2026 में गेमिंग से कमाई के 5 सुरक्षित तरीके (रियल-मनी गेमिंग ऐप बैन होने के बाद)

क्या सच में गेम खेलकर पैसे कमाए जा सकते हैं? इंटरनेट पर कई “पैसा कमाने वाले गेम्स” के दावे मिलते हैं, लेकिन हर ऐप भरोसेमंद नहीं होता। इस लेख में हमने कुछ लोकप्रिय गेम्स को समझाया है, उनकी कमाई की सच्चाई बताई है, और यह भी बताया है कि किन ऐप्स से आपको सावधान रहना चाहिए। यहाँ आपको बिना किसी झूठे वादों के सही और स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

Paisa Jitne Wala Game 2026: भारत में रियल मनी गेमिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 पास होने के बाद Winzo, MPL, BigCash, Dream11 जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म तत्काल प्रभाव से बंद किए जा चुके है। लेकिन अब भी आप सोशल गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग, और ई-स्पोर्ट्स जैसे कॉम्पटिशन में भाग लेकर रिवार्ड जीत सकते है।

Paisa Kamane wala Game App Free Download
Paisa Kamane wala Game App Free Download

यहाँ हम आपको ऐसे ही कुछ गेमिंग से पैसा कमाने वाले ऐप्स के बारे में बताने जा रहे है, जो अब भी काम करते है। यहाँ से आप अमेजन पे बैलेंस, गिफ्ट कार्ड या गूगल प्ले वाउचर कोड आदि पा सकते है। इसके साथ ही YouTube और Rooter जैसे ऐप्स की मदद से गेम स्ट्रीमिंग करके रियल मनी भी कमा सकते है।

ध्यान दे: इस लेख में दिए गए कुछ लिंक रेफ़रल/अफिलिएट लिंक हो सकते हैं। अगर आप इनके ज़रिए जुड़ते हैं, तो हमें छोटा कमीशन मिल सकता है, लेकिन आपकी कमाई या अनुभव पर कोई फर्क नहीं पड़ता।


गेम्स खेलकर पैसा कमाने वाले ऐप्स की लिस्ट 2026

आप अब भी Rooter, Loco और YouTube आदि जैसे गेम स्ट्रीमिंग ऐप्स पर BGMI, PUBG, FREE FIRE, Fortnite, Brawl Stars, Clash of Clans, eFootball, Mobile Legends, Clash Royale, FIFA, GTA, जैसे पॉपुलर गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग कर अच्छी कमाई कर सकते है, जो अब भी मान्य है।

इतना ही नहीं PlayerZon जैसे गेमिंग ऐप्स तो मशहूर ई-स्पोर्ट्स गेम्स जैसे PubG (BGMI), GTA-V, Call of Duty, फ्री फायर और Free Fire Max तथा Minecraft सम्बन्धी टूर्नामेंट का आयोजन भी करती है, जिसमें भाग लेकर आप अपनी परफोर्मेस के आधार पर पैसा जीत सकते हैं। हालांकि इस पर अभी पिक्चर साफ़ नहीं है, लेकिन सरकार ने आगे ई-स्पोर्ट्स, शैक्षिक और सामाजिक गेमिंग को को बढ़ावा देने की बात कही है।

गेम खेलकर पैसा कमाने वाला ऐप्स 2026
क्र. सं.पैसा कमाने वाला गेमजोइनिंग बोनसपेमेंट का तरीका
1.Rooter200 CoinsGift Card, UC Cash
2.PlayerZon20 CoinsUPI, Gift Card, Dimonds
3.YouTube0Bank Transfer
4.Loco30 गोल्डGift Card
5.Qureka100 CoinsGift Card

नोट: हम केवल अनुमत स्ट्रीमिंग/ईस्पोर्ट्स विकल्पों को कवर करते हैं। किसी भी ऐसे ऐप से बचें जो नकद पुरस्कार के लिए खेलने हेतु पैसे जमा करने की मांग करता हो।


1. Rooter App (Streaming/Gaming Earning Model)

रूटर ऐप (Rooter App) एक पॉपुलर ई-स्पोर्ट गेमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपनी गेम की लाइव स्ट्रीमिंग करके या दूसरों की लाइव स्ट्रीमिंग और रील्स देखकर भी कॉइंस कमा सकते हैं। हालांकि ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग करने या शोर्ट वीडियोस देखने पर Coins तो मिलते है, लेकिन कॉइन के बदले मिलने वाले वाउचर या अन्य रिवार्ड्स ज्यादातर आउट ऑफ स्टॉक ही रहते है। इसलिए यहाँ वीडियोज़ क्रीऐट करने में ही फायदा है।


rooter app tasks
rooter app tasks

रूटर ऐप पर गेमिंग/स्ट्रीमिंग से पैसे कमाने का तरीका

  • ऐप में ‘Gaming’ फीचर का इस्तेमाल करके आप अपनी पसंदीदा गेम (PUBG, Free Fire, GTA या Clash of Clans) की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करें।
  • लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान आप मल्टीप्लेयर गेम्स खेल सकते हैं और कमेंट्री या डिस्कशन करके दर्शकों से जुड़ सकते हैं।
  • यहाँ 50 घंटे की स्ट्रीमिंग (लिसनिंग) पूरी करने के बाद ही आप पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। फिर आपको आपकी व्यूवरशिप और इंगेजमेंट के आधार पर पैसे मिलेंगे।
  • इस ऐप के नियमों के अनुसार यहाँ अधिकतम ₹4000 प्रति सप्ताह ही कमाए जा सकते हैं। ध्यान रहे भुगतान केवल उन्हीं स्ट्रीम्स के लिए मिलेगा जो 8 घंटे या उससे कम समय के लिए ब्रॉडकास्ट की गई हों।

रूटर ऐप से आप गेमिंग के दौरान डायमंड्स, कैरेक्टर, स्किन्स और अन्य रिवॉर्ड्स कमा सकते हैं, जिससे आपको शानदार कमाई के मौके मिलते हैं।


rooter app redeem coins payment
rooter app redeem coins payment


2. PlayerZon (PubG, FF खेलकर रूपया जीतों)

यदि आप भी टाइम पास वाली गेम नहीं खेलना चाहते हैं और फ्री फायर, पब्जी और कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे बड़े गेमों के शौकीन हैं, तो अब आप PlayerZon ऐप (Playerzon.com) की मदद से अकेले (Solo) या अपने दोस्तों के साथ मिलकर विभिन्न लाइव टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं। यहां अधिकतर टूर्नामेंट फ्री है और Prize Pool काफी ज्यादा होता है।

फिलहाल यह पब्जी, फ्री फायर और कॉल ऑफ ड्यूटी को ही सपोर्ट करता है, जल्द ही इसमें फोर्टनाइट और Valorant (वलोरंट) जैसे गेम भी शामिल किए जाएंगे।

playerzop games available
playerzop games available

प्लेयरज़ोन एक अल्टीमेट ई-सपोर्ट प्लेटफार्म है, जहां आप ऑनलाइन मल्टीप्लेयर टूर्नामेंट या रूम ज्वाइन करने के बाद दुश्मन खिलाड़ी को मारने और चिकन डिनर जैसे बड़े अवॉर्ड के बदले आपको निर्धरित राशि दी जाती हैं।


PlayerZon में Room Join कैसे करें:

  • फ्री फायर या कोई भी सपोर्टेड गेम ओपन करें।
  • अपना अकाउंट लोगिन करने के बाद यहां मैप/मैच टाइप (Classic, Bermuda) पर क्लिक करें।
  • playerzop tournament pool
    playerzop tournament pool

  • अब नीचे बने कस्टम ऑप्शन पर क्लिक करें और PlayerZon पर मिली अपनी रूम आईडी यहां इंटर करें।
  • अब अपना पासवर्ड डालकर रूम ज्वाइन करें, और खेलना शूरू करें।

PlayerZon Withdrawal Process:

यहाँ आपके द्वारा जीतने वाले coins या पॉइंट्स rewards सेक्शन में इकट्ठे होते जाते है। पर्याप्त कॉइन हो जाने के बाद आप इसे Paytm Cash में Redeem कर सकते है।

redeem rewards paytm cash
redeem rewards paytm cash


यहाँ देखें: 12+ बेस्ट पैसा कमाने वाला ऐप 2026


3. YouTube पर गेम स्ट्रीमिंग से पैसे कमाएं

आज के समय में YouTube गेमिंग न केवल एंटरटेनमेंट का ज़रिया है, बल्कि इससे पैसे कमाना भी मुमकिन है। अगर आप गेम खेलना पसंद करते हैं और इसे दूसरों को दिखाना चाहते हैं, तो YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

उदाहरण के तौर पर पायल गेमिंग (पायल धारे) भारत की शीर्ष महिला गेमिंग क्रिएटर हैं, जिनकी अनुमानित मासिक आय लगभग ₹16–25 लाख से अधिक है। उनकी आय के स्रोतों में यूट्यूब विज्ञापन, प्रमुख ब्रांडों की स्पॉन्सरशिप और लाइव स्ट्रीम के दौरान प्रशंसकों द्वारा दिया गया भारी दान (कभी-कभी ₹1–2 लाख से अधिक) शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹1–9 करोड़ के बीच होने का अनुमान है।

payal gaming estimate earning social blade
payal gaming estimate earning social blade

यूट्यूब पर गेम स्ट्रीमिंग से कमाई तरीका:

  • 1. अपने YouTube चैनल पर किसी पॉपुलर गेम जैसे BGMI, Free Fire, GTA V, Minecraft, आदि की लाइव स्ट्रीम करें।
  • 2. चैनल को मोनेटाइज करने के लिए 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वॉच टाइम व अन्य शर्तों को पूरा करें। इसके बाद आप YouTube Partner Program के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • 3. चैनल मोनेटाइज होने के बाद आप Ads (विज्ञापन) के जरिए इससे कमाई करना शुरू कर सकते है। जहाँ आपकी वीडियो या स्ट्रीम पर दिखने वाले Ads से पैसे मिलते हैं। इसके साथ ही आप Super Chat और Super Stickers, Channel Memberships, Sponsorships और Affiliate Marketing के जरिए भी कमाई कर सकते है।

नोट: यूट्यूब पर करियर बनाना धैर्य का खेल है, यहाँ अपनी पहचान बनाने और एक अच्छी कमाई करने में महीनों-सालों का समय लग सकता है।



4. Qureka (Quiz खेलकर पैसे कमाने वाला ऐप)

यदि आप पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छे हैं और आपको जनरल नॉलेज और अन्य विषयों की अच्छी खासी जानकारी है तो आप Qureka की मदद से अपने ज्ञान का इस्तेमाल करके क्विज खेलकर ढेरों पैसे जीत सकते हैं।

Qureka (Quiz खेलकर पैसा कमाने वाला ऐप)
Qureka (Quiz खेलकर जीतने वाला ऐप)

कुरेका एप में Cricket, Brain Test, Image Quiz, Exam Prepration और कई अन्य केटेगरी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं जिसका जवाब देने लिए आपको कुछ सेकेंड का समय दिया जाता है। एक बार Quiz खत्म हो जाने के बाद रैंकिंग के आधार पर सबसे ज्यादा सही जवाब देने वाले को इनाम दिया जाता है।

हर खेल में कुछ प्रश्न होते हैं और यदि आप ज्यादा से ज्यादा सही उत्तर देते हैं, तो आपको बहुत सारे Coins (सिक्के) मिलते हैं जिन्हें आप कैश रिवॉर्ड में बदल सकते है।

Quiz के प्रश्न राजनीति, समाचार, करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज (GK), फिल्मों, खेलों, गणित, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, करंट अफेयर, टेक्नोलॉजी आदि से जुड़े होते हैं।

Qureka App Features

  • यहां दिनभर क्विज कंपटीशन चलते रहते हैं।
  • आप अपनी नॉलेज के हिसाब से कोई भी क्विज चुन सकते हैं।
  • इससे आपकी एग्जाम तैयारी भी होती है और ज्ञान भी बढ़ता है।

नोट: यहाँ से कमाई करना काफी मुश्किल है, हालांकि यदि आप किसी exam की तैयारी कर रहे है, तो यह आपके लिए काफी सही है, क्योंकि इससे आपकी तैयारी भी होगी और एक्स्ट्रा अर्निंग भी।



5. Loco – Play Free Games, Cricket and Win

पैसे देने वाली एप्लीकेशन ‘लोको‘ हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, और बंगाली जैसी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। Loco ऐप में आप ई-स्पोर्ट्स गेम्स खेल सकते है।

Loco App Paisa Jitne Wala Game
Loco App Paisa Jitne Wala Game

यहाँ आप गेम खेलते हुए उसकी लाइव स्ट्रीमिंग करे और रिवार्ड्स पाएं। साथ ही वीडियोस को देखकर भी गोल्ड रिवॉर्ड कमा सकते है।


 

 

जोखिम और सीमाएँ (Pros & Cons)

  • स्ट्रीमिंग से कमाई शुरू होने में कई महीने लग सकते हैं।
  • ज्यादातर यूज़र्स का प्रति माह 0–₹500 से अधिक नहीं बनता।
  • किसी भी ऐप पर निजी जानकारी और समय निवेश करने से पहले रिसर्च करें।
  • केवल आधिकारिक स्रोतों से ही डाउनलोड करें। एपीके फ़ाइलें सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकती हैं।
  • कुछ क्रिएटर्स 1–4 हफ्तों में लगभग ₹2000–₹4000 तक कमा पाए हैं, लेकिन यह गारंटी नहीं है और सबके लिए अलग होता है।

  • ये आंकड़े अनुमानित हैं, आपकी कमाई आपके स्किल, समय और ऑडियंस पर निर्भर करेगी, कोई गारंटी नहीं है।
  • मैंने इन ऐप्स को खुद टेस्ट किया है। Streaming से कमाई संभव है लेकिन इसमें समय और consistency लगती है।

यह apps किन लोगों के लिए सही नहीं हैं?

  • ऐसे लोग जो फुल-टाइम अर्निंग की तलाश में है।
  • छात्र जो उच्च आय की उम्मीद कर रहे हैं।
  • ऐसे लोग जो पहले से वित्तीय तनाव या कर्ज में हैं।
  • 18 साल से कम उम्र के यूज़र्स।
  • जिन्हें गेमिंग की लत लगने का डर है।
  • जिन स्थानों पर ये ऐप्स प्रतिबंधित है।

डिस्क्लेमर:

अस्वीकरण: भारत में ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और विनियमन विधेयक, 2025 के अनुसार, नकद खेल और प्रतियोगिताएं (जहां पैसे दांव पर लगाए जाते हैं) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस तरह के ऐप्स से दूर रहे और ऐसे किसी भी ऐप का इस्तेमाल करने से बचे। (Avoid investing money)

यह लेख सामान्य जानकारियों पर आधारित है, हम ऑनलाइन रियल-मनी गेम्स (जहां पैसे दांव पर लगाए जाते हैं) को प्रमोट या इसका विज्ञापन आदि नहीं करते। हम भारत सरकार के सभी आदेशों का पालन करते है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

4 Comments