वूमेंस आईपीएल प्वाइंट्स टेबल 2023: Women’s Premier League Points Table
4 मार्च 2023 से शुरू हुआ महिला आईपीएल (WPL) अब अपने अंतिम पड़ाव पर है जिसका एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च को और फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाना है, लेकिन नॉकआउट में वही टीमें जा पाएंगी जो पॉइंट टेबल में शीर्ष स्थान पर होगी, ऐसे में हमें वूमेंस प्रीमियर लीग की अंक तालिका पर एक नजर डाल लेनी चाहिए।
वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 की पॉइंट्स टेबल (WPL Points Table)
21 मार्च तक सभी लीग मुकाबले समाप्त होने के बाद नेट रनरेट अधिक होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स 12 अंकों के साथ महिला प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में पहले नंबर पर है, तो वहीं मुंबई इंडियंस भी 12 पॉइंट्स के साथ दुसरे स्थान पर है। आइए सभी टीमों की Standings पर एक नजर डालते है:
रैंक | टीम | मैच खेलें | जीते | हारे | पॉइंट्स | नेट रनरेट |
Q1 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 6 | 2 | 12 | +1.856 |
Q2 | मुंबई इंडियन्स | 8 | 6 | 2 | 12 | +1.711 |
Q3 | यूपी वारियर्स | 8 | 4 | 4 | 8 | -0.200 |
4 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 2 | 6 | 4 | -1.137 |
5 | गुजरात जायंट्स | 8 | 2 | 6 | 4 | -2.220 |
WPL Points Table का महत्व?
विमेंस आईपीएल (WPL) 2023 के सभी लीग मैच सम्पन्न हो जाने के बाद पॉइंट्स टेबल की टॉप 3 टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी। जहाँ पहले नंबर की टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, तो वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीमें एलिमिनेटर में अपनी जगह बनायेंगी।जिसके बाद एलिमिनेटर में शामिल टीमें फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी, जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबला के लिए क्वालीफाई करेगी और हारने वाली टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी
◉ WPL की सभी टीमें और उनके खिलाड़ी?
◉ महिला IPL में सबसे ज्यादा रन, विकेट और चौके-छक्के?
◉ पुरूष आईपीएल 2023 का टाइम टेबल?
WPL में Points कैसे मिलते है?
WPL में लीग स्टेज पर हर मैच जीतने के टीम को 2 अंक मिलते है, तो वही हारने वाली टीम को कोई भी पॉइंट नही मिलता है। मैच के बेनतीजा रहने या अचानक समाप्त होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलता है।
इसके अलावा यदि कोई मैच टाई हो जाता है तो विजेता सुपर ओवर के जरिए निर्धारित किया जाता है और जीतने वाली टीम को 2 अंक मिल जाते है।
दो समान अंकों वाली टीमों की पॉइंट्स टेबल में स्टैंडिंग Net Run Rate (NRR) के जरिये निर्धारित होती है। जिस टीम का नेट रन रेट ज्यादा होता है, वह टीम अंकतालिका में समान अंक वाली दूसरी टीम से ऊपर होती है।
◉ महिला आईपीएल का पूरा शेड्यूल
◉ वूमेंस आईपीएल की सबसे महंगी खिलाड़ी?
◉ महिला आईपीएल लाइव कैसे देखें?