IIFA Award 2024 विनर लिस्ट: तारीख, स्थान, नॉमिनेशन, ऑनलाइन कैसे देखें?
इस साल 28 सितंबर 2024 को आईफा अवार्ड का 24वां सीजन आबू धाबी (UAE) में आयोजित किया जा रहा है, आईफा की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई और अब तक इसे 16 शहरों में आयोजित किया जा चुका है। जिसमें मुंबई, जोहान्सबर्ग, मैड्रिड, दुबई, कोलंबो, न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों के नाम शामिल है।
IIFA (अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार) भी अन्य अवॉर्ड फंक्शन की तरह ही एक खास पुरस्कार वितरण समारोह है, जिसमें साल के बेस्ट फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, गायिका, म्यूजिशियन, डायरेक्टर आदि को प्रशंसकों के ग्लोबल वोट्स के आधार पर पुरस्कार वितरित किए जाते है।
दिनांक | 27-29 सितंबर 2024 |
स्थान | अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात |
होस्ट | शाहरुख खान, करण जौहर और विक्की कौशल |
आयोजित | आईफा क्लब द्वारा |
चैनल | कलर्स टीवी |
सर्वाधिक नॉमिनेशन | एनिमल (फिल्म) |
बेस्ट फिल्म | एनिमल |
अधिकांश पुरस्कार | एनिमल |
बेस्ट एक्टर | शाहरुख खान (जवान) |
बेस्ट ऐक्ट्रेस | रानी मुखर्जी(मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे) |
विषय सूची
IIFA 2024 कब और कहां आयोजित होगा?
24वां नेक्सा आइफा अवॉर्ड शो 28 सितंबर 2024 को आबू धाबी के यास आइसलैंड में आयोजित किया जा रहा है। यस आईसलैंड दुनिया का तेजी से उभरता हुआ एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन है जो आबू धाबी के सुनहरे तटों पर स्थित है। आप शो की टिकटे etihadarena.ae पर जाकर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
इस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 28-29 सितंबर को किया जा रहा है, जिसे एतिहाद एरिना में आयोजित किया जाना है। इसके लिए वोटिंग की प्रक्रिया 19 अगस्त को शुरू हुई थी।
इस साल बहुत सारी फिल्मों के नॉमिनेशन प्राप्त होने की उम्मीद है, नॉमिनेशन फॉर्म के लिए एंट्री फॉर्म भरने शुरू हो गए है। एंट्री फॉर्म की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कारों ने 12 लोकप्रिय कैटगरी में नोमिनेशन की घोषणा करेगी।
24rd IIFA Award Winners List 2024 (आइफा पुरस्कार विजेताओं की सूची)
2024 में बॉलीवुड के बड़े अवार्ड्स में से एक IIFA अवॉर्ड्स सफलतापूर्वक वितरित किए जा चुके है, जिसमें पिछले साल की फिल्मों को सम्मानित किया गया, इस दौरान एनिमल फिल्म ने सबसे ज्यादा (6) ट्रॉफीयाँ जीती। जहाँ ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में दमदार अभिनय के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता तो वहीं ‘जवान’ में दमदार परफॉरमेंस दम पर ‘शाहरुख खान‘ को बेस्ट अभिनेता का अवार्ड मिला। हालंकि साल के अंत में रिलीज हुई रणवीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल‘ ने IIFA 2024 में बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड अपने नाम किया।
अपने 5वें आवर्ड के साथ ही रानी मुखर्जी एक बार फिर सबसे अधिक ट्रॉफी जीतने वाली हिंदी एक्ट्रेस बन गई है, रानी के बाद चार पुरस्कार जीतने वाली आलिया का नंबर आता है।
शाहरुख खान और ऋतिक रोशन संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बेस्ट एक्टर का खिताब जीतने वाले अभिनेता है, तो वहीं अरिजीत सिंह ने पिछली साल ही अपनी 5वीं ट्रॉफी के साथ बेस्ट सिंगर (मेल) के लिए सर्वाधिक ट्रॉफी जीतने की रेस में सोनू निगम को पीछे छोड़ दिया है।
कैटगरी | विजेता | फिल्म |
---|---|---|
सर्वश्रेष्ठ फिल्म | एनिमल | एनिमल |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | विधु विनोद चोपड़ा | 12वीं फेल |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | रानी मुखर्जी | मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | शाहरुख खान | जवान |
बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस | शबाना आजमी | रॉकी और रानी की प्रेम कहानी |
बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर | अनिल कपूर | एनिमल |
बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल | बॉबी देओल | एनिमल |
भारतीय सिनेमा में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट्स | हेमा मालिनी | – |
डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर | अलिजेह अग्निहोत्री | फर्रे |
बेस्ट स्टोरी | इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय | रॉकी और रानी की प्रेम कहानी |
कैटगरी | विजेता | गाना | फिल्म |
---|---|---|---|
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) | शिल्पा राव | चलेया | जवान |
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) | भूपिंदर बब्बल | अर्जन वैली | एनिमल |
बेस्ट सॉन्ग | सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहल | सतरंगा | एनिमल |
IIFA Utsavam 2024: तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ के विजेता
टॉलीवुड मेगास्टार चिरंजीवी को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित 24वें आईफा महोत्सव में ‘भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि’ के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, ‘भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान’ के लिए ‘प्रियदर्शन‘ को सम्मानित किया गया, और ‘सामंथा रुथ प्रभु‘ को ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार‘ के रूप में चुना गया।
कैटेगरी | तमिल इंडस्ट्री | तेलुगु इंडस्ट्री | मलयालम इंडस्ट्री | कन्नड़ इंडस्ट्री |
---|---|---|---|---|
बेस्ट फिल्म | जेलर | दसारा | 2018: एवरीवन इज अ हीरो | काटेरा |
बेस्ट फिल्म डायरेक्टर | मणि रत्नम (पोन्नियिन सेल्वन 2) | अनिल रविपुड़ी (भाववंत केसरी) | जियो बेबी (कैथल – द कोर) | थरुन किशोर सुधीर (काटेरा) |
बेस्ट एक्ट्रेस | ऐश्वर्या राय (पोन्नियिन सेल्वन 2) | मृणाल ठाकुर (हाय नन्ना) | अनसवरा राजन (नेरू) | रुक्मिणी वसंत (सप्त सागरदाचे एलो – साइड ए) |
बेस्ट एक्टर | विक्रम चियान (पोन्नियिन सेल्वन 2) | नानी (दसारा) | तोविनो थॉमस (2018: एवरीवन इज अ हीरो) | रक्षित शेट्टी (सप्त सागरदाचे एलो – साइड ए) |
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस | सहासरा श्री (चिट्ठा) | वरलक्ष्मी सरथकुमार (वीरा सिम्हा रेड्डी) | ममिथा बैजू (प्रणय विलासम) | श्रुति (काटेरा) |
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | जयराम (पोन्नियिन सेल्वन 2) | ब्रह्माननदम (रंगा मारतंडा) | सुधि कोझिकोड (कैथल – द कोर) | गोपाल कृष्ण देशपांडे (सप्त सागरदाचे एलो – साइड बी) |
बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल | एस. जे. सुर्या (मार्क एंथनी) | शाइन टॉम चाको (दसारा) | अर्जुन राधाकृष्णन (कन्नूर स्क्वाड) | जगपति बाबु (काटेरा) |
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर | ए. आर. रहमान (पोन्नियिन सेल्वन 2) | हेशम अब्दुल वहाब (हाय नन्ना) | सुशीन श्याम (रोमांचम) | वी. हरिकृष्ण (काटेरा) |
IIFA टेक्निकल अवार्ड्स विनर्स लिस्ट 2024
3 सितंबर को आइफा 2024 के 24वे संस्करण के लिए तकनीकी पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है, जिसमें संदीप रेड्डी वांगा की रणवीर कपूर अभिनीत एनिमल और एटली की शाहरुख खान स्टारर जवान ने 3-3 और 12th फेल, पठान और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 1-1 अवार्ड जीते हैं।
तकनीकी श्रेणी | विजेता | फिल्म |
---|---|---|
सिनेमैटोग्राफी | जी. के. विष्णु | जवान |
पटकथा | विधु विनोद चोपड़ा, जसकुंवर कोहली, अनुराग पाठक, आयुष सक्सेना, विकास दिव्यकीर्ति | 12th फेल |
संवाद | इशिता मोइत्रा | रॉकी और रानी की प्रेम कहानी |
संपादन | संदीप रेड्डी वांगा | एनिमल |
कोरियोग्राफी | बॉस्को – सीज़र | पठान |
ध्वनि डिजाइन | सचिन सुधाकरण, हरिहरन एम | एनिमल |
ध्वनि मिश्रण | संपत अलवर, क्रिस जैकबसन, रॉब मार्शल, मार्टी हम्फ्रे | जवान |
पृष्ठभूमि संगीत | हर्षवर्धन रमेश्वर | एनिमल |
विशेष प्रभाव (विजुअल) | रेडचिलीज़.VFX | जवान |
तकनीकी पुरस्कारों की 9 श्रेणियों सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, एडिटिंग, कोरियोग्राफी, साउंड, साउंड मिक्सिंग, बैकग्राउंड स्कोर और स्पेशल इफेक्ट (विजुअल) के अंतर्गत इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़े: द बिग पिक्चर शो में कैसे जाएं?
आइफा अवार्ड 2024 के होस्ट और परफॉर्मर
शनिवार, 28 सितंबर को निर्धारित नेक्सा आइफा अवार्ड्स 2024 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान, करण जोहर और विक्की कौशल होस्ट करेंगे। इस अवॉर्ड फंक्शन में रेखा, शाहिद कपूर, कृति सनोन, जाह्नवी कपूर, और अनन्या पांडे जैसे कलाकार अपनी दमदार परफॉर्मेंस का जलवा बिखेरेंगे।
इसके साथ ही रविवार, 29 सितंबर को होने वाले सोभा रियल्टी आईफा रॉक्स को अभिषेक बनर्जी और सिद्धार्थ चतुर्वेदी द्वारा होस्ट किया जाएगा। IIFA Rocks में शंकर-एहसान-लॉय परफॉर्म करेंगे।
● इंडियन आइडल में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसें करें?
● कौन बनेगा करोड़पति (KBC) विनर लिस्ट
● भारत के पॉपुलर यूट्यूबर्स की सूची
IIFA अवार्ड्स 2024 नॉमिनेशन (Nominations List)
28 और 29 मई को आबू धाबी के यास आईलैंड में आयोजित होने वाले आईफा के 24वें संस्करण के लिए 12 लोकप्रिय कैटेगरीज में नामांकन की घोषणा की गई, यह 12 कैटेगरी है बेस्ट पिक्चर, डायरेक्शन, परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (मेल और फीमेल), परफॉर्मेंस इन अ सपोर्टिंग रोल (स्त्री और पुरुष), म्यूजिक डायरेक्शन, प्लेबैक सिंगर (मेल एंड फीमेल), बेस्ट स्टोरी (ओरीजनल एंड अडॉप्टेड) और लिरिक्स, जिनके लिए ग्लोबल वोटिंग 19 अगस्त 2024 से शुरू हुई थी।
रणवीर कपूर स्टारर ‘एनिमल‘ फिल्म सबसे ज्यादा नोमिनेट हुई है, फिल्म को 9 कैटेगरी में सर्वाधिक 11 नॉमिनेशन प्राप्त हुए है। इसके बाद आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 10 नॉमिनेशन के साथ दूसरे और शाहरुख खान की एक्शन ब्लॉकबस्टर, जवान और पठान, दोनों ने लोकप्रिय श्रेणी में सात-सात नामांकन अर्जित किए हैं। आइए आपको बाकी के नॉमिनेशन भी बताते हैं…
बेस्ट फिल्म (पिक्चर)
- 12th फेल
- एनिमल
- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- जवान
- सत्यप्रेम की कथा
- सैम बहादुर
बेस्ट डायरेक्टर
- अमित राय (OMG 2)
- संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
- करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- एटली (जवान)
- सिद्धार्थ आनंद (पठान)
- विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)
बेस्ट अभिनेता (एक्टर)
- विक्रांत मैसी (12th Fail)
- रणबीर कपूर (एनिमल)
- शाहरुख खान-व(ान)
- रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- विक्की कौशल (सैम बहादुर)
- सनी देओल (गदर 2)
बेस्ट अभिनेत्री (एक्ट्रेस)
- आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)
- दीपिका पादुकोन (पठान)
- कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा)
- तापसी पन्नू (डंकी)
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल
- तृप्ति डिमरी (एनिमल)
- गीता अग्रवाल (12th फेल)
- सन्या मल्होत्रा (सैम बहादुर)
- जया बच्चन (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल
- धर्मेंद्र (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- गजराज राव (सत्यप्रेम की कथा)
- तोता रॉय चौधरी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- अनिल कपूर (एनिमल)
- जयदीप अहलावत (एन एक्शन हीरो)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन
- प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, जानी, भूपिंदर बब्बल, श्रेयश पूर्णिक, आशिम केमसन, हर्षवर्धन रामेश्वर (एनिमल)
- प्रीतम (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- विजय-शेखर (पठान)
- अनिरुद्ध रविचन्द्र (जवान)
- सचिन-जिगर (ज़रा हट के ज़रा बच के)
- शांतनु मोइत्रा (12th फेल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (गायक)
- अरिजीत सिंह “सतरंगा” (एनिमल)
- अरिजीत सिंह “अर्जन वैली” (एनिमल)
- विशाल मिश्रा “पहले भी मैं” (एनिमल)
- अरिजीत सिंह “झूमे जो पठान” (पठान)
- दिलजीत दोसांझ “बंदा” (डंकी)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (गायिका)
- शिल्पा राव “बेशरम रंग” (पठान)
- शिल्पा राव “चलेया” (जवान)
- श्रेया घोषाल “कश्मीर” (एनिमल)
- श्रेया घोषाल “तुम क्या मिले” (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- दीप्ति सुरेश “आरारारी रारो” (जवान)
नेगटिव रोल में बेस्ट परफॉरमेंस
- बॉबी देओल (एनिमल)
- जॉन अब्राहम (पठान)
- विजय सेतुपति (जवान)
- इमरान हाशमी (टाइगर 3)
- यामी गौतम (ओएमजी 2)
कब और कहां देखें यह अवॉर्ड शो? (Watch Online)
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स (IIFA) शनिवार, 28 सितंबर शाम 6:30 बजे से शुरू होगा, Colors इसका ऑफिसियल ब्रॉडकास्ट पार्टनर इसलिए इसे कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। हालंकि यह कब प्रसारित होगा इसके लिए तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन हो सकता है, इसे Zee5 जैसे OTT apps पर भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए।
इससे पहले यह फंक्शन सोनी टीवी, स्टार प्लस और कलर्स टीवी चैनल पर टेलीकास्ट किया जा चूका है।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की तरफ से नेक्सा आईफा अवार्ड का टाइटल स्पॉन्सर होगा, जो लगातार सातवीं बार इसके प्रायोजक के रूप में साझेदारी जारी रखेगा।
IIFA Awards Season 2021-2022 Winners List
पिछली साल 2022 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर ‘शेरशाह‘ फिल्म सभी 12 कैटेगरी में नोमिनेट हुई थी, और इसने सबसे ज्यादा (6) अवार्ड्स भी जीते थे। IIFA के 22st Season में शेरशाह ने बेस्ट पिक्चर तो वहीं विक्की कौशल को सरदार उधम के लिए बेस्ट एक्टर और कृति सनोन ने MiMi के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता था।
आइफा अवॉर्ड के 21वें सीजन को Covid-19 महामारी के कारण पोस्पोन करने के बाद 2021 में इसके विजेताओं को आईफा के इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा घोषित किया गया जिसमें रणबीर सिंह के अभिनय वाली गली बॉय सबसे ज्यादा 17 कैटेगरी में नोमिनेट हुई और 6 अवार्ड जीते थे।
साल 2021 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड कबीर सिंह को और बेस्ट एक्टर का अवार्ड शाहिद कपूर को मिला था। और आलिया भट्ट को गली बॉय में सफीना फिरदौसी के किरदार के लिए बेस्ट अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Year → | 2022 | 2021 | 2020 |
---|---|---|---|
Awards ↓ | |||
बेस्ट फिल्म | शेरशाह | कबीर सिंह | राज़ी |
बेस्ट एक्टर | विक्की कौशल (सरदार उधम) | शाहिद कपूर (कबीर सिंह) | रणवीर सिंह (पद्मावत) |
बेस्ट एक्ट्रेस | कृति सेनन (मिमी) | आलिया भट्ट (गली बॉय) | आलिया भट्ट (राज़ी) |
बेस्ट डायरेक्टर | विष्णुवर्धन (शेरशाह) | आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक) | श्रीराम राघवन (अंधाधुन) |
सर्वश्रेष्ठ गीतकार | कौसर मुनीर “लेहरा दो” (83) | मनोज मुंतशिर “तेरी मिट्टी” (केसरी) | अमिताभ भट्टाचार्य “धड़क (टाइटल ट्रैक)” (धड़क) |
सर्वश्रेष्ठ गायक | जुबिन नौटियाल “रतन लंबियां” (शेरशाह) | अरिजीत सिंह “घुंघरू” (वॉर) | अरिजीत सिंह “ऐ वतन” (राज़ी) |
सर्वश्रेष्ठ गायिका | असीस कौर “रतन लंबियां” (शेरशाह) | श्रेया घोषाल “ये आइना” (कबीर सिंह) | हर्षदीप कौर और विभा सराफ “दिलबरो” (राज़ी) |