महिला आईपीएल 2023 ऑरेंज और पर्पल कैप: सर्वाधिक रन, विकेट, चौके और छक्के?

Women’s Premier League Orange & Purple Cap Winners 2023: Most Runs, Wickets, Sixes & Fours मारने वाली Players

Women’s IPL 2023 Stats: 4 मार्च 2023 से शुरू हुआ महिला आईपीएल का उद्घाटन सीजन मुम्बई इंडियन्स की खिताबी जीत के साथ ही समाप्त हो गया है, ऐसे में सबसे ज्यादा रन, विकेट और चौके-छक्के मारने वाली खिलाड़ियों के नाम भी कंफर्म हो गए हैं।

यहां वूमेंस प्रीमियर लीग में Most Sixes & Fours मारने वाली तथा Most Runs & Wickets लेने वाली महिला प्लेयर्स की लिस्ट साझा की गई है। तो आइए जानते हैं WPL 2023 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता खिलाड़ियों के नाम।

मोस्ट रन, विकेट, सिक्स एंड फोर इन वूमेंस आईपीएल
मोस्ट रन, विकेट, सिक्स एंड फोर इन वूमेंस आईपीएल

ऑरेंज कैपमेग लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स)
पर्पल कैपहेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियन्स)
सर्वाधिक छक्केसोफी डिवाइन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
सर्वाधिक चौकेमेग लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स)स

 

विमेंस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किसके है? (Most Runs in WPL 2023)

वूमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज मेग लैनिंग ने अपने 9 मैचों में सर्वाधिक 345 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है, उन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा चौके (50) भी मारे हैं।

डब्ल्यूपीएल 2023 में मोस्ट रन बनाने वाली लिस्ट में दूसरा नाम मुंबई इंडियन्स की ओर से खेल रही नताली साइवर-ब्रंट का है, उन्होंने अपने 10 मैचों में 332 रन बनाएं है।

Most Runs in WPL (Orange Cap)
क्र.संखिलाड़ी (टीम)मैचरनहाई स्कोर
1मेग लैनिंग
(दिल्ली कैपिटल्स)
934572
2नताली स्किवर ब्रंट
(मुंबई इंडियन्स)
1033272*
3ततहलिया मैकग्रा
(यूपी वारियर्स)
930290*
4हरमनप्रीत कौर
(मुंबई इंडियन्स)
1028165
5हेली मैथ्यूज
(मुंबई इंडियन्स)
1027177*
6सोफी डिवाइन
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
826699
7एलिसा हेली
(यूपी वार्रिएर्स)
925396*
8एलिसे पेरी
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
825367*
9शेफाली वर्मा
(दिल्ली कैपिटल्स)
925284
10ग्रेस हैरिस
(यूपी वारियर्स)
623072
यहाँ देखें: Men’s IPL में सबसे अधिक रन?

 

महिला आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी? (मोस्ट विकेट्स WPL 2023)

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम करने वाली खिलाड़ी मुंबई इंडियन्स की हेले मैथ्यूज है, उन्होंने कुल 10 मैच खेलकर सर्वाधिक 16 विकेट लिए है। वे इस सीजन की सबसे अधिक डॉट बॉल डालने वाली खिलाड़ी भी है।

डब्ल्यूपीएल में मोस्ट विकेट लेने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन है, वे यूपी वारियर्स की ओर से खेलते हुए अपने 9 मैचों में 235 रन देकर कुल 16 विकेट झटके हैं।

Most Wickets in WPL (Purple Cap)
क्र.सं.खिलाड़ीमैचविकेट
1हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियन्स)1016
2सोफी एक्लेस्टोन (यूपी वारियर्स)916
3अमेलिया केर (मुंबई इंडियन्स)1015
4इस्सी वोंग (मुंबई इंडियन्स)1015
5साईका ईशाक (मुंबई इंडियन्स)1015
6किम गार्थ (गुजरात जायंट्स)711
7शिखा पांडे (दिल्ली कैपिटल्स)910
8नताली स्किवर ब्रंट (मुंबई इंडियन्स)1010
9एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स)810
10मारिजैन कप्प (दिल्ली कैपिटल्स)99

 

 

WPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली प्लेयर्स (Most Six)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलने वाली न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन अपने 8 मैचों में सीजन के सर्वाधिक 13 छक्के मार चुकी है, इसके अलावा वे एक पारी में सबसे ज्यादा Six मारने वाली खिलाड़ी भी है।

इसके आलावा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा अपने 9 मैचों में 13 सिक्स मार चुकी है।

WPL 2023 Most Sixes List
स्थानखिलाड़ीमैचछक्के (6s)
1सोफी डिवाइन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)813
2शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)913
3ऐलिस कैपसी (दिल्ली कैपिटल्स)810
4हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियन्स)1010
5ग्रेस हैरिस (यूपी वारियर्स)69
6किरन नवगिरे (यूपी वारियर्स)98
7दयालन हेमलता (गुजरात जायंट्स)88
8ऋचा घोष (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)87
9तहलिया मैकग्राथ (यूपी वारियर्स)97
10एलिसे पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)87

 

वीमेंस प्रीमियर लीग सर्वाधिक चौके लगाने वाले प्लेयर (Most Fours)

वीमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रही ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी मेग लैनिंग के नाम है, वह अपने 9 मैचों में इस लीग के सर्वाधिक 50 चौके लगा चुकी हैं। और ये एलिसा हेली के बाद एक पारी में सबसे ज्यादा चौके मारने वाली खिलाड़ी भी है।

तो वही भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर भी मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपने 10 मैचों में 44 चौके मारकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

WPL 2023 Most Fours List
स्थानखिलाड़ीमैचचौके (4s)
1मेग लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स)950
2नताली स्किवर ब्रंट (मुंबई इंडियन्स)1047
3तहलिया मैकग्राथ (यूपी वारियर्स)946
4हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियन्स)1044
5एलिसा हेली (यूपी वारियर्स)941
6यस्तिका भाटिया (मुंबई इंडियन्स)1036
7हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियन्स)1033
8सोफी डिवाइन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)832
9शैफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)932
10ग्रेस हैरिस (गुजरात वारियर्स)629

 

 

WPL 2023 में Orange Cap किसके पास है?

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन मारने वाले खिलाड़ियों को ऑरेंज कैप दी जाती है, इस साल वूमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाली खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग है, जो दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए अपने 9 मैचों में सबसे अधिक 345 रन बना चुकी है।

 

वूमेंस प्रीमियर लीग में पर्पल कैप किसके पास है?

वूमेंस प्रीमियर लीग या महिला आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप जीतने वाली खिलाड़ी वेस्ट इंडीज की विस्फोटक गेंदबाज हेले मैथ्यूज है, उन्होंने इस टूर्नामेंट में 10 मैच खेलकर सर्वाधिक 16 विकेट झटके हैं। आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को Purple Cap दी जाती है।

 

 

👇 इस जानकारी को शेयर करें 👇

1 Comment

Comments are closed.