यू मुंबा कबड्डी टीम 2022-23: U Mumba Team Squad & Schedule (Pro Kabaddi league)
U Mumba Kabaddi Team Profile 2022: 2014 में प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत से ही यू मुंबा टीम इसका हिस्सा रही है महाराष्ट्र स्थित यू मुंबा प्रो कबड्डी की मुंबई फ्रेंचाइजी है। टीम का स्वामित्व यूनिलेज़र वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है और रॉनी स्क्रूवाला इसके मालिक हैं।
यू मुंबा सबसे अधिक जीत के मामले में पहले नंबर पर है जो अब तक कुल 88 मुकाबलों में जीत हासिल कर चुकी है। तीन बार की उपविजेता और एक बार की चैंपियन U Mumba इस बार टूर्नामेंट जीतने के मकसद से मेट पर उतरेगी।
टीम का लोगो (प्रतीक चिन्ह) | |
टीम का नाम | यू मुम्बा |
स्थापित | 2014 |
स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
मालिक | रोनी स्क्रूवाला |
टीम का कप्तान | – |
चैंपियनशिप विजेता | सीजन 2, (2015) |
कोच | अनिल छपराना, राजगुरु सुब्रमण्यम |
घरेलू मैदान | सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम |
वेबसाइट | www.usports.in/umumba |
यू मुंबा कबड्डी टीम का कप्तान (Captain) कौन है यह अभी घोषित नहीं हुआ हैं, हालांकि टीम के कोच अनिल छपराना जी बनाए गए हैं। टीम अपने सभी घरेलू मैच मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इनडोर स्टेडियम में खेलती है।
U Mumba Team Previous Performance (यू मुम्बा आंकड़े)
मुंबई की कबड्डी टीम वर्ष 2015 में बेंगलुरु बुल्स को हरा कर एक बार प्रो कबड्डी लीग का टाइटल जीत चुकी है। इससे पहले पीकेएल के डेब्यू सीजन (2014) में U Mumba उपविजेता बनी थी।
यू मुंबा ने आठों सीजन मिलकर अब तक कुल 153 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे 88 में जीत और 52 में हार मिली है, इसके अलावा 13 मुकाबले ड्रा हुए हैं। तथा PKL 6 में बनाया गया 53 उनका हाई स्कोर है।
पिछले सीजन पीकेएल 8 में यू मुम्बा 10वें स्थान पर थी इसमें उसने 22 मैच खेल कर 7 में जीत दर्ज की और 10 मुकाबले हार गई इसके अलावा 5 मुकाबले ड्रॉ रहे।
सीजन | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | स्थान |
सीजन 1 | 16 | 9 | 3 | 4 | रनर अप |
सीजन 2 | 16 | 14 | 0 | 2 | विजेता |
सीजन 3 | 16 | 13 | 0 | 3 | दूसरा |
सीजन 4 | 14 | 7 | 6 | 1 | 5वां |
सीजन 5 | 22 | 10 | 12 | 0 | ज़ोन ए, चौथा |
सीजन 6 | 22 | 15 | 5 | 2 | ज़ोनA, दूसरा |
सीजन 7 | 22 | 12 | 8 | 2 | 4वां |
सीजन 8 | 22 | 7 | 10 | 5 | 10वां |
यहाँ देखें: Vivo Pro Kabaddi Winners List
U Mumba Team Squad 2022 (यू मुंबा प्लेयर्स लिस्ट और कैप्टेन)
यू मुंबा कबड्डी टीम के कप्तान की घोषणा फिलहाल नहीं की गयी है, हालांकि फ्रेंचाइजी ने गुमान सिंह को 1.21 करोड़ रूपए में ऑक्शन से ख़रीदा है जो टीम के लीड रेडर होने वाले है।
पिछली साल टीम के कैप्टेन विदेशी डिफेंडर फज़ल अत्राचली (Fazel Atrachali) थे जो इस साल पुनेरी पलटन की कप्तानी सम्भालेंगे।
खिलाड़ी का नाम | पद |
गुमान सिंह | Raider |
अंकुश | Raider |
आशीष | Raider |
हैदरअली एकरामी | Raider |
जय भगवान | Raider |
शिवम् | Raider |
कमलेश | Raider |
रूपेश | Raider |
प्रणय विनय राणे | Raider |
सचिन | Raider |
सुरिंदर सिंह | Defender |
शिवांश ठाकुर | Defender |
हरेन्द्र कुमार | Defender |
प्रिंस | Defender |
रिंकू एचसी | Defender |
राहुल सेठपाल | Defender, Right Corner |
सत्यवान | Defender |
किरन लक्ष्मण मगर | Defender |
मोहित | Defender |
गोलामब्बास कोरुकी | All Rounder |
यू मुम्बा का मैच कब है? (शेड्यूल/Time Table)
U Mumba का पहला मैच 07 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे गत चैंपियन दबंग दिल्ली के साथ होगा, इसके बाद अगला मुकाबला यूपी योद्धा के साथ 9 अक्टूबर को होना तय है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को तमिल थालाईवा, 15 को पुणेरी पलटन, 19 को हरियाणा, 21 को बंगलुरु, 25 को गुजरात और 29 अक्टूबर को बंगाल के बीच मुकाबले होने है।
नवम्बर में 1 तारीख को मुंबई और तेलुगु टाइटन्स की भिडंत के साथ ही 2 नवम्बर को पटना और 6 नवम्बर को जयपुर की टीम के खिलाफ कुछ अन्य मैच होने है।
- 07 अक्टूबर 2022 – बनाम दंबग दिल्ली – शाम 7.30
- 09 अक्टूबर 2022 – यूपी योद्धा – शाम 7.30
- 12 अक्टूबर 2022 – तमिल थलाइवाज – शाम 7.30
- 15 अक्टूबर 2022 – पुणेरी पलटन – शाम 7.30
- 19 अक्टूबर 2022 – हरियाणा स्टीलर्स – शाम 7.30
- 21 अक्टूबर 2022 – बेंगलुरु बुल्स – शाम 7.30
- 25 अक्टूबर 2022 – गुजरात जायंटस – शाम 7.30
- 29 अक्टूबर 2022 – बंगाल वॉरियर्स – रात 9.30
- 1 नवम्बर 2022 – तेलुगु टाइटन्स – शाम 7.30
- 2 नवम्बर 2022 – पटना पायरेट्स – शाम 7.30
- 6 नवम्बर 2022 – जयपुर पिंक पैंथर्स – शाम 7.30
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी का पूरा शेड्यूल
Points Table (पॉइंट्स टेबल)
स्थान | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | पॉइंट |
TBA | – | – | – | – | TBA |
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी फुल पॉइंट्स टेबल
मुंबई कबड्डी टीम में कौन-कौन खिलाड़ी हैं?
रिंकू, गुमान सिंह, शिवम, राहुल, सुरिंदर सिंह, प्रिंस, शिवांश, सचिन, मोहित, रुपेश, प्रणेय राणे, कमलेश, सत्यवान, किरन मागर, जय भगवान, हैदरअली एकरामी, हरेंद्र कुमार, गोलामब्बास कोरुकी, आशीष और अंकुश।
मुंबई कबड्डी टीम के कप्तान कौन है 2022 में?
मुंबई की कबड्डी टीम के कप्तान की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है।