इंडियन आइडल रजिस्ट्रेशन 2024: ऑडिशन कब शुरू होंगे? आवेदन प्रक्रिया, फीस और जरूरी डाक्यूमेंट्स

यहाँ से 2024 में निर्धारित पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 15वें सीजन में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया, ऑडिशन, फीस, और पात्रता जानिए।

Indian Idol में कैसे जाएं? पंजीकरण कब शुरू होगा? आवेदन कैसे करें?

Indian Idol Me Kaise Jaaye: इस साल 2024 में इंडियन आइडल के 15वें सीज़न की शुरुआत होने जा रही है, ऐसे में यदि आप भी इस शो में भाग लेना चाहते हैं तो यहाँ हम आपको Indian Idol में जाने के लिए पंजीकरण कैसे करें? इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। जहाँ आपको इंडियन आइडल के लिए ऑडिशन या रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे? इसकी फीस, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और नामंकन प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण डिटेल्स भी मिलेगी।

सोनी टीवी पर आने वाले इस सिंगिंग रियलिटी शो के अब तक 13 सफल सीजन प्रसारित किए जा चुके हैं। इसमें मशहूर Judges के रूप में सोनू निगम, अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जैसे सिंगर्स रह चुके हैं। यह शो पॉप आइडल फॉर्मेट का भारतीय वर्ज़न है जो 2004 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता आ है।

Indian Idol Me Kaise Jaaye - Registration Details
Indian Idol Me Kaise Jaaye – Registration 2024

यदि आपकी आवाज भी सुरीली है और आपको सुरों ये अच्छी समझ है और आप एक सिंगर बनना चाहते हैं तो आपको इंडियन आइडल का ऑडिशन अवश्य देना चाहिए हो सकता है, क्योंकि हो सकता है यह आपकी किस्मत ही बदल दें, और आपका सपना सच हो जाए। तो चलिए शुरू करते है और इंडिया आइडल में कैसे जाएं? इसका पूरा तरीका जानते है।

 

इंडियन आइडल रजिस्ट्रेशन 2024 कब स्टार्ट होंगे?

2024 में इंडियन आइडल सीजन 15 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ऑडिशन 18 जुलाई से शुरू हो सकते हैं, इस शो में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक लोग पात्रता के आधार पर सोनी लिव ऐप के जरिये अपना नामंकन दर्ज करवा सकते हैं। हालंकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी भी तरह की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पिछले सीजन के समापन में हुई देरी का प्रभाव इस सीजन पर पड़ता दिखाई दे रहा है।

हालांकि आप इससे संबंधित सभी अपडेट्स के लिए इनके सोशल मीडिया हैंडल और सोनी लिव ऐप के अलावा सोनी टीवी चैनल से जुड़े रह सकते हैं, जहाँ से आपको लेटेस्ट और महत्वपूर्ण अपडेट मिल जाएंगे।


INDIAN IDOL REGISTRATION 2024 DETAILS
शो का नामइंडियन आइडल
शो का प्रकारसिंगिंग रियलिटी शो
संस्करण (सीजन)14वां
पंजीकरण शुरू18 जुलाई 2024 (अपेक्षित)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (सोनीलिव ऐप)
कुल प्रतियोगी16 या अधिक
चैनलसोनी टीवी
कांटेक्ट ईमेल[email protected]
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://www.sonyliv.com/

 

इंडियन आइडल में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 2024)

इंडियन आइडल में जाने के लिए आपको सोनी लिव ऐप के जरिए आवेदन करना होगा, इसके लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में सोनी लिव एप डाउनलोड/अपडेट करें और इस पर अपना अकाउंट बनाएं।


  • शो में जाने के लिए पंजीकरण हेतु सबसे पहले Sonyliv ऐप खोलें और यहाँ अपने नंबर से लॉग इन करें।

  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे इंडियन आइडल डिजिटल ऑडिशन के रजिस्ट्रेशन लिंक या बैनर पर क्लिक करें।

  • अब पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें:
    • क्या आपका किसी कंपनी के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट है?
    • क्या आपने किसी सिंगिंग शो में भाग लिया है?
    • क्या आप एक प्रशिक्षित गायक हैं?

  • यहाँ रजिस्ट्रेशन फार्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरे (जैसे: नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि)

  • सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए ऑडिशन के लिए शूट की गई वीडियो को अपलोड करें।

  • अब अपना फॉर्म को सबमिट करें। इसके बाद पात्रता और अन्य मापदंड़ो को ध्यान में रखकर शोर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों को शो से सम्बंधित लोगों द्वारा सम्पर्क किया जाएगा।

 

ऑडिशन वीडियो कैसे बनायें? कुछ जरूरी दिशानिर्देश

  • अपनी विभिन्न गायन शैलियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रतिभागी द्वारा अधिकतम दो वीडियो अपलोड की जा सकती हैं।
  • प्रत्येक वीडियो कम से कम 90 सेकंड लम्बी होनी चाहिए।
  • वीडियो अच्छी रोशनी वाले स्थान पर बनाएं और ध्यान रखें कि आपका चेहरा वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हो।
  • अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कैमरा और माइक ठीक से काम कर रहे हो।
  • रिकॉर्डिंग के दौरान कैमरे को स्थिर रखें, इसके लिए आप Tripod अथवा किसी मेज आदि पर रखकर वीडियो बना सकते है।
  • वीडियो अपलोडिंग में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना करने से बचने के लिए इसे Compress कर लें।

नोट: इंडियन आइडल ऑडिशन के लिए फर्जी कॉल्स से सावधान रहें और किसी के साथ बैंक विवरण या खाता जानकारी साझा न करें।

 

 

Indian Idol के लिए पात्रता क्या है? (Eligibility Criteria)

यदि आप इस सिंगिग रियलिटी शो के लिए पंजीकरण करने जा रहे है तो आपको निम्नलिखित क्राइटेरिया को पूरा करना होगा।

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • सुर और गायकी का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • आवेदक को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • भारतीय नागरिक होना चाहिए (लड़का या लड़का कोई भी भाग ले सकता है)।

इंडियन आइडल रजिस्ट्रेशन 2024: आवश्यक दस्तावेज़ (Documents)

इसके आलावा शो में सफलतापूर्वक एंट्री के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए जैसे:

  • फोटो आईडी प्रूफ: आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि का प्रमाण (बर्थ सर्टिफिकेट/एजुकेशन सर्टिफिकेट)
  • कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
  • बैंक अकाउंट
  • तथा आपकी हाल ही की कुछ फोटो

 

इंडियन आइडल 2024 का ऑडिशन कब है?

इंडियन आइडल के लिए ऑडिशन अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से लिए जाते हैं, ऑनलाइन नामांकन के लिए प्रतिभागी को सोनीलिव ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन ऑडिशन के तौर पर गाते हुए अपनी एक वीडियो अपलोड करनी होती है। इस साल 2024 में इंडियन आइडल सीजन 15 के ऑनलाइन ऑडिशन जुलाई या अगस्त महीने से स्टार्ट हो सकते हैं। हालांकि ये ऑनलाइन होंगे या ऑफ़लाइन के बारे में अभी जानकारी साझा नहीं की गई है।

 

Indian Idol 2024 के Audition कहाँ होंगे? (Date & Place)

2024 में इस सिंगिंग रियलिटी शो के लिए ऑफलाइन या ऑन-ग्राउंड ऑडिशन भारत के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, जयपुर, देहरादून, चंडीगढ़, लखनऊ, इंदौर, पटना, गुवाहाटी और भुवनेश्वर में 8 अगस्त से 31 अगस्त के बीच आयोजित किए जा सकते हैं। इस शो में भाग लेने के इच्छुक सभी लोगों को उस शहर के ऑडिशन केंद्र पर पहुंचकर अपना पंजीकरण कराना होता है।

Indian Idol 2024 Audition Date & Place (Expected)
स्थानतारीख
जयपुर18 जुलाई
भुवनेश्वर20 जुलाई
गुवाहाटी23 जुलाई
पटना25 जुलाई
कोलकत्ता27 जुलाई
इंदौर30 जुलाई
लखनऊ01 अगस्त
मुंबई03 अगस्त
चंडीगढ़06 अगस्त
देहरादून08 अगस्त
दिल्ली10 अगस्त

नोट: सभी तारीखें और स्थान सम्भावित है, जो आयोजकों द्वारा आधिकारिक और पर घोषित किए जाने के बाद ही कन्फर्म हो पाएंगी।

 

इंडियन आइडल में ऑडिशन कैसे दें?

इंडियन आइडल के लिए ऑन ग्राउंड ऑडिशन भारत के कुछ बड़े शहरों में आयोजित किया जाता है शो में हिस्सा लेने के इच्छुक प्रतिभागी इन शहरों में स्थित अपने नज़दीकी ऑडिशन केंद्र पर पहुँच कर रजिस्ट्रेशन या Entry फॉर्म भर ऑडिशन दे सकते हैं। इस दौरान आपको जजों के सामने एक गाना गाना होता है, यदि जजों को आपका गाना पसंद आता है तो वे आपको मुंबई में आकर शो ज्वॉइन करने का निमंत्रण देते हैं।

यदि आपका गाना सुरीला नहीं है यह Judges को यह पसंद नहीं आता तो आपने रिजेक्ट कर दिया जाता है, जिसका मतलब यह है कि आप Show से बाहर हो गए है और अभी आपको अपनी गायकी पर और अधिक काम करने की आवश्यकता है। यह Show हर साल वापस आता है ऐसे में आप अगली साल दुबारा प्रयास कर सकते है।

 

 

इंडियन आइडल रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?

इंडियन आइडल में जाने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाती, SonyLiv App के जरिए इसके लिए मुफ्त में आवेदन किया जा सकता हैं। हालंकि इंटरनेट डाटा चार्जेस अप्लाई होंगे, इसके आलावा यात्रा और रहने-खाने आदि जैसे अन्य तरह के खर्चे आपको खुद ही उठाने पड़ सकते है।

 

इंडियन आइडल कब शुरू होगा और किस चैनल पर आएगा?

इंडियन आइडल सीजन 14 का प्रीमियर 2024 के आखिरी महीनों में किया जा सकता है। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा और देखने वाले इसे हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे नवीनतम एपिसोड के साथ देख सकते हैं। इसके अलावा दर्शक सोनी लिव ऐप के जरिए भी अपने मोबाइल पर ऑनलाइन इस टीवी शो का आनन्द उठा सकते हैं।

 

इंडियन आइडल में कैसे जाये?

इंडियन आइडल में भाग लेने के लिए आपको सोनी लिव ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होता है जिसके बाद आपका ऑनलाइन ऑडिशन लिया जाता है। ऑडिशन पास करने व सभी नियम एवं शर्तें तथा दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद आपको Show में आमंत्रित किया जाता है। जहाँ अपने सुर और गायकी के दम पर यदि आप शो में शीर्ष स्थान बरकरार रखते है और अंत में फाइनल जीत जाते है तो आप विजेता घोषित कर दिए जाते हैं।

 

इंडियन आइडल रजिस्ट्रेशन 2024: अंतिम शब्द

अब तो आपको Indian Idol में भाग लेने के लिए Online Registration Process के बारें में पता चल ही गया होगा, फिलहाल सीजन 14 के Audition लिए कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। जैसे ही कोई अपडेट आएगा आपको उसकी जानकरी यहाँ दे दी जाएगी या फिर आप Sony Liv app अथवा Setindia.com के जरिए भी इस विषय में लेटेस्ट Update हासिल कर सकते है।

अस्वीकरण: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों और इस विषय में सामान्य जानकारी उपलब्ध कराने के मकसद से साझा किया गया है, हम किसी भी प्रकार की छूटी सूचना के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।