IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है? (Most Expensive Player of IPL 2023)
IPL’s Most Expensive Player: दमदार आईपीएल 2023 अपने तय समय पर मार्च-अप्रैल से शुरू होने जा रहा है यह इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन है, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसम्बर 2022 को हुई है, जो एक मिनी-ऑक्शन था।
हर साल IPL शुरू होने से पहले खिलाडियों की नीलामी होती है, जिसमें प्रतिभाशाली प्लेयरों को सबसे महंगी बोली लगाकर ख़रीदा जाता है। तो वहीं कुछ खिलाड़ी मोटी रकम में रिटेन (Retain) भी किए जाते हैं। आइए आपको इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में कुछ सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बताते है।
आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन हैं? (Most Expensive Player of IPL History)
आईपीएल के 15 सालों के इतिहास में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुर्रन ₹18.25 करोड़ की कीमत के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।, उन्हें IPL 2023 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने ख़रीदा है। इसी सीजन में मुंबई इंडियन्स द्वारा 17.5 करोड़ रूपये में ख़रीदे गए कैमेरोन ग्रीन इस टूर्नामेंट के दुसरे सबसे एक्सपेंसिव प्लेयर बन गए है।
अब तक भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल और विराट कोहली ₹17 करोड़ की कीमत के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी थे। इनके बाद क्रिस मॉरिस (₹16.25 करोड़) और रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा तथा युवराज सिंह (₹16 करोड़) का नंबर आता है।
इतना ही नहीं पैट कमिंस (₹15.5 करोड़) तथा महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, राशिद खान और के जैमिसन (₹15 करोड़) को भी Most Expensive Players of IPL की लिस्ट में उच्च स्थान प्राप्त है।
S. No. | खिलाड़ी का नाम | कीमत | सीजन | टीम का नाम |
---|---|---|---|---|
1 | सैम कुर्रन | 18.25 करोड़ | 16वां सीजन (2023) | पंजाब किंग्स |
2 | कैमेरोन ग्रीन | 17.5 करोड़ | 16वां सीजन (2023) | मुंबई इंडियन्स |
3.1 | लोकेश राहुल | 17 करोड़ | 15वां सीजन (2022) | लखनऊ सुपरजायंट्स |
3.2 | विराट कोहली | 17 करोड़ | 11वां सीजन (2018) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
4.1 | क्रिस मॉरिस | 16.25 करोड़ | 14वां सीज़न (2021) | राजस्थान रॉयल्स |
4.2 | बेन स्टोक्स | 16.25 करोड़ | 16वां सीज़न (2023) | चेन्नई सुपरकिंग्स |
5.1 | रोहित शर्मा | 16 करोड़ | 15वां सीज़न (2022) | मुंबई इंडियंस |
5.2 | रविंद्र जडेजा | 16 करोड़ | 15वां सीज़न (2022) | चेन्नई सुपरकिंग्स |
5.3 | ऋषभ पंत | 16 करोड़ | 15वां सीज़न (2022) | दिल्ली कैपिटल्स |
5.4 | युवराज सिंह | 16 करोड़ | 8वां सीज़न (2015) | दिल्ली डेयरडेविल्स |
5.5 | निकोलस पूरन | 16 करोड़ | 16वां सीज़न (2023) | लखनऊ सुपरजायंट |
6. | पैट कमिंस | 15.5 करोड़ | 12वां सीज़न (2019) | कोलकाता नाइट राइडर्स |
7. | हेनरिक क्लासेन | 15.25 करोड़ | 16वां सीज़न (2023) | नराइजर्स हैदराबादस |
8 | महेंद्रसिंह धोनी | 15 करोड़ | 11वां सीजन (2018) | चेन्नई सुपर किंग्स |
8.2 | हार्दिक पांड्या | 15 करोड़ | 15वां सीजन (2022) | गुजरात टाइटन्स |
8.3 | राशिद खान | 15 करोड़ | 15वां सीजन (2022) | गुजरात टाइटन्स |
8.4 | काइल जैमीसन | 15 करोड़ | 14वां सीज़न (2021) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
» IPL नीलामी: सभी सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट
» IPL 2023: मेगा ऑक्शन में शामिल खिलाडियों की लिस्ट
» सभी टीमों द्वारा रिटेन और रिलीज़ किए गए खिलाडियों की लिस्ट
#1. के.एल राहुल (लखनऊ सुपर जायंट्स) और विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर) – 17 करोड
#1.1 KL Rahul (LSG): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी शामिल हो गया है। उन्हें इसी साल 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स टीम ने 17 करोड रूपए में ड्राफ्ट से चुना है।
लोकेश राहुल आईपीएल के 15वें सीजन में लखनऊ टीम की कप्तानी भी सम्भालेंगे। इस से पहले वे पंजाब की टीम (PBKS) के कप्तान थे।
#1.2 Virat Kohli (RCB): आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली का नाम आता है, उन्हें वर्ष 2018 में रॉयल चैलेंजर बैंगलौर (आरसीबी) टीम ने 17 करोड रूपए में रिटेन (Retain) किया था।
RCB की कप्तानी छोड़ चुके विराट कोहली एक सफल बल्लेबाज हैं और वे बेंगलुरु की टीम के साथ IPL के पहले सीजन से ही जुड़े हुए हैं।
#2. क्रिस मॉरिस (राजस्थान रॉयल) – 16.25 करोड़
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, उन्हें आईपीएल 2021 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड रुपए में खरीदा था।
परंतु इस साल टीम ने उन्हें रिलीज़ कर दिया है वे IPL के सबसे महंगे खिलाड़ियों में दुसरे नंबर पर हैं।
#3. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस), रविंद्र जडेजा (CSK), ऋषभ पंत (DC) और युवराज सिंह (दिल्ली डेयरडेविल्स) – 16 करोड
#3.1. रोहित शर्मा (MI): अब तक सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को इस साल 2022 में 16 करोड रूपये की कीमत में रिटेन किया है। इससे पहले आईपीएल 2018 में भी 15 करोड रूपए की मोटी रकम खर्च करके MI द्वारा उन्हें रिटेन किया गया था।
#3.2. रविंद्र जडेजा (CSK): सर जडेजा की काबिलियत को पहचानते हुए इस बार IPL Season 15 में चेन्नई की टीम ने उन्हें 16 करोड की राशि देकर रिटेन किया है।
#3.3. ऋषभ पंत (DC): दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Rishabh Pant को आईपीएल की दिल्ली फ्रेंचाइजी ने वर्तमान सीजन के लिए ₹16 करोड़ में Retain किया है।
#3.4. युवराज सिंह (DD): आईपीएल के आठवें सीजन के दौरान भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने ₹16 करोड़ में खरीदा था। वे आईपीएल 2015 के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
इससे पहले Indian Premier League 2014 में भी युवराज सिंह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे उन्हें RCB ने 14 करोड़ में खरीदा था।
#4. पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 15.5 करोड़
बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने Indian Premier के 12वें सीजन में ₹15.5 करोड़ में खरीदा था जिसकी बदौलत वे आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे महंगे IPL प्लेयर बन गए हैं।
#5. हार्दिक पांड्या और राशिद खान (गुजरात टाइटन्स), महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग), के जैमिसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) – ₹15 करोड़
#5.1 हार्दिक पांड्या और राशिद खान (गुजरात टाइटन्स): इसी साल IPL 2022 में शामिल हुई अहमदाबाद की टीम ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अफगानी गेंदबाज राशिद खान को 15 करोड़ रुपए की ड्राफ्ट राशि का भुगतान कर अपनी टीम में शामिल किया है।
#5.2 के जैमिसन (RCB): आईपीएल 2021 की नीलामी में Kyle Jamieson को रॉयल चैलेंजर बंगलौर की टीम ने ₹15 करोड़ में खरीदा है। वे इस साल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है। इस हिसाब से वह आईपीएल इतिहास के पांचवे सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार हैं।
#5.3 एमएस धोनी (CSK): भारतीय क्रिकेट टीम के लोकप्रिय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। माही को आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 15 करोड रुपए में रिटेन किया था।
ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या और राशिद खान तथा काइल जैमीसन ये चारों ही IPL इतिहास के पांचवे सबसे महंगे प्लेयर्स बन गए है।