आईपीएल में ऑरेंज कैप धारक कौन है? IPL Orange Cap Holders List
ऑरेंज कैप होल्डर 2023: IPL के हर सीजन में गेंदबाजों को धोने वाला एक ऐसा बल्लेबाज होता है, जो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाता है, और आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी को Orange Cap यानि नारंगी टोपी से नवाजा जाता है।
आपको बता दें कि विराट कोहली आईपीएल के ऑल टाइम नारंगी कैप धारक हैं, उन्होंने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाकर यह गौरव हासिल किया है। यहां हम आपको ऑरेंज कैप क्या है इसे जीतने वाले को क्या मिलता है? (प्राइस मनी) तथा अब तक सभी सीजन के विनर्स के लिस्ट भी साझा करने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
विषय सूची
IPL 2023 में ऑरेंज कैप किसके पास है? (Orange Cap Holder)
IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और ऑरेंज कैप होल्डर गुजरात टाइटन्स के विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल है, वे अपने 16 मैचों में अब तक सर्वाधिक 851 रन बना चुके है।
गिल के बाद बैंगलोर (RCB) टीम के धुरंधर बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, उन्होंने अब तक अपने 14 मैचों में 730 रन मारे हैं, और वे इस सीजन के सबसे अधिक छक्के (36) लगाने वाले खिलाड़ी भी है।
डु प्लेसिस के आलावा इस लिस्ट के टॉप 5 खिलाडियों में विराट कोहली, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड, सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल आदि शामिल है।
स्थान | बल्लेबाज | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ स्कोर | स्ट्राइक रेट |
---|---|---|---|---|---|
1. | शुभमन गिल (GT) | 16 | 851 | 129 | 156.43 |
2. | फाफ डु प्लेसिस (RCB) | 14 | 730 | 84 | 153.68 |
3. | विराट कोहली (RCB) | 14 | 639 | 101* | 139.82 |
4. | यशस्वी जायसवाल (RR) | 14 | 625 | 124 | 163.61 |
5. | डेवोन कॉनवे (CSK) | 15 | 625 | 92* | 137.06 |
6. | सूर्यकुमार यादव (MI) | 16 | 605 | 103* | 181.13 |
7. | रुतुराज गायकवाड़ (CSK) | 15 | 564 | 92 | 146.87 |
8. | डेविड वार्नर (DC) | 14 | 516 | 86 | 131.63 |
9. | रिंकू सिंह (KKR) | 14 | 474 | 67* | 149.52 |
10. | इशान किशन (MI) | 15 | 454 | 75 | 142.76 |
आईपीएल में ऑरेंज कैप क्या है? इसे जीतने वाले को क्या मिलता है?
ऑरेंज कैप, इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन के दौरान सबसे अधिक रन स्कोर करने वाले खिलाड़ी को दिया जाने वाला पुरस्कार है, जिसे सीजन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। यह नारंगी टोपी पूरे टूर्नामेंट के दौरान हर मैच के खत्म होने पर प्रमुख रन स्कोरर को प्रदान की जाती है, जिसे वह अगले मैच में फील्डिंग के दौरान पहनता है।
हालांकि आईपीएल सीजन खत्म होने पर जिस खिलाड़ी ने सर्वाधिक रन बनाए होते हैं वही ऑरेंज कैप का असली विजेता माना जाता है और उसे यह कैप आधिकारिक तौर पर दे दी जाती है। इतना ही नहीं ऑरेंज कैप जीतने वाले प्लेयर को ट्रॉफी के साथ ही 15 लाख़ रुपए की पुरस्कार राशि से भी सम्मानित किया जाता है।
IPL Orange Cap Winners List All Seasons 2008-2023
आईपीएल के इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अब तक सबसे ज्यादा 3 बार (2015, 2017 और 2019 में) ऑरेंज कैप जीतने का गौरव हासिल किया है, तो वही वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल दो बार इस कैप को अपने नाम कर चूके हैं।
सीजन | खिलाड़ी (टीम) | पारियां | रन | हाई स्कोर |
---|---|---|---|---|
2023 | शुभमन गिल (GT) | 16 | 851 | 129 |
2022 | जोस बटलर (RR) | 17 | 863 | 116 |
2021 | रुतुराज गायकवाड़ (CSK) | 16 | 635 | 101* |
2020 | केएल राहुल (PBKS) | 14 | 670 | 132* |
2019 | डेविड वॉर्नर (SRH) | 12 | 692 | 100* |
2018 | केन विलियमसन (SRH) | 17 | 735 | 84 |
2017 | डेविड वॉर्नर (SRH) | 14 | 641 | 126 |
2016 | विराट कोहली (RCB) | 16 | 973 | 113 |
2015 | डेविड वॉर्नर (SRH) | 14 | 562 | 91 |
2014 | रॉबिन उथप्पा (KKR) | 16 | 660 | 83 |
2013 | माइकल हसी (CSK) | 17 | 733 | 95 |
2012 | क्रिस गेल (RCB) | 14 | 733 | 128 |
2011 | क्रिस गेल (RCB) | 12 | 608 | 107 |
2010 | सचिन तेंदुलकर (MI) | 15 | 618 | 89 |
2009 | मैथ्यू हेडन (CSK) | 12 | 572 | 89 |
2008 | शॉन मार्श (PBKS) | 11 | 616 | 115 |
●
● आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी
● IPL के सभी विजेताओं की सूची
● IPL पॉइंट्स टेबल
● ऑरेंज और पर्पल कैप का विजेताओं की लिस्ट
IPL 2022 में Orange Cap किसने जीती?
आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और ऑरेंज कैप के विजेता राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के धुरंधर बल्लेबाज जोस बटलर थे, उन्होंने अपने 17 मैचों में सीजन के सर्वाधिक 863 रन बनाए थे, इस दौरान उनका हाई स्कोर 116 रनों का था। इन 863 रनों में उनके 45 छक्के, 83 चौके और 4 शतक तथा 4 अर्धशतक शामिल थे।
तो वहीं IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने इस सीजन में सबसे ज्यादा 635 रन बनाकर नारंगी कैप जाती थी। उन्होंने इस सीजन की अपनी 16 पारियों में कुल 635 रन बनाए थे।
इन 635 रनों के लक्ष्य को उन्होंने 1 सेंचुरी और 4 हाफ-सेंचुरी के साथ ही 23 छक्के और 64 चौके लगाकर हासिल किया था। इस दौरान उनका सर्वोत्तम स्कोर नाबाद 101 रनों का था।
यहाँ देखें: महिला आईपीएल में सबसे ज्यादा रन, विकेट और चौके-छक्के मारने वाले खिलाड़ी?