INDIAN AIR FORCE DAY 2020: भारतीय वायु सेना दिवस क्यों, कब और कैसे मनाया जाता है, इतिहास, और फैक्ट्स
Indian Air Force Day in Hindi 2020: भारत की तीनों सशस्त्र सेनाएं जल, थल और नभ में अपने कार्यों को बखूबी अंजाम दे रही है ऐसे में इनके हौसलों को बुलंद करने एवं उनकी सराहना करने तथा इनके महत्व को देशभर में बताने का एक दिन तो होना ही चाहिए।
ऐसे में इंडियन एयरफ़ोर्स की स्थापना की सालगिरह को सेलीब्रेट करने के लिए प्रति वर्ष 8 October की Date को भारतीय वायुसेना दिवस के रूप में मनाते है। भारतीय वायु सेना एक सशस्त्र सेना है जो देश के लिए हवा में युद्ध, सुरक्षा, और चौकसी का काम करती है। आज हम भारत की हवाई सेना यानी वायुसेना दिवस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
![]() |
Indian Air Force Day Vaayu Sena Diwas 8 October 2020 |
आइए अब भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Airforce Day 2020) कब, क्यों और कैसें मनाया जाता है, इसका इतिहास और इंडियन एयरफाॅर्स के बारे में कुछ जानकारी एवं Facts (रोचक तथ्यों) को आपके साथ साझा करते है।
Indian Air Force Day Information in Hindi
नाम: | भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) |
स्थापना: | 8 अक्टूबर 1932 |
तिथि: | 8 अक्टूबर |
उद्देश्य: | राष्ट्रीय सुरक्षा के किसी भी संगठन में देश के सभी नागरिकों को भारतीय वायुसेना के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए। |
अगली बार: | 8 अक्टूबर 2021 |
भारतीय वायु सेना दिवस क्यों और कब मनाया जाता है?
हर साल 8 अक्टूबर को इंडियन एयरफोर्स की स्थापना दिवस को भारतीय वायुसेना दिवस (Indian Air Force Day 2020) के रूप में मनाया जाता है, इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। और इस साल भारतीय वायुसेना की यह 88वीं वर्षगांठ है।
इंडियन एयर फोर्स डे क्यों मनाया जाता है? उद्देश्य
Bhartiya Vaayu Sena Diwas, Officially और Publicly राष्ट्र की सुरक्षा करने में किसी भी संगठन में भारतीय वायु सेना की भागीदारी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को उनके महत्व (Importance) बताने के उद्देश्य से मनाया जाता हैं।
![]() |
Happy Indian Airforce Day 2020 Quotes in Hindi |
यह भी पढ़े: Indian Navy Day 2020: जानें कब क्यों और कैसे मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस
भारतीय वायु सेना दिवस कैसें मनाया जाता है? Indian Air Force Day Celebration
देश के विभिन्न वायु स्टेशनों पर यह दिवस काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है और एयर शो एवं भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। तथा देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इंडियन एयर फोर्स डे के मौके पर भारतीय वायु सेना द्वारा गगन शक्ति का परिचय दिया जाता है जिसमें ऑपरेशन राहत, ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन मेघदूत जैसे विभिन्न अभियानों में शामिल विमानों और हेलीकाप्टरों को प्रदर्शित किया जाता हैं।
इसके साथ ही, अलग-अलग Campaigns के लिए तैयार किये गए नए विमानों का भी प्रदर्शन किया जाता हैं, और इनकी विशेषताओं और इसके उद्देश्यों को भी समझाया जाता है।
लड़ाकू विमानों के AirShow में Mig-29, जगुआर, मिराज और सुखोई समेत कई एयरक्राफ्ट शामिल होते है।
इस बार भारतीय वायु सेना की 88वीं वर्षगाँठ के कार्यक्रम के लिए गाजियाबाद के हिंडन बेस पर इसकी फुल ड्रेस रिहर्सल की गयी है। जिसे आज 8 अक्टूबर को परफार्म किया जा रहा है।
यह भी पढ़े: सशस्त्र सेना झंडा दिवस: Armed Forces Flag Day कब क्यों और कैसे मनाया जाता है, जाने इतिहास
भारतीय वायु सेना के बारें में जानकारी | About Indian Airforce in Hindi
भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) वायु सेना भारतीय सशस्त्र सेना का एक अभिन्न अंग और हवाई शाखा है जो हवा में दुश्मनों के होश ठिकाने लाने, देश के मुश्किल समय मे देश की सेवा करने तथा वायु चौकसी करने का जरूरी काम करती है।
इसका प्राथमिक मिशन भारतीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करना तथा सशस्त्र संघर्ष के दौरान हवाई गतिविधियों का संचालन करना होता है।
IAF के स्थापना आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी जब भारत अंगेजों का गुलाम था। भारत की आजादी से पहले 1945 के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने सहायक सेना के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस समय इसका नाम रॉयल इंडियन एयर फोर्स था।
वायु सेना का सर्वोच्च कमांडर भारत का राष्ट्रपति होता है तथा इसका प्रमुख एक 4 स्टार वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल होता है जो वायु सेना के परिचालन कमान के लिए जिम्मेदार होता है और इसका नेतृत्व करता है।
भारतीय वायु सेना भारतीय क्षेत्र और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के साथ ही विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी लोगों को सहायता पहुंचाने का काम करती है जिसमें एअरलिफ्ट करने जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
भारतीय वायुसेना के प्रमुख ऑपरेशनों में ऑपरेशन कैक्टस, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन पूमलाई, और ऑपरेशन विजय शामिल है। इंडियन एयरफाॅर्स ने पाकिस्तान के साथ चार युद्ध एवं चाइना के साथ युद्ध में भी भाग लिया है।
भारतीय वायुसेना बीते कुछ सालों से बहुत ही तकनीकी प्रगति करती आ रही है और कई नए हेलीकॉप्टरों एवं एयरक्राफ्टों को भी पेश किया है।
भारतीय वायुसेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। और इसकी पांच कमानें हैं:
- पश्चिमी कमान - नई दिल्ली,
- केंद्रीय (मध्य) कमान - इलाहाबाद में
- पूर्वी कमान - शिलांग
- दक्षिण-पश्चिमी कमान- जोधपुर
- दक्षिणी कमान - तिरुअनंतपुरम
इसके साथ ही IAF सूची में मिग सीरीज़ सुखोई, तेजस, जगुआर, बोइंग 707, राफेल तथा कई हेलीकॉप्टर एवं मिसाइले शामिल है।
![]() |
Proud to be an Indian in Hindi Quotes Photo |
यह भी पढ़े: भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी 2020: Indian Army Day Information in Hindi
वायुसेना के बारे में रोचक तथ्य: Some Facts about Indian Airforce In Hindi
- भारत की स्वतंत्रता से पहले भारतीय वायु सेना को Royal Indian Air Force (RIAF) के नाम से जाना जाता था, परन्तु आजादी के बाद इसके नाम से रॉयल शब्द हटाकर इंडियन एयर फोर्स (IAF) कर दिया गया।
- भारतीय वायुसेना को दुनिया में चौथी सबसे बड़ी वायुसेना होने का गौरव प्राप्त है।
- Indian Air Force में कुल 1.7 लाख़ जवान और 1,400 से अधिक लड़ाकू विमान हैं।
- अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत की वायुसेना दुनिया की सबसे बड़ी सेना है।
- इंडियन एयर फोर्स के देश भर में 60 से ज्यादा एयरबेस हैं जो सभी दिशाओं में स्थित हैं।
- IAF के कमांडर इन चीफ भारत के राष्ट्रपति होते हैं।
- वर्तमान वायु सेना के ध्वज को वर्ष 1951 में अपनाया गया था।
- भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य गीता के ग्यारहवें अध्याय के एक श्लोक से लिया गया है जो 'नभ: स्पृशं दीप्तम्' (‘Touch the Sky with Glory’) है।
- IAF संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों (पीस कीपिंग मिशन) में साथ मिलकर काम करता है।
- एयर फोर्स के पहले चीफ एयर मार्शल सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट थे। जो 15 अगस्त 1947 से 22 फरवरी 1950 तक इस पद पर रहे। उन्होंने ही एयरफोर्स को आर्मी से आजाद करवाया था।
- क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन की मानद रैंक हासिल है।
![]() |
Indian Airforce Motto In Hindi and English |
यह भी पढ़े: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती 2020: जानिए Netaji Subhash Chandra Bose की Biography
भारतीय वायु सेना दिवस से जुड़ी प्रश्नोत्तरी - FAQ
भारतीय वायु सेना का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
भारतीय वायु सेना का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है।
वर्तमान में वायुसेना अध्यक्ष कौन है?
एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया वर्तमान में वायुसेना अध्यक्ष/प्रमुख है, उन्होंने 30 सितम्बर 2019 को एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ की रिटायरमेंट के बाद यह पदभार संभाला।
भारत के पास कितने राफेल हैं?
पिछले दिनों ही भारत में 5 राफेल विमानों की खेप को अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर उतारा गया था, इससे पहले 2019 में पहला राफेल फाइटर जेट भारत को मिला था। 2021 के अंत तक कुल 36 Rafale Fighter Jet फ्रांस से भारत डिलीवर कर दिए जाएंगे, इन सभी 36 राफेल लडाकू विमानों की डील 59,000 करोड़ रूपये में हुई है।
यह भी पढ़े: DG NCC Training App Download: एनसीसी कैडेट्स के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग ऐप
अंतिम शब्द
अब तो आपको INDIAN AIR FORCE DAY 2020 की सभी जानकारी मिल गयी होगी और भारतीय वायु सेना दिवस कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है? इसके इतिहास (History) और Facts के बारे मे समझ ही गए।
यह दिन देश के लिए बहुत ही गौरव का दिन है। इसे हमें गर्व से मनाना चाहिए और भारतीय वायु सेना को धन्यवाद करना चाहिये।