KBC का आज का सवाल और उसका उत्तर 2025

केबीसी 2025 में हिस्सा लेने के लिए 14 अप्रैल से रोज रात 9:00 बजे सोनीलिव ऐप पर पूछे जाने वाले सवाल का जवाब देना होता है। आइए जानते है आज का प्रश्न क्या है?

केबीसी रजिस्ट्रेशन 2025: आज का सवाल क्या है?

KBC Today Question Answer in Hindi: केबीसी सीजन 17 में भाग लेने के लिए ऑनलाइन ऑडिशन 14 अप्रैल 2025 से शुरू हो गए है और 01 मई 2025 को इसका 18वां और आखिरी प्रश्न पुछा जाएगा। यदि आपने इन 18 प्रश्नों में से किसी भी सवाल का सही उत्तर दिया है, तो अब आपको कुछ दिनों का इंतजार करना होगा। अगर आप अगले राउंड के लिए चुने जाते है, तो के.बी.सी टीम 15 दिनों में आपसे संपर्क करेगी।

यहाँ कौन बनेगा करोड़पति का आज का प्रश्न और इसके साथ ही केबीसी का 7 करोड़ का प्रश्न क्या है? इसके बारे में भी जानकरी दी गयी है। यदि आप KBC के इन सवालों के जवाब कैसें दें यह नहीं जानते तो यहाँ पढ़े: KBC में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने का पूरा प्रोसेस?

KBC Registration Todays Question 2025 - Aaj Ka Sawaal
KBC Registration Todays Question 2025 – Aaj Ka Sawaal

 

KBC 2025: कौन बनेगा करोड़पति का आज का क्वेश्चन क्या है?

केबीसी में भाग लेने के लिए आपको सोनी लिव एप पर अकाउंट बनाने और इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद रात 9:00 बजे कुछ आसान सवालों के जवाब देने होते है। जिसके बाद कंप्यूटर की मदद रेंडमली कुछ प्रतिभागियों का चुनाव कर उन्हे अगले राउंड के लिए कॉल किया जाता है।

 

27 अप्रैल 2025 को केबीसी का 14वाँ प्रश्न:

प्रश्न.14: इनमें से किस अभिनेता के बेटे ने फिल्म ‘नादानियाँ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है?

A. आमिर खान
B. शाहरुख खान
C. सैफ अली खान
D. इरफान खान

सही जवाब है: C. सैफ अली खान

स्पष्टीकरण: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने फिल्म ‘नादानियां’ से डेब्यू किया है ।


केबीसी में 26 अप्रैल 2025 का प्रश्न:

प्रश्न.13: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को 2025 में किस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ मिला?

A. मॉरीशस
B. मालदीव
C. मेडागास्कर
D. फिजी

सही जवाब है: A. मॉरीशस

स्पष्टीकरण: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान प्राप्त किया (12 मार्च 2025)


केबीसी में 23 अप्रैल 2025 का प्रश्न:

प्रश्न.10: इसमें से किस पर्वतीय स्थल का नाम भारत के एक पूर्व गवर्नल जनरल के नाम पर रखा गया है?

A. मसूरी
B. मैक्लोडगंज
C. डलहौजी
D. दार्जिलिंग

सही जवाब है: C. डलहौजी

केबीसी में 21 अप्रैल 2025 का प्रश्न:

प्रश्न.8: हिंदी वाक्यांश “बाट जोहना” का अर्थ इसमें से क्या होगा?

A. खाना
B. जुताई
C. प्रतीक्षा
D. दौड़ना

सही जवाब है: C. प्रतीक्षा

केबीसी में 20 अप्रैल 2025 का प्रश्न:

प्रश्न.7: बैंकिंग सेवा ‘आईएमपीएस’ में ‘आई’ का अर्थ क्या है?

A. इम्पैक्ट
B. इंटरनेट
C. इंडियन
D. इमीडियेट

सही जवाब है: D. इमीडियेट

स्पष्टीकरण: IMPS का मतलब है तत्काल भुगतान सेवा। यह एक रीयल-टाइम फंड ट्रांसफर सिस्टम है जो 24×7 काम करता है – छुट्टियों पर भी। इसके जरिए आप कभी भी पैसे भेज सकते हैं। IMPS से पैसा ट्रांसफर करना तेज़, आसान और सुरक्षित होता है।


केबीसी में 19 अप्रैल 2025 का प्रश्न:

प्रश्न.6: श्रीलंका का दौरा करने वाले धर्म प्रचारक, महेंद्र और संघमित्रा इनमें से किसके पड़पोते और पड़पोती थे?

A. विक्रमादित्य
B. बिम्बिसार
C. अजातशत्रु
D. चन्द्रगुप्त मौर्य

सही जवाब है: D. चन्द्रगुप्त मौर्य

स्पष्टीकरण: महेंद्र और संघमित्रा, जो श्रीलंका में धर्म प्रचार के लिए गए थे, सम्राट अशोक के बेटे और बेटी थे। अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य के पोते थे। इसलिए महेंद्र और संघमित्रा चंद्रगुप्त मौर्य के पड़पोते और पड़पोती हुए।


केबीसी में 18 अप्रैल 2025 का प्रश्न:

प्रश्न.5: शिवाजी सावंत ने इनमें से कौन सी पुस्तक लिखी है, जिस पर 2025 की एक हिंदी फिल्म आधारित है?

A. स्काई फोर्स
B. सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगाँव
C. छावा
D. फतेह

सही जवाब है: C. छावा

स्पष्टीकरण: शिवाजी सावंत की किताब “छावा” पर आधारित फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है।


केबीसी में 17 अप्रैल 2025 का प्रश्न:

प्रश्न.4: इनमें से किस खेल में गेंद से पत्थरों के एक ढेर को गिराया जाता है?

A. गिल्ली डंडा
B. लुका छुपी
C. लागोरी
D. लंगड़ी

सही जवाब है: C. लागोरी

केबीसी में 16 अप्रैल 2025 का प्रश्न:

प्रश्न.3: उंधियू’ और ‘बटाटा नू शाक’ इनमें से किस राज्य के भोजन का हिस्सा हैं?

A. पश्चिम बंगाल
B. हरियाणा
C. गोवा
D. गुजरात

सही जवाब है: D. गुजरात

स्पष्टीकरण: उंधियू और बटाटा नू शाक गुजरात के लोकप्रिय खाने हैं। उंधियू एक पारंपरिक डिश है जो सर्दियों में बनाई जाती है। इसमें कई तरह की सब्जियां मिलाकर मिट्टी के बर्तन में धीमी आंच पर पकाया जाता है। वहीं, बटाटा नू शाक एक स्वादिष्ट आलू की सब्जी है जो गुजरात में खूब खाई जाती है।


केबीसी में 15 अप्रैल 2025 का प्रश्न:

प्रश्न.2: इनमें से किस राज्य की राजधानी छोटा नागपुर पठार पर स्थित है?

A. झारखंड
B. तेलंगाना
C. असम
D. पंजाब

सही जवाब है: A. झारखंड

स्पष्टीकरण: रांची, झारखंड की राजधानी, छोटा नागपुर पठार के सबसे बड़े हिस्से – रांची पठार – के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह पठार पूर्वी भारत में फैला है और झारखंड समेत कई राज्यों को कवर करता है।


केबीसी में 14 अप्रैल 2025 का प्रश्न:

प्रश्न.1: 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच कौन रहे?

A. कुलदीप यादव
B. केएल राहुल
C. रोहित शर्मा
D. वरुण चक्रवर्ती

सही जवाब है: C. रोहित शर्मा

स्पष्टीकरण: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 83 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिससे भारत ने 9 मार्च को दुबई में 4 विकेट से जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।

 

सोनी लिव ऐप के ज़रिए कैसे दें केबीसी के प्रश्न का उत्तर:

  1. अपने फोन में सोनी लिव ऐप को डाउनलोड करें।
  2. यहां केबीसी के बैनर पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी डालकर मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कर ले।
  4. रोज रात 9:00 बजे सोनी लिव ऐप को ओपन करें और यहां आज के सवाल का जवाब देकर दर्ज करें पर क्लिक करें।
  5. इन सवालों के जवाब आपको 14 अप्रैल से 02 मई 2025 रात्रि 9 बजे से पहले देने हैं।

 

Whatsapp के माध्यम से कैसे उत्तर दें?
KBC लिखकर इसे 8591975331 पर भेज दें।

SMS के माध्यम से कैसे उत्तर दें?
KBC <स्पेस> A/B/C/D <स्पेस> उम्र <स्पेस> लिंग(M/F/O) लिखकर इसे 509093 पर भेज दें। sms sending charges apply

उदहारण के लिए: KBC A 24 M


KBC 17 Digital Audition Dates & Timings
प्रश्नलाइन खुलेंगीलाइन बंद
114-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
15-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
215-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
16-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
316-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
17-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
417-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
18-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
518-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
19-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
619-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
20-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
720-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
21-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
821-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
22-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
922-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
23-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
1023-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
24-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
1124-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
25-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
1225-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
26-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
1326-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
27-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
1427-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
28-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
1528-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
29-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
1629-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
30-अप्रैल-25
(रात 8:59:59 बजे)
1730-अप्रैल-25
(रात 9:00:00 बजे)
01-मई-25
(रात 8:59:59 बजे)
1801-मई-25
(रात 9:00:00 बजे)
02-मई-25
(रात 8:59:59 बजे)

अगर आप केबीसी में जाना चाहते हैं तो आप इस सवाल का जवाब अगले दिन रात 09 बजे से पहले देकर KBC 2025 में अपना स्थान सुनिश्चित करने की ओर पहला कदम बढ़ा सकते है।

 

यहाँ जानिए: KBC का 2nd Round कब और कहाँ होगा? जरूरी डाक्यूमेंट्स

पिछली साल केबीसी 2024 के रजिस्ट्रेशन के सवाल

प्रश्न.11: एमआईआरवी तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल, अग्नि-5 के उड़ान परीक्षण के मिशन को क्या नाम दिया गया था?

A. ब्रह्मास्त्र
B. पाशुपतास्त्र
C. आग्नेयास्त्र
D. दिव्यास्त्र

सही जवाब है: D. दिव्यास्त्र

प्रश्न.10: रुद्रांक्ष पाटिल, तिलोत्तमा सेन और अखिल श्योराण नामक भारतीय खिलाड़ियों ने किस खेल में 2024 पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफ़ाई किया है?

A. निशानेबाजी
B. मुक्केबाजी
C. कुश्ती
D. तीरंदाजी

सही जवाब है: A. निशानेबाजी

प्रश्न.9: इनमें से किसी महारथी ने 2024 में तीन ग्रैमी पुरस्कार जीते?

A. उस्ताद ज़ाकिर हुसैन
B. उस्ताद अमजद अली खान
C. पंडित हरिप्रसाद चौरसिया
D. उस्ताद राशिद खान

सही जवाब है: A. उस्ताद ज़ाकिर हुसैन। वे एक मशहूर तबला वादक है।

प्रश्न.8: पहली बार पद संभालते समय, इसमें से किस प्रधानमंत्री की उम्र सबसे अधिक थी?

A. पंडित जवाहरलाल नेहरू
B. श्री लाल बहादुर शास्त्री
C. डॉ मनमोहन सिंह
D. श्री मोरारजी देसाई

सही जवाब है: D. श्री मोरारजी देसाई

प्रश्न.7: ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, अजीत कृष्णन, अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला को 2024 में इनमें से कौन स सम्मान दिया गया?

A. ऐसट्रॉनोट विंग्स
B. मार्शल्स बैटन
C. प्रेसीडेंट्स कलर्स
D. वीर चक्र

सही जवाब है: A. ऐसट्रॉनोट विंग्स

प्रश्न.6: इसमें से कौन सी पर्वत शृंखला उसी महाद्वीप पर नहीं जिसमें हिमालय है?

A. काराकोरम
B. हिंदू कुश
C. पामीर
D. रॉकीज़

सही जवाब है: D. रॉकीज़

प्रश्न.5: हिंदी फिल्म एनिमल में, बॉबी देओल का पात्र इनमें से क्या करने की क्षमता खो देता है?

A. देखना
B. स्वाद लेना
C. सूंघना
D. बोलना

सही जवाब है: D. बोलना

प्रश्न.4: 18वीं लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

A. 20 वर्ष
B. 25 वर्ष
C. 30 वर्ष
D. 35 वर्ष

सही जवाब है: B. 25 वर्ष

प्रश्न.3: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में पुरुष युगल जीतने के बाद, ओपन युग में ग्रांड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष टेनिस खिलाड़ी कौन बने?

A. लिएंडर पेस
B. सोमदेव देववर्मन
C. राजकुमार रामनाथन
D. रोहन बोपन्ना

सही जवाब है: D. रोहन बोपन्ना

प्रश्न.2: उत्तर प्रदेश के शहर मिर्जापुर और आगरा, दोनों को इनमें से किसके लिए भौगोलिक संकेतक या जीआई टैग प्राप्त है?

A. पान
B. लकड़ी के खिलौने
C. चावल
D. दरी

सही जवाब है: D. दरी

प्रश्न.1: श्री कर्पूरी ठाकुर, जिन्हे 2024 में मरणोपरंत भारत रत्न से सम्मानित किया गया, किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?

A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. पंजाब
D. बिहार

सही जवाब है: D. बिहार

👇 इस जानकारी को शेयर करें 👇

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *