इंडियन आइडल 2026 कब शुरू होगा? जानिए लाइव कैसे देखें, जज, होस्ट और कंटेस्टेंट्स

मशहूर सिंगिंग रिऐलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 16 का शुभारम्भ 18 अक्टूबर 2025 से हो गया है, 2025 में यह रात 8:00 बजे से शुरू होगा। यहाँ इस बार के जज, होस्ट और टॉप 16 कंटेस्टेंट्स के साथ ही इसे कैसे देखें इसकी जानकारी दी गयी हैं।

India Idol 2026 स्टार्ट डेट: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला भारत का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल अपने 15 सफल सीजनों के बाद अगले सीजन की तैयारियों में जुट गया है, इस बार 2025-26 में इसका 16वां सीजन टेलीकास्ट किया जा रहा है। आइए अब आपको इंडियन आइडल 2026 स्टार्ट डेट और इसे ऑनलाइन लाइव कैसे देखें? इसके बारे में बताते है।

Indian Idol 2026 Start Date, Host & Contestants List
Indian Idol 2026 Start Date, Host & Contestants List

यदि आप भी इस शो के बड़े फैन हैं तो यहां हम आपको इंडियन आइडल 2026 कब स्टार्ट होगा? किस चैनल पर आएगा? कौन-कौन जज होंगे? होस्ट कौन करेगा और इसमें भाग लेने वाले सभी टॉप 16 कंटेस्टेंट्स (सिंगर्स) के नामों की लिस्ट भी देने जा रहे हैं।


Indian Idol Season 16 Details
शो का नामइंडियन आइडल
शो का प्रकारसिंगिंग रियलिटी शो
सीजन16वां
स्टार्ट डेट18 अक्टूबर 2025
टाइमिंगशनिवार-रविवार, रात 8:30 बजे
जजश्रेया घोषाल, बादशाह और विशाल ददलानी
होस्टआदित्य नारायण
कुल कंटेस्टेंट16
कैटेगरीम्यूजिक, एंटरटेनमेंट
चैनलसोनी टेलीविज़न

अगर आप भी अपने सुरों के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं तो इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन कर ऑडिशन दे सकते हैं, यहां जानिए इंडियन आयडल 2026 के रजिस्ट्रेशन और ऑडिशन की तारीख। तो चलिए शुरू करते हैं और जिन लोगों को इस TV Show के बारे में नहीं पता उन्हें सबसे पहले इंडियन आइडल क्या है? इसकी जानकारी दे देते हैं?

Indian Idol क्या है?

इंडियन आइडल भारत का एक मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो है, इसकी शुरूआत वर्ष 2004 में हुई थी, यह पॉप आइडल प्रारूप का एक भारतीय रूपांतरण है। भारत में इसका प्रसारण सोनी टीवी चैनल पर किया जाता है। यहाँ आपको अपनी गायकी का हुनर दुनियाभर को दिखाने का मौका मिलता है, और आपकी गायकी को दिग्गज गायकों व म्यूजिक कंपोजरो के द्वारा जज या गाइड किया जाता है।

इस Singing कंपटीशन शो में कई राउंड शामिल होते हैं जिसमें एलिमिनेशन राउंड के दौरान मुकाबले में अच्छा परफॉर्म न कर पाने वाले कंटेस्टेंट को एक-एक करके इस Show से बाहर कर दिया जाता है। अंत में फाइनल राउंड होता है जिसमें जीतने वाले को इस शो का विजेता घोषित कर दिया जाता है। इसका खिताब जीतने वाले को पैसे के साथ ही अपने सुर-ताल के दम पर शोहरत भी मिलती है।


इंडियन आइडल 2025-26 कब शुरू होगा? (टाइमिंग)

इस साल 2025-26 में भारत के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो में से एक इंडियन आइडल के 16वें सीजन का आगाज शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 हो गया है। लगभग 60 एपिसोड्स वाला यह सिंगिंग कॉम्पीटिशन शो हर शनिवार और रविवार, रात 8:30 बजे ‘सोनी टेलीविज़न चैनल‘ पर प्रसारित किया जाता है। आप इसे सोनी लिव ऐप के जरिए भी देख सकते है।

Indian Idol के लिए ऑडिशन/रजिस्ट्रेशन जुलाई-अगस्त महीने में शुरू हुए थे। अब यह अपने अंतिम पड़ाव पर है और 2026 की तिमाही यानि मार्च महीने के अंत में इसका ग्रैंड फिनाले टेलीकास्ट किया जाना शुरू किया जा सकता है।



इंडियन आइडल के जज कौन है? (Indian Idol Judges Name)

इंडियन आइडल 2025-26 सीजन 16 को एक बार फिर से आदित्य नारायण द्वारा होस्ट किया जा रहा है, 14वां सीजन टीवी एक्टर ‘हुसैन कुवाजेरवाला‘ द्वारा होस्ट किया गया था। तो वहीं इस बार इस सिंगिंग रियलिटी शो को विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और रैपर बादशाह द्वारा जज किया जा रहा है, बादशाह ने इस बार कुमार सानू की जगह ली है।

यह तीनों संगीत प्रतिभाओं का सही संयोजन है, जिसमें कुमार सानू का अनुभव, विशाल ददलानी की संगीत रचना भावना और श्रेया घोषाल की भावपूर्ण और सुरीली आवाज शामिल है, जो शो में गायन प्रतिभाओं को उनके गायन के आधार पर परखने का काम करेगी।

श्रेया घोषाल भारत की मशहूर गायिका हैं, तो वहीं कुमार सानू 90s के मेलोडी सिंगर है और विशाल ददलानी एक भारतीय गायक, गीतकार और संगीतकार हैं।


Indian Idol के सभी Contestants के नाम 2025-26

इंडियन आयडल में Top 16 प्रतियोगियों को टीवी शो पर मुकाबले के लिए आमंत्रित किया जाता है, जो इस शो को आगे बढाते है, आइए आगामी इंडियन आइडल सीजन 16 के प्रतियोगियों की सूची पर एक नजर डालते है।

  • 1. अमृथा राजन
  • 2. अभिषेक कुमार
  • 3. अंकिता महुआ गिरी
  • 4. अंशिका चोंकर
  • 5. दिवाकर चौबे
  • 6. ज्योतिर्मयी नायक
  • 7. मनराज वीर सिंह
  • 8. सुहैल
  • 9. तनिष्क शुक्ला
  • 10. श्रीनिधि शास्त्री
  • 11. सुगंधा दाते
  • 12. श्रेय वर्मा
  • 13. अभिजीत शर्मा
  • 14. बनाश्री बिस्वास
  • 15. मानव
  • 16. अरफिन राणा


इंडियन आइडल सीजन 16 किस चैनल पर आएगा? (Watch on OTT APP)

वर्ष 2004 में इसकी शुरुआत से ही यह ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन‘ पर प्रसारित होता आ रहा है और इस बार 2025-26 में भी इसे ‘सोनी चैनल‘ पर ही प्रसारित किया जा रहा है, इसकी शुरुआत होने के बाद दर्शक इसके नवीनतम एपिसोड को शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर देख सकेंगे।

अगर आप इंडियन आईडल का कोई पुराना सीजन या फिर ग्रैंड फिनाले देखना चाहते हैं तो वह आप गूगल प्ले स्टोर से ‘सोनी लिव ऐप‘ डाउनलोड करके देख सकते हैं और नए सीजन का लाइव टेलीकास्ट भी देख सकते हैं।


2025 में इंडियन आइडल शो को कौन होस्ट करेंगा?

2025-26 में होने वाले इंडियन आयडल सीज़न 16 को एक बार फिर से आदित्य नारायण होस्ट कर रहे है, इससे पहले वे इस शो का दूसरा सीजन और 2015 में इसका जूनियर वर्जन होस्ट कर चुके है। हालांकि पिछला सीजन टीवी एक्टर ‘हुसैन कुवाजेरवाला‘ ने होस्ट किया था।

पिछले कई सालों से भारत के मशहूर गायक, होस्ट और अभिनेता ‘आदित्य नारायण‘ इस शो को होस्ट कर रहे थे। आदित्य भारत के मशहूर गायक ‘उदित नारायण‘ के बेटे हैं। वे इंडियन आइडल के अलावा सारेगामापा, राइज़िंग स्टार और ऐसे ही कई बड़े रियलिटी शो होस्ट कर चूके हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीज़न 9 में बतौर प्रतियोगी भाग लिया था और रनरअप रहे थे।


इंडियन आईडल में कैसे जाएं?

यदि आपकी आवाज में भी दम है और आपको सुर-ताल का अच्छा ज्ञान है तो आप सोनीलिव ऐप के जरिए इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर ऑडिशन के तौर पर अपना एक गाता हुआ वीडियो अपलोड कर सकते हैं। जिसके बाद आपको चुने जाने पर शो से संबंधित लोगो द्वारा आपसे संपर्क कर लिया जाता है।


इंडियन आइडल सीजन 14 किसने जीता?

Indian Idol Season 14 Winner: Vaibhav Gupta

रविवार, 03 मार्च 2024 में हुए इंडियन आइडल सीजन 14 के ग्रैंड फिनाले में कानपुर के वैभव गुप्ता ने बाजी मार ली है और वह इस सीजन के विजेता बन गए हैं। उन्हें ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपए और एक चमचमाती कार भी मिली है।


अंतिम शब्द

Indian Idol का पहला सीजन 2004-2005 में भारत में प्रसारित किया गया था, जिसमें अनु मालिक, फराह खान और सोनू निगम जज थे और इसे अमन वर्मा ने होस्ट किया था। इसके बाद दूसरा (2005-2006), तीसरा (2007), चौथा (2008-2009), पांचवां (2010) और छठा सीज़न (2012) आया।

सातवें और आठवें सीज़न में इंडियन आइडल जूनियर ने शो की जगह ली, जिसके बाद दुबारा इंडियन आइडल 2016 में 9वें सीज़न के लिए और 2018 में 10वें सीज़न के लिए वापस आया। इस बार 2022-23 में इंडियन आइडल का 13वां सीज़न सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया था।


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *