आईपीएल में सबसे अधिक छक्के किसके है? (Most Sixes in IPL)
इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन, विकेट और चौके-छक्कों के नए रिकॉर्ड बनते और टूटते है, ऐसे में हम यहाँ इस साल 2023 सीजन और IPL इतिहास के सबसे ज्यादा छक्के (Sixes) जड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, क्योंकि इस सीजन के सिक्सर किंग को 10 लाख़ रूपये की ईनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा।
31 मार्च 2023 से शुरू हुआ आईपीएल का 16वां सीजन बेहद रोमांचकारी रहा, क्योकि इस दौरान कई रिकॉर्ड भी टूटे, तो आइए जानते है, आईपीएल का सिक्सर किंग कौन है?
विषय सूची
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा 6 किसने मारे हैं?
IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस है, उन्होंने इस सीजन में RCB की ओर से खेलते हुए अब तक अपने 14 मैचों में सर्वाधिक 36 छक्के लगाएं है। इस रेस में ऑरेंज कैप धारक शुभमन गिल साथ ही शिवम् दुबे, ग्लेन मैक्सवेल और 1 ओवर में 5 छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल थे।
आपको बता दें कि गुजरात टाइटन्स के स्पिन गेंदबाज राशिद खान और बल्लेबाज शुभमन गिल इस सीजन की एक पारी में सर्वाधिक 6s मारने वाले खिलाड़ी है, दोनों ने ही मुंबई के खिलाफ आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 10-10 Sixes लगाए है।
रैंक | खिलाड़ी | मैच | छक्के (6s) | रन |
---|---|---|---|---|
1. | फाफ डु प्लेसिस (RCB) | 14 | 36 | 730 |
2. | शिवम् दुबे (CSK) | 16 | 35 | 418 |
3. | शुभमन गिल (GT) | 17 | 33 | 890 |
4. | ग्लेन मैक्सवेल (RCB) | 14 | 31 | 400 |
5. | रुतुराज गायकवाड (CSK) | 16 | 30 | 590 |
6. | रिंकू सिंह (KKR) | 14 | 29 | 474 |
7. | सूर्यकुमार यादव (MI) | 16 | 28 | 605 |
8. | मार्कस स्टोइनिस (LSG) | 15 | 27 | 408 |
9. | निकोलस पूरन (LSG) | 15 | 26 | 358 |
10. | यशस्वी जायसवाल (RR) | 14 | 26 | 625 |
» IPL में सर्वाधिक चौके किसने मारे है?
» IPL की ऑरेंज और पर्पल कैप
» IPL के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
» सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
IPL इतिहास में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड किसके नाम है?
IPL के 15 वर्षों के इतिहास में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस’ कहे जाने वाले क्रिस गेल के नाम है। सिक्सर किंग क्रिस गेल इस टूर्नामेंट में 350 छक्के लगाने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने IPL करियर की 141 पारियों में सर्वाधिक 357 सिक्स मारे हैं, इसके साथ ही एक पारी में सबसे अधिक 17 छक्कों (Most sixes in an Innings) का रिकॉर्ड भी गेल के नाम ही हैं। आपको बता दें कि वे पिछले 2 सालों से IPL नहीं खेल रहे है।
रैंक | प्लेयर | सिक्स |
---|---|---|
1. | क्रिस गेल | 357 |
2. | रोहित शर्मा | 257 |
3. | एबी डिविलियर्स | 251 |
4. | महेंद्रसिंह धोनी | 239 |
5. | विराट कोहली | 234 |
6. | डेविड वार्नर | 226 |
7. | किरोन पोलार्ड | 223 |
8. | सुरेश रैना | 203 |
9. | आंद्रे रसेल | 193 |
10. | शेन वॉटसन | 190 |
» IPL में सर्वाधिक शतक किसने लगाएं है?
» IPL में सबसे अधिक अर्द्धशतक?
» IPL में पर्पल कैप किसने जीती?
» T20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक सिक्स किसके है?
IPL 2022 का सिक्सर किंग कौन था?
पिछले सीजन IPL 2022 में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर थे, उन्होंने कुल 14 मैच खेलकर सर्वाधिक 37 छक्के लगाएं थे, और ऑरेंज कैप भी जीती थी। तो वहीं 2021 में केएल राहुल ने 13 मैच खेलकर सीजन के सर्वाधिक 30 सिक्स लगाए और कुल 626 रन बनाए जिसमें उनके 48 चौके भी शामिल थे।
Season | Player | Six |
---|---|---|
2022 | जोस बटलर | 37 |
2021 | केएल राहुल | 30 |
2020 | ईशान किशन | 30 |
2019 | आंद्रे रसेल | 52 |
2018 | ऋषभ पंत | 37 |
2017 | ग्लेन मैक्सवेल डेविड वार्नर | 26 |
2016 | विराट कोहली | 38 |
2015 | क्रिस गेल | 38 |
2014 | ग्लेन मैक्सवेल | 36 |
2013 | क्रिस गेल | 51 |
2012 | क्रिस गेल | 59 |
2011 | क्रिस गेल | 44 |
2010 | रोबिन उत्थप्पा | 27 |
2009 | एडम गिलक्रिस्ट | 29 |
2008 | सनथ जयसूर्या | 31 |
IPL की एक पारी में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी (Most Sixes in an Innings)
स्थान | खिलाड़ी | 6s |
---|---|---|
1 | Chris Gayle | 17 |
2 | Brendon McCullum | 13 |
3 | Chris Gayle | 13 |
4 | AB de Villiers | 12 |
5 | Chris Gayle | 12 |
6 | Andre Russell | 11 |
7 | Sanath Jayasuriya | 11 |
8 | Murali Vijay | 11 |
9 | Chris Gayle | 11 |
10 | Kieron Pollard | 10 |
IPL इतिहास का सबसे लंबा छक्का किसने मारा है?
IPL में सबसे लम्बा Six 125 मीटर का है, जो एल्बी मोर्कल के नाम है। वर्ष 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए एल्बी मोर्कल ने डेक्कन चार्जर्स के गेंदबाज प्रज्ञान ओझा की एक गेंद पर आईपीएल इतिहास का सबसे लम्बा छक्का लगाया था जो 125 मीटर का था।
» IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी
» क्रिकेट से पैसे कमाने वाला ऐप
» IPL के सभी विजेताओं की लिस्ट
» IPL नीलामी में कौन खिलाड़ी कितने में बिका?
फु kuch