IPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

IPL में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ी क्रिस गेल है, गेल ने अपने करियर के 141 मैचों में सर्वाधिक 357 छक्के जड़े है, उन्हें सिक्सर किंग भी कहा जाता है। आइए अब आपको 2024 में छक्कों के बादशाह कौन है इसके बारे में बताते है।

आईपीएल में सबसे अधिक छक्के किसके है? (Most Sixes in IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन, विकेट और चौके-छक्कों के नए रिकॉर्ड बनते और टूटते है, ऐसे में हम यहाँ इस साल 2024 सीजन और IPL इतिहास के सबसे ज्यादा छक्के (Sixes) जड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, क्योंकि इस सीजन के सिक्सर किंग को 10 लाख़ रूपये की ईनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा।

22 मार्च से 26 मई 2024 तक खेला जाने वाला आईपीएल का 17वां सीजन बेहद रोमांचकारी होने वाला है, क्योकि इस बार कई रिकॉर्ड भी टूटेने वाले है, तो आइए जानते है, आईपीएल का सिक्सर किंग कौन है?

IPL me sabse jayda Sixes 2024
IPL me sabse jayda Sixes 2024

 

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा 6 किसने मारे हैं?

IPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन है, उन्होंने इस सीजन में SRH की ओर से खेलते हुए अब तक अपने 3 मैचों में सर्वाधिक 17 छक्के लगाए है। इस रेस में पिछली साल के ऑरेंज कैप धारक शुभमन गिल साथ ही सुनील नरेन, निकोलस पूरन और रियान पराग जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल थे।

आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस सीजन की एक पारी में सर्वाधिक 6s मारने वाले खिलाड़ी है, उन्होंने कोलकाता के खिलाफ आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 8 Sixes लगाए है।

IPL 2024 Most Sixes List
रैंकखिलाड़ीमैचछक्के (6s)रन
1.हेनरिक क्लासेन (SRH)317167
2.सुनील नरेन (KKR)312134
3.निकोलस पूरन (LSG)312146
4.रियान पराग (RR)312181
5.अभिषेक शर्मा (SRH)311124
6.आंद्रे रसेल (KKR)310105
7.ऋषभ पंत (DC)49152
8.तिलक वर्मा (MI)39121
9.डेविड वार्नर (DC)49148
10.विराट कोहली (RCB)48203

 

IPL इतिहास में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड किसके नाम है?

IPL के 15 वर्षों के इतिहास में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस’ कहे जाने वाले क्रिस गेल के नाम है। सिक्सर किंग क्रिस गेल इस टूर्नामेंट में 350 छक्के लगाने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने IPL करियर की 141 पारियों में सर्वाधिक 357 सिक्स मारे हैं, इसके साथ ही एक पारी में सबसे अधिक 17 छक्कों (Most sixes in an Innings) का रिकॉर्ड भी गेल के नाम ही हैं। आपको बता दें कि वे पिछले 2 सालों से IPL नहीं खेल रहे है।

Most Six in IPL History
रैंकप्लेयरसिक्स
1.क्रिस गेल357
2.रोहित शर्मा261
3.एबी डिविलियर्स251
4.महेंद्रसिंह धोनी242
5.विराट कोहली242
6.डेविड वार्नर235
7.किरोन पोलार्ड223
8.सुरेश रैना203
9.आंद्रे रसेल203
10.शेन वॉटसन190

 

 

IPL 2023 का सिक्सर किंग कौन था?

पिछले सीजन IPL 2023 में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाफ डू प्लेसिस थे, उन्होंने कुल 14 मैच खेलकर सर्वाधिक 36 छक्के लगाएं थे, तो वहीं 2022 में जोस बटलर ने 17 मैच खेलकर सीजन के सर्वाधिक 45 सिक्स लगाए और कुल 863 रन बनाए जिसमें उनके 83 चौके भी शामिल थे। उन्होंने इस सीजन में ऑरेंज कैप भी जीती थी।


Most Sixes in IPL (Season Wise)
SeasonPlayerSix
2023फाफ डू प्लेसिस36
2022जोस बटलर45
2021केएल राहुल30
2020ईशान किशन30
2019आंद्रे रसेल52
2018ऋषभ पंत37
2017ग्लेन मैक्सवेल
डेविड वार्नर
26
2016विराट कोहली38
2015क्रिस गेल38
2014ग्लेन मैक्सवेल36
2013क्रिस गेल51
2012क्रिस गेल59
2011क्रिस गेल44
2010रोबिन उत्थप्पा27
2009एडम गिलक्रिस्ट29
2008सनथ जयसूर्या31

 

IPL की एक पारी में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी (Most Sixes in an Innings)

स्थानखिलाड़ी6s
1Chris Gayle17
2Brendon McCullum13
3Chris Gayle13
4AB de Villiers12
5Chris Gayle12
6Andre Russell11
7Sanath Jayasuriya11
8Murali Vijay11
9Chris Gayle11
10Kieron Pollard10

 

IPL इतिहास का सबसे लंबा छक्का किसने मारा है?

IPL में सबसे लम्बा Six 125 मीटर का है, जो एल्बी मोर्कल के नाम है। वर्ष 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए एल्बी मोर्कल ने डेक्कन चार्जर्स के गेंदबाज प्रज्ञान ओझा की एक गेंद पर आईपीएल इतिहास का सबसे लम्बा छक्का लगाया था जो 125 मीटर का था।

 

 

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *