साइटमैप क्या है? कैसे बनाए और Google में सबमिट करें?

अगर आप अपनी वेबसाइट को सर्च इंजन में इंडेक्स कराना चाहते हैं, तो XML Sitemap इसमें आपकी मदद कर सकता है। यहां जानिए कैसे बनाएं और गूगल में सबमिट करें।

साइटमैप क्या है? इसे बनाने और Google में सबमिट करने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड।

कोई भी वेबसाइट/ब्लॉग बनाने के बाद आपको उसके साइटमैप को गूगल सर्च कंसोल और बिंग वेबमास्टर आदि में सबमिट करना होता है, इसके बाद आपकी वेबसाइट उस सर्च इंजन में इंडेक्स होनी शुरू हो जाती है। यहाँ Sitemap कैसे बनाए और इसे गूगल सर्च कंसोल में सबमिट कैसे करें? इसके बारे में जानकारी दी गयी है।

दरअसल साइटमैप आपके ब्लॉग या वेबसाइट को सर्च इंजन में आने का रास्ता दिखाती हैं, जिससे क्रॉलर आसानी से आपकी साइट और उसके पेजस को इंडेक्स कर सकते है। यह SEO का सबसे पहला और सबसे जरूरी स्टेप हैं। हालांकि आपका ब्लॉग बिना साइटमैप सबमिट किए भी इंडेक्स हो सकता है, लेकिन इसमें काफी समय लग सकता है।

Sitemap क्या है, कैसे बनाए और सबमिट करें?
Sitemap क्या है, कैसे बनाए और सबमिट करें?

 

Sitemap क्या होता है?

Sitemap एक तरह की टेक्स्ट (XML या HTML) फाइल होती है, यह गूगल और अन्य सर्च इंजन्स को वेबसाइट की संरचना को समझने में मदद करता है। जिससे सर्च इंजन और अधिक असरदार तरीके से आपकी वेबसाइट को क्रॉल और इंडेक्स कर सकते है। ये वेबसाइट पर कोई नया पेज जोड़े या अपडेट किए जाने पर समय-समय पर अपडेट भी होता रहता हैं। अधिकतर सर्च इंजन इसके .xml फाइल एक्सटेंशन सपोर्ट करते है।

Sitemap दो तरह के होते हैं पहला XML और दूसरा HTML दोनों Sitemap में यह अंतर है की XML Sitemap को आपको गूगल व दूसरे Search Engines में सबमिट करना होता है, तो वही HTML Sitemap को आप अपने ब्लॉग के Pages में Add कर सकते हैं।

 

WordPress के लिए Sitemap कैसे बनाए?

आप अलग-अलग CMS प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग टूल्स की मदद से Sitemap बना सकते है। जहाँ वर्डप्रेस पर Yoast SEO और रैंकमैथ जैसे SEO प्लगइन्स की मदद से ऑटोमेटिक साइटमैप बना सकते हैं।

WordPress पर Sitemap बनाने के लिए आपको Yost SEO Plugin को Install करना होगा, आप इसकी मदद से आसानी से Sitemap को Submit कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित Steps को Follow करना होगा।

  • 1. सबसे पहले आप WordPress पर login करें और Yost SEO की setting में जाए।
  • 2. यहाँ Features पर Click करें, XML Sitemaps Option को ढूंढे।
  • 3. XML Sitemaps का Option अगर OFF है तो उसे ON करें. और आपका Sitemap अपने आप बनकर तैयार हो जाएगा।
  • 4. अगर आप sitemap को देखना चाहते हैं, तो XML Sitemaps का Option On करने के बाद XML Sitemaps के सामने बने “?” पर क्लिक करें।
  • 5. अब यहाँ आपको See the XML sitemap का Option दिखाई देगा, इस पर Click करके आप अपने blog का Sitemap देख सकते हैं।

 

 

ब्लॉगस्पॉट ब्लॉग के लिए साइटमैप कैसे बनाए?

ब्लॉगर (Blogspot.com) पर बने ब्लॉग के लिए Sitemap क्रिएट करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योकि यह आपके लिए आटोमेटिक एक XML Sitemap Generate कर देता है, आपको इसे एक्सेस करने के लिए अपने ब्लॉग के URL के बाद /Sitemap.xml को Add करना होता है।

मान लीजिए आपके Blog का Default URL https://www.example.blogspot.com हैं, और अगर आपने कोई Custom Domain लिया हुआ है तो मान लीजिए आपके Blog का Custom URL https://www.example.com है तो आपका Sitemap कुछ इस तरह होगा।

  • Blogger Default URL: https://www.example.blogspot.com/sitemap.xml
  • Blogger Custom URL: https://www.example.com/sitemap.xml

आप चाहे तो इसे अपने ब्लॉग में भी add कर सकते है इसके लिए आपको blogger.com की setting में Search Appearnce में जाकर Robot.txt में कुछ इस तरह से add करना होगा.

Allow: /
Sitemap: https://www.example.com/sitemap.xml

 

गूगल सर्च कंसोल में साइटमैप कैसे सबमिट करें?

Google Search Console में Sitemap Submit करने से पहले आपको Google Search Console पर अपने Blog को Verify करना होता है।

  • Step 1. सबसे पहले Google search console में login करें और अपने Blog के Verified URL पर click करें।

  • Step 2. अब Side bar में Indexing Menu में से Sitemaps पर click करें।

  • Step 3. इसके बाद Add a sitemap में अपने साइटमैप के URL को बिना डोमेन के (Sitemap.xml) Enter करें।
  • Submit Sitemap to Google Search Console
    Submit Sitemap to Google Search Console

  • Step 4. अंत में Submit बटन पर click करें, जिसके बाद आपको Sitemap submitted successfully का पॉपअप दिखाई देगा।

  • Step 5. अगर यह एक वैलिड साइटमैप था तो नीचे Submitted Sitemaps में आपको Status में Success लिखा दिखाई देगा।

 

 

अन्य CMS प्लेटफार्म के लिए मैनुअल तरीके से साइटमैप बनाए?

xml-sitemaps.com वेबसाइट पर जाकर अन्य CMS प्लेटफार्म के लिए मैनुअल तरीके से Sitemap Create किया जा सकता है। यहाँ से साईटमैप बनाने के बाद आपको इसे अपनी साइट के Root Folder में Add भी करना होता है।

यहाँ से आप फ्री में केवल 500 पेजों के लिए ही साइटमैप जनरेट कर सकते हैं, इससे ज्यादा पेजेस के लिए आपको इसका प्रो वर्जन खरीदना होगा।

  • 1. सबसे पहले आप xml-sitemaps.com Site पर Visit करें। यहां पर आपको अपने Blog का URL Enter करना है, और Start Button पर क्लिक कर देना हैं।

  • 2. अब आपके Blog के सभी Pages और Posts Crawl होना शुरू हो जाएंगे, Crawling कंपलीट होने के बाद आपको view sitemap details ऑप्शन पर क्लिक करना है।

  • 3. उसके बाद यहाँ आपको sitemap बना हुआ मिलेगा, आपको Download Your XML Sitemap File पर Click कर इसे डाउनलोड कर लेना है।

  • 4. डाउनलोड करने के बाद अब आपको अपने Hosting Provider के cpanel अकाउंट में जाना है। और वहां पर File Manager को Open कर लेना है।

  • 5. File manager में आपको Public html वाले Folder को Open करना है। उसके बाद आपको ऊपर Upload Option पर क्लिक करके xml File को Upload कर देना हैं।

 

साइटमैप क्यों जरूरी है?

साइटमैप का मुख्य उद्देश्य है सर्च इंजन क्रॉलिंग को प्रभावी बनाना। यह सर्च इंजन क्रॉलर को वेबसाइट के पेजों को अधिक प्रभावी तरीके से क्रॉल और इंडेक्स करने में मदद करता है। साथ ही, साइटमैप के द्वारा सर्च इंजन्स वेबसाइट के पेजों को जल्दी इंडेक्स कर सकते हैं। इसके अलावा, यह सर्च इंजनों को वेबसाइट की नेविगेशन और संरचना समझने में भी मदद करता है।