दबंग दिल्ली कबड्डी टीम 2022: मैच शेड्यूल, रिजल्ट, आंकड़े और प्लेयर्स लिस्ट

दबंग दिल्ली केसी टीम 2022-23: Dabang Delhi KC Kabaddi Team Players List & Match Time Table (PKL 9)

दबंग दिल्ली केसी यानि Dabangg Delhi Kabaddi Club नई दिल्ली स्थित एक कबड्डी टीम है जो प्रो कबड्डी लीग में खेलती है इसकी मालिक (Owner) राधा कपूर खन्ना है। 2022 में दबंग दिल्ली टीम के कप्तान नवीन कुमार है और कोच (Coach) कृष्ण कुमार हुड्डा जी हैं। टीम अपने सभी घरेलू मैच त्याग राज स्पोर्ट कंपलेक्स, नई दिल्ली में खेलती है।

अब तक खिताब से दूर रही दबंग दिल्ली की टीम ने इतिहास रचते हुए पिछली साल प्रो कबड्डी लीग 2021 की ट्राफी अपने नाम कर ली है और इस साल PKL 9 की डीफेंडिंग चैंपियन बन गई है। इससे पहले PKL 7 में दिल्ली की कबड्डी टीम उपविजेता रही थी।

Dabang Delhi KC Kabaddi Team
Dabang Delhi KC Kabaddi Team
दबंग दिल्ली कबड्डी टीम की डिटेल्स
Dabang Delhi Kabaddi Team logo
टीम का नामदबंग दिल्ली केसी
स्थापित2014
स्थानदिल्ली, भारत
मालिकराधा कपूर खन्ना
कप्ताननवीन कुमार
प्रमुख कोचकृष्ण कुमार हुड्डा
घरेलू मैदानत्याग राज स्पोर्ट कंपलेक्स (नई दिल्ली)
वेबसाइटhttps://www.dabangdelhikc.com

 

Dabang Delhi K.C. Stats: पिछले सीजनों में कैसा रहा प्रदर्शन

दिल्ली का प्रदर्शन कबड्डी (PKL) में खासा अच्छा नहीं रहा है लेकिन पिछले तीन सीजन से यह टीम काफी अच्छा खेल रही है, जिसका श्रेय नवीन कुमार को दिया जाता है। टीम ने इस बार संदीप ढुल को 40 लाख में खरीदा है।

दबंग दिल्ली कबड्डी टीम ने प्रो कबड्डी के इतिहास में अब तक कुल 150 मुकाबले खेले हैं जिसमें से केवल 61 बार ही उसे जीत मिली है। इन 150 मैचों में से दिल्ली 75 मैच हारी है और 14 मैच बेनतीजा रहे हैं।

दिल्ली की कबड्डी टीम के लिए सबसे खराब सीजन पीकेएल 3 रहा जिसमें उसने कुल 14 मैच खेलकर केवल एक में ही जीत दर्ज कर सकी, एक मैच ड्रॉ हुआ और 12 मैच गंवाने पड़े।

 

दबंग्ग दिल्ली पिछले सीजन के परफॉरमेंस
सीजन
(सभी)
कुल मैच
(150)
जीते
(61)
टाई
(14)
हारे
(75)
सीजन 114518
सीजन 214419
सीजन 3141112
सीजन 414419
सीजन 5225116
सीजन 62412210
सीजन 7241635
सीजन 8241446
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी के सभी विजेताओं की लिस्ट

 

Dabang Delhi Team Players Names List 2022 (दबंग दिल्ली का टीम स्क्वाड)

दबंग दिल्ली कबड्डी टीम के पास कुल 20 खिलाड़ी है जिसमें से 6 रेडर, 11 डिफेंडर और 3 ऑल राउंडर हैं।

Dabang Delhi KC Kabaddi Team के कप्तान (Captain) नवीन कुमार गोयत है, और संदीप कुमार ढुल को उपकप्तान बनाया गया है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने विजय मलिक, रवि कुमार, अनिल कुमार, विशाल लाठेर, मोहम्मद लिटन अली, अमित हुड्डा और रेजा कटौलिनेझाद सहित कई अन्य युवा और अनुभवी प्रतिभाओं का मिश्रण चुनकर लीग के 9वें सीजन में मजबूती बनाने की कोशिश की है।

यूपी योद्धा फुल टीम स्क्वाड (प्लेयर्स लिस्ट 2022-23)
नवीन कुमार
रेडर/Captain
संदीप कुमार धुल
रेडर/Vice Captain
आशीष नरवाल
रेडर
आशु मलिक
रेडर
मंजीत
रेडर
सूरज पवार
रेडर
रवि कुमार
डिफेंडर
अमित हुड्डा
डिफेंडर
मो. लिटन अली
डिफेंडर
मोनू
डिफेंडर
अनिल कुमार
डिफेंडर
विशाल
डिफेंडर
विनय कुमार
डिफेंडर
विजय
डिफेंडर
आकाश
डिफेंडर
दीपक
डिफेंडर
किशन
डिफेंडर
विजय
ऑल राउंडर
रेजा कतूलिनेज़हाद
ऑल राउंडर
तेजस मारुती पाटिल
ऑल राउंडर

 

 

PKL 2022 में दबंग दिल्ली के सभी मैचों का टाइम-टेबल (Dabang Delhi KC Schedule)

दबंग दिल्ली के.सी. का पहला मैच यू मुम्बा के साथ 7 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे होगा, और अगला मुकाबला गुजरात के साथ 10 अक्टूबर को रात 8:30 बजे होगा। इसके आलावा 12 अक्टूबर को यूपी योद्धा, 15 को तेलुगु टाइटन, 17 को हरियाणा, 21 को पटना, 26 को बंगाल, 28 को बेंगलुरु और 30 को तमिल थलाईवा के साथ होना निर्धारित है।

दिल्ली की कबड्डी टीम का शेड्यूल और रिजल्ट 2022
दिनांकमैचपरिणाम
07 अक्टूबर 2022यू मुम्बा7:30 PM
10 अक्टूबर 2022गुजरात जायंट्स8:30 PM
12 अक्टूबर 2022यूपी योद्धा8:30 PM
15 अक्टूबर 2022तेलुगु टाइटंस8:30 PM
17 अक्टूबर 2022हरियाणा स्टीलर्स8:30 PM
21 अक्टूबर 2022पटना पाइरेट्स9:30 PM
26 अक्टूबर 2022बंगाल वॉरियर्स8:30 PM
28 अक्टूबर 2022बेंगलुरु बुल्स7:30 PM
30 अक्टूबर 2022तमिल थलाइवास8:30 PM
01 नवम्बर 2022पूणेरी पलटन7:30 PM
04 नवम्बर 2022जयपुर पिंक पैंथर8:30 PM
यहाँ देखें: प्रो कबड्ड लीगी का पूरा शेड्यूल

 

Points Table (पॉइंट्स टेबल)

Dabangg Delhi KC पॉइंट्स टेबल
स्थानकुल मैचजीतेहारेड्रापॉइंट
TBATBA

यहाँ देखें: प्रो कबड्डी फुल पॉइंट्स टेबल

 

मुंबई कबड्डी टीम में कौन-कौन खिलाड़ी हैं?

नवीन कुमार (कैप्टेन), संदीप ढुल (वाईस कैप्टेन), विजय मलिक, कृष्णा, आशु मलिक, मनजीत, आशीष नरवाल, सूरज पनवार, विजय, विनय कुमार, विशाल, अमित हूडा, अनिल कुमार, रवि कुमार, आकाश, मोहम्मद लिटन अली, मोनू, रेजा कतूलिनेज़हाद और तेजस पाटिल।

 

दिल्ली की कबड्डी टीम के कप्तान कौन है?

प्रो कबड्डी लीग 2022 के लिए गत विजेता दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) के कप्तान नवीन कुमार (Naveen Kumar) और उपकप्तान संदीप ढुल (Sandeep Dhull) है। पिछली साल PKL 8 में दिल्ली की कप्तानी जोगिंदर नरवाल ने की थी, जो इस साल हरियाणा स्टीलर्स की कमान सम्भालेंगे।

पिछले 2 सीजनों में MVP का अवॉर्ड जीतने वाले एक्सप्रेस रेडर नवीन कुमार को अभी तक कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है लेकिन वे कई बड़े कप्तानों के देख रेख में खेल चुके है।

 

Dabang Delhi KC के सभी Match की Live Streaming और Highlights आप Disney+ Hotstar पर देख सकते है।
यहाँ पढ़ें: प्रो कबड्डी लीग कैसें देखें? के बारे में

👇 इस जानकारी को शेयर करें 👇