मित्रों ऐप फ्री डाउनलोड: Indian Tik Tok App क्या है? जानिए इसके Owner और Founder के बारें में
Indian Tik Tok App Mitron: टिकटोक और यूट्यूब के विवाद का फायदा अब भारतीय ऐप मित्रों को रहा है जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर Tik Tok Vs YouTube की कॉन्ट्रोवर्सी जोरों पर है और जिस तरह से लोग TikTok को बैन करने की मांग कर रहे हैं ऐसे में मित्रों App ने भारत में टिकटोक को टक्कर देने का फैसला ले लिया है।
आपको बता दें कि अप्रैल में लॉन्च किया गया यह ऐप भारत में बड़ी तेजी से पॉपुलर हो रहा है और इस ऐप के गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड भी पूरे हो चुके हैं।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि Tik Tok का विरोध करते हुए भारतीय लोग Tik Tok को गूगल प्ले स्टोर पर एक स्टार की रेटिंग दे रहे हैं, जिससे इसकी रेटिंग काफी कम हो गई है।
हालांकि अब इसकी रेटिंग में कुछ Improvement हो रहा है लेकिन लोग अब गूगल प्ले स्टोर पर मित्रों ऐप को अच्छी रेटिंग दे रहे हैं।
![]() |
About Mitron App Country Name, Founder Wikipedia in Hindi |
तो चलिए आपको बताते हैं कि Indian Tik Tok App मित्रों को किसने बनाया है? (Inventer/Founder/Owner of Mitron App) और यह भारतीय ऐप है या नहीं (Mitron App Country Name) तथा मित्रों ऐप को कैसे डाउनलोड करें (Mitron App Download for Android and Iphone) और ऐसे कैसे इस्तेमाल करें (How to Use Mitron App) इसके बारे में भी आपको विस्तार से बताते हैं।
भारत के नाम पर वायरल होने वाला पाकिस्तानी ऐप मित्रों गूगल प्ले स्टोर से हुआ डिलीट
पिछले दिनों ट्रेंड में रहे हैं मित्रों ऐप को गूगल प्ले स्टोर द्वारा रिमूव कर दिया गया है इससे पहले यह खबर आई थी कि इस ऐप का सोर्स कोड पाकिस्तानी एप टिक टिक से खरीदा गया है। और उन्होंने इसका कोड 200 अन्य लोगों को भी बेचा है।
आइए जानते हैं गूगल प्ले स्टोर से क्यों डिलीट हुआ मित्रों ऐप?
आपको बता दें कि मित्रों ऐप को गूगल प्ले स्टोर से इसलिए डिलीट किया गया क्योंकि इसमें स्पैम और मिनिमम फंक्शनैलिटी पॉलिसी का उल्लंघन किया था।
सरल शब्दों में कहें तो गूगल अपनी पॉलिसी के हिसाब से दूसरे एप्स के कंटेंट में बिना बदलाव किए या फिर कुछ जोड़ करके उसे प्ले स्टोर पर अपडेट करना पॉलिसी का उल्लंघन है ऐसे कोई भी App जो दूसरे ऐप से मिलते हैं और इनके सोर्स कोड में कोई बदलाव नहीं होता है उन्हें गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाता है।
मित्रों ऐप क्या है? - What is Mitron App in Hindi?
Mitron App भारत के आईआईटी रुड़की के छात्र शिवांक अग्रवाल द्वारा बनाया गया है जो एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग सोशल ऐप है। और Shivank Agarwal का कहना है की यह ऐसे यूजर्स के लिए बनाया गया है जो अपने इनोवेटिव वीडियो कंटेंट को दुनिया भर में चलना चाहते हैं। साथ ही मित्रों आपको छोटे वीडियो का एक मनोरंजन प्लेटफार्म बनाना भी इस ऐप का मुख्य मकसद है।
यह ऐप बिल्कुल TikTok की तरह ही है और इसके ज्यादातर फीचर और इंटरफेस भी टिक टॉक से मिलता जुलता है।
मित्रों ऐप की बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है इसका इंटरफेस ही बताया जा रहा है जोकि टिक टॉक से पूरी तरह से मेल खाता है।
मित्रों ऐप को आप टिकटोक की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं और इस ऐप में आप बिना अकाउंट बनाएं ही सभी वीडियोस को देख सकते हैं परंतु अगर आप मित्रों ऐप पर कोई अपना वीडियो अपलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस पर अकाउंट बनाना होगा।
उत्तर: मित्रों ऐप भारत के आईआईटी रुड़की के छात्र शिवांक अग्रवाल ने बनाया है।
उत्तर: मित्रों ऐप भारत (India) का ऐप है।
यह भी पढ़ें: Tiktok Vs Youtube: Which is Better and More Popular in India
मित्रों ऐप कैसे डाउनलोड करें? - Mitron App Download for Android and Iphone
एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर मित्रों ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं परंतु अभी Mitron App आईफोन (iOS) यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है।
S.No. | Description | Details |
---|---|---|
1. | Country Name | India |
2. | Founder/Owner Name | Shivank Agarwal Iit Roorkee |
3. | Release Date | April 11, 2020 |
4. | Rating | 4.7 |
5. | No. of Downloads | 5 Million+ |
6. | Offered By | Mitron TV |
7. | Download Size | 7.66 MB |
8. | App Type | Social, Short Video Plateform |

यह भी पढ़ें: Youtube Shorts Video App 2020: यूट्यूब शॉर्ट्स क्या है, जानिए Launch Date और फीचर्स
मित्रों ऐप कैसे इस्तेमाल करें? - How to Use Mitron App in Hindi
क्योंकि मित्रों ऐप का इंटरफेस बिल्कुल टिकटोक की तरह ही है तो आपको Mitron App पर अकाउंट बनाने के लिए है टिक टॉक की तरह ही सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जो इस प्रकार है:
- सबसे पहले आप Mitron App को ओपन करें।
- अब यहां प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपका फेसबुक और गूगल अकाउंट से लॉग इन करने का ऑप्शन मिलेगा आप दोनों में से किसी भी अकाउंट से Login कर सकते हैं।
- Mitron App पर आपका अकाउंट क्रिएट होने के बाद आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और वीडियो अपलोड करने के लिए आप Tik Tok की तरह ही इसके फिचर को इस्तेमाल कर सकते हैं।



यह भी पढ़ें: Google Tangi App Apk Download - TikTok Alternative
TikTok Vs Mitron App कौन कितना सफल?
भारत में जिस तरह से टिकटोक का विरोध हो रहा है और लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं ऐसे में भारत में मित्रों एप्प का भविष्य काफी निखरता हुआ दिखाई दे रहा है।
और जहां तक बात है इसकी रेटिंग की तो भले ही Tik Tok के मुकाबले इस ऐप को ज्यादा रेटिंग मिली हो लेकिन लोग इसे इसीलिए सपोर्ट कर रहे हैं क्योंकि यह एक भारतीय ऐप्लिकेशन है और ज्यादातर लोग TikTok को कम रेटिंग देकर मित्रों ऐप को अच्छी रेटिंग दे रहे हैं।
फिलहाल मित्रों ऐप को Google Play Store पर 4.7 की रेटिंग मिली हुई है और लोगों ने इस ऐप में कई Features दिए जाने की मांग की है जैसे Mobile Number से Login और ऐप में कई तरह के Bugs की भी जानकारी दी है जिसमें एडिटिंग फिचर में कमी, लॉगइन में Bug और कई दूसरे तरह के Bugs भी शामिल हैं।
परंतु ज्यादातर लोग इस ऐप को अच्छी रेटिंग सिर्फ इसलिए दे रहे हैं क्योंकि यह एक भारतीय ऐप (Indian Social App) है।
हालांकि अब यह सब कुछ डेवलपर के ऊपर निर्भर करता है कि वह इस ऐप में कितने इंप्रूवमेंट ला सकते हैं और 50 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड होने के बाद और इतनी अच्छी रेटिंग मिलने के बाद अगर अब वे इसमें सुधार कर लेते हैं तो यह प्लेटफार्म भी आगे काफी ज्यादा पॉपुलर हो जाएगा।
और अगर ऐसा नहीं होता तो लोगों को दूसरे एप्प पर शिफ्ट होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें: घर में खाली समय में क्या करें - टाइम पास कैसे करें
अन्तिम शब्द
दोस्तों अब तो आप समझ ही गए होंगे कि मित्रों ऐप किस देश का है और इसे किसने बनाया है? (Mitron App Country and Founder/Owner Name) मित्रों एप्प कैसे डाउनलोड करें? (Mitron App Download for Android and Iphone) मित्रों ऐप को कैसे इस्तेमाल करें (How to Use Mitron App) और इस पर अकाउंट कैसे बनाएं? (Create Account)
दोस्तों अगर आपको भारतीय ऐप मित्रों और टिकटोक के प्रतिद्वंदी के बारे में यह जानकारी अच्छी लगे तो इस जानकारी को अपने दूसरे दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस Indian Tik Tok App Mitron के बारे (About) में पता चल सके।
और आपको क्या लगता है यह ऐप्प चीनी ऐप टिक टोक को टक्कर दे पाएगा या नहीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।