Delhi Capitals IPL Team Players List, Captain, Playing 11, Match Schedule & Owner Details
दिल्ली स्थित आईपीएल की फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम की स्थापना 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi Daredevils) के नाम से हुई थी, लेकिन 2018 में टीम का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स किया गया। इसका मालिकाना हक़ संयुक्त रूप से जेएसडब्ल्यू ग्रुप और जीएमआर ग्रुप के पास है। टीम अपने सभी घरेलू मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (पूर्व: फिरोज शाह कोटला स्टेडियम) में खेलती है।
दिल्ली टीम की कप्तानी ऋषभ पंत, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, महेला जयवर्धने, जहीर खान, श्रेयस अय्यर और रॉस टेलर जैसे खिलाड़ी चुके हैं लेकिन कोई भी दिल्ली को अब तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीता सका है।
हालांकि 2020 में आईपीएल के 13वें सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम पहली बार फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत सकी, और इसे उपविजेता बनकर की सन्तुष्ट होना पड़ा ।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) | |
स्थापित | वर्ष 2008 |
स्थान | नई दिल्ली, भारत |
मालिक | जीएमआर और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड |
कप्तान | डेविड वॉर्नर |
मुख्य कोच | रिकी पॉन्टिंग |
घरेलू मैदान | अरुण जेटली स्टेडियम |
ऑफिसियल वेबसाइट | delhicapitals.in |
दिल्ली की टीम में कौन कौन से खिलाड़ी खेलेंगे? (Delhi Capitals Team Squad)
दिल्ली की आईपीएल टीम ने इस बार अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया है और नीलामी से भारतीय गेंदबाज मुकेश कुमार को 5.5 करोड रुपए में बोली लगाकर खरीदा है। खास बात यह है की फ्रैंचाइजी ने इस बार ईशांत शर्मा को ₹50,00,000 में अपनी टीम में शामिल किया है।
बल्लेबाज | ||
---|---|---|
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
पृथ्वी शॉ | रीटेन | 8 करोड़ |
डेविड वार्नर | रीटेन | 6.25 करोड़ |
रिले रोसौव | 2 करोड़ | 4.6 करोड़ |
रोवमैन पॉवेल | रीटेन | 2.8 करोड़ |
मनीष पांडे | 1 करोड़ | 2.4 करोड़ |
यश धुल्ल | रीटेन | 50 लाख़ |
रिपल पटेल | रीटेन | 20 लाख़ |
सरफराज खान | रीटेन | 20 लाख़ |
गेंदबाज | ||
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
एनरिक नॉर्टजे | रीटेन | 6.50 करोड़ |
मुकेश कुमार | 20 लाख़ | 5.5 करोड़ |
खलील अहमद | रीटेन | 5.25 करोड़ |
चेतन सकारिया | रीटेन | 4.2 करोड़ |
कुलदीप यादव | रीटेन | 2 करोड़ |
मुस्तफिजुर रहमान | रीटेन | 2 करोड़ |
कमलेश नगरकोटि | रीटेन | 1.1 करोड़ |
लुंगी नगिडि | रीटेन | 50 लाख़ |
प्रवीण दुबे | रीटेन | 50 लाख़ |
इशांत शर्मा | 50 लाख़ | 50 लाख़ |
विक्की ओस्तवाल | रीटेन | 20 लाख़ |
ऑल-राउंडर | ||
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
अक्षर पटेल | रीटेन | 12 करोड़ |
ललित यादव | रीटेन | 65 लाख़ |
मिशेल मार्श | रीटेन | 6.5 करोड़ |
विकेट कीपर | ||
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) |
ऋषभ पंत | रीटेन | 16 करोड़ |
फ्लिप साल्ट | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
यहाँ देखें: IPL 2023 की सभी टीमों का स्क्वाड और सेलरी |
2023 में दिल्ली कैपिटल का कैप्टन कौन है?
ऋषभ पंत के एक कार दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल होने के कारण IPL 2023 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के नए कप्तान डेविड वार्नर होंगे, जो सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी अदा करेंगे। तो वहीं टीम के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पिछली बार की तरह इस बार भी रिकी पोंटिंग मुख्य कोच और 2019 में टीम के मेंटर रहे सौरभ गांगुली को फ्रेंचाइजी का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया है।
डीसी टीम में प्लेइंग 11 खिलाड़ी कौन हैं?(2023 में)
DC Playing 11 (संभावित): डेविड वार्नर (ओपनर बल्लेबाज), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, सरफराज खान, कुलदीप यादव, रिपल पटेल, इशांत शर्मा, एनरिक नार्जे और मुकेश कुमार।
दिल्ली आईपीएल टीम फुल स्क्वाड: डेविड वॉर्नर (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, एनरिक नार्जे, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, अमन खान, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, सरफराज खान, कमलेश नागरकोट, खलील अहमद, रिले रोसौव, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश धुल, रोवमैन पॉवेल, फिल साल्ट, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी और विक्की ओस्तवाल
दिल्ली की राजधानियों टीम की न्यू जर्सी
रविवार, 19 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स ने नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट (सवेरा: रन फॉर गुड) के दौरान टाटा आईपीएल 2023 सीज़न के लिए टीम की नई जर्सी लॉन्च की। इस दौरान टीम के कुछ खिलाड़ियों – चेतन सकारिया, रिपल पटेल, अमन खान और प्रवीण दुबे ने इस आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया।
Delhi Capitals (DC) 2023 Match Time Table
पुरुष आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ 13 और 17 मई को होगा, तो वहीं 20 मई को चैन्नई सुपरकिंग्स के साथ टीम लीग का आखिरी मैच खेलेगी, यह मैच शाम 7:30 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
तारीख़ | मैच | समय | स्थान |
---|---|---|---|
01 अप्रैल | लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेज दिल्ली (DC) | शाम 7:30 बजे | इकाना स्टेडियम, लखनऊ |
04 अप्रैल | दिल्ली (DC) वर्सेज गुजरात टाइटंस | शाम 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
08 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स वर्सेज दिल्ली (DC) | दोपहर 3:30 बजे | बारासपारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी |
11 अप्रैल | दिल्ली (DC) वर्सेज मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
15 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज दिल्ली (DC) | दोपहर 3:30 बजे | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
20 अप्रैल | दिल्ली (DC) वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
24 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज दिल्ली (DC) | शाम 7:30 बजे | राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
29 अप्रैल | दिल्ली (DC) वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
02 मई | गुजरात टाइटंस वर्सेज दिल्ली (DC) | शाम 7:30 बजे | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
06 मई | दिल्ली (DC) वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
10 मई | चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज दिल्ली (DC) | शाम 7:30 बजे | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
13 मई | दिल्ली (DC) वर्सेज पंजाब किंग्स | शाम 7:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
17 मई | पंजाब किंग्स वर्सेज दिल्ली (DC) | शाम 7:30 बजे | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला |
20 मई | दिल्ली (DC) वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स | दोपहर 3:30 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
यहाँ देखें: IPL 2023 के सभी मैचों का शेड्यूल |
Delhi (DC) IPL Team Statistics & Previous Performance
2008 में लीग के डेब्यू सीजन में दिल्ली की टीम चौथे नंबर पर रही और 2009 में तीसरा स्थान मिला। 2010 में पांचवें स्थान पर रहने के बाद, 2011 में टीम का प्रदर्शन बहुत बेकार रहा और टीम सबसे लास्ट नंबर पर थी।
2012 में टीम ने वापसी की और तीसरा स्थान हासिल किया, लेकिन अगले ही सीजन 2013 में सीधा नौवें नंबर पर चली गई और 2014 में एक बार फिर अंतिम स्थान पर रही।
इसके बाद 2015 में सातवां, 2016 और 2017 में छठा स्थान हासिल करने के बाद टीम 2018 में फिर अंतिम स्थान पर आ गई।
2019 के सीजन में कप्तानी श्रेयस अय्यर को मिली और टीम प्ले ऑफ तक पहुंची, इसके बाद 2020 में भी श्रेयस अय्यर का जादू चला और टीम उप-विजेता रही। हालंकि 2021 में ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली की टीम ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया और प्लेऑफ तक पहुंची लेकिन दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता (केकेआर) से हारकर खिताबी रेस से बाहर हो गई।
पिछले साल 2022 में दिल्ली आईपीएल टीम ने खासा प्रभावित नहीं किया और अंक तालिका में पांचवें नंबर पर रही।
वर्ष | मैच खेलें | जीते | हारे | रैंक |
---|---|---|---|---|
2008 | 15 | 7 | 7 | 4 |
2009 | 15 | 10 | 5 | 3 |
2010 | 14 | 7 | 7 | 5 |
2011 | 14 | 4 | 9 | 10 |
2012 | 18 | 11 | 7 | 3 |
2013 | 16 | 3 | 13 | 9 |
2014 | 14 | 2 | 12 | 8 |
2015 | 14 | 5 | 9 | 7 |
2016 | 14 | 7 | 7 | 6 |
2017 | 14 | 6 | 8 | 6 |
2018 | 14 | 5 | 9 | 8 |
2019 | 16 | 10 | 6 | 3 |
2020 | 17 | 9 | 8 | उप-विजेता |
2021 | 16 | 10 | 6 | 1 |
2022 | 14 | 7 | 7 | 5 |
कुल | 225 | 103 | 120 | 1 बार रनर अप |
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल |
दिल्ली कैपिटल्स टीम के मालिक कौन है?
वर्तमान में दिल्ली की आईपीएल टीम के मालिक GMR ग्रुप के पार्थ जिंदल और JSW स्पोर्ट्स के किरण कुमार ग्रांधी है।
2008 में दिल्ली की टीम को जीएमआर ग्रुप ने 84 मिलियन डॉलर में खरीदा था। लेकिन मार्च 2018 में, GMR ने दिल्ली डेयरडेविल्स की 50% हिस्सेदारी JSW स्पोर्ट्स को ₹550 करोड़ (US$72 मिलियन) में बेच दी। और दिसंबर 2018 में, टीम ने अपना नाम दिल्ली डेयरडेविल्स से बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर लिया।
◉ IPL के विजेताओं की लिस्ट
◉ IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी?
◉ IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी