T20 वर्ल्ड कप 2022: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज

Most Sixes in T20 World Cup 2022: टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

T20 मैचों में अक्सर रनों की बरसात होती है, बल्लेबाज हर गेंद पर बाउंड्री लगाना चाहता है, इनमें कई बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने धुआंदार छक्के लगाकर T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी बना दिया है।

आज के इस लेख में हम ऐसे ही कुछ प्लेयर की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्होंने टी-20 इन्टरनेशनल के इतिहास और ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए है, T20WC Most Sixes की Top 10 List में 3 Players भारत के ही है।

t20 world cup me sabse jyada six
t20 world cup me sabse jyada six

 

टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज (Most Sixes in T20 World Cup)

T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी, अब तक इसके सात सफल सीजन आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने 33 मैचों में सर्वाधिक 63 छक्के लगाए हैं।

क्रिस गेल के बाद इस चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी भारत के हिटमैन रोहित शर्मा है, उन्होंने वर्ष 2007 से 2022 तक कुल 39 मैच खेलकर 35 छक्के लगाए हैं।

इसके बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह का नंबर आता है जिन्होंने वर्ष 2007 से 2016 तक कुल 31 मैच खेलकर 33 छक्के लगाए हैं। और फिर इंग्लैंड के जोस बटलर (33) और शेन वॉटसन (31) का नाम आता है।

Most Sixes in T20 World Cup History (2007-2022)
पोजीशनखिलाड़ी (देश)मैचछक्के
1क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)3363
2रोहित शर्मा (भारत)3835
3युवराज सिंह (भारत)3133
4शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया)24 31
5डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)3331
6एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)3030
7जोस बटलर (इंग्लैंड)2428
8विराट कोहली (भारत)2627
9ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज)3425
10महेला जयवर्धने (श्रीलंका)3125

यहाँ देखें: टी20 विश्वकप में टीम इंडिया का स्क्वाड

 

T20 वर्ल्ड कप 2022 में ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

2022 में खेले गए T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के आठवें सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड जिंबाब्वे के विस्फोटक बल्लेबाज सिकंदर रज़ा के नाम है, जिन्होंने 8 पारियों में 11 सिक्स लगाएं है। इसके बाद दुसरे स्थान पर इंग्लैंड के अलेक्स हल्स है, जिन्होंने अपनी 6 पारियों में 10 छक्के मारे और श्रीलंका के कुसल मेंडिस इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है उन्होंने अपनी 8 पारियों में कुल 10 छक्के लगाए हैं।

पोजीशनखिलाड़ीटीम6sपारी
1सिकंदर रज़ाZIM118
2अलेक्स हल्सENG106
3कुसल मेंडिसSL108
4एंड्रयू बालबर्नीIRE97
5मार्कस स्ट्रोनिसAUS94
6सूर्यकुमार यादवIND96
7रिली रोस्सौवSA94
8मैक्स ओ’डॉव NED88
9ग्लेंन फिलिप्सNZ85
10केएल राहुलIND86
11विराट कोहलीIND86
12पथुम निसानकाAUS87

इस साल टी20 वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप में वेस्टइंडीज के उपकप्तान रोवमैन पॉवेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 104 मीटर का छक्का लगाया और गेंद सीधे स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। यह इस टूर्नामेंट का सबसे लंबा सिक्स बन गया है।

 

मोस्ट सिक्स इन T20 वर्ल्ड कप 2021

पिछली साल 17 अक्टूबर से शुरू हुए टी-20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड के जोस बटलर ने अब तक सर्वाधिक 13 छक्के (SIX) मारे है। इस सीजन में कुल 405 छक्के लगे है यहाँ देखिए टॉप 15 की पूरी लिस्ट:

पोजीशनखिलाड़ीटीम6sपारी
1जोस बटलरइंग्लैंड136
2मोहम्मद रिजवानपाकिस्तान126
3डेविड विसेनामीबिया118
4डेविड वार्नरऑस्ट्रेलिया107
5डेरिल मिशेलन्यूज़ीलैंड107
6चरिथ असलंकाश्रीलंका96
7एडेन मार्करामदक्षिण अफ्रीका95
8भानुका राजपक्षेश्री लंका86
9मिशेल मार्शऑस्ट्रेलिया85
10नजीबुल्लाह ज़दरानअफगानिस्तान85
11मार्टिन गुप्टिलन्यूज़ीलैंड87
12शोएब मलिकपाकिस्तान84
13रिची बेरिंगटनस्कॉटलैंड88
14एविन लुईसवेस्टइंडीज75
15के.एल. राहुलभारत75
16रोहित शर्माभारत75

 

टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने प्लेयर्स (Most Sixes in T20 International)

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स जड़ने वाले बल्लेबाज भारत के हिटमैन रोहित शर्मा है, उन्होंने अपनी 135 पारियों में सर्वाधिक 178 छक्के मारे है। रोहित के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) का है उनके 118 पारियों में 173 छक्के है।

 

  • 1. रोहित शर्मा (भारत) – 182
  • 2. मार्टिन गुप्टिल (न्यूज़ीलैंड) – 173
  • 3. एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) – 125
  • 4. क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज) – 124
  • 5. इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) – 120
  • 6. विराट कोहली (भारत) – 117
  • 7. पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) – 117
  • 8. इविन लुईस (वेस्ट इंडीज) – 111
  • 9. कॉलिन मुनरो (न्यूज़ीलैंड) – 107
  • 10. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 108

 

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी का नाम?

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड वेस्‍टइंडीज के विस्‍फोटक ओपनर क्रिस गेल के नाम है, गेल ने 2016 के T20 वर्ल्ड कप में 16 मार्च को इंग्लैण्ड के खिलाफ तूफ़ानी पारी खेलते हुए 11 छक्के लगाए थे।

इस शानदार पारी में उन्‍होंने केवल 48 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे जिसमें 5 चौके और 11 छक्‍के शामिल थे।