महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 किसने जीता? सभी विजेताओं की सूची (Women’s World Cup Winners List)

ICC Women’s Cricket WC 2022: महिला क्रिकेट विश्व कप विनर्स की लिस्ट और Prize Money की जानकारी

50 ओवर के एक-दिवसीय महिला क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत 1973 में हुई थी, यह इस चैंपियनशिप का प्रथम संस्करण था, जिसे मेजबान देश इंग्लैंड में खेला गया था। इसमें 7 टीमों ने हिस्सा लिया था और ‘इंग्लैंड‘ फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली विजेता बनी थी।

इस साल 2022 में महिला क्रिकेट विश्व कप का 12वां सीजन न्यूजीलैंड में खेला गया, और इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 03 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुआ जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर चैंपियन्स ट्राफी जीत ली है और 12वें सीजन की विजेता बन गयी।

Women's Cricket World Cup Winners List
Women’s Cricket World Cup Winners List

The winner of the ICC Women’s Cricket World Cup 2022 is Australia, which has won this trophy for the 7th time.

आइए अब वूमेंस क्रिकेट वर्ल्डकप के विनर और रनर-अप टीमों तथा हारने और जीतने वाली टीमों को मिलने वाली प्राइस मनी के बारें में आपको बताते है।

 

आईसीसी वूमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 किसने जीता?

3 अप्रैल को न्यूजीलैंड के हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीम बीच हुए महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया वूमेंस टीम ने इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है और 2022 की विनर बन गई है।

सबसे ज्यादा 7 बार वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम सबसे सफल टीम है। जिसने 1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013 और 2022 में खिताबी जीत हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है।

 

महिला क्रिकेट विश्व कप विजेताओं की सूची (Women’s World Cup Winners List)

1973 से 2022 तक आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप के 12 सफल सीजन आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें अब तक केवल तीन टीमें (ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड) ही खिताब जीत सकी है।

इस महिला विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप की सबसे सफल टीम आस्ट्रेलिया है जिसने सर्वाधिक 7 बार यह टूर्नामेंट जीता है। तो वहीं इंग्लैंड ने चार बार और न्यूजीलैंड की टीम एक बार ही इस विश्वकप की विजेता बनने में सफल हो पाई है।

सालविजेतारनर-अपमेज़बानस्थान
1973इंग्लैंडऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडएजबेस्टन
1978ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडभारतलाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, हैदराबाद
1982ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडन्यूजीलैंडलैंकेस्टर पार्क, क्राइस्टचर्च
1988ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडऑस्ट्रेलियामेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
1993इंग्लैंडन्यूजीलैंडइंग्लैंडलॉर्ड्स लंदन
1997ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडभारतईडन गार्डन, कोलकाता
2000न्यूजीलैंडऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडबर्ट सटक्लिफ ओवल
2005ऑस्ट्रेलियाभारतदक्षिण अफ्रीकासुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
2009इंग्लैंडन्यूजीलैंडऑस्ट्रेलियाउत्तर सिडनी ओवल, सिडनी
2013ऑस्ट्रेलियावेस्ट इंडीजभारतब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
2017इंग्लैंडभारतइंग्लैंडलॉर्ड्स, लंदन
2022ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडन्यूजीलैंडहेगले ओवल

 

महिला विश्व कप 2017 किसने जीता?

पिछले वूमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2017 सीजन की मेजबानी इंग्लैंड ने की थी और उसका फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स, लंदन में खेला गया था। जहाँ इंग्लैंड ने भारत को 09 रनों से हराकर चौथी बार खिताब जीतने का गौरव हासिल किया।

 

 

वूमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप प्राइज मनी (WWC 2022 Prize Money)

आईसीसी वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 की विजेता टीम को इस बार इनाम राशि के रूप में 1.32 मिलियन डॉलर (लगभग 10 करोड़ रूपये से अधिक) दिए जाएंगे यह राशि 2017 के सीजन से दोगुनी है।

WWC 2022 के फाइनल में हारने वाली टीम यानि रनर-अप टीम को इनाम राशि के रूप में $600000 (लगभग साढ़े 4 करोड़ रूपये) मिलेंगे, जो 2017 में भारत के उप-विजेता बनने पर मिली राशि से $270000 ज्यादा है।

तो वही सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 3-3 लाख डॉलर (2 करोड़ रूपये से अधिक) दिए जाएंगे, इतना ही नहीं ग्रुप स्टेज से बाहर हुई 4 टीमों को $70000 (लगभग 53 लाख़ रूपये) दिए जाने तय किए गए हैं।

इस बार पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने का मुख्य कारण कुल पुरस्कार राशि में हुई 75% की वृद्धि है। इस साल 8 टीमों ने 3.5 मिलियन डॉलर का हिस्सा लिया है, जो पिछले सीजन की तुलना में 1.5 मिलियन डॉलर अधिक है।

 

भारतीय महिला टीम ने कितनी बार वर्ल्ड कप जीता है?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन इस चैंपियनशिप में 2005 और 2017 के सीजन में काफी बढ़िया रहा, जिसमे वह फाइनल तक पहुँचने में कामयाब हुई। हालंकि वह ट्राफी नहीं जीत सकी और दोनों सीजन में उसे उप-विजेता बनकर संतुष्ट होना पड़ा।

भारतीय महिला टीम दो बार इस 50 ओवर या एक दिवसीय फॉर्मेट के विश्व कप की रनर-अप रह चुकी है लेकिन अब तक कोई खिताब नहीं जीत पाई है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एंट्री इस क्रिकेट विश्व कप में वर्ष 1978 में हुई थी, जिसकी मेजबानी भी भारत को ही मिली थी।

 

👇 इस जानकारी को शेयर करें 👇

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *