IPL 2024 Auction: नीलामी कब और कहाँ होगी? (लाइव कैसे देखें?)

IPL 2024 के लिए ऑक्शन का आयोजन 19 दिसम्बर 2023 को दुबई में आयोजित किया जा रहा है। जिसे स्टार स्पोर्ट्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। आइए आपको हाईएस्ट बेस प्राइस वाले प्लेयर्स और नई पर्स वैल्यू के बारे में बताते है।

आईपीएल 2024 ऑक्शन प्लेयर्स लिस्ट: IPL 17 की नीलामी कब होगी? (लाइव कैसे देखें?)

IPL 2024 Auction Kab Hai: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर 2023 को नीलामी का आयोजन करेगी, यह एक मिनी ऑक्शन होगा, जिसे भारत से बाहर दुबई में कराया जा रहा है। इस दौरान Auction के लिए रजिस्टर्ड 1166 खिलाड़ियों में से शोर्टलिस्ट किए गए 333 प्लेयर्स पर बोली लगेगी। इस बार पर्स की रकम बढ़कर 100 करोड़ रूपये कर दी गई है।

परिषद ने सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों से 26 नवम्बर 2023 तक उनके द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने को कहा है। इसके बाद रिलीज किए गए खिलाड़ी और कुछ नए प्लेयर्स ऑक्शन के लिए नामांकन भर सकते है। आइए अब आपको आईपीएल 2024 की नीलामी कब होगी?, ऑक्शन की तारीख, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें? इसके बारे में बताते है।

IPL 2024 Mega Auction Date
IPL 2024 Mega Auction Date
IPL 2024 Auction Schedule
रिटेन करने की आखिरी तारीख़26 नवंबर 2023
ऑक्शन की तारीख19 दिसम्बर 2023
नीलामी का समयदोपहर 1 बजे (भारत)
नीलामी में शामिल खिलाड़ी333
सैलेरी कैप100 करोड़ रूपए प्रति फ्रेंचाइजी
स्थानकोका कोला एरिना, दुबई, UAE

 

आईपीएल 2024 की नीलामी कब और कहाँ होगीा?

TATA IPL 2024 के लिए एक मिनी ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से दुबई के कोका कोला एरिना में होने जा रहा है। यह पहली बार है जब इंडियन प्रीमियर लीग के लिए प्लेयर्स की नीलामी भारत से बाहर होगी। इस बार बोली में प्लेयर्स की संख्या ज्यादा अधिक न होने के कारण यह नीलामी 1 दिन ही दिन तक चलेगी। इस साल ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के चलते रिटेन्शन की डेडलाइन डेट को बढ़ा कर 26 नवम्बर कर दिया गया है।

इस बार आईपीएल सीजन 17 की नीलामी में शामिल होने के लिए 1166 खिलाड़ियों (830 भारतीय और 336 विदेशी खिलाड़ी) ने नामंकन दर्ज कराया था, जिसमें से 333 खिलाड़ियों (214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी) को ही शॉर्टलिस्ट किया गया हैं। हालांकि यदि हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखती है तो अधिकतम 77 खिलाड़ी ही नीलामी में बिकेंगे इसमें से 30 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

 

IPL 2024 ऑक्शन लाइव कैसे देखें? टीवी और मोबाइल पर

19 दिसम्बर 2023 को दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाले IPL 2024 के ऑक्शन का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को Viacom 18 के JioCinema App पर मुफ्त में देखा जा सकता है।

पिछली बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार को डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स नहीं मिले थे, Viacom 18 ने ई-नीलामी में 2023-2027 तक के लिए डिजिटल अधिकार 23,758 करोड़ रुपये में प्राप्त किए है। इसलिए अब आपको इंडियन प्रीमियर लीग देखने के लिए जियो सिनेमा एप डाउनलोड करना होगा।

 

 

IPL 2024 Auction Base Price: हाईएस्ट बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल 2024 की नीलामी में 2 करोड़ रूपये वाला बेस प्राइस सबसे हाईएस्ट है, जिसमें कुल 23 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, इस स्लॉट में भारत के केवल तीन खिलाड़ी रजिस्टर हुए हैं जिसमे हर्शल पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव शामिल हैं। बाकी के 20 हैरी ब्रूक, पेट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, आदिल राशिद और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े विदेशी दिग्गज खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा 1 करोड़ और 1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले स्लॉट में किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, 1.5 करोड़ के ब्रेकेट में वनिंदु हरसरंगा, क्रिस जॉर्डन, टिम साऊदी, रोमेन पॉवेल को मिलकर कुल 13 खिलाड़ी शामिल हैं, तो वहीं 1 करोड़ वाले बेस प्राइस वाले स्लॉट में काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, डेविड विनसे, अल्जारी जोसेफ और सैम बिलिंग्स को मिलाकर कुल 14 खिलाड़ी शामिल है।

2 करोड रुपए के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी है:

  • हर्षल पटेल – ऑल-राउंडर
  • शार्दुल ठाकुर – ऑल-राउंडर
  • उमेश यादव – गेंदबाज
  • हैरी ब्रूक – बल्लेबाज
  • रैसी वैन डेर डुसेन – बल्लेबाज
  • जेम्स विंस – बल्लेबाज
  • ट्रेविस हेड – बल्लेबाज
  • रिली रोसो – बल्लेबाज
  • स्टीव स्मिथ – बल्लेबाज
  • जेराल्ड कोएटजी – ऑल-राउंडर
  • पैट कमिंस – ऑल-राउंडर
  • शॉन अबॉट – ऑल-राउंडर
  • जेमी ओवरटन – ऑल-राउंडर
  • डेविड विली – ऑल-राउंडर
  • क्रिस वोक्स – ऑल-राउंडर
  • जोश इंग्लिस – विकेट-कीपर
  • बेन डकेट – विकेट-कीपर
  • लॉकी फर्ग्युसन – गेंदबाज
  • जोश हेजलवुड – गेंदबाज
  • मिचल स्टार्क – गेंदबाज
  • मुजीब रहमान – गेंदबाज
  • आदिल रशीद – गेंदबाज
  • मुस्ताफिजुर रहमान – गेंदबाज

1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

  • वानिंदु हासरंगा – ऑल-राउंडर
  • शेरफेन रथरफोर्ड – बल्लेबाज
  • टॉम करन – ऑल-राउंडर
  • जेसन होल्डर – ऑल-राउंडर
  • मोहम्मद नबी – ऑल-राउंडर
  • जेम्स नीशम – ऑल-राउंडर
  • डेनियल सैम्स – ऑल-राउंडर
  • कॉलिन मुनरो – बल्लेबाज
  • फिलिप सॉल्ट – विकेट-कीपर
  • क्रिस जोर्डन – गेंदबाज
  • टिमल मिल्स – गेंदबाज
  • झाय रिचर्डसन – गेंदबाज
  • टिम साउदी – गेंदबाज

आईपीएल नीलामी: 1 करोड़ के Base Price वाले खिलाड़ी

  • एश्टन टर्नर – बल्लेबाज
  • रोवमन पाउवेल – बल्लेबाज
  • डेविड वीस – ऑल-राउंडर
  • एश्टन अगर – ऑल-राउंडर
  • डेरिल मिचेल – ऑल-राउंडर
  • माइकल ब्रेसवेल – ऑल-राउंडर
  • ड्वेन प्रेटोरियस – ऑल-राउंडर
  • सैम बिलिंग्स – विकेट-कीपर
  • गस अटकिंसन – गेंदबाज
  • काइल जैमीसन – गेंदबाज
  • अल्ज़ारी जोसेफ – गेंदबाज
  • राइली मेरेडिथ – गेंदबाज
  • एडम मिल्न – गेंदबाज
  • वेन पर्नेल – गेंदबाज

IPL Auction 2024 की पर्स वैल्यू कितनी है? (Salary Cap)

आईपीएल 2024 में प्रत्येक टीम को खिलाडियों पर खर्च करने के लिए वेतन सीमा ₹95 करोड़ से बढाकर ₹100 करोड़ कर दिया गया है। जिसका इस्तेमाल प्लेयर के रिटेंशन और ऑक्शन में से खरीदारी के लिए करना है।

Rules के मुताबिक हर टीम अधिकतम 15 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है, जबकि बाकी खिलाडियों को रिलीज करना होगा। इसके अलावा हर टीम ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी ही अपने साथ रख सकती है और कम से कम 18 खिलाडी होने ही चाहिए।

फ्रेंचाइजी (टीम)पर्स में बची रकम (रूपये में)खाली स्लॉट
पंजाब किंग्स29.1 करोड़8
चेन्नई सुपर किंग्स31.4 करोड़6
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर23.25 करोड़6
राजस्थान रॉयल्स14.5 करोड़-8
कोलकाता नाइट राइडर्स32.7 करोड़12
गुजरात जायंट्स38.15 करोड़8
मुंबई इंडियंस17.75 करोड़8
दिल्ली कैपिटल्स28.95 करोड़9
सनराइजर्स हैदराबाद34 करोड़6
लखनऊ सुपर जाएंट्स13.15 करोड़6

रिटेंशन के बाद सबसे ज्यादा पर्स वैल्यू (38.15 करोड़ रुपये) गुजरात जायंट्स के पास हैं।

 

आईपीएल 2024 कब शुरू होगा? (स्टार्ट डेट)

इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीज़न (TATA IPL 2024) अपने तय समय पर यानी मार्च या अप्रैल महीने में शुरू होगा, जिसे भारत में ही खेला जाएगा, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेगी। फिलहाल इसके लिए नीलामी का आयोजन 19 दिसंबर 2023 को दुबई में होने जा रहा है।

टाटा आईपीएल 2024 की नीलामी में कैप्ड खिलाडी (यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले हुए), अनकैप्ड खिलाडी (यानि जिन्होंने कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला) और एसोसिएट देशों (यानी नेपाल, स्कॉटलैंड आदि देशों) के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इसमें सबसे ज्यादा खिलाड़ी भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका जैसे देशों के होते है।

 

पिछली बार का IPL 2023 Auction

2023 में इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से शॉर्टलिस्ट हुए 405 खिलाडियों के लिए नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में हुई, यह एक मिनी ऑक्शन था मेगा ऑक्शन हर 3 साल बाद आयोजित किया जाता है।

2023 के Auction में सैम कुर्रन सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर साबित हुए थे जिन्हें पंजाब किंग्स ने ₹18.50 करोड़ में ख़रीदा था। मोस्ट एक्सपेंसिव प्लेयर्स की लिस्ट में दूसरा नाम कैमेरोन ग्रीन का था जिन्हें मुंबई इंडियन्स ने 17.50 करोड़ की बोली लगाकर ख़रीदा था।

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में दो नई टीमें लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स के शामिल होने से टीमों की संख्या 8 से बढ़कर 10 हो गई है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सबसे महंगा कौन बिका? (Most Expensive Player)

  1. सैम कुर्रन (पंजाब किंग्स) – 18.50 करोड़
  2. कैमेरोन ग्रीन (मुंबई इंडियन) – 17.5 करोड़
  3. बेन स्टोक्स (चेन्नई सुपरकिंग्स) – 16.25 करोड़
  4. निकोलस पूरन (लखनऊ सुपरजायंट) – 16 करोड़
  5. हैरी ब्रूक (सनराइजर्स हैदराबाद) – 13.25 करोड़
  6. मयंक अग्रवाल (सनराइजर्स हैदराबाद) – 8.25 करोड़
  7. शिवम मावी (गुजरात टाइटन्स) – 6 करोड़
  8. जैसन होल्डर (राजस्थान रॉयल्स) – 5.75 करोड़
  9. मुकेश कुमार (दिल्ली कैपिटल्स) – 5.5 करोड़ रुपये
  10. हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 5.25 करोड़

 

IPL 2024 ऑक्शन प्लेयर्स

आईपीएल 2024 ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2023 थी, इस दौरान कुल 1166 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 830 भारतीय और 336 विदेशी खिलाड़ी शामिल है।

शॉर्ट लिस्ट हुए 333 खिलाडियों में से 116 कैप खिलाडी (यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले हुए) तो वही 215 खिलाडी अनकैप्ड (यानि जिन्होंने कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला) इसके अलावा 2 खिलाड़ी एसोसिएट देशों (यानी नेपाल, स्कॉटलैंड आदि देशों) से हैं।


1 Comment

Comments are closed.