Best Holi Songs 2024: होली के नए-पुराने गाने (हिंदी गीत वीडियो में)

Holi Special Songs List 2024: 1. होली बिरज मा, 2. रंग बरसे, 3. रंग लगाया तूने, 4. कमरिया हिला रही है, 5. जा रे हट नटखट, 6. आज ना छोड़ेंगे... देखिए पूरी लिस्ट वीडियो के साथ और आनंद उठाइए!

होली के स्पेशल गाने 2024: Best Old/Latest Hindi Holi Video Songs List

Holi Hindi Tracks 2024: इस साल होली का त्यौहार 25 मार्च 2024 को सोमवार के दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में होली में धूम मचाने और इसे अच्छे से सेलिब्रेट करने के लिए इस अवसर पर खूब ठुमके लगाए जाते हैं, और डीजे पर होली के गाने बड़े ही शौक से चलाए जाते हैं।

Holi Special Hindi Songs List 2024
Holi Special Hindi Songs List 2024

 

10 बेस्ट होली स्पेशल सोंग्स लिस्ट 2024 (लेटेस्ट बॉलीवुड हिंदी गाना)

अगर आप भी इस रंगों के इस त्यौहार को शानदार बनाना चाहते है और कुछ अच्छे नए/पुराने या लेटेस्ट होली स्पेशल सोंग्स या फिर भोजपुरी डीजे रिमिक्स के गाने और गीत की तलाश में है, तो हम आपको यहाँ कुछ बेस्ट होली सोंग्स की प्लेलिस्ट दी गयी हैं। आप यह सभी होली वाला गाना वीडियो में यूट्यूब पर जाकर देख सकते है।

 

1. होली बिरज मा (फिल्म: जीनियस)

‘Genius’ फिल्म का गाना “होली बिरज मा” Jubin Nautiyal ने गाया है, जिसमे Himesh Reshammiya ने अपना दमदार म्यूजिक दिया है, यह एक Best और New Holi Song है।

 

2. रंग बरसे

“होली में रंग रज-रज बरसे” सोंग में Mamta Sharma, Sameeksha Sud, Bhavin Bhanushali और Vishal Pandey आपको ठुमके लगाते हुए नजर आएँगे तो वहीं इस गाने को Mamta Sharma और Shaan ने गाया है, गाने का म्यूजिक और लिरिक्स Bad-Ash का है।

 

3. रंग लगाया तूने [Latest Holi Song 2024]

यह होली का लेटेस्ट गाना है जिसमे Social Media Influencers जैसे: Adnaan Shaikh, Yasmin Pathan, Aamir Arab, Nisha Guragain, Danish Alfaaz, Sana Khan, Dipanshu Sharma, Muna Gauchan है।

इस गाने के सिंगर्स है Shivai Vyas, Akanksha Bhandari और Dixant Shaurya साथ ही इसमें एक Rap भी है जिसे Om Sharma ने लिखा और प्रस्तुत किया है। इस गाने को They See Records youtube channel पर 04 मार्च 2020 को उपलोड किया गया था।

 

4. कमरिया हिला रही है [New Bhojpuri Holi Song]

Kamariya Hila Rahi Hai भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने पहले हिंदी मुख्यधारा ट्रैक को Jjust Music नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया हैं। लॉरेन गॉटलिब के साथ, लॉलीपॉप लागे लू से सनसनी बटोरने के बाद अब होली उत्सव ट्रैक “कमरिया हिला रही है” भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

पवन सिंह की सह पार्श्व गायिका पायल देव ने इस गाने की आकर्षक बीट्स और संगीत को Compose कर आपको नाचने और नचाने के लिए निश्चित किया है। गाने में आकर्षक डांस मूव्स मुदस्सर खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए हैं।

 

5. बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी

“यह जवानी है दीवानी” फिल्म का यह गाना दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर तथा कालकी कोचिंग पर फिल्माया गया एक बेस्ट और New होली सॉन्ग है।

 

6. होली में रंगीली (Brand New Holi Song 2024)

रेमो डिसूजा की डायरेक्शन और मौनी रॉय, वरुण शर्मा, सनी सिंह पर फिल्माया गया यह गाना लेटेस्ट होली सॉन्ग “जोगीरा सा रा रा रा होली में रंगीली” मिक्का सिंह, अभिनव शेखर और पल्लवी द्वारा गाया गया है, जिसे मार्च 2020 में रिलीज किया गया।

 

7. जय जय शिव शंकर सॉन्ग (फिल्म: वॉर)

हृतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गया, 2019 में रिलीज़ हुई वॉर मूवी का नया गाना ‘रंग उड़ने दो‘ होली का दमदार DJ और डांस सोंग है। इसे विशाल ददलानी और बैनी दयाल ने गाया है जिसे गीतकार ‘कुमार‘ ने लिखा है और विशाल-शेखर के दमदार म्यूजिक ने गाने में जान फूंक दी है।

 

8. Do Me a Favour Lets Play Holi (फिल्म: वक्त)

अनु मलिक का होली वाला यह गाना उन्हें आज भी पसंद है, फिल्म वक्त का यह गाना “डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली” अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के बीच होली पर किए जाने वाले रोमांस पर फिल्माया गया है। गाने के बोल काफी अच्छे हैं आपको होली का यह जबरदस्त गाना जरूर पसंद आएगा।

 

9. देखो आई होली (फिल्म: मंगल पांडे)

मंगल पांडे – द राइजिंग फिल्म का यह गाना आमिर खान और रानी मुखर्जी पर फिल्माया गया तथा आमिर खान, उदित नारायण, मधुश्री श्रीनिवास और चिन्मय द्वारा गाया गया एक सबसे अच्छा होली सॉन्ग है। इस गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर जी ने लिखे हैं और गाने के बोल काफी अच्छे हैं इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान जी हैं।

 

10. होरी खेले रघुवीरा अवध में (फिल्म: बागबान)

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया फिल्म बागबान का यह गाना आपको जरूर पसंद आएगा, इस गाने में उदित नारायण, सुखविंदर सिंह, अलका याग्निक और अमिताभ बच्चन जी ने भी अपनी आवाज दी है। गाने के बोल समीर ने लिखे है, यह होली का एवरग्रीन हिट सोंग है।

 

 

होली के पुराने फ़िल्मी गीत (Old Bollywood Holi Songs)

1. आज ना छोड़ेंगे (फिल्म: कटी पतंग)

कटी पतंग फिल्म का गाना “आज ना छोड़ेंगे हम हमजोली खेलेंगे हम होली” राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों होली खेलते हुए और होली का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं यह गाना भी होली के लिए एक बेस्ट होली गीत है।

गाने के बोल आनंद बक्शी जी ने लिखे है तो वहीं किशोर कुमार और लता मंगेश्वर जी ने इस गाने को गाकर इसे और भी सुरीला बना दिया है।

 

2. जा रे हट नटखट (फिल्म: नवरंग)

1958 में आई ‘नवरंग‘ फिल्म के इस गाने में संध्या ने एक मंत्र मुक्त करने वाला नृत्य किया है, जिसमें उन्होंने पुरुष और महिला दोनों का रूप यानी अर्धनारीश्वर रूप दिखाया है यह गाना होली के लिए एक अच्छा गीत है।

इस गाने को Mahendra Kapoor और Asha Bhonsle जैसे मशहूर गायकों ने गाया है। जो एक पुराना होली गीत है।

 

3. होली के दिन दिल मिल जाते हैं (फिल्म: शोले)

सुपर डुपर हिट फिल्म शोले का सुपरहिट गाना ‘होली के दिन‘ एक दुखद नोट पर समाप्त होता है लेकिन इसके लिए आपको 1975 में आई फिल्म शोले देखनी होगी, परंतु आप हेमा मालिनी और धर्म पाजी के इस गाने का लुफ्त होली में उठाना चाहते हैं तो यह आपके लिए होली में चार चांद लगाने वाला गाना है।

जिसे आनंद बक्षी जी ने लिखा है और लता मंगेशकर – किशोर कुमार जैसे दिग्गज सिंगर्स ने इसे गाया है।

 

4. रंग बरसे (फिल्म: सिलसिला)

होली के अवसर पर अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी के साथ फिल्माया गया, सिलसिला फिल्म का यह गाना “रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे” सभी होली के गानों के सामने फीका पड़ जाता है अगर आप होली को प्यार भरा बनाना चाहते हैं तो आपको यह सुपरहिट गाना आपको जरुर सुनना चाहिए।

इस गाने के लिरिक्स Javed, Rajendra Krishan, Nida Fazli, Hassan Kamal, और Harivansh Rai Bachchan ने लिखे है तो वाही इसे Amitabh Bachchan जी ने अपनी आवाज दी है।

 

5. जय जय शिव शंकर (फिल्म: आप की कसम)

होली के शुभ अवसर पर भांग पीने वालों की कमी नहीं होती अगर आप नशे में धुत हैं तो आपको रंगो के त्योहार होली पर राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया यह भांग वाला गाना जरुर सुनना चाहिए हालांकि इस गाने में होली शब्द का कहीं उल्लेख नहीं है लेकिन वीडियो में आपको राजेश खन्ना और मुमताज होली खेलते हुए दिख जाएंगे।

 

6. अंग से अंग लगाना (फिल्म: डर)

डर फिल्म का यह गाना सनी देओल और जूही चावला पर रंगों के त्यौहार पर रोमांस करते हुए फिल्माया गया है, जिसमें शाहरुख खान जुनूनी तरीके से ढोल बजा रहे हैं आपको यह गाना भी होली के गीतों में जरूर शामिल करना चाहिए। गाने को Alka Yagnik, Vinod Rathod, Sudesh Bhosle, Devki Pandit जैसे Singers ने अपनी आवाज में गया है तो वहीं आनंद बक्शी के लिरिक्स आपके दिल को छू जाएंगे।

 

7. आई है आज तो (फिल्म: इलाका)

“आई है आज तो होली खेलेंगे हम” गाना सुपरहिट फिल्म इलाका का है जिसे माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है, फिल्म में कई सुपरस्टार जैसे धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त, राखी अमृता सिंह और माधुरी दीक्षित के साथ-साथ अमरीश पुरी, ओम पुरी और ए के हंगल जी भी हैं। इस गाने को Singers अमित कुमार और आशा भोसले जी ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है।

 

8. होली आई रे (फिल्म: मशाल)

“होली आई.. होली आई.. देखो होली आई रे…” गाना किशोर कुमार और लता मंगेशकर जी ने गाया है, इस गाने में अनिल कपूर और वहीदा एवं दिलीप कुमार के साथ-साथ राठी भी है जो गाने में चार चांद लगाते दिखाई दे रहे हैं। होली के लिए काफी खास है और जावेद अख्तर द्वारा लिखे गए इस गाने के लिरिक्स आपको दिल को छू जाएंगे।

 

9. फागुन आयो रे (फिल्म: फागुन)

साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म फागुन का यह गाना लता मंगेशकर जी ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, और इस फिल्म में वहीदा रहमान और जया भादुरी लीड रोल में है तो वहीं धर्मेंद्र इस फिल्म के अभिनेता है।

 

 

10. होली रे होली (फिल्म: पराया धन)

फिल्म पराया धन (1971) का यह गाना हेमा मालिनी और राकेश रोशन पर फिल्माया गया है, गाने को आशा भोसले और मन्ना डे जी ने अपनी आवाज दी है साथ ही आनंद बख्शी जी का लिरिक्स आपको काफी अच्छा लगेगा गाने का म्यूजिक डायरेक्शन आर डी बर्मन द्वारा किया गया है।

 

11. होली आई रे कन्हाई (फिल्म: मदर इंडिया)

फिल्म मदर इंडिया का यह गाना नरगिस और राजकुमार पर फिल्माया गया है साथ ही फिल्म में राजेंद्र कुमार और सुनील दत्त जैसे अभिनेता भी है गाना काफी पुराना है लेकिन गाने के बोल काफी अच्छे हैं जिसमें शमशाद बेगम जी ने अपनी सुरीली आवाज देकर इस गाने को और भी सुरीला बना दिया है।

 

12. भागी रे भागी रे बृजबाला (फिल्म: राजपूत)

आशा भोसले, महेंद्र कपूर और धीरज कौर की आवाज में गाया गया यह गाना साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म राजपूत का है, इसमें राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी और मुनीम एवं रंजीत कौर लीड रोल में है गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया है।

 

अन्तिम शब्द

तो दोस्तों यह थे कुछ नए और पुराने बॉलीवुड होली स्पेशल हिंदी सोंग्स और गाने/गीत 2024, अगर आपको यह सभी Holi Special Hindi Songs पसंद आए तो इन्हें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें और यार आपको भी कोई होली सॉन्ग अच्छा लगा तो उस गाने का नाम हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।