Rss Feed क्या है? वर्डप्रेस और ब्लॉगर के फीड URL निकालें?

यहाँ RSS Feed क्या है? और अलग-अलग CMS प्लेटफॉर्म जैसे वर्डप्रेस, ब्लॉगर, Joomla आदि पर RSS फीड URL कैसे पता करें? इसके बारे में जानकारी दी गई है।

RSS Feed क्या है? अलग-अलग CMS पर कैसे पता करें?

RSS Feed, जिसे रियली सिंपल सिंडिकेशन भी कहते हैं। यह एक वेब फीड है, जिसमें किसी वेबसाइट के नए कंटेन्ट की सभी जरूरी जानकारी (जैसे पूरा टेक्स्ट या सारांश, प्रकाशन तिथि, लेखक और लिंक आदि) होती है। इसकी मदद से यूजर्स वेबसाइट के नवीनतम लेख, ब्लॉग पोस्ट या किसी अन्य सामग्री को पढ़ने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यह ब्लॉगर्स के लिए ही ही नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो नए-नए आर्टिकल्स, पोस्ट और ब्लॉग्स पढ़ने में रुचि रखते हैं।

यह एक ऑटोमेटेड प्रक्रिया है जो लेटस्ट कंटेन्ट को उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराती है, जिससे यूजर्स को वेबसाइट को नियमित रूप से विजिट करने की जरूरत नहीं होती। यहाँ हम आपको आरएसएस फीड से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और किसी भी ब्लॉग/वेबसाइट का Rss Feed कैसे निकालें?इसके बारे में बताने जा रहे है, लेकिन उससे पहले यह कैसे काम करता है और इसके फ़ायदों पर भी एक नजर डाल लेते है।

RSS feed kya hai kaise find kare
RSS feed क्या है? कैसे पता करें?

 

RSS Feed कैसे काम करता है?

आरएसएस फीड वेबसाइटों के बीच सामग्री को साझा करने का एक माध्यम है। इसके जरिए आप अपने पसंदीदा ब्लॉग या वेबसाइट्स के साथ अपडेटेड रह सकते हैं। अगर कोई साइट RSS फ़ीड प्रदान करती है, तो जब भी उस वेबसाइट पर नई पोस्ट प्रकाशित की जाती है, उस पोस्ट का सारांश या पूरा विवरण आपको उपलब्ध होता हैं। दरअसल RSS XML फॉर्मेट में होता है और उपयोगकर्ता इसे अपने RSS Reader की मदद इसे देख या पढ़ सकते हैं।

RSS Feed के लाभ:
  • 1. नवीनतम अपडेट: उपयोगकर्ता को नवीनतम अपडेट तुरंत प्राप्त होता है।
  • 2. समय की बचत: नियमित वेबसाइट विजिट की जरूरत नहीं होती।
  • 3. संग्रहीत सामग्री: उपयोगकर्ता अपने पसंदीदा साइटों की सामग्री को एक ही स्थान पर संग्रहित कर सकते हैं।

 

 

अलग-अलग CMS पर RSS Feed कैसे पता करें?

अलग-अलग CMS (Content Management System) पर RSS Feed कैसे पता करें, इसके लिए आप निम्नलिखित तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:


WordPress

WordPress एक पॉपुलर CMS है, जिसमें RSS Feed स्वत: ही उपलब्ध होता है। आप वेबसाइट के URL के बाद `/feed` लिखकर RSS Feed तक पहुंच सकते हैं। जैसे: `https://example.com/feed`


यह भी पढ़े: Google Sandbox क्या है?

Blogger

Blogger में भी RSS Feed ऑटोमेटिक ही उपलब्ध होता है। अगर कोई वेबसाइट या ब्लॉग Blogger.com पर Hosted है, तो आप अपनी वेबसाइट URL खत्म होने के बाद feeds/posts/default को Add करना होगा। आप `https://yourblogname.blogspot.com/feeds/posts/default?alt=rss` लिखकर अपना RSS Feed प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ यहां “yourblogname” आपके ब्लॉग का नाम है।


Joomla

Joomla में भी RSS Feed आमतौर पर स्वत: ही उपलब्ध होता है। इसे पाने के लिए आप वेबसाइट के URL के बाद `?format=feed&type=rss` या `?format=feed&type=atom` लिखें। उदाहरण: https://yourwebsite.com/index.php?option=com_content&view=category&layout=blog&id=XX&format=feed&type=rss यहां “yourwebsite.com” आपकी वेबसाइट का URL है और “XX” आपकी वर्तमान श्रेणी का ID है।


Drupal

Drupal में RSS Feed को प्राप्त करने के लिए आप वेबसाइट के URL के बाद `/rss.xml` या `/feed` लिखें। उदाहरण के लिए: https://yourwebsite.com/rss.xml


 

Medium

यदि कोई Blog Medium.com पर Hosted है, तो यहाँ आपको /feed/ को publication’s name से पहले जोड़ देना है. जैसे medium.com/example-site का Feed URL medium.com/feed/example-site होगा।


Tumblr Rss Feed

अगर कोई Blog Tumblr पर hosted है, तो आपको उसके Homepage के URL के last में /rss को add करना होगा। और इसका Feed URL http://example.tumblr.com/ से http://example.tumblr.com/rss हो जाएगा।


अंतिम शब्द

RSS Feed एक उपयोगी टूल है जो उपयोगकर्ताओं को नियमित तौर पर वेबसाइट की नवीनतम सामग्री के लिए नोटिफिकेशन प्रदान करता है। इसका उपयोगकर्ता अनुभव सुगम होता है और यह अनेक CMS प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध है। आप इसे प्राप्त करने के लिए विभिन्न CMS प्लेटफॉर्मों के लिए ऊपर दिए गए तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।