Tourism Day 2023: विश्व पर्यटन दिवस की थीम, कोट्स और मेजबान देश

विश्व पर्यटन दिवस कब, क्यों और कैसें मनाया जाता है? World Tourism Day Theme, Host Country & Quotes

World Tourism Day 2023: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल 27 सितंबर को दुनियाभर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इसकी शुरुआत UNWTO ने वर्ष 1979 में की थी जिसके बाद 27 सितंबर 1980 को पहला वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया गया। इस साल 2023 में 43वां पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को बुधवार के दिन Tourism and Green Investments थीम के साथ मेजबान देश रियाद, सऊदी अरब साम्राज्य में आयोजित किया जा रहा है।

पिछले कुछ सालों से वैश्विक महामारी कोरोनावायरस/कोविड-19 के चलते पर्यटकों पर आश्रित देशों की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा था, और इससे जुड़े लोगों की आजीविका पर इसका सीधा असर पड़ा था। ऐसे में यह दिवस मनाना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। यहाँ हम आपको World Tourism Day कब मनाया जाता है? तथा World Tourism Day Quotes in Hindi के बारे में जानकारी दी गयी है।

World Tourism Day - 27 September 2023
World Tourism Day – 27 September 2023
वर्ल्ड टूरिज्म डे 2023 के बारे में जानकारी:
नाम:विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day)
शुरूआत:वर्ष 1980 में
तिथि:27 सितंबर (वार्षिक)
उद्देश्य:दुनियाभर में लोगों को पर्यटन के महत्व और इसके लाभ के प्रति जागरूक करना।
थीम:टूरिज़्म एंड ग्रीन इन्वेस्टमेंट्स
होस्ट कंट्री:रियाद (सऊदी अरब)

 

विश्व पर्यटन दिवस की शुरूआत कैसें हुई? (इतिहास)

वर्ष 1980 से ही हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है इसकी स्थापना वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्था (UNWTO) द्वारा की गई थी, जो वर्ष 1970 में यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड टूरिज़्म ओर्गेनाइजेशन (UNWTO) के संविधान को स्वीकारे जाने की तारीख को दर्शाता है। जिसके बाद वर्ष 1976 में UNWTO की स्थापना हुई जिसका मुख्यालय मेड्रिड, स्पेन में है।

वर्ष 1979 में पर्यटन के बढते रुझान को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्था (UNWTO) ने 1980 से हर वर्ष 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाने का फैसला किया गया था। जिसका मकसद लोगों को पर्यटन के प्रति प्रोत्साहित करना और इसका महत्व बताना था।

 

वर्ल्ड टूरिज्म डे क्यों मनाया जाता है? (Importance)

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यटन के महत्व को समझाना, इसके प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को पर्यटन उद्योग से जोड़ना है।

इसके साथ ही विदेशी पर्यटकों को अपने देश आने के लिए प्रोत्साहित या आकर्षित करना तथा पर्यटन से अपने देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करना भी इसका मक़सद हो सकता है।

वर्ल्ड टूरिज़्म डे विश्वभर के लोगों को यह बात भी समझाने के लिए मनाया जाता है कि किस प्रकार कोई देश पर्यटन की मदद से उसकी सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक स्तिथि को ऊपर ले जाने और उबारने में सहायता प्रदान करता है।

 

विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम (World Tourism Day Theme)

प्रत्येक वर्ष यह दिवस एक खास थीम पर आधारित होता है, इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम ‘पर्यटन और हरित निवेश‘ (TOURISM AND GREEN INVESTMENTS) है। तो वहीं पिछली साल वर्ल्ड टूरिज़्म डे 2022 की थीम ‘पर्यटन पर पुनर्विचार’ (Rethinking Tourism) है। जो महामारी के बाद पर्यटन उद्योग में हुए बदलाव पर पुनर्विचार करने को प्रेरित करती है।

आपको बता दें की वर्ष 2021 में यह कार्यक्रम “समावेशी विकास के लिए पर्यटन” (Tourism for Inclusive Growth) विषय के साथ मनाया गया था। और 2020 का विषय “Tourism and Rural Development” (पर्यटन और ग्रामीण विकास”) था।

साल 2019 के World Tourism Day की Theme “Tourism And Jobs :A better future for all” थी और 2018 की थीम “Tourism and Digital Transformation” थी।

सन् 1980 में प्रथम पर्यटन दिवस “Tourism contribution for conservation for cultural heritage and peace and mutual understanding” थीम के साथ मनाया गया था।

 

 

विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनायें (World Tourism Day Quotes in Hindi)

यहाँ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को World Tourism Day Wish करने के लिए शुभकामना संदेश, कोट्स (उद्धरण) और शायरी फोटो (Poster) दिए गए है। हमारी ओर से सफर (Travel) पर रहने वालों को वर्ल्ड टूरिज्म डे की हार्दिक शुभकामनाएं।


क्यूँ ना आज फिर हम दोनों कही घूम आएं,
घर पर पड़े रहने वालों को भी…
विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो
विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो

भारत आध्यात्मिक पर्यटन का एक ऐसा देश है,
जहां नास्तिक भी धर्म, ईश्वर और आस्था पर विश्वास करने लगते हैं।

धन, दौलत और रूतबा सब है बेकार,
जिसने भारत देश नहीं घूमा एक बार..!
विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनायें।

Vishva Paryatan Divas Shayari in Hindi
Vishva Paryatan Divas Shayari in Hindi

यूं तो घर ही में सिमट आई है, दुनिया सारी
हो मयस्सर तो कभी घूम के दुनिया देखो!– जमील मलिक

घूम ले ये जहां ए बंदे,
फिर नसीब में ये जहां हो न हो…!
हैप्पी वर्ल्ड टूरिज्म डे

World Tourism Day Wishes in Hindi Poster
World Tourism Day Wishes in Hindi Poster

जिंदगी मिली है तो जीने का मजा लीजिये, चारदीवारी में खुद को यूं कैद न दीजिये! विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनायें!

यात्रा का पूरा आनंद लेने के लिए, आपको पैसे और यात्रा खर्च के बारें में पहले ही विचार कर लेना चाहिए।

अच्छी जगहों की यात्रा और परिवर्तन, आपके मन मष्तिष्क को नई ताकत प्रदान करता है।

घूम ले ये दुनिया गालिब,
ऐसी जिंदगानी फिर कहाँ,
जिंदगी अगर रही तो,
जवानी फिर कहाँ…!
हैप्पी वर्ल्ड टूरिज्म डे

 

World Tourism Day 2023 का मेजबान देश (Host Country) कौन है?

हर साल United Nation World Tourism Organisation (UNWTO) द्वारा किसी एक देश को पर्यटन दिवस की मेजबानी के लिए चुना जाता है, इस साल 2023 में ‘रियाद, सऊदी अरब साम्राज्य‘ इस महत्वपूर्ण दिन के कार्यक्रमों की मेजबानी कर रहा है। पिछली साल 2022 में बाली, इंडोनेशिया को मेजबान देश (होस्टिंग कंट्री) चुना गया था।

साल 2021 के लिए Hosting Country “Ivory Coast” थी। हालांकि 2020 में इसके इतिहास में पहली बार, इस आधिकारिक उत्सव की मेजबानी देशों के समूह द्वारा की गयी थी जिसके लिए मर्कोसुर राष्ट्रों (अर्जेंटीना, ब्राजील, पैराग्वे, उरुग्वे, और चिली) को चुना गया, जो अंतरराष्ट्रीय एकजुटता और सहयोग को दर्शाता है।

साल 2019 में वर्ल्ड टूरिज्म डे की मेजबानी के लिए भारत को चुना गया था। इस अवसर पर UNWTO ने एक Poster Release किया था जिसमें भारत के Traditional Dance Pose को दर्शाया गया था। जो शिक्षा, कौशल और रोजगार पर केन्द्रित थी।

 

कैसे मनाया जाता है International Tourism Day? (Celebration)

वर्ल्ड टूरिज्म डे को दुनियाभर में बड़े उत्साह से मनाया जाता है लेकिन यह दिन उन लोगों के लिए और भी ज्यादा खास हो जाता है जो लोग पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए है।

इस दिन हर राज्य की सरकारें अपने-अपने राज्य में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देते हुए अपने राज्य में आने का बुलावा देती है।

पिछली साल का मेजबान भारत था इसीलिए भारत के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण है भारत इस दिन के जरिए अपने पर्यटन शक्ति को विदेशों तक पहुंचा सकता है।

इस दिन किए जाने वाले कार्यक्रमों के जरिए पर्यटन से संबंधित जानकारियाँ देकर पर्यटन के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।

International Tourism Day Hastages for Social Media

  • #WTD
  • #WTD2023
  • #RethinkingTourism
  • #Tourism4SDGs

 

पर्यटन से होने वाले लाभ (Benefits of Tourism?)

  1. किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास में पर्यटन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

  2. इससे होने वाली कमाई किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को ऊपर ले जाने मे काफी उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

  3. लोगों को उनके गाँव या शहर में ही रोजगार मिलता है जिससे उनका जीवन अच्छे से व्यतीत होता है।

  4. इसकी मदद से लोग दूसरे देशों की भाषा, खान-पान, संस्कृति, रहन-सहन और वहां का इतिहास आदि पता चलता है।

  5. पर्यटन तनाव और भाग दौड़ से दूर करके बिना रोक-टोक और आनंदित जीवन जीने का मौका देता है।

  6. उद्योग की नजर में पर्यटन भारत का तीसरा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा अर्जित करने वाला उद्योग है।

  7. भारत में लगभग 6% रोजगार पर्यटन से ही मिलता है।

  8. विदेशी पर्यटकों को बढावा देने के लिए “अतिथि देवो भव:” तथा “अतुल्‍य भारत” (Incredible India) जैसे कार्यक्रमों सरकार द्वारा चलाए जा रहे है जिनका मकसद पर्यटन के मूल्यों को दुनिया तक पहुचाना है

 

भारत का राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब होता है?

भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस यानी National Tourism Day हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा लोगों को पर्यटन की Importance को बताने तथा उन्हें पर्यटन के उद्योग की ओर अग्रसर करने के लिए और नए रोजगार के मौके तलाशने के उद्देश्य से 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

India में इस दिन का एक विशेष महत्व है क्योंकि भारत के अधिकतर लोग पर्यटन पर ही निर्भर है भारत पर्यटन की नजर से काफी धनी देश है यहां दिल्ली, काशी, हरिद्वार, वाराणसी, लेह लद्दाख, केरल, गोवा, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और आगरा में स्थित ऐतिहासिक किले, बोद्ध गया, अजंता की गुफाएं, शिमला, मथुरा, मसूरी आदि अनेक स्थानों पर पर्यटकों का पूरे साल तांता लगा रहता है।

उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में लगने वाले कुंभ और उज्जैन में होने वाले अर्ध कुंभ मेले को देखने के लिए भी दुनिया भर से भारी मात्रा मे लोग भारत आते हैं।

भारत में स्थित कुछ धार्मिक पर्यटन स्थलों के बारें मे आपको बताए तो इसमें चार धाम यात्रा, बारह ज्योतिर्लिंग, वैष्णो देवी यात्रा, केदारनाथ धाम, अमरनाथ यात्रा, कैलाश मान सरोवर, दक्षिण भारत में स्थित अनेक पौराणिक भव्य मंदिर, पवित्र हिमालय दर्शन आदि मुख्य हैं।


HAPPY INTERNATIONAL TOURISM DAY!

1 Comment

Comments are closed.