अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2024 (Dance Day Quotes in Hindi)

प्रति वर्ष 29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय डांस दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनिया को नृत्य कला की सुंदरता और विविधता दिखाना और इसके महत्व बताना है।

International Dance Day कब, क्यों और कैसें मनाया जाता है? कोट्स, शायरी, स्टेटस और शुभकामना फोटो

हर साल 29 अप्रैल को दुनिया भर में अपने सभी रूपों में नृत्य को बढ़ावा देने और लोगों को इसके महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत वर्ष 1982 में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) द्वारा की गयी थी।

इस साल 2024 में 29 अप्रैल को सोमवार के दिन 42वां अंतर्राष्ट्रीय डांस दिवस मनाया जा रहा है। हम सभी के जीवन में डांस (नृत्य) का महत्व काफी ज्यादा है, चाहे कोई खुशी का दिन हो या हो कोई त्यौहार, शादी हो या फिर हो कोई जीत का अवसर लोग अपनी खुशी को डांस करके दर्शाते हैं।

International Dance Day - 29 April
International Dance Day – 29 April

डांस एक ऐसी कला है जिसे सीखने के लिए टैलेंट की आवश्यकता होती है, और डांस करने से हमारा शरीर पूरी तरह फिट भी रहता है। बताया जाता है कि डांस के लिए जितना स्टेमिना चाहिए होता है वह बहुत कम ही लोगों में देखने को मिलता है।


Antrashtriya Nritya Divas के बारे में
नामअंर्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस
तारीख़29 अप्रैल (वार्षिक)
शुरूआत1982 में ITI और अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समिति द्वारा
पहली बार29 अप्रैल 1982
उद्देश्यदुनिया भर में अपने सभी रूपों में नृत्य को बढ़ावा देना
संदेश (2024)मारियानेला नुनेज़, अर्जेंटीना की डांसर

वर्ल्ड डांस डे शुरूआत कैसे हुई? (इतिहास)

प्रति वर्ष 29 अप्रैल को विश्व नृत्य दिवस मनाए जाने की शुरुआत डांस कमेटी ऑफ द इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (आईटीआई) द्वारा 29 अप्रैल 1982 को की गई थी, हालांकि बाद में यूनेस्को द्वारा इसे आधिकारिक मान्यता दी गयी और अब अन्तर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) UNESCO का मुख्य पार्टनर भी है।

हालंकि इसे मनाए जाने के पीछे एक ख़ास कारण जीन-जॉर्ज नोवरे (1727-1810) के जन्मदिन पर उन्हें याद करना है, जो फ्रांस के एक पारंगत बैले डांसर थे। जिन्होंने डांस पर कई किताबें भी लिखी, जिनमें उनकी लेटर्स ऑन द डांस और लेट्स मीट द बैले नामक किताबे काफी सराहनीय है।


अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस क्यों मनाया जाता है? (उद्देश्य)

29 अप्रैल को मनाए जाने वाले इंटरनेशनल डांस डे का मुख्य उद्देश्य विभिन्न नृत्य कलाओं कि लोकप्रियता और फायदों का दुनिया भर में फैलाना है, साथ ही नाच को स्कूली पाठ्यक्रम में जोड़ना भी इसे सिलेब्रेट करने का एक लक्ष्य है।

  • आम जन को नृत्य के प्रति जागरूक करना,
  • डांस के महत्व को बताना,
  • नृत्य को विश्व स्तर पर फैलाना,
  • दुनिया भर में नृत्य के सभी स्वरूपों के बारे में अवगत कराना,
  • लोगों को नृत्य के सभी रूपों के मूल्यों से अवगत कराना,
  • विभिन्न नृत्य कलाओं को बढ़ावा देने और,
  • दूसरों के साथ नृत्य का आनंद साझा करने के लिए।

 

 

विश्व डांस दिवस का संदेश 2024 (Dance Day Theme)

अपने पहले दिन से ही हर साल संदेश लिखने के लिए एक उत्कृष्ट कोरियोग्राफर या नर्तक को आमंत्रित किया जाता है। लेखक का चयन अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) की कार्यकारी परिषद और अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समिति द्वारा किया जाता है। इस संदेश का कई भाषाओं में अनुवाद कर विश्व स्तर पर प्रसारित किया जाता है।

इस साल 2024 का संदेश अर्जेंटीना की प्रमुख नर्तकी मारियानेला नुनेज़ ने लिखा है, वे दुनिया में सबसे प्रशंसित बैलेरिना में से एक है। तो वहीं पिछली साल 2023 का संदेश चाइना डांसर्स एसोसिएशन की वाइस चेयरमैन और नेशनल फर्स्ट क्लास डांसर ‘यांग लिपिंग‘ ने लिखा था, जिसका शीर्षक ‘नृत्य—दुनिया के साथ संवाद करने का एक तरीका‘ है। यांग लिपिंग युन्नान प्रांत के दली से बाई जातीय समूह की सदस्य है।

साल 2022 का संदेश कोरियाई राष्ट्रीय बैले की आर्टिस्टिक डायरेक्टर ‘डांसर कांग सू-जिन‘ ने लिखा था। तो वहीं वर्ष 1986 में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का मैसेज भारतीय नर्तकी ‘चेतना जालान‘ ने लिखा था।

 

International Dance Day Quotes, Wishes & Shayari Images in Hindi

डांस एक ऐसी कला है जो शब्दों से बयां नहीं की जा सकती है। इसलिए, डांस पर शायरी कुछ इस प्रकार हैं:

डांस करने के लिए,
डांस आना ज़रूरी नहीं है,
बल्कि डांस फ्लोर पर आना ज़रूरी है।


Happy Dance Day Wishes Status Photo
Happy Dance Day Wishes Status Photo

नृत्य में, हमें समस्त समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
-हैप्पी डांस डे


हम जिस संसार में रहते हैं, वह सृष्टिकर्ता का नृत्य है। नर्तक आते हैं और पलक झपकते ही चले जाते हैं लेकिन नृत्य जीवंत रहता है।
-माइकल जैक्सन


जब शरीर और आत्मा का मिलन होता है, तब एक खूबसूरत नृत्य का सृजन होता है।


Dance Day Wishes Shayari in Hindi
Dance Day Wishes Shayari in Hindi

जब मैं नृत्य करता हूं, तो मैं समझता हूं कि मैं स्वर्ग में हूं, और मुझे प्रत्येक सेकंड का आनंद होता है।
-ऋतिक रोशन


आप कितने भी दुखी क्यों ना हो, नृत्य आपको खुश कर देगा।
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुभकामनायें


-(डांस करते वक़्त)-
ना वक़्त देखिए ना जगह,
ना संगीत देखिए और ना वजह!


नृत्य दिवस की शुभकामनाये कोट्स शायरी
नृत्य दिवस की शुभकामनाये कोट्स शायरी

“अपने जीवन को पत्ते की नोक पर ओस की तरह समय के किनारों पर हल्के से नाचने दो।”
– रवीन्द्रनाथ टैगोर


यदि आप अच्छा नृत्य नहीं कर सकते हैं तो किसी को परवाह नहीं है। बस उठो और नृत्य करो। महान नर्तक अपने जुनून के कारण महान होते हैं।”
-मार्था ग्राहम


किसी भी तरह का डांस करना, डांस न करने से बेहतर है।”
-लिंडा बर्र

 

इंटरनेशनल डांस डे कैसें मनाते है? (World Dance Day Celebration)

अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस की 41वीं वर्षगांठ का समारोह 29 अप्रैल 2024 को आयोजित किया जाएगा। जिसमें इस वर्ष 2024 की संदेश लेखिका यांग लिपिंग का एक वीडियो और कुछ नृत्य प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएंगी।

भारत समेत पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, साथ ही इस दिन नृत्य कलाओं एवं डांस कंपटीशन आदि का आयोजन किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय डांस दिवस के ख़ास मौके पर स्कूलों में नाच पर निबंध और चित्रकारी के कॉम्पटीशन के आयोजित किए जाते हैं। या फिर कोई विशेष नृत्य पुरस्कार समारोह का इवेंट भी किया जा सकता है।

 

 

भारत का प्रमुख नृत्य कौन सा है?

भारत में डांस का इतिहास युगों पुराना है। कथक, ओडीसी, मोहिनीअट्टम, कथकली, कुचिपुड़ी, भारतनाट्यम, मणिपुरी, सत्त्रिया और मणिपुरी आदि भारत की कुछ मशहूर शास्त्रीय नृत्य कलाएं है। जिसमें से जानकार ओडिसी को सबसे पुराने जीवित नृत्यों में से एक मनाते है।

 

नाचने के कुछ फायदे बताइए?

  • रेगुलर नाचने से मांसपेशियां मजबूत होती है
  • वजन कम करने में सहायक है
  • आत्मविश्वास (कॉन्फिडेंस) बढ़ता है
  • एकाग्रता (फोकस)
  • डांस एक एंटी एजिंग का काम करता है
  • यह एक तरह कि एक्सरसाइज ही होती है
  • थकान और आलस दूर होता है
  • तनावमुक्त नींद आती है।