T20 वर्ल्ड कप विनर्स लिस्ट और प्राइज मनी (पुरस्कार राशि)
29 जून 2024 को बारबाडोस में हुए T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर चैंपियंस ट्राफी जीत ली और दूसरी बार चैंपियन बनाने में कामयाब हुई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 177 रनों का टारगेट दिया था परन्तु दक्षिण अफ्रीका 169 रन ही बना पायी।
इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को ट्राफी के साथ ही तय की गयी पुरस्कार राशि (Prize Money) भी दी जाती है। आइए आपके साथ आईसीसी T20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के चैंपियंस यानि की 2007 से 2024 तक के सभी विनर और रनर अप टीमों की सूची साझा करते हैं।
मेजबान राष्ट्र | अमेरिका और वेस्टइंडीज |
विजेता (2024) | भारत |
टीमों की संख्या | 20 |
टूर्नामेंट संस्करण | 9 |
सबसे सफल टीम | वेस्टइंडीज, भारत और इंग्लैंड (2 खिताब) |
अगला संस्करण | 2026 (भारत, श्रीलंका) |
प्रशासक | अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) |
टी20 विश्व कप 2024 का विनर कौन है?
T20 वर्ल्ड कप का 9वां सीजन 02 जून से 29 जून 2024 तक अमेरिका और वेस्ट इंडीज की मेजबानी में खेला गया, जिसे भारत ने जीता और खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम भारत को ट्राफी के साथ ही इनाम राशि के रूप में 2.45 मिलियन डॉलर (लगभग 20.42 करोड़ रूपये) भी दिए जाएंगे। तो वहीं हारने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम (उपविजेता) को इसकी आधी राशि मिलेगी।
छोटे फॉर्मेट के टी20 क्रिकेट खेलों की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई, जिसके बाद पहला पुरुष T20 वर्ल्ड कप वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया, जिसे भारत ने जीता। इस बार 2024 का खिताब जीतने के बाद भारत इस चैम्पियनशिप की वर्तमान विजेता है। यहाँ T20 World Cup Champions List & Prize Money की जानकारी दी गयी है।
T20 वर्ल्ड कप पुरस्कार राशि (Prize Money)
इस वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सभी 20 टीमों को टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि के रूप में 11.25 मिलियन डॉलर (करीब 93.80 करोड़ रुपए) का हिस्सा मिलेगा, जिसमें से आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम (भारत) को 2.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 20.42 करोड़ रूपये) की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
T20WC की उपविजेता (दक्षिण अफ्रीका) को 1.28 मिलियन डॉलर (लगभग 10.67 करोड़ रूपये) की पुरस्कार राशि मिली। इसके साथ ही सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों (इंग्लैंड और अफगानिस्तान) को 787,500 डॉलर (करीब 6.56 करोड़ रुपए) की धनराशि आवंटित की गयी है।
स्थान | पुरस्कार राशि |
---|---|
विजेता (Winner) | $2.45 मिलियन (लगभग 20.42 करोड़ रुपए) |
उपविजेता (Runner Up) | $1.28 मिलियन (लगभग 10.67 करोड़ रुपए) |
सेमीफाइनल में हारने वाली टीम | 787,500 डॉलर (करीब 6.56 करोड़ रुपए) |
सुपर 8 से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम | 382,500 डॉलर (लगभग 3.18 करोड़ रुपए) |
9 से 12वें स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम | 247,500 डॉलर (लगभग 2.06 करोड़ रुपए) |
13 से 20वें स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम | 225,000 डॉलर (लगभग 1.87 करोड़ रुपए) |
● T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज?
● T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी?
● T20 World Cup का शेड्यूल और स्क्वाड की जानकारी
टी20 विश्व कप विजेताओं की लिस्ट (2007 से 2024 तक)
टी20 क्रिकेट वर्ल्डकप के अब तक आठ सफल सीजन आयोजित किए जा चुके हैं लेकिन केवल 6 टीमों को ही इसका चैंपियन बनने का मौका मिला है। 2007 में भारत इस विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप का डेब्यू सीजन जीतकर पहली बार विजेता बना था। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड सर्वाधिक 2 बार इसका खिताब जीतकर सबसे सफल टीमें है।
संस्करण | विजेता | उपविजेता | वर्ष | मेजबान |
---|---|---|---|---|
1. | भारत | पाकिस्तान | 2007 | दक्षिण अफ्रीका |
2. | पाकिस्तान | श्रीलंका | 2009 | इंग्लैंड |
3. | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | 2010 | वेस्टइंडीज |
4. | वेस्टइंडीज | श्रीलंका | 2012 | श्रीलंका |
5. | श्रीलंका | भारत | 2014 | बांग्लादेश |
6. | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | 2016 | भारत |
7. | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | 2021 | संयुक्त अरब अमीरात और ओमान |
8. | इंग्लैंड | पाकिस्तान | 2022 | ऑस्ट्रेलिया |
9. | भारत | दक्षिण अफ्रीका | 2024 | अमेरिका और वेस्टइंडीज |
ICC Mens T20 WC Champions List
T20 WC 2007 (विजेता: भारत)
पहला T20 वर्ल्ड कप वर्ष 2007 में हुआ था इसके फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग में खिताब जीता था।
T20 WC 2009 (विजेता: पाकिस्तान)
दूसरा T20 वर्ल्ड कप 2009 में पाकिस्तान ने जीता था इस दौरान पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम किया था और शाहिद अफ़रीदी अपनी 40 गेंद पर 54 रनों की शानदार पारी के साथ ही मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। यह क्रिकेट मैच लन्दन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया था।
T20 WC 2010 (विजेता: इंग्लैंड)
2010 मे हुए तीसरे T20 ICC trophy का फाइनल मुकाबला वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में हुआ जहाँ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया को 7 रनों से हराकर पहली बार Champion बनी थी। यह मैच एकतरफा रहा क्योंकि इंग्लैंड ने इसे 3 ओवर शेष रहते जीत लिया।
T20 WC 2012 (विजेता: वेस्टइंडीज)
वर्ष 2012 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को फाइनल में 36 रनों से उसी के मैदान (कोलम्बो) में हराकर चौथे टी20 क्रिकेट विश्वकप की Trophy को अपने नाम किया।
T20 WC 2014 (विजेता: श्रीलंका)
वर्ष 2014 में बांग्लादेश (ढ़ाका) में हुए पांचवे टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका, इंडिया को 6 विकेट से हराकर टी20 विश्वकप विजेता बनी।
T20 WC 2016 (विजेता: वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज ने भारत (कोलकाता) में वर्ष 2016 में हुए छठे T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार विनर बनी और ट्रॉफी अपने नाम की, जिसमें कार्लोस brathwaite के शानदार 4 छक्के शामिल थे।
टी20 वर्ल्ड कप 2021 (विजेता: ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप के सातवें संस्करण में दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड को हराकर पहली बार ट्राफी पर कब्जा किया।
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्डकप 2021 टूर्नामेंट ओमान में 17 अक्टूबर को शुरू हुआ था जिसका फाइनल 14 नवंबर को दुबई में खेला गया। 14 नवंबर 2021 को दुबई में हुए t20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर ट्राफी जीत ली और पहली बार चैंपियन बनाने में कामयाब हुई।
न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों का टारगेट दिया था परन्तु ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 किसने जीता?
पिछली बार 2022 में हुए पुरुष टी20 विश्व कप के आठवे सीजन में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है और दूसरी बार चैम्पियन बन गई है। विजेता टीम इंग्लैंड को ट्राफी के साथ ही इनाम राशि के रूप में 16 लाख डॉलर (लगभग 12 करोड़ रूपये) भी दिए गए तो वहीं रनरअप (पाकिस्तान) को इसकी आधी राशि मिली थी।
पहला T20 वर्ल्ड कप किसने जीता?
पहला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर जीता था। जिसका आयोजन वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।
पहला संस्करण: | 2007 |
प्रथम विजेता: | भारत |
फर्स्ट रनर अप: | पाकिस्तान |
T20 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा कौन सी टीम जीती है?
भारत, वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड ऐसी टीम है जो सबसे ज्यादा 2 बार ICC Mens T20 World Cup की चैम्पियन बनी है। जहां भारत ने पहली बार 2007 और दूसरी बार 2024 में यह यह खिताब अपने नाम किया तो वहीँ वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में तथा इंग्लैंड एक बार 2010 में और दूसरी बार 2022 में यह ट्रॉफी जीत चुकी है।
कौन से देश कितनी बार टी20 विश्व कप जीते हैं?
भारत (2007 और 2024), वेस्टइंडीज (2012 और 2016), और इंग्लैंड (2010, 2022) सबसे ज्यादा 2 बार इस टी20 वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीता है, तो वहीं पाकिस्तान (2009), श्रीलंका (2014) और ऑस्ट्रेलिया (2021) एक-एक बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है। इस साल ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप का 9वां सीजन खेला गया, इस टूर्नामेंट की शुरूआत 2007 में हुई थी और भारत पहले ICC T20 Mens World Cup की चैंपियन बनी थीं।