Mumbai Indians Team Squad, Play off Schedule, Playing 11, Stats & Owner Details
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस, मुंबई (महाराष्ट्र) आधारित एक क्रिकेट टीम है, जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रही है। टीम अपने सभी घरेलू मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलती है।
मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा है, और सचिन तेंदुलकर टीम के आइकॉन हैं। इस साल से दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर टीम के नए मुख्य कोच होंगे, तो वहीं किरोन पोलार्ड को बैटिंग कोच और शेन बॉन्ड को बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है।
मुंबई इंडियन्स (MI) | |
स्थापित | वर्ष 2008 |
स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
मालिक | इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (मुकेश और नीता अम्बानी) |
कप्तान | रोहित शर्मा |
हेड कोच | मार्क बाउचर |
घरेलू मैदान | वानखेड़े स्टेडियम |
खिताब | 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) |
वेबसाइट | mumbaiindians.com |
महेला जयवर्धने 2017 से ही टीम के मुख्य कोच थे, लेकिन अब उन्हें सपोर्ट स्टाफ के शीर्ष पद ग्लोबल हेड ऑफ़ परफॉरमेंस पर विराजमान किया गया है, उन पर सभी टीमों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने का भार होगा। तो वहीं जहीर खान को क्रिकेट डेवलपमेंट हेड बनाया गया है।
IPL 2023 में मुम्बई की टीम में कौन-कौन खिलाड़ी खेलेंगे?
मुंबई की IPL टीम ने नीलामी से कुल 8 खिलाडियों को बोली लगाकर खरीदा है, जिसमें सबसे महंगी बोली ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की लगी जिन्हे फ्रेंचाइजी ने 17.50 करोड रुपए में अपने साथ जोड़ा है, वे इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाडी हैं। तो वहीं पिछली साल 15.25 करोड़ की बोली लगाकर मेगा ऑक्शन से ख़रीदे गए 24 वर्षीय ऑलराउंडर ईशान किशन को इस साल इसी कीमत में रिटेन किया गया है। वे 2022 सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
MI के पास सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन जैसे प्रमुख रन स्कोरर और टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाज पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ भी है।
रोहित शर्मा
बल्लेबाज
|
नेहाल वढेरा
बल्लेबाज
|
डेवाल्ड ब्रेविस
बल्लेबाज
|
|
ट्रिस्टन स्टब्स
बल्लेबाज
|
सूर्यकुमार यादव
बल्लेबाज
|
जेसन बेहरेनडॉर्फ
गेंदबाज
|
|
जसप्रीत बुमराह
गेंदबाज
|
आकाश मधवाल
गेंदबाज
|
झे रिचर्डसन
गेंदबाज
|
|
पीयूष चावला
गेंदबाज
|
राघव गोयल
गेंदबाज
|
कुमार कार्तिकेय सिंह
गेंदबाज
|
|
अर्जुन तेंदुलकर
ऑलराउंडर
|
अरशद खान
ऑलराउंडर
|
कैमरन ग्रीन
ऑलराउंडर
|
|
ऋतिक शौकीन
ऑलराउंडर
|
जोफ्रा आर्चर
ऑलराउंडर
|
शम्स मुलानी
ऑलराउंडर
|
|
रमनदीप सिंह
ऑलराउंडर
|
डुआन जानसेन
ऑलराउंडर
|
तिलक वर्मा
ऑलराउंडर
|
|
टिम डेविड
ऑलराउंडर
|
विष्णु विनोद
विकेटकीपर
|
ईशान किशन विकेटकीपर | |
यहाँ देखें: IPL 2023 की सभी टीमों का स्क्वाड और सेलरी |
2023 में नीलामी से खरीदे गए खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन (₹17.50 करोड़), झे रिचर्डसन (₹1.50 करोड़), पीयूष चावला (₹50 लाख़), नेहाल वढेरा (₹20 लाख़), राघव गोयल (₹20 लाख़), विष्णु विनोद (₹20 लाख़), डुआन जानसेन (₹20 लाख़), शम्स मुलानी (₹20 लाख़)
रिटेन किए गए खिलाड़ी: आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, देवल्ड ब्रेविस, ऋतिक शौकीन, इशान किशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ (टी), जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय सिंह, मो. अरशद खान, एन. तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स
रिलीज किए गए खिलाड़ी: अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट, कीरोन पोलार्ड, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स
IPL में मुंबई इंडियंस कितने नंबर पर है? MI प्ले ऑफ़ शेड्यूल
2023 में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में मुंबई की टीम प्ले ऑफ़ के लिए क्वालीफाई हो गयी है, अंकतालिका में चौथे नंबर पर होने के कारण इसे एलिमिनेटर राउंड में जगह मिली, जिसमें इसने लखनऊ को हराकर क्वालीफ़ायर 2 में जगह बनाई। मुंबई का प्लेऑफ़ में अगला मैच गुजरात टाइटन्स के साथ 26 मई को शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। जिसमें जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में चैन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ खिताबी जंग के लिए उतरेगी। इस बार भी 10 टीमें शामिल होने के कारण टूर्नामेंट ग्रुप फॉर्मेट में किया जा रहा है और मुंबई (MI) ग्रुप ए में है।
तारीख | मुंबई (MI) बनाम | वेन्यू | समय |
02 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बेंगलुरू | शाम 7:30 बजे |
08 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई | शाम 7:30 बजे |
11 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली | शाम 7:30 बजे |
16 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई | दोपहर 3:30 बजे |
18 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद | शाम 7:30 बजे |
22 अप्रैल | पंजाब किंग्स | मुंबई | शाम 7:30 बजे |
25 अप्रैल | गुजरात टाइटंस | अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे |
30 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स | मुंबई | शाम 7:30 बजे |
03 मई | पंजाब किंग्स | मोहाली | शाम 7:30 बजे |
06 मई | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई | शाम 7:30 बजे |
09 मई | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | मुंबई | शाम 7:30 बजे |
12 मई | गुजरात टाइटंस | मुंबई | शाम 7:30 बजे |
16 मई | लखनऊ सुपर जायंट्स | लखनऊ | शाम 7:30 बजे |
21 मई | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई | दोपहर 3:30 बजे |
24 मई एलिमिनेटर | लखनऊ सुपरजायंट्स | चेन्नई | शाम 7:30 बजे |
26 मई क्वालीफ़ायर-2 | गुजरात टाइटन्स | अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे |
यहाँ देखें: IPL 2023 का पूरा शेड्यूल |
2023 में मुम्बई इंडियन्स का कप्तान कौन है?
IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा ही करेंगे, जिनकी कप्तानी में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 को मिलाकर कुल 5 खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई टीम के कैप्टन रह चुके हैं जो अब टीम के आइकन का रोल अदा कर रहे हैं।
मुम्बई की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन खिलाड़ी है? (2023 में)
MI Playing 11: रोहित शर्मा (ओपनिंग बल्लेबाज और कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीयूष चावला, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, डेवाल्ड ब्रेविस और ऋतिक शौकीन।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस की पिछली परफॉर्मेंस (MI Stats)
मुंबई इंडियंस कितनी बार फाइनल में पहुंची?
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है जो अब तक 6 बार फाइनल में पहुंची है और इसने सबसे ज्यादा पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में) IPL का खिताब जीता है। लेकिन पिछले दो सीजन आईपीएल 2021 और 2022 में टीम का प्रदर्शन काफी बेकार रहा है जहां 2021 में टीम छठे नंबर पर थी तो वही 2022 में यह आखिरी पायेदान पर पहुंच गई।
साल | मैच | जीत | हार | ड्रा | जीत% | पोजीशन |
2008 | 14 | 7 | 7 | 0 | 50.00% | 5 |
2009 | 14 | 5 | 8 | 1 | 35.71% | 7 |
2010 | 16 | 11 | 5 | 0 | 68.75% | 2 |
2011 | 16 | 10 | 6 | 0 | 62.50% | 3 |
2012 | 17 | 10 | 7 | 0 | 58.82% | 4 |
2013 | 19 | 13 | 6 | 0 | 68.42% | विजेता |
2014 | 15 | 7 | 8 | 0 | 46.67% | 4 |
2015 | 16 | 10 | 6 | 0 | 62.50% | विजेता |
2016 | 14 | 7 | 7 | 0 | 50.00% | 5 |
2017 | 14 | 10 | 4 | 0 | 71.42% | विजेता |
2018 | 14 | 6 | 8 | 0 | 42.86% | 5 |
2019 | 14 | 9 | 5 | 0 | 64.29% | विजेता |
2020 | 14 | 9 | 5 | 0 | 64.29% | विजेता |
2021 | 14 | 7 | 7 | 0 | 50.00% | 6 |
2022 | 14 | 4 | 10 | 0 | 50.00% | 6 |
2023 | 15 | 9 | 6 | 0 | 60.00% | 6 |
कुल | 242 | 134 | 106 | 1 | 55.37% | 5 खिताब |
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल |
आईपीएल के डेब्यू सीजन में मुंबई इंडियंस पांचवे नंबर पर थी तो वही दूसरे सीजन में सातवें नंबर पर, 2010 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी के फलस्वरूप मुंबई इंडियंस पहली बार फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। 2011 और 2012 के सीजन में टीम सेमीफाइनल तक ही पहुंच सकी।
मुम्बई की आईपीएल टीम ने इस चैंपियंस लीग में अपना पहला खिताब 2013 में जीता था। 2015 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता, इसके बाद वर्ष 2017 में तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।
2019 में चौथी बार और 2020 में पाँचवी बार मुम्बई इंडियन्स IPL की चैंपियनशिप जीतने में कामयाब हुई।
मुंबई इंडियंस टीम के मालिक कौन है?
आईपीएल की मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को 24 जनवरी 2008 की नीलामी के दौरान इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 111.9 मिलियन डॉलर की बोली लगाकर खरीदा था, जो उस समय की सबसे महंगी टीम थी। आईपीएल की मुंबई फ्रेंचाइजी टीम के मालिक देश के बड़े कारोबारी ‘मुकेश अंबानी‘ जी हैं, जिन्हें उनकी सहायक कंपनी ‘इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड‘ के तहत इसका मालिकाना हक़ मिला है।
2022 से लीग में शामिल हुई ‘लखनऊ सुपरजाइंट्स‘ को संजीव गोयनका जी ने 950 मिलियन डॉलर में खरीदा है जिसके बाद यह अब तक की सबसे महंगी टीम बन गई है।
टीम का आदर्श वाक्य ‘दुनिया हिला देंगे हम‘ हैं, और इसका थीम सॉन्ग ‘आला रे‘ है।
● IPL के विजेताओं की लिस्ट
● गुजरात टाइटन्स टीम
● IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज?
Mumbai Indians Team New Jersey
IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम ने नई जर्सी लांच कर दी है जिसे अब फैंस खरीद भी सकते हैं। यहाँ अपने नाम और पसंदीदा नंबर के साथ ही खिलाड़ियों के नाम की जर्सी भी उपलब्ध हैं।
टीम की जर्सी नीले रंग की है, जिस पर सामने की ओर टीम के स्पॉन्सर स्लाइस का Logo है, और पीछे की तरफ DHL का लोगो साफ़ दिखाई देता है।