Women’s IPL 2023 कब शुरू होगा? महिला प्रीमियर लीग टाइम टेबल और विजेता (Auction, Schedule, Points Table, Team List, Winners)
महिला आईपीएल 2023: BCCI ने साल 2023 से महिला क्रिकेटरों के लिए एक फ्रेंचाइजी आधारित वार्षिक T20 टूर्नामेंट को शुरू किए जाने की घोषणा की है, जिसे आधिकारिक तौर पर वूमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) कहा जाएगा। और यह महिला आईपीएल की शुरूआत होगी।
Women’s IPL (WPL) का उद्घाटन सीजन पांच टीमों के साथ 04 मार्च से 26 मार्च के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेटों से हराकर पहला खिताब जीत लिया है और चैम्पियन बन गयी।
इंडियन प्रीमियर लीग के महिला संस्करण का विचार वर्ष 2017 में महिला क्रिकेट विश्व कप के बाद सुझाया गया था, जहां भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर रही थी।
आइए आपको लडकियों का आईपीएल कब Start होगा? इसके फाइनल मुकाबले का Schedule? तथा Venue (स्थान) और विनर [TATA Women’s Premier League 2023 Fixture, Team, Venue, Match Time Table] के बारे में बताते है।
टूर्नामेंट | विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) |
शेड्यूल | 04 से 26 मार्च 2023 तक |
स्थान | भारत (India) |
प्रशासक | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) |
प्रारूप | लीग और प्लेऑफ |
फाइनल मैच | 26 मार्च 2023 |
प्रतिभागी टीमें | 5 |
कुल मैच | 22 |
विजेता | मुंबई इंडियन्स |
आधिकारिक वेबसाइट | wplt20.com |
महिला आईपीएल 2023 कब शुरू होगा? (स्टार्ट डेट)
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) या महिला आईपीएल 2023 की शुरुआत 04 मार्च से गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियन्स के मुकाबले से हुई, जिसका फाइनल मुकाबला 26 मार्च को सीजन की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 5 टीमें हिस्सा लिया है और कुल 22 मैच खेलें जाने है। सभी मैच महाराष्ट्र के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोन स्टेडियम में ही खेले जा रहे है।
वूमेंस आईपीएल लीग स्टेज और नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाएगा, इसलिए पहले लीग स्टेज में हर टीम एक दूसरे के खिलाफ 2 मैच खेलेंगी। केवल दो वेन्यू पर खेले जाने के बावजूद यह टूर्नामेंट होम और अवे शैली में खेला जा रहा है।
टाटा विमेंस प्रीमियर लीग 2023 शेड्यूल (Women’s IPL Schedule)
2023 के महिला IPL चैलेंज में कुल 22 मैच होंगे जिसमें से 20 लीग मैच होंगे, लीग मैच होने के बाद पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान की टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। तो वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी, जिसमें जीतने वाली टीम फाइनल में खिताबी जंग के लिए उतरेगी।
मैच संख्या | मैच | दिनांक | समय | स्थान |
---|---|---|---|---|
1 | गुजरात जायंट्स Vs मुंबई इंडियन्स | 04 मार्च | शाम 07:30 बजे | डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs दिल्ली कैपिटल्स | 05 मार्च | दोपहर 03:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
3 | यूपी वारियर्ज Vs गुजरात जायंट्स | 05 मार्च | शाम 07:30 बजे | डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई |
4 | मुंबई इंडियन्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 06 मार्च | शाम 07:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
5 | दिल्ली कैपिटल्स Vs यूपी वारियर्स | 07 मार्च | शाम 07:30 बजे | डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई |
6 | गुजरात जायंट्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 08 मार्च | शाम 07:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
7 | दिल्ली कैपिटल्स Vs मुंबई इंडियन्स | 09 मार्च | शाम 07:30 बजे | डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई |
8 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs यूपी वारियर्स | 10 मार्च | शाम 07:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
9 | गुजरात जायंट्स Vs दिल्ली कैपिटल्स | 11 मार्च | शाम 07:30 बजे | डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई |
10 | यूपी वारियर्स Vs मुम्बई इंडियन्स | 12 मार्च | शाम 07:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
11 | दिल्ली कैपिटल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 13 मार्च | शाम 07:30 बजे | डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई |
12 | मुम्बई इंडियन्स Vs गुजरात जायंट्स | 14 मार्च | शाम 07:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
13 | यूपी वारियर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 15 मार्च | शाम 07:30 बजे | डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई |
14 | दिल्ली कैपिटल्स Vs गुजरात जायंट्स | 16 मार्च | शाम 07:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
15 | मुम्बई इंडियन्स Vs यूपी वारियर्स | 18 मार्च | दोपहर 03:30 बजे | डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई |
16 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs गुजरात जायंट्स | 18 मार्च | शाम 07:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
17 | गुजरात जायंट्स Vs यूपी वारियर्स | 20 मार्च | दोपहर 03:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
18 | मुम्बई इंडियन्स Vs दिल्ली कैपिटल्स | 20 मार्च | शाम 07:30 बजे | डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई |
19 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs मुम्बई इंडियन्स | 21 मार्च | दोपहर 03:30 बजे | डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई |
20 | यूपी वारियर्स Vs दिल्ली कैपिटल्स | 21 मार्च | शाम 07:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
एलेमिनेटर | मुंबई इंडियन्स Vs यूपी वारियर्स | 24 मार्च | शाम 07:30 बजे | डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई |
फाइनल | दिल्ली कैपिटल्स Vs मुम्बई इंडियन्स | 26 मार्च | शाम 07:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
Women’s IPL 2023 Teams List (सभी टीमें और उनके कप्तान)
महिला आईपीएल 2023 के उद्घाटन सत्र में गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियन्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, और यूपी वॉरियर्ज के रूप में 5 टीमें शामिल होंगी। BCCI की इन 5 टीमों से करीबन 4670 करोड़ रूपये की कमाई हुई है।
क्र. सं. | टीम नाम | मालिक | टीम का लोगो | कीमत (करोड़ में) |
---|---|---|---|---|
1. | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | JSW GMR क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड | 810 | |
2. | गुजरात जायंट्स (GG) | अडानी स्पोर्ट्स लाइन प्राइवेट लिमिटेड | 1289 | |
3. | मुंबई इंडियन्स (MI) | इंडिया विन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड | 913 | |
4. | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड | 901 | |
5. | यूपी वॉरियर्ज (UPW) | कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड | 757 |
महिला प्रीमियर लीग 2023 प्लेयर्स की लिस्ट (Women’s IPL All Teams Squad)
महिला T20 चैलेंज 2023 में भारतीय क्रिकेटरों के साथ ही इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के 12 अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यहाँ टाटा वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 में शामिल सभी टीमों के स्क्वाड दिए गए है।
Delhi Capitals Squad | Gujrat Giants Squad | Mumbai Indians Squad |
---|---|---|
शेफाली वर्मा | सबबिनेनी मेघना | हरमनप्रीत कौर |
जसिया अख्तर | सोफिया डुंकले | धारा गुर्जर |
जेमिमाह रॉड्रिक्स | ऐनाबेल सदरलैंड | अमनजोत कौर |
लौरा हैरिस | एशले गार्डनर | अमेलिया केर |
मेग लंनिंग | अश्विनी कुमारी | क्लो ट्र्योन |
स्नेहा दीप्ति | दयालन हेमलता | हेले मैथ्यू |
ऐलिस कैप्सी | डियांड्रा डॉटिन | हीथर ग्राहम |
अरुन्धती रेड्डी | जॉर्जिया वेयरहम | हुमैरा क़ाज़ी |
जेस जोनासेन | हरलीन देओल | इसाबेल वोंग |
मारिजैन कप्प | हर्ले गाला | जिंतिमनी कलिता |
मिन्नू मनी | मानसी जोशी | नेटली साइवर |
राधा यादव | स्नेह राना | नीलम बिष्ट |
शिखा पान्डे | तनुजा काँवर | पूजा वस्त्रकार |
अपर्णा मंडल | बेथ मूनी | प्रियंका बाला |
तानिया भाटिया | सुषमा वर्मा | यास्तिका भाटिया |
पूनम यादव | मोनिका पटेल | सायका इसहाक |
तारा नोर्रिस | परूनिका सिसोदिया | सोनम यादव |
तितास साधू | शबनम शक़ील | – |
Royal Challengers Bangalore Squad | UP Warriorz Squad |
---|---|
स्मृति मंधाना | दीप्ति शर्मा |
दिशा कसत | किरण नवगिरे |
आशा शोभना | श्वेता सहरावत |
डेन वैन नीकेर्क | सिमरन शेख |
एलिसे पैरी | देविका वैद्य |
एरिन बर्न्स | ग्रेस हैरिस |
हीथर नाइट | पार्शवी चोपड़ा |
कणिका आहूजा | एस. यशश्री |
पूनम खेमनार | सोफी एक्लेस्टोन |
श्रेयंका पाटिल | तहलिया मैकग्रा |
सोफी डिवाइन | एलिसा हीली |
इंद्राणी रॉय | लक्ष्मी यादव |
ऋचा घोष | अंजलि सरवानी |
कोमल जंजाद | लॉरेन बेल |
मेगन शुट्ट | राजेश्वरी गायकवाड़ |
प्रीति बोस | शबनीम इस्माइल |
रेणुका सिंह | – |
सहाना पवार | – |
◉ महिला IPL में सबसे ज्यादा रन, विकेट और चौके-छक्के?
◉ IPL 2023 में कौन खिलाड़ी कितने में बिका?
◉ पुरूष आईपीएल 2023 का टाइम टेबल?
टाटा विमेंस प्रीमियर लीग 2023 अंक तालिका (Points Table)
टाटा विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में लीग राउंड के बाद टीमों की स्टैंडिंग के आधार पर ही फाइनल में जगह निश्चित होती है। अंक तालिका की टॉप टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी।
रैंक | टीम | मैच खेलें | जीते | हारे | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | Delhi Capitals | 8 | 6 | 2 | 12 | +1.856 |
2 | Mumbai Indians | 8 | 6 | 2 | 12 | +1.711 |
3 | UP Warriorz | 8 | 4 | 4 | 8 | -0.200 |
4 | Royal C Bangalore | 8 | 2 | 6 | 4 | -1.137 |
5 | Gujarat Giants | 8 | 2 | 6 | 4 | -2.220 |
यहाँ देखें: WPL की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल |
वूमेंस आईपीएल ऑक्शन (Women’s IPL 2023 Auction)
महिला आईपीएल के लिए ऑक्शन का आयोजन 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जिसके लिए देश-विदेश की 1525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 409 प्लेयर BCCI द्वारा शार्टलिस्ट किए गए थे हालांकि नीलामी से केवल 87 महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को ही खरीदा गया।
5 टीमों द्वारा खरीदे गए कुल 87 खिलाडियों में से सबसे महंगी बोली भारत की स्मृति मंदाना की लगी उन्हें बेंगलुरु (RCB) की टीम ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है।
विमेंस आईपीएल 2023 लाइव कैसे देखें?
भारत में महिला प्रीमियर लीग (WPL) के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 1, स्पोर्ट्स 18 1 HD और हिंदी में स्पोर्ट्स 18 खेल पर किया जा सकता है, जहाँ से आप इसे लाइव देख सकते है। इसके अलावा मोबाइल पर JioCinema ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में देखी जा सकती है।
आपको बता दें कि Viacom 18 ने इस वूमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के मीडिया अधिकार 5 सालों के लिए 951 करोड़ रूपये में हासिल किए है।
Women’s IPL 2023 किसने जीता? (WPL Winner)
इस साल 2023 में वुमंस प्रीमियर लीग के रूप में महिला आईपीएल का यह पहला सीजन था, जिसमें कुल 5 टीमों ने हिस्सा लिया था। 26 मार्च को हुए महिला आईपीएल के फाइनल मैच में मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर टाइटल खिताब जीत लिया है। जो चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही पुरस्कार राशि (Prize Money) की भी हकदार होगी।