Women’s IPL के सबसे महंगे प्लेयर्स की लिस्ट 2025
WPL MOST Expensive Players: साल 2023 में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वूमेन प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत हुई। देखते ही देखते यह काफी लोकप्रिय भी हो गया और इसकी नीलामी में खिलाड़ियों की कीमतें लाखों-करोड़ों में पहुंच गईं। इस लीग के शुरुआती दो संस्करणों में कई खिलाड़ियों को रिकॉर्ड तोड़ बोली के साथ खरीदा गया है। इस बार 2025 में भी 4 प्लेयर्स करोड़पति बने है।
इस बार वूमेंस प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत फरवरी महीने में होगी, जिसके लिए 15 दिसंबर 2024 को एक मिनी-ऑक्शन का आयोजन हुआ। यहां हम महिला आईपीएल की 10 सबसे महंगी खिलाड़ियों की लिस्ट (WPL Auction 2025 Highest Price Players List) साझा करने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि Women IPL की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन है।
विषय सूची
WPL 2025 की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन है?
रविवार, 15 दिसंबर 2024 को बेंगलुरू में आयोजित हुए वूमेन प्रीमियर लीग 2025 के मिनी-ऑक्शन में भारत की अनकेप्ड बल्लेबाज सिमरन शेख सबसे महंगी बिकी। सिमरन को गुजरात जायंट्स टीम ने ₹1.90 करोड़ में खरीदा है।
WPL 2025 Auction में शॉर्टलिस्ट किए गए 120 खिलाड़ियों पर बोली लगी जिसमें से अधिकतर अनसोल्ड रहे और केवल 19 खिलाड़ियों को ही नीलामी से चुना गया जिसमें 5 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम को मजबूती देने के लिए अच्छे खिलाड़ियों पर महंगी से महंगी बोली लगाई।
क्र.सं. | खिलाड़ी | देश | टीम | कीमत |
---|---|---|---|---|
1 | सिमरन शेख | भारत | गुजरात जायंट्स | 1.90 करोड़ |
2 | डिआंड्रा डॉटिन | वेस्टइंडीज | गुजरात जायंट्स | 1.70 करोड़ |
3 | जी. कामलिनी | भारत | मुंबई इंडियंस | 1.60 करोड़ |
4 | प्रेमा रावत | भारत | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 1.20 करोड़ |
5 | एन. चरानी | भारत | दिल्ली कैपिटल्स | 55 लाख |
● वूमेंस आईपीएल फ्री में लाइव देखें?
● WPL की सभी टीमें, कप्तान और प्लेयर्स की लिस्ट
● महिला आईपीएल में सर्वाधिक रन, विकेट, चौके और छक्के?
महिला आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन है?
साल 2023 में महिला आईपीएल के उद्घाटन सत्र में 13 फरवरी को हुई नीलामी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने स्मृति मंधाना को 3.4 करोड रुपए वाली WPL के इतिहास की सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा था। स्मृति अब भी वूमेंस प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी है।
क्र.सं. | खिलाड़ी (देश) | कीमत | टीम | संस्करण |
---|---|---|---|---|
1 | स्मृति मंधाना (भारत) | ₹3.40 करोड़ | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2023 |
2 | एशले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) | ₹3.20 करोड़ | गुजरात जायंट्स | 2023 |
2 | नट स्किवर-ब्रंट (इंग्लैंड) | ₹3.20 करोड़ | मुंबई इंडियंस | 2023 |
4 | दीप्ति शर्मा (भारत) | ₹2.60 करोड़ | यूपी वॉरियर्स | 2023 |
5 | जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) | ₹2.20 करोड़ | दिल्ली कैपिटल्स | 2023 |
6 | शेफाली वर्मा (भारत) | ₹2.00 करोड़ | दिल्ली कैपिटल्स | 2023 |
6 | केशवी गौतम (भारत) | ₹2.00 करोड़ | गुजरात जायंट्स | 2024 |
6 | अन्नाबेल सुथरलैंड (ऑस्ट्रेलिया) | ₹2.00 करोड़ | दिल्ली कैपिटल्स | 2024 |
6 | बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) | ₹2.00 करोड़ | गुजरात जायंट्स | 2023 |
10 | पूजा वस्त्रकार (भारत) | ₹1.90 करोड़ | मुंबई इंडियंस | 2023 |
10 | ऋचा घोष (भारत) | ₹1.90 करोड़ | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2023 |
10 | सिमरन शेख (भारत) | ₹1.90 करोड़ | गुजरात जायंट्स | 2025 |
WPL 2024 की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन है?
WPL ऑक्शन 2024: ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर एनाबेल सदरलैंड और भारतीय ऑलराउंडर काश्वी गौतम वूमेन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। जहां एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल ने 2 करोड रुपए में खरीदा है, तो वहीं चंडीगढ़ की रहने वाली ऑलराउंडर काश्वी गौतम को गुजरात जायंट्स ने इसी कीमत में अपने साथ शामिल किया है।
यूपी वॉरियर्स के हाथों ₹1.30 करोड़ में बिकने के बाद भारतीय बल्लेबाज ‘वृंदा दिनेश‘ इस सीज़न की तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं।
वूमेंस आईपीएल 2023 की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन है?
13 फरवरी 2023 को मुंबई में आयोजित महिला प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन सत्र के ऑक्शन में कुल 87 खिलाड़ी खरीदे गए थे, जिसमें स्मृति मंधाना सबसे महंगी कीमत में बिकी, उन्हे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।
खिलाड़ी | टीम | कीमत |
---|---|---|
स्मृति मंधाना | बेंगलोर (RCB) | ₹3.40 करोड़ |
एशले गार्डनर | गुजरात जायंट्स | ₹3.20 करोड़ |
नेटली साइवर | मुंबई इंडियन | ₹3.20 करोड़ |
दीप्ति शर्मा | यूपी वारियर्स | ₹2.60 करोड़ |
जेमिमाह रोड्रिग्स | दिल्ली कैपिटल्स | 2.20 करोड़ |