एशिया कप 2023 का फाइनल किसने जीता? सभी विजेता टीम की लिस्ट

Asia Cup Winners List 2023: एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट विनर और रनर अप की लिस्ट

Asia Cup विनर्स लिस्ट: वर्ष 1984 में शुरू हुए एशिया कप का 16वां सीजन इस साल 2023 में श्रीलंका-पाकिस्तान की मेजबानी में खेला गया, जिसे भारत ने जीता। इस चैंपियनशिप का पहला सीजन भी भारत (India) ने ही जीता था। यहाँ अब तक के एशिया कप विजेता टीम की लिस्ट दी गई है, जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि यह टूर्नामेंट किसने कितनी बार जीता है?

भारत 8 बार खिताब जीतकर एशिया कप की सबसे सफल टीम है, जो तीन बार इस टूर्नामेंट की रनर अप भी रह चुकी है। फिलहाल श्रीलंका इस सीजन की वर्तमान चैंपियन थी, जिसने 2022 सीजन की ट्रॉफी जीती थी। आइए अब आपके साथ इस टूर्नामेंट के सभी विनर्स और रनरअप टीमों की सूची (Asia Cup Trophy All Time Winner & Runner Up List) साझा करते है।

एशिया कप 2023 किसने जीता? विनर लिस्ट
एशिया कप 2023 किसने जीता? विनर्स लिस्ट

 

एशिया कप 2023 फाइनल कौन जीता?

एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को फाइनल के लिए क्वालीफाई हुई 2 सर्वश्रेष्ठ टीमों भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदास स्टेडियम में खेला गया, जिसे भारत ने जीता। भारत एशिया कप 2023 की विजेता बन गयी है।

फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 50 रनों पर ही सिमट गयी। 51 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम ने मात्र 6.1 ओवरों में टारगेट हासिल कर लिया और 8 बार इस चैंपियनशिप की विजेता बन गयी।

इस बार भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है, आपको बता दें कि पिछली बार इंडिया के पास खिताबी हैट्रिक लगाने का मौका था, क्योंकि भारत लगातार इसके पिछले 2 सीजन (2016 और 2018) जीत चुका थी, लेकिन भारत ने यह मौका गवा दिया।

 

एशिया कप विजेता टीम लिस्ट 1984 से 2023 तक

भारत सबसे ज्यादा 7 बार एशिया कप की विजेता रही है, तो वहीं श्रीलंका 6 बार और पाकिस्तान दो बार इस क्रिकेट टूर्नामेंट को जीत चुकी है।

Asia Cup Winners List 1984 to 2023 Captain
वर्ष विजेताउप-विजेतामेजबान देशटीमेंकप्तान
1984भारतश्रीलंका UAE 3 सुनील गावस्कर
1986श्रीलंका पाकिस्तान श्रीलंका 3 डलदीप मेंडिस
1988भारत श्रीलंका बांग्लादेश 4 दिलीप वेंगसरकर
1990-91भारत श्रीलंका भारत 3 मोहम्मद अजहरुद्दीन
1995 भारत श्रीलंका UAE 4 मोहम्मद अजहरुद्दीन
1997 श्रीलंका भारत श्रीलंका 4 अर्जुन राणातुंगा
2000पाकिस्तान श्रीलंका बांग्लादेश 4मोइन खान
2004श्रीलंका भारत श्रीलंका 6मारवान अटापट्टू
2008श्रीलंका भारत पाकिस्तान 6 महेला जयवर्धने
2010 भारत श्रीलंका श्रीलंका 4 महेंद्र सिंह धोनी
2012 पाकिस्तान बांग्लादेश बंग्लादेश 4 मिस्बाह उल हक
2014श्रीलंका पाकिस्तान बंग्लादेश 5 एंजेलो मैथ्यूज
2016भारत बांग्लादेश बांग्लादेश 5 महेंद्र सिंह धोनी
2018भारत बांग्लादेश UAE 6 रोहित शर्मा
2022श्रीलंका पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात 6दासुन शनाका
2023भारत श्रीलंकाश्रीलंका-पाकिस्तान6रोहित शर्मा

 

 

एशिया कप 2022 (विजेता: श्रीलंका)

पिछले साल 2022 में श्रीलंका की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात के खेला गया एशिया कप का 15वां सीज़न श्रीलंका के चैंपियन बनने के साथ ही समाप्त हो गया। 11 सितंबर 2022 को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर फाइनल मैच जीत लिया और छठी बार इस टूर्नामेंट की चैंपियंस ट्रोफ़ी अपने नाम की। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया था।

 

एशिया कप 2018 (विजेता: भारत)

एशिया कप चैंपियंस ट्राफी का पिछला सीजन वर्ष 2018 में UAE में आयोजित हुआ जो इस क्रिकेट टूर्नामेंट का 14वां सीजन था जिसमें इंडिया, पाकिस्तान, बंग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और होंगकोंग ने भाग लिया।

एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रिय क्रिकेट फ़ॉर्मेट में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में इंडिया और बंग्लादेश के बीच खिताबी भिड़ंत हुई जिसमें भारत ने बंग्लादेश को 3 विकेट से हराया और 7वां टाइटल जीता।


यह भी पढ़े: Asia Cup 2023 Team India Squad

 

एशिया कप 2016 (विजेता: भारत)

2016 एशिया कप का 13 वां संस्करण और एक T20 इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट था जिसे बांग्लादेश में आयोजित किया गया। यह पहली बार था जब इस टूर्नामेंट को टी20 फ़ॉर्मेट में खेला गया जिसमें इंडिया, पाकिस्तान, बंग्लादेश, श्रीलंका और UAE ने भाग लिया।

इस बार भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर छठी बार एशिया कप की ट्राफी जीतने में कामयाब हुई।

 

एशिया कप 2014 (विजेता: श्रीलंका)

2014 में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 12 संस्करण बांग्लादेश ने होस्ट किया इस बार टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान ने भी हिस्सा लिया

इस बार फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खिताबी भिड़ंत हुई जिसमें श्रीलंका को जीत मिली और उन्होंने अपने पांचवे टाइटल पर कब्जा किया।

 

एशिया कप 2012 (विजेता: पाकिस्तान)

2012 का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट एक बार फिर बांग्लादेश में हुआ और इस सीजन में भी टेस्ट खेलने वाले वही 4 देश शामिल थे। इस बार फाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें पहुंची जहां पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 2 रन से हराकर दूसरी बार चैंपियंस ट्राफी पर कब्ज़ा किया।


यह भी पढें: Asia Cup Pakistan Team 2023

 

एशिया कप 2010 (विजेता: भारत)

टूर्नामेंट का 10वां सीजन श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया जिसमें केवल टेस्ट खेलने वाले देश भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने ही भाग लिया। हालांकि भारत-श्रीलंका के बीच हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 86 रनों से मात देकर पांचवी पर इस टूर्नामेंट का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

 

एशिया कप 2008 (विजेता: श्रीलंका)

वर्ष 2008 में एशिया कप का नौवा संस्करण पहली बार पाकिस्तान में आयोजित हुआ जिसमें भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, हांगकांग और यूएई ने हिस्सा लिया। 40 ओवर फॉर्मेट में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 100 रनों से हराया और चौथी बार चैंपियन बनने में कामयाब हुई।

 

एशिया कप 2004 (विजेता: श्रीलंका)

4 साल के अंतराल के बाद इस टूर्नामेंट का आठवां सीजन श्रीलंका में 6 टीमों के बीच हुआ। इस साल भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा हांगकांग और यूएई की टीम ने भी इसमें हिस्सा लिया।

हालाकि दोनों नई टीमें कमजोर थी और ग्रुप स्टेज में ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई फाइनल मुकाबला एक बार फिर श्रीलंका और इंडिया के बीच हुआ जिसमें श्रीलंका ने जीत दर्ज की और तीसरा खिताब अपने नाम किया।

 

एशिया कप 2000 (विजेता: पाकिस्तान)

टूर्नामेंट का सातवा सीजन बांग्लादेश में आयोजित हुआ जिसमें इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने हिस्सा लिया।

इस बार भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन ढाका के मैदान में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हुए फाइनल मुकाबले को पाकिस्तान ने जीता और पहली बार चैंपियन बनी।

 

एशिया कप 1997 (विजेता: श्रीलंका)

1997 में एशिया कप का छठा सीजन श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया जिसमें सभी 4 टीमों ने हिस्सा लिया।

50 ओवर के फाइनल मैच में भारत और श्रीलंका के बीच एक तरफा मुकाबला हुआ जिसे श्रीलंका ने जीता और इस टूर्नामेंट की दूसरी बार चैंपियन बनी।

 

एशिया कप 1995 (विजेता: भारत)

इस टूर्नामेंट का पांचवा सीजन 1995 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हुआ जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को मिलाकर कुल 4 टीमों ने हिस्सा लिया।

फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच हुआ जिसमें भारत ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हराकर इस टूर्नामेंट का अपना चौथा खिताब जीता।


 

एशिया कप 1990-91 (विजेता: भारत)

एशिया कप का चौथा संस्करण 1990 के अंत और 1991 की शुरुआत में भारत में आयोजित हुआ जिसमें श्रीलंका, बांग्लादेश और भारत ने हिस्सा लिया।

एक बार फिर फाइनल में श्रीलंका और भारत की टक्कर हुई और श्रीलंका को हराकर भारत तीसरी बार चैंपियन बनने में कामयाब हुई। पाकिस्तान ने भारत के साथ तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था।

 

एशिया कप 1988 (विजेता: भारत)

एशिया कप का तीसरा सीजन 1988 में होस्टिंग कंट्री बांग्लादेश में आयोजित हुआ जिसमें चार टीमों भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

 

एशिया कप 1986 (विजेता: श्रीलंका)

Asia Cup का दूसरा सीजन 1986 में मेजबान देश श्रीलंका में तीन टीमों श्रीलंका, पाकिस्तान, और बांग्लादेश के बीच खेला गया इसमें श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर अपना पहला टाइटल खिताब जीता। श्रीलंका के साथ तनावपूर्ण क्रिकेट संबंधों के कारण भारत ने इस सीजन में हिस्सा नहीं लिया था।

 

एशिया कप 1984 (विजेता: भारत)

एशिया कप का उद्घाटन सीजन 1984 में शारजाह (UAE) की मेजबानी में खेला गया जिसमें भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान ने हिस्सा लिया। ODI फॉर्मेट में हुए इस टूर्नामेंट के पहले सीजन में ही भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर अपना पहला खिताब जीता।




एशिया कप भारत कितनी बार जीता है?

भारत सबसे ज्यादा 8 बार (1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में) एशिया कप का खिताब जीता है। वहीं श्रीलंका 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में) एशिया कप की ट्रॉफी जीत चुकी है।

 

एशिया कप कौन सी टीम कितनी बार जीती है?

भारत ने सर्वाधिक 8 एशिया कप जीते हैं, तो वहीं श्रीलंका ने 5 और पाकिस्तान ने दो खिताब जीते हैं। सबसे ज्यादा एशिया कप होस्ट करने वाला बांग्लादेश अब तक इसका कोई भी खिताब जीतने में नाकाम रहा है।

 

एशिया कप का सबसे सफल कप्तान कौन है?

भारतीय टीम के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान हैं, उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक सर्वाधिक 19 मैच खेले हैं जिसमें से 14 में जीत, चार में हार और एक मैच बेनतीजा रहा है इसके अलावा धोनी की कप्तानी में टीम ने दो खिताब भी जीते हैं।