Women’s IPL Auction 2023: निलामी में बिके सबसे महंगे खिलाडियों की लिस्ट (Most Expensive Player of WPL)
WPL AUCTION 2023: महिला आईपीएल 2023 के लिए नीलामी का आयोजन 13 फरवरी को मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में हुआ, जिसमें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने स्मृति मंधाना को खरीदने में पूरी ताकत लगा दी और उन्हें ₹3.40 करोड़ की कीमत में खरीदकर सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया।
वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए देश-विदेश के 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इसमें से बीसीसीआई द्वारा 409 महिला क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया गया, हालांकि 90 स्लॉट भरे जाने थे लेकिन ऑक्शन से केवल 87 खिलाड़ी ही खरीदे गए हैं।
आपको बता दें कि शॉर्टलिस्ट हुए 409 खिलाड़ियों में 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे, इनमें 202 कैप्ड और 163 अनकैप्ड खिलाड़ी थे।
ऑक्शन डेट | 13 फरवरी |
---|---|
कुल स्लॉट भरे गए | 87 (57 भारतीय और 30 विदेशी) |
ऑक्शन पर्स | 12 करोड़ प्रति फ्रेंचाइजी |
कुल रजिस्टर्ड खिलाड़ी | 1525 |
शार्टलिस्टेड प्लयेर्स | 409 |
सबसे महंगी खिलाड़ी | स्मृति मंधाना (3.40 करोड़) |
विषय सूची
वूमेंस आईपीएल ऑक्शन कब होगा? (WPL Auction 2023)
महिला आईपीएल (WPL) के उद्घाटन सत्र के लिए नीलामी का आयोजन 13 फरवरी को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस दौरान 5 फ्रेंचाइजी टीमों में बीसीसीआई द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए 409 खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ लगी। जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजियों के पास पर्स वैल्यू के रूप में ₹12 करोड़ की राशि थी।
13 फरवरी 2023 को हुई वूमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी को दर्शक टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल के माध्यम से देख सकते थे, तो वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को जिओ सिनेमा ऐप पर उपलब्ध कराया गया।
सबसे अधिक बेस प्राइस 50 लाख
सबसे अधिक 50 लाख के बेस प्राइस वाली कैटेगरी में कुल 24 खिलाडियों का नाम है जिसमें हरमनप्रीत कौर, शेफाली, स्मृति मंदाना, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, मेघना सिंह, रेणुका, स्नेह राणा, ऋचा, जेमिमाह, डिवाइन, एक्लेस्टोन, एश्ले गार्डनर, पेरी, स्किवर, लैनिंग, डोटिन, दानी व्याट, एलिसा, जेस जोनासेन, ब्रूट, डार्सी ब्राउन और लोरिन फिरी शामिल है।
वूमेंस आईपीएल 2023 की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन है?
13 फरवरी 2023 को मुंबई में हुई महिला प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण की नीलामी में 5 फ्रेंचाइजियों द्वारा कुल 87 खिलाड़ी खरीदे गए, जिसमें सबसे महंगी बोली भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना की लगी उन्हे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है।
सीजन की दूसरी सबसे महंगी बोली ऑस्ट्रेलिया की ऑल राउंडर एशले गार्डनर और इंग्लैंड की नेटली साइवर पर लगी इन्हें 3.20 करोड रुपए की कीमत में क्रमशः गुजरात जाइट्स और मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
खिलाड़ी | देश | टीम | कीमत |
---|---|---|---|
स्मृति मंधाना | भारत | बेंगलोर (RCB) | 3.40 करोड़ |
एशले गार्डनर | ऑस्ट्रेलिया | गुजरात (GG) | 3.20 करोड़ |
नेटली साइवर | इंग्लैंड | मुंबई (MI) | 3.20 करोड़ |
दीप्ति शर्मा | भारत | उत्तर प्रदेश (UW) | 2.60 करोड़ |
जेमिमाह रोड्रिग्स | भारत | दिल्ली (DC) | 2.20 करोड़ |
बेथ मूनी | ऑस्ट्रेलिया | गुजरात (GG) | 2 करोड़ |
शेफाली वर्मा | भारत | दिल्ली (DC) | 2 करोड़ |
पूजा वस्त्रकार | भारत | मुंबई (MI) | 1.90 करोड़ |
रिचा घोष | भारत | बेंगलोर (RCB) | 1.90 करोड़ |
सोफी एस्लेस्टोन | इंग्लैंड | उत्तर प्रदेश (UW) | 1.80 करोड़ |
हरमनप्रीत कौर | भारत | मुंबई (MI) | 1.80 करोड़ |
WPL ऑक्शन में कौन कितने में बिका?
विमेंस प्रीमियर लीग 2023 की नीलामी में भारत की स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकी उन्हें बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा, तो वहीं दीप्ति शर्मा ₹2.60 लाख के लिए यूपी वॉरियर्स टीम में गई, जैमिमाह और शेफाली वर्मा क्रमशः 2.20 और 2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स के साथ गई।
हालांकि पूजा वस्त्रकर और हरमनप्रीत कौर को मुंबई की टीम ने क्रमशः 1.90 और 1.80 करो रुपए में खरीदा है।
● विमेंस आईपीएल 2023 की पूरी डिटेल्स
● आईपीएल 2023 में कौन खिलाड़ी कितने में बिका
● पुरूष IPL Auction 2023
WPL Auction 2023 Rules
- सभी फ्रेंचाइजियों को नीलामी से प्लेयरों को खरीदने के लिए ऑक्शन पर्स के तौर पर 12 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की जाएगी।
- सैलरी कैप की बात करें तो कैप्ड खिलाड़ियों के लिए 50 लाख, 40 लाख और 30 लाख के बेस प्राइस वाली तीन प्राइस कैटेगरी बनाई गई है। तो वहीं अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए 20 लाख और 10 लाख वाले बेस प्राइस की दो कैटेगरियाँ निर्धारित की गई हैं।
- एक स्क्वॉड में कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ी ही रखे जा सकते है, इनमें से 7 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। जबकि प्लेइंग इलेवन में अधिकतम 5 खिलाड़ी ही उतारे जा सकते हैं जिसमें से एक एसोसिएट देश का होना जरूरी है।
- अधिकतम 90 स्लॉट ही भरे जाने हैं इसलिए 60 भारतीय और 30 विदेशी खिलाड़ी ही ऑक्शन से चुने जा सकते हैं।
WIPL Start Date 2023: कब से शुरू होगा महिला प्रीमियर लीग?
महिला प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 4 मार्च से होगी, 20 से अधिक दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इसका फाइनल मुकाबला 26 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में सीजन की दो सर्वश्रेठ टीमों के बीच खेला जा सकता हैं।
आपको बता दें कि इस साल से शुरू होने वाले वूमंस आईपीएल (WIPL) में गुजरात जाइंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स और यूपी योद्धा के रूप में 5 टीमें हिस्सा लेंगी।
✨ Very Good Information ✨ ♥ Thanks ♥