आईपीएल में सबसे ज्यादा 4s लगाने वाले Players की List (Highest Fours in IPL)
क्रिकेट के सबसे बड़े घमासान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सभी बल्लेबाज हर गेंद पर बाउंड्री लगाना चाहता है, इसलिए इस टूर्नामेंट में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात होती है, ऐसे में यहां हम आपको टाटा IPL में सबसे ज्यादा 4 किसने मारे हैं? टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जहाँ आपको इस साल 2023 के साथ ही पिछले सभी सीजनों तथा टूर्नामेंट के इतिहास में मोस्ट फोर मारने वाले खिलाडियों की लिस्ट के साथ ही Most Fours in One IPL Season के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
आईपीएल 2023 में सबसे अधिक चौके किसने लगाए है? (टॉप 10 बल्लेबाज)
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन यानी आईपीएल 2023 में सबसे अधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स (GT) के आक्रमक बल्लेबाज शुभमन गिल है, उन्होंने अपने 17 मैचों में कुल 85 चौके लगाए हैं। वे इस सीजन में सर्वाधिक रन (890) बनाने वाले खिलाड़ी भी है। तो वही राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले यशस्वी जायसवाल अपने 14 मैचों में 82 चौकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
क्र. सं. | खिलाड़ी (टीम) | मैच | चौके | रन |
---|---|---|---|---|
1. | शुभमन गिल (GT) | 17 | 85 | 851 |
2. | यशस्वी जायसवाल (RR) | 14 | 82 | 625 |
3. | डेवोन कॉनवे (CSK) | 16 | 77 | 672 |
4. | डेविड वार्नर (DC) | 14 | 69 | 516 |
5. | सूर्यकुमार यादव (MI) | 16 | 65 | 605 |
6. | विराट कोहली (RCB) | 14 | 65 | 639 |
7. | फाफ डु प्लेसिस (RCB) | 14 | 60 | 730 |
8. | इशान किशन (MI) | 15 | 54 | 454 |
9. | शिखर धवन (PBKS) | 11 | 49 | 373 |
10. | ऋद्धिमान साहा (GT) | 17 | 47 | 371 |
IPL History में सबसे ज्यादा Four किसके है?
आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक चौकों का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है, उन्होंने इस टूर्नामेंट की अपनी 214 पारियों में 748 चौके मारे हैं, पिछले साल ही वे IPL में 700 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। तो वही डेविड वार्नर अपनी 174 पारियों में 634 चौके लगाकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, और विराट कोहली भी 618 चौकों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
क्र. सं. | खिलाड़ी (टीम) | मैच | रन | चौके |
---|---|---|---|---|
1 | शिखर धवन (PBKS) | 217 | 6617 | 750 |
2 | डेविड वार्नर (DC) | 176 | 6397 | 646 |
3 | विराट कोहली (RCB) | 237 | 7263 | 643 |
4 | रोहित शर्मा (MI) | 242 | 6203 | 553 |
5 | सुरेश रैना (CSK) | 205 | 5528 | 506 |
6 | गौतम गंभीर (DC) | 154 | 4217 | 492 |
7 | रॉबिन उथप्पा (CSK) | 205 | 4952 | 481 |
8 | अजिंक्य रहाणे (CSK) | 169 | 4356 | 453 |
9 | दिनेश कार्तिक (RCB) | 242 | 4516 | 439 |
10 | एबी डिविलियर्स (RCB) | 184 | 5162 | 413 |
» IPL में ऑरेंज और पर्पल कैप
» IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
» आईपीएल में सबसे अधिक विकेट किसने लिए?
IPL 2022 में सबसे ज्यादा 4 किसने मारे थे?
पिछले साल आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले जोश बटलर के बल्ले से सीजन के सर्वाधिक 83 चौके भी निकले थे। तो वहीं 2021 में ऋतुराज गायकवाड ने सबसे अधिक रनों के साथ ही सर्वाधिक 64 चौके भी जड़े थे।
सीजन | खिलाड़ी (टीम) | मैच | 4s |
---|---|---|---|
2023 | शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स) | 17 | 85 |
2022 | जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) | 16 | 83 |
2021 | रुतुराज गायकवाड (चेन्नई सुपरकिंग्स) | 16 | 64 |
2020 | शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) | 17 | 67 |
2019 | शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) | 16 | 64 |
2018 | ऋषभ पंत (दिल्ली डेयरडेविल्स) | 14 | 68 |
2017 | डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) | 14 | 63 |
2016 | डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) | 17 | 88 |
2015 | डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) | 14 | 65 |
2014 | रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स) | 16 | 74 |
2013 | माइकल हसी (चेन्नई सुपर किंग्स) | 17 | 81 |
2012 | अजिंक्य रहाणे (राजस्थान रॉयल्स) | 16 | 73 |
2011 | सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस) | 16 | 67 |
2010 | सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस) | 15 | 86 |
2009 | मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स) | 12 | 60 |
2008 | गौतम गंभीर (दिल्ली डेयरडेविल्स) | 14 | 68 |
जहाँ 2015, 2016 और 2017 में लगातार 3 बार डेविड वॉर्नर (SRH) ने, 2019, 2020 में शिखर धवन (DC) ने तो वहीं IPL 2010 और 2011 में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (MI) ने सीजन के सबसे ज्यादा चौके लगाए थे।
किसी खिलाड़ी द्वारा एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक चौके जमाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम है, उन्होंने 2016 में 88 चौकों के साथ यह रिकॉर्ड कायम किया है।
» IPL में पर्पल कैप किसने जीती?
» IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी
» IPL 2023 में कौन सी टीम कितने नंबर पर है?
एक पारी में सर्वाधिक चौकों का रिकॉर्ड किसके नाम है?
IPL की अपनी एक पारी में सबसे अधिक (19) चौकों का रिकॉर्ड पीसी वाल्थाटी और एबी डिविलियर्स के नाम है। जहां वर्ष 2011 में वाल्थाटी ने पंजाब की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था, तो वहीं डिविलियर्स ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए साल 2015 में मुंबई के खिलाफ यह रिकॉर्ड कायम किया।