना पिछली साल 2019 में आयी फिल्म ड्रीम गर्ल का है, जिसमें आपको रितेश देशमुख, आयुष्मान खुराना और नुसरत ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है वहीं इस गाने को Meet Bros, मिका सिंह और ज्योतिका ने गाया है, यह गाना गणपति का लेटेस्ट सॉन्ग है।
----यह भी पढ़े:----
- गणेश उत्सव कब क्यों और कैसे मनाया जाता है?
- Ganesh Chaturthi Images 2020: गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो
- 15 बेस्ट राधा कृष्ण के लिए जन्माष्टमी के गाने हिंदी में
- Phone Me Video Song Download Karne Ka Asan Tarika
- छठ पूजा स्पैशल: छठी मैया के टॉप 10 भोजपुरी सोंग्स की लिस्ट
- 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस क्यों मनाते है? टीचर्स डे
अन्तिम शब्द
इन 10 गानों की मदद से आप अपने बप्पा के जन्मदिन को और भी खास बना सकते हैं, अगर आप चाहे तो गणेश जी के गीत एवं आरती व भजन डाउनलोड भी कर सकते हैं या ऑनलाइन सुनना चाहे तो ऑनलाइन भी चला सकते हैं।
तो दोस्तों यह थी हमारी आज की 10 Best Lord Ganesha Hindi Songs की List और आपको गणेश जी के गाने भजन और आरती कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। तथा इस पोस्ट को अपने दूसरे दोस्तों और गणपति बप्पा के भक्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी यह बेस्ट सोंग्स मिल सके और वह भी गणेश विसर्जन को और भी खास बना सकें।