World Habitat Day 2023: विश्व आवास या पर्यावास दिवस की थीम, इतिहास और महत्व

World Habitat Day 2023: विश्व आवास दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Theme, Host, History और Importance

Vishwa Awas Divas 2023: प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के पहले सोमवार को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावास दिवस, शहरों और मानव बस्तियों में परिवर्तनकारी बदलाव लाने की दिशा में UN-Habitat के मिशन का समर्थन करता है। इस साल 2023 में विश्व आवास दिवस सोमवार, 02 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

अगली साल 2024 में वर्ल्ड हैबिटैट डे 07 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यहाँ हम आपको विश्व आवास दिवस कब मनाया जाता है? इसकी थीम (विषय), इतिहास, होस्ट कंट्री (मेजबान देश) और महत्व के बारे में बताने जा रहे है।

World Habitat Day 2023 in Hindi
World Habitat Day – विश्व आवास दिवस
वर्ल्ड हैबिटेट डे के बारे में जानकारी:
नाम:विश्व पर्यावास/आवास दिवस (World Habitat Day)
शुरूआत:वर्ष 1985
तिथि:अक्टूबर का पहला सोमवार (02 अक्टूबर 2023)
उद्देश्य:दुनियाभर में आश्रय की मूल आवश्यकता के महत्व को समझाना।
थीम:Resilient urban economies. Cities as drivers of growth and recovery
मेजबान देश:बाकू, अजरबैजान
अगली बार:07 अक्टूबर 2024

 

विश्व पर्यावास दिवस की शुरूआत कैसे हुई? (इतिहास)

1986 से ही प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास या आवास दिवस (World Habitat Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत दिसंबर 1985 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 40/202 प्रस्ताव पारित करने के साथ ही हो गयी थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ही अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को विश्व आवास दिवस मनाने की घोषणा की थी।

1985 में यूनाइटेड नेशन्स द्वारा प्रस्ताव पारित करने के बाद वर्ष 1986 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय आवास दिवस “शेल्टर इज माई राइट” थीम के साथ नैरोबी (केन्या) में आयोजित किया गया था।

 

विश्व आवास दिवस क्यों मनाया जाता है? (उद्देश्य)

दुनियाभर में आम लोगों के लिए सस्ता, सुरक्षित, किफायती, और सभ्य आश्रयों की आवश्यकता को उजागर ही विश्व आवास दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

इसके साथ ही बेघर होने की परेशानियों और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के मुद्दों को देखते हुए पर्याप्त आश्रय, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, स्वच्छता, नौकरी की संभावनाओं अन्य बुनियादी सेवाओं, आदि को उपलब्ध कराने की योजना बनाना इसका मक़सद है।


आवास का महत्व (Importance)

आवास किसी भी प्राणी की मूल आवश्यकता होती है, और इस मूल आवश्यकता के महत्व को समझाने के लिए ही हर साल यह दिवस (वर्ल्ड हैबिटेट डे) मनाया जाता है।

एक सर्वे के अनुसार, दुनिया भर में 1.6 अरब लोग घटिया आवास में रह रहे हैं और लगभग 100 मिलियन लोग बेघर हैं। यह दर्शाता है कि इस समय कुछ गंभीर कार्यवाही करना कितना जरूरी है अगर ऐसा नही किया गया तो आने वाले समय में दुनिया भर में झोपड़पट्टी में रहने वाले निवासियों की संख्या में बढोतरी होगी।

 

 

विश्व पर्यावास दिवस की थीम (World Habitat Day 2023 Theme in Hindi)

इस साल विश्व पर्यावास दिवस 2023 की थीम “लचीली शहरी अर्थव्यवस्थाएँ. शहर विकास और पुनर्प्राप्ति के चालक के रूप में” (Resilient urban economies. Cities as drivers of growth and recovery) है। हर वर्ष आवास दिवस एक ख़ास विषय के साथ मनाया जाता है, पिछली साल 2022 में इसे ‘दूरी का ध्यान रखें: किसी को पीछे न छोड़ें और न ही कोई स्थान छोड़ें’ (Mind the Gap. Leave No One and No Place Behind) विषय के साथ मनाया गया था।

World Habitat Day 2021 की Theme ‘Accelerating urban action for a carbon-free world‘ (कार्बन मुक्त दुनिया के लिए शहरी कार्रवाई में तेजी लाना) है। साल 2020 की थीम Housing for all: A better urban future थी जिसे हिंदी में “सभी के लिए आवास – एक बेहतर शहरी भविष्य” कहा जा सकता है।

इसके आलावा वर्ल्ड हैबीटेट डे 2019 का विषय “frontier technologies to sustainable waste management to achieve Sustainable” और वर्ष 2018 का विषय “म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट” था।

 

विश्व आवास दिवस का मेजबान देश (Hosting Country)

विश्व पर्यावास दिवस 2023 का ग्लोबल ऑब्जरवेशन 02 अक्टूबर को मेजबान देश ‘बाकू, अज़रबैजान‘ में किया जा रहा है। पिछली बार 2022 का कार्यक्रम 03 अक्टूबर को होस्ट कंट्री बालिकेसिर, तुर्की में आयोजित किया गया था।

2021 में इसे Yaounde, कैमरून में मनाया गया था तो वहीं 2020 का आयोजन इंडोनेशिया के सुरबाया शहर द्वारा किया गया था। जहाँ यूएन-हैबिटेट स्क्रॉल ऑफ ऑनर पुरस्कार प्रस्तुत किया गया। साल 2019 में मैक्सिको सिटी में मेक्सिको सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।

 

 

वर्ल्ड हैबिटैट डे कैसें मनाया जाता है?

हर साल World Habitat Day के दिन एक खास थीम पर आधारित समारोह आयोजित किया जाता है इस साल यह आयोजन/अवलोकन इंडोनेशिया के सुरबाया शहर में आयोजित किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से दुनिया भर में पर्याप्त आश्रय के लिए प्रदान करने की कोशिश की जाती हैं।

हर साल इस इन कार्यक्रमों में गरीबों को आवास मुहाय्या कराने पर जोर दिया जाता हैं और साथ ही सभी के लिए किफायती आवास की योजना बनाई जाती हैं।

यह दिवस पाकिस्तान, जापान, जर्मनी, रूस हंगरी, USA, ब्राजील, UAE, चीन, इटली, इंडोनेशिया, मेक्सिको, नीदरलैंड, केन्या, समेत दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है।