IPL 2025: ऑरेंज कैप किसके सिर सजी? देखें लेटेस्ट लिस्ट!

आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप फिलहाल लखनऊ के आक्रमक बल्लेबाज निकोलस पूरन के पास है, पिछले साल IPL 2024 में RCB के विराट कोहली Orange Cap के विजेता थे। यहाँ देखिए इस रेस में शामिल प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

आईपीएल में नारंगी टोपी धारक कौन है?

ऑरेंज कैप होल्डर 2025: IPL के हर सीजन में गेंदबाजों को धोने वाला एक ऐसा बल्लेबाज होता है, जो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाता है, और आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी को Orange Cap यानि नारंगी टोपी से नवाजा जाता है।

आपको बता दें कि विराट कोहली आईपीएल के ऑल टाइम नारंगी कैप धारक हैं, उन्होंने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाकर यह गौरव हासिल किया है। यहां हम आपको ऑरेंज कैप क्या है इसे जीतने वाले को क्या मिलता है? (प्राइस मनी) तथा अब तक सभी सीजन के विनर्स के लिस्ट भी साझा करने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

IPL ऑरेंज कैप होल्डर लिस्ट 2025
IPL ऑरेंज कैप होल्डर लिस्ट 2025

 

IPL 2025 में ऑरेंज कैप किसके पास है?

IPL 2025 में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और ऑरेंज कैप होल्डर लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) के धुरंधर बल्लेबाज निकोलस पूरन है, उन्होंने अब तक अपने 4 मैचों में सर्वाधिक 201 रन बनाए है।

पूरन के बाद गुजरात (GT) टीम के ऑलराउंडर साई सुदर्शन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, उन्होंने अब तक अपने 3 मैचों में 186 रन मारे हैं, सुदर्शन के आलावा इस लिस्ट के टॉप 5 खिलाडियों में मिचेल मार्श, सूर्य कुमार यादव, जोस बटलर, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन आदि शामिल है।

IPL 2025 Orange Cap Holder
स्थानबल्लेबाजमैचरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरस्ट्राइक रेट
1.निकोलस पूरन (LSG)420175218.47
2.साई सुदर्शन (GT)318674157.62
3.मिचेल मार्श (LSG)418472185.85
4.सूर्यकुमार यादव (MI)417167161.32
5.जोस बटलर (GT)316673*172.91
6.श्रेयस अय्यर (PBKS)315997*206.49
7.ट्रैविस हेड (SRH)414067191.78
8.संजू सैमसन (RR)413766152.22
9.अंगकृष रघुवंशी (KKR)412850147.12
10.हेनरिक क्लासेन (SRH)412534176.05

IPL के प्रत्येक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से सम्मानित किया जाता है। यहाँ देखें: सभी पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट?

 

आईपीएल में ऑरेंज कैप क्या है? इसे जीतने वाले को क्या मिलता है?

ऑरेंज कैप, इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन के दौरान सबसे अधिक रन स्कोर करने वाले खिलाड़ी को दिया जाने वाला पुरस्कार है, जिसे सीजन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। यह नारंगी टोपी पूरे टूर्नामेंट के दौरान हर मैच के खत्म होने पर प्रमुख रन स्कोरर को प्रदान की जाती है, जिसे वह अगले मैच में फील्डिंग के दौरान पहनता है।

हालांकि आईपीएल सीजन खत्म होने पर जिस खिलाड़ी ने सर्वाधिक रन बनाए होते हैं वही ऑरेंज कैप का असली विजेता माना जाता है और उसे यह कैप आधिकारिक तौर पर दे दी जाती है। इतना ही नहीं ऑरेंज कैप जीतने वाले प्लेयर को ट्रॉफी के साथ ही 15 लाख़ रुपए की पुरस्कार राशि से भी सम्मानित किया जाता है।

 

 

IPL Orange Cap Winners List All Seasons 2008-2025

आईपीएल के इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अब तक सबसे ज्यादा 3 बार (2015, 2017 और 2019 में) ऑरेंज कैप जीतने का गौरव हासिल किया है, तो वही भारत के विराट कोहली और वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल दो बार इस कैप को अपने नाम कर चूके हैं।

ऑरेंज कैप होल्डर लिस्ट ऑल सीजन
सीजनखिलाड़ी (टीम)पारियांरनहाई स्कोर
2024विराट कोहली (RCB)15741113
2023शुभमन गिल (GT)17890129
2022जोस बटलर (RR)17863116
2021रुतुराज गायकवाड़ (CSK)16635101*
2020केएल राहुल (PBKS)14670132*
2019डेविड वॉर्नर (SRH)12692100*
2018केन विलियमसन (SRH)1773584
2017डेविड वॉर्नर (SRH)14641126
2016विराट कोहली (RCB)16973113
2015डेविड वॉर्नर (SRH)1456291
2014रॉबिन उथप्पा (KKR)1666083
2013माइकल हसी (CSK)1773395
2012क्रिस गेल (RCB)14733128
2011क्रिस गेल (RCB)12608107
2010सचिन तेंदुलकर (MI)1561889
2009मैथ्यू हेडन (CSK)1257289
2008शॉन मार्श (PBKS)11616115

 

 

IPL 2023 और 2024 में Orange Cap किसने जीती?

IPL 2023 में गुजरात टाइटन्स के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और IPL 2024 में RCB के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली ने सीजन के सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। जहाँ इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में शुभमन गिल ने सबसे अधिक 890 रन बनाए थे तो वहीं 17वें सीजन में विराट कोहली ने 741 रन बनाए थे।

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और ऑरेंज कैप के विजेता राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के धुरंधर बल्लेबाज जोस बटलर थे, उन्होंने अपने 17 मैचों में सीजन के सर्वाधिक 863 रन बनाए थे, इस दौरान उनका हाई स्कोर 116 रनों का था। इन 863 रनों में उनके 45 छक्के, 83 चौके और 4 शतक तथा 4 अर्धशतक शामिल थे।

तो वहीं IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने इस सीजन में सबसे ज्यादा 635 रन बनाकर नारंगी कैप जाती थी। उन्होंने इस सीजन की अपनी 16 पारियों में कुल 635 रन बनाए थे।

इन 635 रनों के लक्ष्य को उन्होंने 1 सेंचुरी और 4 हाफ-सेंचुरी के साथ ही 23 छक्के और 64 चौके लगाकर हासिल किया था। इस दौरान उनका सर्वोत्तम स्कोर नाबाद 101 रनों का था।


यहाँ देखें: महिला आईपीएल में सबसे ज्यादा रन, विकेट और चौके-छक्के मारने वाले खिलाड़ी?

 

👇 इस जानकारी को शेयर करें 👇

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *