Top 10 Chhath Puja Songs 2020: ये है छठी मैया के बेस्ट भोजपुरी गीत/गाने की List
Best छठी मैया Songs 2020: बिहार और उत्तरप्रदेश समेत देशभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला साल का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व छठ पूजा (Chhath Puja) इस साल 20 नवंबर में मनाया जा रहा है जिसका जुड़ाव भगवान सूर्य देव और छठी मैया से है।आज के इस लेख में हम आपको छठ मैया के कुछ ऐसे गीतों (Songs) के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप को छठ पूजा पर डीजे पर बजाने पर आपके छठ पूजा को और भी शानदार बना देगा इनमें भोजपुरी शामिल है।
इन Songs को भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan SIngh), कल्पना (Kalpana), श्रद्धा सिन्हा (Shardha Sinha) तथा अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने भी गाए हैं।
![]() |
Chhath Puja Bhojpuri Songs Video 2020 |
आइए अब आपको छठी मैया के टॉप 10 भोजपुरी गीत/गाने की लिस्ट (10 Best Chhath Puja Bhojpuri Songs 2020) में शामिल किए गए गानों के बारे में बताते है।
1. पहिले पहिले बानी कईले छठी मैया
16 अक्टूबर 2019 को 'वर्ल्ड रिकॉर्ड भोजपुरी' यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया यह लेटेस्ट छठ Song "पहिले पहिल बानी कईले छठी मैया", फिल्म: निरहुआ चलल लंदन का है जिसे सिंगर कल्पना ने गाया है।
इस गाने में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और अमरपाली दुबे की जोड़ी काफी धूम मचाने वाली है यह गाना आपको काफी इमोशनल कर सकता है, क्योंकि इस गाने में निरहुआ और अम्रपाली दुबे एक पति पत्नी का रोल निभा रहे हैं और साथ मिलकर पहली बार छठ पूजा मना रहे हैं।
लेकिन छठ पूजा मनाते समय कुछ गुंडे आकर निरहुआ को मारने लगते हैं आगे की कहानी और गाने का लुफ्त उठाने के लिए आप इस वीडियो को अवश्य देखें।
2. छठ करे जाऐब नईहर में - Dj Song
मशहूर भोजपुरी सिंगर और अभिनेता 'खेसारी लाल यादव' का यह भोजपुरी छठ गीत, "छठ करे जाऐब नैहर में" साल 2018 को 27 अक्टूबर को रिलीज किया गया था यह भोजपुरी सुपरहिट वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर 8 मिलीयन+ व्यूज के साथ अब भी हिट है।
यह भी पढ़े: छठ पूजा 2020: कब, क्यों और कैसें मनायी जाती है, मुहूर्त, कथा, सूर्योदय समय और विधि
3. उगा है सूरज देव - भोजपुरी छठ गीत
इस बार भोजपुरी सिंगर के गाने ही नहीं बल्कि हिंदी और भक्ति गीत गायिका "अनुराधा पौडवाल" का भोजपुरी छठ गीत यूट्यूब पर टॉप सर्च में आ रहा है, उगा हे सूरज देव गाना जिसे अनुराधा पौडवाल ने गाया है 'जोड़े जोड़े नारियल' एल्बम का एक मशहूर छठ गीत (Chhath Geet) है, जो इस साल लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
4. मारबों रे सुगवा धनुष - Superhit Bhojpuri Chhath Geet
मशहूर भक्ति गीत गायिका अनुराधा पौडवाल द्वारा गाया गया मारबों रे सुगवा धनुख एक एवरग्रीन सुपरहिट भोजपुरी छठ गीत (Superhit Bhojpuri Chhath Geet) है, जो 'कर छठी मैया पर आस' एल्बम का एक हिस्सा है।
इस गाने (Chhath Gana) को हर साल छठ के सबसे लोकप्रिय गीतों में चुना जाता है, और इसे सुनने पर अलग ही आनंद मिलता है, अगर आप छठ पूजा मना रहे हैं तो आपको यह गाना जरुर सुनना चाहिए।
5. केवला के पाट पर - शारदा सिन्हा
मशहूर छठ गीत गायिका शारदा सिन्हा के भी कई छठ गीत यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं जिनमें से छठ गीत: "केवला के पाठ पर" एल्बम: छठी मैया का गाना इस बार भी लोगों को उतना ही पसंद आ रहा है।
यह गाना सूरज भगवान को अर्घ्य करते हुए फिल्माया गया है, इसीलिए इस गाने को "देई सुरुज के अराघिया" नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़े: 10 बेस्ट नवरात्रि स्पेशल गाने: डांडिया और गरबा डांस Songs List
6. पहिले पहिले हम कईनी छठी मैया व्रत तोहार
यह गाना और इस गाने की वीडियो तो मेरा भी सुपर हिट और फेवरेट है, "पहिले पहिले हम कईनी छठी मैया व्रत तोहार" गाना मशहूर गायिका शारदा सिन्हा द्वारा ही गाया गया है, इस गाने की वीडियो आपको काफी अच्छी लगेगी जिसे देखने के लिए आप वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे देख सकते हैं।
7. हे छठ मैया - शारदा सिन्हा का गाना
हे छठी मैया सॉन्ग भी फेमस भोजपुरी सिंगर शारदा सिन्हा ने ही गाया है जो "छठ मैया" एल्बम का गीत है, साथ ही इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।
वैसे तो शारदा सिन्हा के सभी छठ गीत काफी अच्छे हैं, और लोगों द्वारा पसंद भी किए जाते हैं, यहां मैंने आपको उनके कुछ ही सॉन्ग बताएं हैं लेकिन आपको शारदा सिन्हा जी के सभी छठ गीतों को जरूर सुनना चाहिए।
8. जोड़े जोड़े सुपवा - छठ गीत
मशहूर गायिका 'कल्पना' द्वारा गाया गया "जोड़े जोड़े सुपवा" भोजपुरी छठ गीत एल्बम "छठ घाट चली हा पापा" का है जिसके लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं। गाना सिंगर कल्पना पर ही फिल्माया गया है जो आपको जरूर पसंद आएगा।
यह भी पढ़े: दिवाली के बेस्ट गाने 2020: Top 10 Diwali Hindi Bollywood Songs की List
9. कांचे ही बांस के बहंगिया
'कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए' गाना अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल जैसे सिंगर द्वारा गाया गया है, जो छठ पूजा के गीत एल्बम का है यह गाना आप छठ पर्व पर चला सकते हैं जो कि एक मशहूर और फेमस सॉन्ग है।
10. छठी माई के पूजी हा दोनों बेरा (पवन सिंह)
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और सिंगर 'पवन सिंह' ने इस छठ पूजा पर एक नया छठ गीत लांच किया है यह गीत 22 अक्टूबर को बेस्ट म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे खुद सिंगर पवन सिंह ने गाया है और इस गाने को 'छठी माई के पूजिहा दोनों बेरा' एल्बम में शामिल किया गया है।
यह सभी भोजपुरी छठ गीत (Bhojpuri Chhath Geet) आप छठ पूजा के विभिन्न अवसरों पर डीजे (DJ Speaker) पर चलाए जा सकते हैं। यह गाने आप प्रसाद बनाते समय, खरना के समय, अर्घ्य के समय, अर्घ्य देने जाते समय, या घाट से घर लौट कर आते समय चला सकते हैं।
यह भी पढ़े: महाशिवरात्रि स्पेशल गाने 2020
List Of Top 10 Best Diwali Ke Gane Songs Geet 2020
S.No. | Song | Album | Singer |
---|---|---|---|
1. | पहिले पहिले बानी कईले छठी मैया | निरहुआ चलल लंदन | कल्पना |
2. | छठी माई के पूजिहा दोनों बेरा | छठी माई के पूजिहा दोनों बेरा | पवन सिंह |
3. | छठ करे जाऐब नैहर में | - | खेसारी लाल यादव |
4. | उगा है सूरज देव भोजपुरी छठ गीत | जोड़े जोड़े नारियल | अनुराधा पौडवाल |
5. | मारबो रे सुगवा धनुष | कर छठी मैया पर आस | अनुराधा पौडवाल |
6. | केवला के पाट पर | छठी मैया | शारदा सिन्हा |
7. | पहिले पहिले हम कईनी छठी मैया व्रत तोहार | - | शारदा सिन्हा |
8. | हे छठ मैया | छठ मैया | शारदा सिन्हा |
9. | जोड़े जोड़े सुपवा छठ गीत | छठ घाट चली हा पापा | कल्पना |
10. | कांचे ही बांस के बहंगिया | छठ पूजा के गीत | अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल |
यह भी पढ़े: गणेश जी के 10 बेस्ट गाने/आरती/भजन 2020
अन्तिम शब्द
इन 10 Best Chhath Songs की मदद से आप अपने छठ पूजा के त्यौहार को और भी भक्तिमय बना सकते हैं, अगर आप चाहे तो छठ पर्व के सोंग्स, गाने और गीत डाउनलोड भी कर सकते हैं या ऑनलाइन सुनना चाहे तो ऑनलाइन भी Play कर सकते हैं।
Friends यह सभी गाने भोजपुरी है क्योँकि यह पर्व उत्तर प्रदेश और बिहार के हिस्सों में मनाया जाता है, आपको यह Chhath Pooja Top 10 Songs List कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं, और इन छठ पूजा के गानों की लिस्ट को अपने दूसरे दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी यह बेस्ट गाने मिल सके और वह भी अपनी छठ पर्व को और भी खास बना सकें।