Purple Cap Holder in IPL 2023: पर्पल कैप की लिस्ट में कौन-कौन है? (All Season Winners List)
इस साल 2023 में IPL का 16वां सीजन 31 मार्च से 28 मई के बीच खेला जा रहा है, और अब पर्पल कैप जीतने की दौड़ में कई सारे बॉलर शामिल हो गए है। यहाँ हम आपको IPL 2023 में Purple Cap Holder कौन है? और कौन-कौन से खिलाड़ी टॉप पर है? इसके बारे में बताने जा रहे है।
आपको बता दें कि पूरे सीजन के दौरान यह बैगनी टोपी एक खिलाड़ी से दूसरे खिलाड़ी के बीच घूमती रहती है, लेकिन टूर्नामेंट खत्म होने के बाद जिस खिलाड़ी ने सबसे अधिक विकेट लिए होते हैं, वह Purple Cap का फाइनल विजेता माना जाता है। यदि दो या इससे अधिक खिलाड़ियों के बीच टाई होता है, तो बेहतर इकोनॉमी रेट वाला गेंदबाज इस टोपी का असली हकदार होता है।
आईपीएल 2023 में पर्पल कैप किसके पास है?
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलने वाले मोहम्मद शमी ने फिलहाल सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं, और पर्पल कैप उन्हीं के पास है। वे अब तक अपने 15 मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 26 विकेट ले चुके है।
बैगनी टोपी की इस रेस में गुजरात के मोहम्मद शमी सबसे आगे है उनके साथ ही राशिद खान, पीयूष चावला, तुषार देशपांडे और जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ी भी इस दौड़ में शामिल है।
- 1. मोहम्मद शमी (GT)- 26 विकेट (15 मैच)
- 2. राशिद खान (GT)- 25 विकेट (15 मैच)
- 3. पीयूष चावला (MI)- 21 विकेट (15 मैच)
- 4. युजवेंद्र चहल (RR)- 21 विकेट (14 मैच)
- 5. तुषार देशपांडे (CSK)- 21 विकेट (15 मैच)
- 6. वरुण चक्रवर्ती (KKR)- 20 विकेट (14 मैच)
- 7. रवींद्र जडेजा (CSK)- 19 विकेट (15 मैच)
- 8. मोहम्मद सिराज (RCB)- 19 विकेट (14 मैच)
- 9. मोहित शर्मा (GT)- 19 विकेट (12 मैच)
- 10. मतीशा पथिराना (CSK)- 17 विकेट (11 मैच)
Purple Cap क्या है? किसे मिलता है?आईपीएल में पर्पल कैप एक ऐसा पुरस्कार है, जिसे एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दिया जाता है। इसमें खिलाड़ी को प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख़ रूपये की राशि से सम्मानित किया जाता है, हालंकि इस साल यह राशि बढ़ाकर 15 लाख़ कर दी गयी है। फ़िलहाल इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेकर युजवेंद्र चहल ऑल टाइम पर्पल कैप होल्डर है।
● IPL ऑरेंज कैप 2023 (सर्वाधिक रन)
● IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी
● आईपीएल में सबसे अधिक चौके किसके है?
IPL Purple Cap Holders List (All Seasons 2008-2023)
आईपीएल 2022 में जहाँ युजवेंद्र चहल ने पर्पल कैप जीती थी, तो वहीं 2021 में हर्शल पटेल, 2020 में कसिगो रबाडा, 2019 में इमरान ताहिर, 2018 में एंड्रयू टाये, 2016 और 2017 में भुवनेश्वर कुमार, 2013 और 2015 में ड्वेन ब्रावो, 2014 में मोहित शर्मा, 2012 में मोर्ने मार्केल, 2011 में लसिथ मलिंगा, 2010 में प्रज्ञान ओझा, 2009 में आरपी सिंह और 2008 में IPL के पहले सीजन में सोहेल तनवीर ने यह बैगनी टोपी अपने नाम की थी।
सीजन | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट |
---|---|---|---|---|
2023 | मोहम्मद शमी | गुजरात टाइटन्स (GT) | 15 | 26 |
2022 | युजवेंदर चहल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 14 | 26 |
2021 | हर्षल पटेल | बैंगलोर (RCB) | 15 | 32 |
2020 | कगिसो रबाडा | दिल्ली (DC) | 17 | 30 |
2019 | इमरान ताहिर | चेन्नई (CSK) | 17 | 26 |
2018 | एंड्रयू टाय | पंजाब (PBKS) | 14 | 24 |
2017 | भुवनेश्वर कुमार | हैदराबाद (SRH) | 14 | 26 |
2016 | भुवनेश्वर कुमार | हैदराबाद (SRH) | 17 | 23 |
2015 | ड्वेन ब्रावो | चेन्नई (CSK) | 17 | 26 |
2014 | मोहित शर्मा | चेन्नई (CSK) | 16 | 23 |
2013 | ड्वेन ब्रावो | चेन्नई (CSK) | 18 | 32 |
2012 | मोर्ने मोर्केल | दिल्ली (DC) | 16 | 25 |
2011 | लसिथ मलिंगा | मुंबई (MI) | 16 | 28 |
2010 | प्रज्ञान ओझा | डेक्कन (DEC) | 16 | 21 |
2009 | आरपी सिंह | डेक्कन (DEC) | 16 | 23 |
2008 | सोहेल तनवीर | राजस्थान (RR) | 11 | 22 |
IPL 2022 में Purple Cap किसने जीता था?
आईपीएल 2022 में युजवेंदर चहल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी, इस सीजन में चहल ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 14 मैच खेलकर सर्वाधिक 26 विकेट लिए थे। उनके आलावा टॉप 5 लिस्ट में वनिंदु हसरंगा, कगिसो रबाडा, उमरान मलिक और कुलदीप यादव का नाम भी था।
सबसे ज्यादा पर्पल कैप जीतने वाली टीम?
चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के गेंदबाजों ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 4 बार पर्पल कैप जीती है, जहाँ 2013 और 2015 में ड्वेन ब्रावो, 2014 में मोहित शर्मा और 2019 में इमरान ताहिर ने CSK की ओर से खेलते हुए यह सम्मान हासिल किया।
● IPL में सबसे ज्यादा रन?
● IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी
● IPL विनर्स लिस्ट 2023: सभी विजेताओं की सूची