यू मुंबा टीम 2024-25 के खिलाड़ी, कप्तान और कोच
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 2024-25 सीज़न के लिए यू मुंबा टीम पूरी तरह से तैयार है। इस सीज़न में यू मुंबा ने अपनी टीम को मज़बूत बनाने के लिए न केवल बेहतरीन खिलाड़ियों को बनाए रखा, बल्कि नीलामी में स्मार्ट खरीदारी भी की। सीज़न 2 की चैंपियन यू मुंबा की नज़रें एक बार फिर से ख़िताब जीतने पर हैं, और टीम ने इस बार अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का बेहतरीन मिश्रण तैयार किया है।
विषय सूची
यू मुंबा के खिलाड़ियों की सूची (पूरा स्क्वॉड 2024-25)
यू मुंबा ने कुल 7 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें प्रमुख नाम अमीर मोहम्मद ज़फरदानेश, रिंकू, और सोंबीर हैं। इस सीजन में यू मुंबा ने डिफेंडर सुनिल कुमार को ₹1.015 करोड़ में खरीदा, जो इस नीलामी में उनकी सबसे महंगी खरीद है।
- 1. रिंकू शर्मा (डिफेंडर, उप-कप्तान)
- 2. अमीर मोहम्मद ज़फरदानेश (ऑलराउंडर)
- 3. अजीत चौहान (डिफेंडर)
- 4. लोकेश घोषलिया (डिफेंडर)
- 5. दीपक कुंडु (डिफेंडर)
- 6. सनी (ऑलराउंडर)
- 7. बिट्टू (डिफेंडर)
- 8. गोकुलाकन्नन एम. (डिफेंडर)
- 9. मुखिलन शानमुगम (डिफेंडर)
- 10. सोंबीर (डिफेंडर)
- 11. शिवम (रेडर)
- 12. सुनिल कुमार (डिफेंडर, कप्तान)
- 13. मंजीत (रेडर)
- 14. परवेश भैंसवाल (डिफेंडर)
- 15. सतीश कन्नन (रेडर)
- 16. विशाल चौधरी (रेडर)
- 17. स्टुअर्ट सिंह (रेडर)
- 18. शुभम कुमार (ऑलराउंडर)
- 19. आशीष कुमार (डिफेंडर)
- 20. एम. धनासेकर (रेडर)
- 21. अमीन घोरबानी (डिफेंडर)
● प्रो कबड्डी 2024 की सभी टीमें, खिलाड़ी और कप्तान
● प्रो कबड्डी का सबसे महंगा खिलाड़ी
● प्रो कबड्डी का पूरा शेड्यूल 2024-25
● प्रो कबड्डी लाइव कैसे देखें?
यू मुंबा की प्रो कबड्डी नीलामी में ख़रीदारी
यू मुंबा ने PKL 2024 की नीलामी में कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी शामिल किए। सुनिल कुमार को ₹1.015 करोड़ में खरीदकर उन्होंने उन्हें सबसे महंगा भारतीय डिफेंडर बनाया। इसके साथ ही, रेडर मंजीत को ₹80 लाख में खरीदा गया और डिफेंडर परवेश भैंसवाल को ₹19.50 लाख में साइन किया गया। ईरानी डिफेंडर अमीन घोरबानी और स्टुअर्ट सिंह को भी क्रमशः ₹14 लाख और ₹14.20 लाख में खरीदा गया, जो टीम के डिफेंस और रेडिंग विभाग को और मज़बूत बनाएंगे।
यू मुंबा की नीलामी में खरीदे गए प्रमुख खिलाड़ी
- सुनिल कुमार (डिफेंडर) – ₹1.015 करोड़
- मंजीत (रेडर) – ₹80 लाख
- परवेश भैंसवाल (डिफेंडर) – ₹19.50 लाख
- अमीन घोरबानी (डिफेंडर) – ₹14 लाख
- स्टुअर्ट सिंह (रेडर) – ₹14.20 लाख
- शुभम कुमार (ऑलराउंडर) – ₹9.20 लाख
- एम. धनासेकर (रेडर) – ₹9.40 लाख
● यूपी योद्धा कबड्डी टीम
● पुनेरी पलटन कबड्डी टीम
● तेलुगु टाइटन्स कबड्डी टीम
● गुजरात जायंट्स कबड्डी टीम
यू मुंबा का कप्तान कौन है?
2024-25 सीजन में यू मुंबा की कप्तानी अनुभवी डिफेंडर सुनिल कुमार के कंधों पर होगी। सुनिल कुमार PKL के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने 100 से अधिक मैचों में कप्तानी की है और 65 जीत दर्ज की हैं। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने डिफ़ेंडर रिंकू शर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया है।
सुनील टैकल पॉइंट्स के मामले में लीग के टॉप 10 खिलाड़ियों में आते हैं और उनका अनुभव यू मुंबा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा। पिछले कुछ सीज़न में यू मुंबा प्लेऑफ़ में जगह नहीं बना पाई थी, लेकिन सुनिल की कप्तानी से उम्मीद है कि इस बार टीम प्लेऑफ़ तक पहुंच सकेगी।
● बंगाल वॉरियर्स कबड्डी टीम
● दबंग दिल्ली के.सी. कबड्डी टीम
● हरियाणा स्टीलर्स कबड्डी टीम
● गुजरात जायंट्स कबड्डी टीम
यू मुंबा का कोच कौन है?
इस सीजन के लिए यू मुंबा ने ईरानी कोच घोलमरेज़ा माज़ंदरानी को अपने मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया है। माज़ंदरानी इससे पहले भी यू मुंबा के साथ कोचिंग कर चुके हैं और उनकी कोचिंग में टीम ने सीज़न 6 में प्लेऑफ़ तक का सफर तय किया था।
माज़ंदरानी का कोचिंग अनुभव, खासतौर पर ईरान की टीम को 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड जिताने का, उन्हें यू मुंबा के लिए एक अहम ताकत बनाता है।
यू मुंबा द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी
यू मुंबा ने इस सीजन से पहले अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें ईरानी ऑलराउंडर अमीर मोहम्मद ज़फरदानेश, डिफेंडर रिंकू, बिट्टू, गोकुलाकन्नन एम., और सोंबीर शामिल हैं। यह खिलाड़ी पिछले सीजन में भी टीम का अहम हिस्सा थे और उनके अनुभव से टीम को मज़बूती मिलेगी।
● यू मुम्बा कबड्डी टीम डिटेल
● जयपुर पिंक पैंथर्स कबड्डी टीम
● पटना पाइरेट्स कबड्डी टीम डिटेल
● बेंगलुरु बुल्स कबड्डी टीम डिटेल
यू मुंबा द्वारा रिलीज़ किए गए खिलाड़ी
इस सीजन में यू मुंबा ने कुछ बड़े नामों को रिलीज़ किया है, जिनमें सुरिंदर सिंह, जय भगवान, हेदरअली एकरामी, गुमान सिंह, गिरीश मारुति एरनक, और महेंद्र सिंह शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले सीज़न में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार टीम ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण पर ध्यान केंद्रित किया है।
● प्रो कबड्डी प्वाइंट टेबल और स्टैंडिंग्स
● प्रो कबड्डी के टॉप रेडर और डिफेंडर
● प्रो कबड्डी के सभी विजेताओं की लिस्ट
● प्रो कबड्डी में आज और कल किसका मैच है?
● टीम बनाने और मैच लगाने वाला ऐप