KBC Registration 2023 Date in Hindi: केबीसी में कैसे जाए? क्या है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया?
इस साल 2023 में केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन आयोजित किया जाएगा और जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। जहाँ हर रोज रात 9 बजे शो के होस्ट अमिताभ बच्चन जी एक सवाल पूछेंगे, जिसका जवाब आप अगले दिन रात 9 बजे से पहले तक दे सकेंगे।
अगर आप KBC Season 15 में भाग लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको केबीसी में कैसे जाए? (पंजीकरण फार्म) इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें (KBC Registration Process in Hindi) तथा केबीसी का आज का सवाल क्या है? (Kbc Registration Question) के बारे में बताने जा रहे हैं।
शो का नाम | कौन बनेगा करोड़पति (KBC) |
---|---|
सीजन | 15वां |
प्रसारण (चैनल) | सोनी टीवी |
पुरस्कार राशि | 7 करोड़ तक |
केबीसी 2023 पंजीकरण | ऑनलाइन आवेदन |
पंजीकरण आरंभ तिथि | 29 अप्रैल 2023, रात 9 बजे से |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29 अप्रैल 2023, रात 9 बजे से |
शो स्टार्ट डेट | 14 अगस्त 2023, रात 9 बजे से |
आधिकारिक वेबसाइट | www.sonyliv.com |
विषय सूची
केबीसी 2023 रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (कौन बनेगा करोड़पति पंजीकरण प्रक्रिया)
2023 में भी कौन बनेगा करोड़पति का रजिस्ट्रेशन डिजिटली (ऑनलाइन प्रक्रिया से) किया जा रहा है, और इसके लिए आपको सोनी लिव एप (Sonyliv App) का इस्तेमाल कर स्वयं को पंजीकृत करना होगा। या आप SMS के जरिए भी अपना आवेदन दर्ज करा सकते हैं।
- Step-1. KBC 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर से सोनी लिव ऐप को डाउनलोड करें और इस पर अपना अकाउंट बनाएं।
- Step-2. सोनी लिव एप पर आईडी बन जाने के बाद आप केबीसी रजिस्ट्रेशन के बैनर पर क्लिक करें।
- Step-3. यहां हिंदी या इंग्लिश में से अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनें।
- Step-4. और अगले पेज पर रजिस्टर करें पर क्लिक करें।
- Step-5. अब यहां अपना सही नंबर डालें और ओटीपी वेरीफाई करें जिससे केबीसी की टीम आपको संपर्क कर सकें।
- Step-6. स्त्री, पुरुष या अन्य में से अपना जेंडर (लिंग) चुने।
- Step-7. अब दिए गए विकल्पों में से अपनी आयु वर्ग को चुने।
- Step-8. आप भारत के किस क्षेत्र में रहते हैं लिस्ट में से उस स्थान को चुने।
- Step-9. अगर आपने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है तो हां पर क्लिक करें अन्यथा नहीं पर क्लिक करके आगे बढ़े।
- Step-10. आप क्या काम करते हैं दिए गए विकल्पों में से अपना व्यवसाय चुने और बिल्कुल सही जानकारी चुनने के बाद आगे जाएं पर क्लिक करें।
- Step-11. अब आपके सामने आज का सवाल दिखाई देगा जिसके चार ऑप्शन होंगे, इनमे से सही सवाल को चुने और दर्ज करें पर क्लिक करें।
- Step-12. अब आपके सामने ‘रजिस्टर करने के लिए धन्यवाद’ का मैसेज आएगा, जिसका अर्थ यह है कि आपने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर लिया है। अब आपको रोज 9:00 बजे रात को नया सवाल का जवाब देना होगा
शो के होस्ट अभिताभ बच्चन द्वारा सवाल पूछने 29 अप्रैल से शुरू हो गए है, हरेक सवाल का जवाब देने के लिए आपको 24 घंटे का समय मिलेगा। जिनमें से चुनिंदा लोगों को केबीसी की तरफ से कॉल किया जाएगा और उन्हें की आगे की प्रोसेस की जानकारी दी जाएगी।
» KBC के 2nd Round में क्या होता है?
» कौन बनेगा करोड़पति कब शुरू होगा? कैसे देखें?
» KBC का आज का सवाल क्या है?
मैसेज के जरिए पंजीकरण कैसे करें? (KBC Registration for 2023 SMS Number)
KBC 2023 Registration के लिए SMS Number 509093 है।
Airtel, BSNL, IDEA, Jio & Vodafone के यूजर्स निम्नलिखित फॉर्मेट में SMS के जरिए भी KBC 2023 में Registration करवा सकते है।
KBC{space}आपका जवाब (A,B,C or D){space}उम्र{space}लिंग(पुरुष के लिए M, महिला के लिए F और अन्य के लिए O) लिखकर इसे 509093 पर भेज दें।
KBC 15: SMS Kaise Bheje
उदाहरण के लिए: अगर आपके हिसाब से सवाल का सही जवाब A है और आप 21 साल के एक लड़के है तो आपको कुछ इस तरह से मैसेज टाइप करना है:
KBC A 21 M
और इसे 509093 पर सेंड कर देना है।
कौन बनेगा करोड़पति (KBC 2023) में कैसें जाए?
KBC में जाने के लिए आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है और इसमें से शोर्टलिस्ट किए जाने के बाद आपको अगले दौर में स्क्रीनिंग, ऑडिशन और इंटरव्यू जैसी प्रकिया से गुजरना होता है।
- स्टेप#1: केबीसी 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 29 अप्रैल से आरंभ हो गए है, इसके लिए रोज़ाना रात 9 बजे पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देकर अपना आवेदन दर्ज कराएं। इसके लिए प्रतिभागियों को SMS या Sony LIV ऐप का इस्तेमाल कर सकते है।
- स्टेप#2: आपके द्वारा दिए गए जवाबों का चयन करने के लिए इन्हें जांचा जाएगा और कुछ मानदंडों के आधार पर रैंडमाइज़ तरीके से कुछ प्रतिभागियों को चुना जाएगा।
- स्टेप#3: चुने गए प्रतिभागियों को आगे की प्रक्रिया के लिए उनके द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क किया जाएगा।
- स्टेप#4: जिसके बाद प्रतिभागियों को एक सामान्य ज्ञान परीक्षण के आधार पर ऑनलाइन ऑडिशन देना होगा।
- स्टेप#5: और अंत में वीडियो कॉल के माध्यम से एक इन्टरव्यू आयोजित किया जाएगा।
- स्टेप#6: इन्टरव्यू क्लियर करने वाले प्रतिभागियों के लिए कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी २०२३) में जाने का रास्ता साफ़ हो जाएगा और उन्हें फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के बाद शो में हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन जी के समक्ष बैठकर KBC खेलने का मौका मिलेगा।
केबीसी 15 में जाने के लिए कुछ जरूरी बातें
कौन बनेगा करोड़पति में जाने के लिए आपको कुछ जरूरी मापदंडों और नियमों का ध्यान रखना होता है।
- आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
- आप भारत के ही नागरिक होने चाहिए।
- इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कोई भी फीस नहीं देनी होती।
- साथ ही आपको इसमें हिस्सा लेने के लिए किसी भी तरह की क्वालिफिकेशन की आवश्यकता नहीं होती।
- आप मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वास्थ्य होने चाहिए।
- कोई भी व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की ओर से भाग नहीं ले सकता है।
» KBC Play Along: घर बैठें लाखों कमाने का मौका
» सबसे अच्छा पैसा कमाने वाला गेम
» केबीसी में करोड़पति बने सभी विजेताओं की सूची
केबीसी 2023 कब से स्टार्ट होगा?
2023 कौन बनेगा करोड़पति का 15वां संस्करण 14 अगस्त से शुरू हो गया है, आप इसे हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे सोनी टेलिविज़न चैनल और सोनी लिव ऐप पर लाइव देख सकते है। जिसमें शो के होस्ट अमिताभ बच्चनजी हॉट सीट पर बैठे प्रतिभागी से प्रश्न पूछते हैं।
कौन बनेगा करोड़पति 2023 का रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?
कौन बनेगा करोड़पति 2023 के लिए पंजीकरण 29 अप्रैल से शुरू हो गए है, जहां आप हर रोज रात 9 बजे सोनी लिव ऐप पर शो के होस्ट अमिताभ बच्चनजी द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देकर, KBC में अपनी जगह बनाने की ओर अपना पहला कदम बढ़ा सकते हैं।
केबीसी का पंजीकरण फार्म कौन भर सकता है?
कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है और वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य है केबीसी के लिए पंजीकरण कर सकता हैं। लेकिन दुर्भाग्य से अगर आप पहले कभी केबीसी के फास्टेस्ट फिंगर राउंड तक जा चुके है तो आप दोबारा आवेदन नहीं कर सकते।
KBC में कैसे जाए?
केबीसी में जाने के लिए आपको इन 4 स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन
- स्क्रीनिंग
- ऑनलाइन ऑडिशन
- पर्सनल इंटरव्यू
» द बिग पिक्चर क्विज शो में कैसे जाएं?
» इंडियन आइडल रजिस्ट्रेशन कैसें करें?
» TRP क्या है? इस हफ्ते की रेटिंग?