प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2024 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

दिग्गज भारतीय रेडर पवन कुमार सहरावत वीवो प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी है, जिसे 2023 में तेलुगु टाइटन्स ने सर्वाधिक 2.605 करोड रुपए की बोली लगाकर ख़रीदा है। आइए इस साल 2024 में सबसे महंगा कौन बिका इसके बारे में जानते है।

पीकेएल में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है? (मोस्ट एक्सपेंसिव प्लेयर ऑफ़ प्रो कबड्डी)

प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन 18 अक्टूबर 2024 से शुरू होने जा रहा है और इसके लिए नीलामी का आयोजन 15 और 16 अगस्त को मुंबई में हुआ, जिसमें सबसे महंगी बोली भारतीय रेडर सचिन तंवर की लगी है, तमिल थलाईवाज ने उन्हें ₹2.15 करोड़ में खरीदा है। यहां हम आपको प्रो कबड्डी लीग इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है और 2024 में सबसे महंगा कौन बिका? (Most Expensive Player of PKL) इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

वर्ष 2014 में शुरू हुआ प्रो कबड्डी लीग टूर्नामेंट आज काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है, देश और दुनिया भर में इसके करोड़ों फैंस हैं फ्रेंचाइजी आधारित कबड्डी के इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के सैकड़ो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके लिए Auction में बोली लगाई जाती है और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सभी फ्रेंचाइजीयां ऊँची से ऊँची बोली लगाया करती हैं।

विवो प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?
विवो प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

दिग्गज भारतीय रेडर पवन कुमार सहरावत वीवो प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी है, जिसे 2023 में तेलुगु टाइटन्स ने सर्वाधिक 2.605 करोड रुपए की बोली लगाकर ख़रीदा है।

 

पीकेएल 2024 की नीलामी में सबसे महंगा कौन बिका?

प्रो कबड्डी लीग 2024 की नीलामी में दिग्गज भारतीय रेडर सचिन तंवर के लिए तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड रुपए की सबसे महंगी बोली लगाई है इस तरह वे एक बार फिर प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में मोस्ट एक्सपेंसिव प्लेयर बन गए हैं।

दूसरी सबसे ऊंची बोली ईरानी ऑलराउंडर ‘मोहम्मदरेजा शादलोई चियानेह‘ की लगी, जिन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 2.07 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह पीकेएल सीजन 11 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए है।

क्रम संख्याखिलाड़ी का नामटीम का नामवेतन (INR)
1सचिन तंवरतमिल थलाइवाज₹2.15 करोड़
2मोहम्मदरेजा शदलोई चियानेहहरियाणा स्टीलर्स₹2.07 करोड़
3गुमान सिंहगुजरात जायंट्स₹1.97 करोड़
4पवन सहरावत (FBM)तेलुगु टाइटन्स₹1.725 करोड़
5भरतयूपी योद्धा₹1.30 करोड़
6मनिंदर सिंह (FBM)बंगाल वॉरियर्स₹1.15 करोड़
7अजीिंक्य अशोक पवारबेंगलुरु बुल्स₹1.107 करोड़
8सुनील कुमारयू मुम्बा₹1.015 करोड़

 

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मशहूर भारतीय रेडर ‘पवन कुमार सहरावत‘ हैं, जिन्हें पीकेएल 2023 के ऑक्शन से तेलुगु टाइटन्स टीम ने 2.605 करोड रुपए में खरीदा है। पवन के बाद ईरानी ऑलराउंडर ‘मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह‘ इस टूर्नामेंट में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी है उन्हें पिछली साल 2023 की नीलामी (Auction) से पुणेरी पलटन ने 2.35 करोड रुपए की बोली लगाकर अपने साथ शामिल किया है।

PKL में एक करोड़ का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी दिग्गज डिफेंडर ‘फ़ज़ल अत्राचली‘ है, उन्हें प्रो कबड्डी लीग के सीजन 6 में यू मुंबा ने एक करोड रुपए में अपने साथ शामिल किया था, तो वहीं पवन सहरावत लीग में 2 करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिकने वाले पहले प्लेयर है। कबड्डी के प्रशंसक इसे ‘द करोड़ क्लब‘ कहते हैं।

Most Expensive Players in PKL History
खिलाड़ीकीमत (₹)टीमसीजन
पवन कुमार सहरावत2.605 करोडतेलुगु टाइटन्स10
मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह2.35 करोड़पुणेरी पलटन10
पवन कुमार सहरावत2.26 करोडतमिल थालाईवाज9
सचिन तंवर2.15 करोडतमिल थालाईवाज11
मनिंदर सिंह (FBM)2.12 करोड़बंगाल वारियर्स9
मोहम्मदरेज़ा चियानेह2.07 करोड़हरियाणा स्टीलर्स11
गुमान सिंह1.97 करोड़गुजरात जायंट्स11
पवन कुमार सहरावत1.725 करोडतेलुगु टाइटन्स11
विकास खंडोला1.70 करोड़बेंगलुरु बुल्स9
प्रदीप नरवाल1.65 करोड़यू.पी. योद्धा8
फज़ल अतराचली1.60 करोड़गुजरात जाइंट्स9

 

Pro Kabaddi Season Wise Most Expensive Players List

पीकेएल का पहला सीजन वर्ष 2014 में खेला गया था जिसमें पटना पाइरेट्स ने ‘राकेश कुमार‘ को सीजन की सबसे महंगी 12.80 लाख़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ शामिल किया था।

मोस्ट एक्सपेंसिव प्लेयर (सीजन वाइस)
सीजनप्लेयरप्राइस (₹)टीम
सीजन 1राकेश कुमार12.80 लाखपटना पाइरेट्स
सीजन 2हादी ओश्तोराक21.1 लाखतेलुगु टाइटंस
सीजन 4मोहित छिल्लर53 लाखबेंगलुरु बुल्स
सीजन 5नितिन तोमर93 लाखयूपी योद्धा
सीजन 6मोनू गोयत1.51 करोड़हरियाणा स्टीलर्स
सीजन 7सिद्धार्थ देसाई1.45 करोड़तेलुगू टाइटंस
सीजन 8प्रदीप नरवाल1.65 करोड़यूपी योद्धा
सीजन 9पवन कुमार सेहरावत2.26 करोड़तमिल थलाइवाज
सीजन 10पवन कुमार सहरावत2.605 करोड़तेलुगू टाइटंस
सीजन 11सचिन तंवर2.15 करोड़तमिल थलाइवाज

 

PKL 2023 में सबसे महंगा कौन बिका था?

PKL 2023 में पवन कुमार सेहरावत, 2.26 करोड़ रुपये के लिए तमिल थलाइवास के हाथों बिके थे, फ्रेंचाइजी ने उन्हें सबसे ऊँची बोली लगाकर सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था।

इससे पहले पीकेएल 2022 में भी पवन सहरावत सबसे महंगे बिके थे, तमिल थालाईवाज ने उनके लिए 2.26 करोड़ रूपये यानि सीजन की सबसे ऊँची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।


PKL 2023 के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
खिलाड़ीकीमत (₹)टीम
पवन कुमार सहरावत2.605 करोडतेलुगु टाइटन्स
मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह2.35 करोड़पुणेरी पलटन
मनिंदर सिंह2.12 करोड़बंगाल वारियर (FBM)
फज़ल अतराचली1.60 करोड़गुजरात जॉइंट्स
सिद्धार्थ सिरीश देसाई1 करोड़हरियाणा स्टीलर्स
आशू मालिक96.25 लाख़दबंग दिल्ली

 

👇 इस जानकारी को शेयर करें 👇

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *