महिला आईपीएल 2023 किसने जीता? विनर को कितना पैसा मिलेगा? (प्राइज मनी)

WPL 2023 Winner & Prize Money: वूमेंस आईपीएल विनर और रनर अप की सूची

रविवार, 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में हुआ विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला मुम्बई इंडियन्स ने 7 विकेटों से जीत लिया है और महिला आईपीएल के उद्घाटन सत्र की विजेता बनकर क्रिकेट जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही बतौर प्राइज़ मनी 6 करोड़ रूपये की धनराशि भी दी जाएगी।

इस टूर्नामेंट का टाइटल खिताब जीतने वाली टीम ही नहीं बल्कि Runner Up (उपविजेता) टीम और क्वालीफायर हारने वाली टीमों को भी पुरस्कार राशि का कुछ हिस्सा वितरित किया जाएगा। तो आइए जानते हैं WPL Winner और Prize Money के बारे में।

Women's IPL 2023 Winner & Prize Money
Women’s IPL 2023 Winner & Prize Money

विजेतामुंबई इंडियन्स
उप विजेतादिल्ली कैपिटल्स
तीसरा स्थानयूपी वारियर्स

 

महिला आईपीएल 2023 का खिताब किस टीम ने जीता? (Women’s IPL Winner)

26 मार्च 2023 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए वूमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से शिकस्त देते हुए महिला आईपीएल के उद्घाटन सीजन का टाइटल खिताब अपने नाम कर लिया है और इस सीजन की विजेता बन गई है।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और मुंबई इंडियंस को 132 रनों का टारगेट दिया था। हालंकि मुंबई की महिला टीम ने 3 गेंदों के शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

 

वूमेंस आईपीएल जीतने वाली टीम को कितना पैसा मिलेगा? (WPL Prize Money)

उपलब्ध जानकारी के अनुसार महिला प्रीमियर लीग की टॉप 3 टीमों के लिए बतौर इनाम राशि कुल 10 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए है, जिसमें से विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ही पुरस्कार राशि के रूप में 6 करोड़ रूपये की मोटी रकम दी जाएगी।

फाइनल हारने वाली रनरअप टीम के लिए प्राइज मनी के तौर पर ₹3 करोड़ की राशि निर्धारित की गयी हैं, और तीसरे स्थान अथार्त एलिमिनेटर हारने वाली टीम अपने साथ 1 करोड़ रूपये की धनराशि ले जाएगी।

WPL 2023 Prize Money
PositionPrize Money
Winner₹6 Crore
Runner Up₹3 Crore
3rd Place₹1 Crore
Total₹10 Crore

 

 

महिला आईपीएल विजेताओं की लिस्ट? (Women’s T20 Challenge All Seasons Winners)

अधिकारिक महिला आईपीएल या वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत से पहले इसी तरह का एक टूर्नामेंट पिछले कुछ सालों से खेला जाता रहा है, जिसे वूमंस T20 चैलेंज कहा जाता था। इस महिला T20 चैलेंज की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी और इसमें सुपरनोवा, ट्रेलब्लेजर और वेलोसिटी नामक 3 टीम में शामिल थी।

हालांकि वर्ष 2023 में आधिकारिक तौर पर महिला आईपीएल यानी वूमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई और इस साल इसका उद्घाटन सत्र है, जिसे भारत में 5 टीमों के साथ खेला जा रहा है।

सालविजेता टीमरनर-अप टीमस्थान
2018सुपरनोवाट्रेलब्लेज़रवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
2019सुपरनोवासवेलोसिटीसवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
2020ट्रेलब्लेज़रसुपरनोवाजशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, UAE
2021Not Held
2022सुपरनोवावेलोसिटीMCA स्टेडियम, पुणे
2023मुम्बई इंडियन्सदिल्ली कैपिटल्सब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
यहाँ देखें: पुरूष IPL के सभी विजेताओं की लिस्ट और प्राइज मनी

2018 में पहले महिला टी20 चैलेंज का टाइटल खिताब सुपरनोवा ने ट्रेलब्लेज़र को 3 विकेट से हराकर जीता था, तो वही 2019 में वेलोसिटी को 4 विकेट से हराकर सुपरनोवास ने दूसरी बार इस चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया।

2020 में वूमेंस आईपीएल के तीसरे संस्करण में ट्रेलब्लेज़र ने सुपरनोवा को 16 रनों से हराया और अपना पहला खिताब जीता। 2022 में सुपरनोवा ने वेलोसिटी टीम को 4 रनों हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया और 2022 की चैम्पियन बनी।

वूमंस T20 चैलेंज में सुपरनोवास इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जो अब तक तीन बार 2018, 2019 और 2022 में यह खिताब जीत चुकी है, तो वही ट्रेलब्लेजर्स ने 2020 में एक बार यह टाइटल जीता है। वेलोसिटी टीम इस चैंपियनशिप में कोई ट्रॉफी नहीं जीत पायी है।

 

👇 इस जानकारी को शेयर करें 👇