आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने बनाए हैं? (Most Runs in IPL)
क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक आईपीएल में सभी फ्रेंचाइजी बेहतरीन खिलाड़ियों पर मोटा पैसा खर्च करती है, ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स के बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए।
इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक 15 सफल सीजन आयोजित किए जा चुके हैं, और 2023 में इसका 16वां सीजन 31 मार्च से 28 मई के बीच भारत में ही खेला जा रहा है। यहाँ हम इस सीजन के साथ ही इस लीग के इतिहास में Most Runs मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट भी साझा करने जा रहे हैं।
विषय सूची
IPL 2023 में सबसे अधिक रन किसके है?
2023 में खेले जा रहे IPL के 16वें सीजन में अब तक गुजरात (GT) टीम के नंबर 1 बल्लेबाज शुभमन गिल ने 17 मैच खेलकर सबसे अधिक 890 रन बनाए हैं, तो वहीं फाफ डु प्लेसिस (RCB) 730 रनों के साथ दूसरे और विराट कोहली (RCB) 639 Runs के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि Most Runs की Top 5 List में डेवोन कॉनवे, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, डेविड वार्नर और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाडियों के नाम है।
क्र. सं. | बल्लेबाज (टीम) | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
1. | शुभमन गिल (GT) | 17 | 890 | 129 | 59.33 | 157.80 |
2. | फाफ डु प्लेसिस (RCB) | 14 | 730 | 84 | 56.15 | 153.68 |
3. | विराट कोहली (RCB) | 14 | 639 | 100 | 53.25 | 139.82 |
4. | यशस्वी जायसवाल (RR) | 14 | 625 | 124 | 48.08 | 163.61 |
5. | डेवोन कॉनवे (CSK)) | 15 | 625 | 92* | 52.08 | 137.06 |
6. | सूर्यकुमार यादव (MI) | 16 | 605 | 103* | 43.21 | 181.13 |
7. | रुतुराज गायकवाड़ (CSK)) | 15 | 564 | 92 | 43.38 | 146.87 |
8. | डेविड वार्नर (DC) | 14 | 516 | 65 | 36.86 | 131.63 |
9. | रिंकू सिंह (KKR) | 14 | 474 | 67* | 59.25 | 149.52 |
10. | इशान किशन (MI) | 15 | 454 | 75 | 30.27 | 142.76 |
● IPL में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए है?
● IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी
● T20 वर्ल्ड कप में मोस्ट रन्स?
IPL इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन है?
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम के धुरंधर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं, उन्होंने अब तक 237 मैच खेलकर 37.25 की औसत से रिकॉर्ड 7263 रन बनाए है। वे इस टूर्नामेंट में 7000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी है।
क्र. सं | बल्लेबाज | मैच | रन | हाईएस्ट स्कोर |
---|---|---|---|---|
1 | विराट कोहली | 237 | 7263 | 113 |
2 | शिखर धवन | 217 | 6617 | 106* |
3 | डेविड वार्नर | 176 | 6397 | 126 |
4 | रोहित शर्मा | 243 | 6211 | 109* |
5 | सुरेश रैना | 205 | 5528 | 100* |
6 | एबी डिविलियर्स | 184 | 5162 | 133* |
7 | महेंद्रसिंह धोनी | 249 | 5082 | 84* |
8 | क्रिस गेल | 142 | 4965 | 175* |
9 | रोबिन उत्थप्पा | 205 | 4952 | 88 |
10 | दिनेश कार्तिक | 242 | 4516 | 97* |
● IPL में ऑरेंज और पर्पल कैप क्या है?
● आईपीएल में सर्वाधिक चौके?
● IPL सर्वाधिक शतक (सेंचुरी)
● आईपीएल में सर्वाधिक अर्द्धशतक
1. विराट कोहली – 7263 रन (237 मैच)
आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, उन्होंने आईपीएल में अपनी 229 पारियों में 36.73 की औसत से कुल 7263 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 113 रनों का था।
कोहली इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) टीम की ओर से खेलते आ रहे हैं।
2. शिखर धवन – 6617 रन (217 मैच)
विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम शिखर धवन का है, उन्होंने अब तक अपनी 216 पारियों में फुल 6617 रन बनाए हैं, साथ ही वे आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं जो अब तक 750 चौके लगा चुके हैं।
शिखर धवन अधिकतर दिल्ली की टीम की ओर से खेलते आए हैं, लेकिन वे इस बार कप्तान के तौर पर पंजाब की टीम से खेल रहे हैं।
3. डेविड वॉर्नर – 6397 रन (176 मैच)
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम Most Runs in IPL History की List में तीसरे नंबर पर आ गया है, उन्होंने अब तक 176 मैचों में कुल 6397 रन बनाए हैं, तो वही उनके नाम सर्वाधिक अर्धशतक मारने का भी रिकॉर्ड है, वे अब तक 60 हाफ सेंचुरी मार चुके हैं।
वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान भी रह चुके हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने 2017 का खिताब भी जीता था। इस साल आईपीएल 2023 में वे दिल्ली की ओर से खेल रहे हैं।
4. रोहित शर्मा – 6211 रन (243 मैच)
रनों की बात हो और हिटमैन रोहित शर्मा का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता, आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी रोहित शर्मा है, उन्होंने कुल 243 पारियों में 6211 रन बनाए हैं।
रोहित पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हैं और टीम को चार ट्रॉफीयां जीता चुके हैं।
5. सुरेश रैना – 5528 रन (205 मैच)
Mr. IPL कहलाए जाने वाले सुरेश रैना इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, उन्होंने 205 मैच खेल कर 32.52 की औसत से अब तक कुल 5528 रन बनाए हैं।
वे ज्यादातर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते नजर आए हैं, लेकिन 2022 में उन्हें CSK ने ना ही उन्हें रीटेन किया और ना ही किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदा, और वे इस साल भी इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल रहे है।
6. एबी डिविलियर्स – 5162 रन (184 मैच)
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान और आरसीबी की ओर से कई सालों तक खेलने वाले एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं उन्होंने आईपीएल की अपनी 170 पारियों में कुल 5162 रन बनाए हैं हालांकि अब वे सन्यास ले चुके हैं।
डिविलियर्स क्रिकेट के 360 डिग्री प्लेयर है जो मैदान के चारों ओर शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं।
7. महेंद्र सिंह धोनी – 5082 रन (249 मैच)
सबसे ज्यादा प्ले ऑफ खेलने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सातवें सबसे ज्यादा रन मारने वाले बल्लेबाज हैं उन्होंने अब तक अपनी 217 पारियों में कुल 5082 रन बनाए हैं।
धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई (CSK) की ओर से खेलते आए हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है।
8. क्रिस गेल – 4965 रन (142 मैच)
सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर कैरेबियन खिलाड़ी ‘क्रिस गेल‘ का नाम आता है, उन्होंने अब तक 142 मैच खेलकर कुल 4965 रन बनाए हैं।
आईपीएल के रिकॉर्ड किंग क्रिस गेल के नाम कई सारे रिकॉर्ड है वे सबसे ज्यादा छक्के (357) मारने वाले, सबसे तेज और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले और हाईएस्ट स्कोर (175) बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
9. रोबिन उथप्पा – 4952 रन (205 मैच)
इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज रोबिन उथप्पा इस लिस्ट में नौवे नंबर पर हैं, उन्होंने अपनी 197 पारियों में कुल 4952 रन बनाए हैं।
10. दिनेश कार्तिक – 4516 रन (242 मैच)
इस साल बेंगलुरु की टीम की ओर से खेलने वाले दिनेश कार्तिक अपनी फॉर्म में नजर आ रहे हैं, फिलहाल वे अपने IPL करियर की कुल 221 पारियों में 4516 रन बना चुके हैं, और इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है। डिविलियर्स का कहना है कि दिनेश कार्तिक 360 डिग्री के खिलाड़ी हैं।
IPL 2022 में सबसे अधिक रन किसने मारे थे?
IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने सीजन के सबसे अधिक (635) रन बनाएं है। तो वहीं 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जोस बटलर ने सर्वाधिक (863) रन बनाये थे।
मोस्ट रन्स इन ऑल सीजन लिस्ट:- 2023 – शुभमन गिल (890 रन)
- 2022 – जोस बटलर (863 रन)
- 2021 – ऋतुराज गायकवाड (635 रन)
- 2020 – केएल राहुल (670 रन)
- 2019 – डेविड वार्नर (692 रन)
- 2018 – केन विलियमसन (735 रन)
- 2017 – डेविड वार्नर (641 रन)
- 2016 – विराट कोहली (973 रन)
- 2015 – डेविड वार्नर (562 रन)
- 2014 – रोबिन उथप्पा (660 रन)
- 2013 – माइकल हसी (733 रन)
- 2012 – क्रिस गेल (733 रन)
- 2011 – क्रिस गेल (608 रन)
- 2010 – सचिन तेंदुलकर (618 रन)
- 2009 – मैथ्यू हेडन (572 रन)
- 2008 – शॉन मार्श (616 रन)
● IPL पॉइंट्स टेबल 2023
● IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी
● IPL विनर्स लिस्ट 2023: सभी विजेताओं की सूची
IPL की एक पारी में Most Runs Score करने वाले टीम और खिलाड़ी कौन है?
आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस नाम से मशहूर क्रिस गेल के नाम है, उन्होंने 23 अप्रैल 2013 को आईपीएल के छठे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 175 रन ठोक डाले थे जो अब तक का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है।
इस दौरान गेल ने एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स मारने का रिकॉर्ड भी कायम किया था, जिसे अब तक कोई नहीं तोड़ सका, इतना ही नहीं उनकी इस बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 263 रनों का हाईएस्ट स्कोर खड़ा किया, जो आज भी एक रिकॉर्ड बना हुआ है।
DI vs MI IPL 2022