Happy Birthday Google 2023: आज है गूगल का 25वां जन्मदिन? जानिए कैसे करें विश?

Google’s 25th Birthday 2023: गूगल का जन्मदिन कब आता है? इसकी खोज कब, कहां और किसने किया?

Google का 25वां जन्मदिन: विश्व का सबसे बड़ा Search Engine गूगल 27 सितंबर 2023 को अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल ने अपनी 24 साल की जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव देखे और आज यह विश्व का नंबर वन सर्च इंजन बन गया है।
साथ ही इसने बीते 24 सालों में अपने आप को इतना ज्यादा Intelligent बना लिया है कि लोग इसके आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करते हुए अपनी जरूरत की ज्यादतर चीज़ें 1 क्लिक में पा लेते है।

बीते कुछ सालों में गूगल हर गांव और व्यक्ति तक इंटरनेट के जरिए जानकारी पहुंचाने के लिए पहले से तेज और बेहतर काम कर रहा है। गूगल 25 साल का हो गया है और भारत में 25 साल की उम्र शादी की होती है परन्तु गूगल की शादी तो शायद ही होगी। गूगल अब युवा हो चुका इसीलिए अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए गूगल सच में देश और दुनिया में काफी कुछ बदल रहा है।

गूगल का 25वां जन्मदिन 2023
गूगल का 25वां जन्मदिन 2023

 

गूगल का बर्थडे कब है? | Google’s Birthday Date

गूगल ने अपना Domain (Google.com) 15 सितंबर 1997 को Register करवाया था लेकिन इसमें कई बार बदलाव किए गए और अंत में कंपनी ने 2005 में Officially अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाने की घोषणा की थी, तभी से प्रतिवर्ष 27 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया जाता है।


हैप्पी बर्थडे गूगल का 25वां जन्मदिन 2023
हैप्पी बर्थडे गूगल का 25वां जन्मदिन 2023

2005 से पहले गूगल ने अपने जन्मदिन की तारीख में कई बार बदलाव किए। 4 सितंबर 1998 को बनी इस कंपनी ने September Month के कई दिनों को अपने Birthday के लिए चुना। 4 सितंबर, 7 सितंबर, 15 सितंबर और 26 सितंबर के बाद आखिरकार 2005 में गूगल ने 27 सितंबर को अपने जन्मदिन के रूप में मनाने का निर्णय लिया। 2005 के बाद से ही हर 27 सितंबर को गूगल अपने होम पेज पर Attractive Doodle बनाता आया है।

 

गूगल का 25वां जन्मदिन डूडल फोटो (Google Doodle Image)

गूगल ने वैसे तो बहुत से लोगों को डूडल बनाकर उनके जन्मदिन की बधाइयां दी है लेकिन आज गूगल ने अपने 25वें जन्मदिन पर एक Special Doodle बनाया है। जिसमें Google के पिछले कुछ सालों के बदलते Logo को दर्शाया गया है।


Google 25th Birthday Doodle 2023 Animated Gif
Google 25th Birthday Doodle 2023 Animated Gif

Google Doodle History: Google ने अपना पहला Doodle ‘बर्निंग मैन फेस्टिवल’ पर 1998 में बनाया था। जिसमें गूगल ने Search Page को पूरी तरह बदल दिया था। इसके बाद Pac-Man वीडियो गेम 30 साल पूरे होने के अवसर पर मई 2012 में गूगल ने अपने डूडल को एक गेम का रूप दिया। 2012 में ऐसा पहली बार हुआ था की User Google Doodle के साथ खेल सकते थे।


 

गूगल को जन्मदिन की शुभकामनाएं कैसे दें | Happy Birthday to You Google

अगर आप गूगल को उसके बर्थडे पर Wish करना चाहते हैं तो आप अपने स्मार्टफोन या डेक्सटॉप/लैपटॉप से ही गूगल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके लिए आप गूगल असिस्टेंट ओपन करें और यहां अपने मुह से बोले:


  • 1. हैप्पी बर्थ डे गूगल: यह आपसे शुक्रिया शुक्रिया कहता है।

  • हैप्पी बर्थ डे गूगल

  • 2. Happy Birthday To You Google: यहां आप को थैंक्स के साथ साथ एक पीपनी का साउंड भी सुनाई देता है।

  • Happy Birthday To You Google
    Happy Birthday To You Google

  • 3. हैप्पी बर्थडे टू यू: यहां एक अच्छा सा गाना आपको सुनाया जाएगा।

  • Happy Birthday Google Feature
    Happy Birthday Google Feature

Note: गूगल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते समय अपने फोन की Volume (आवाज) को full रखें। और गूगल असिस्टेंट की भाषा को हिंदी में बदलने के लिए Change My Language to Hindi बोलें।

 

 

Google के बर्थडे पर जानिए इसका इतिहास (History)

1998 में गूगल के शुरुआती दिनों में पूरे World Wide Web (www) पर तकरीबन 25 मिलियन (2.5 करोड़) पेज मौजूद थे। गूगल का सर्चिंग एल्गोरिथम इतना Fabulous था कि आप कुछ भी सर्च करते तो आपको इन 2.5 करोड़ Pages में से जानकारी मिल जाती थी।

आज, गूगल Artifical Intelligence (AI) को लेकर कईं प्रोडक्ट ला चुका है जिसमें Google Nest Hub एक खास AI Based डिवाइस है।

GOOGLE ने अपने Voice Assistant को स्मार्टफोन्स के साथ साथ Desktop या laptops Users के लिए भी लॉन्च कर दिया है। अब आप अपना स्मार्टफोन के साथ-साथ अपने लैपटॉप पर भी Microphone की मदद से गूगल पर बोलकर सर्च कर सकते हैं।

जिस समय गूगल मार्केट में आया था उस समय याहू और AOL को लोग सर्च इंजन के रूप में इस्तेमाल किया करते थे, लेकिन आज गूगल सभी सर्च इंजन से बहुत आगे निकल चुका है।

गूगल का आविष्कार कब हुआ और किसने किया?

27 सितंबर 1998 को Google का अविष्कार/खोज एक रिसर्च प्रोजेक्ट के रूप में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्रों Larry Page और Sergey Brin द्वारा की गई थी।

उस समय इन स्टूडेंट्स ने कहा था की ‘We named our system Google because it is common spelling for the 10100 or googol and it fits on target to create our large scale search engine.’

 

गूगल से जुड़ी खास बातें (Facts About Google in Hindi)

  • Google के Founder लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने Google.stanford.edu Address पर Internet Search engine बनाया था, जिसका नाम BackRub रखा था और बाद में इसे बदलकर Google कर दिया गया।

  • 15 सितंबर 1995 को Google.com Domain का Registration किया गया था, लेकिन गूगल को कंपनी के तौर पर 4 सितंबर 1998 को Register किया गया था।

  • एक समय गूगल दुनियाभर में 100 से भी ज्यादा भाषाओं में Operate किया जाता है। और कंपनी का कहना है की गूगल कई ट्रिलियन सर्च क्वेरी का जवाब देता है।

  • Wikipedia की माने तो Amazon, Apple और Facebook के साथ Google दुनिया की चार दिग्गज कंपनियों में से एक है। साल 2018 में, Google की मूल कंपनी Alphabet की Estimate Value 137 बिलियन डॉलर दर्ज की गई थी।

  • Google के CEO भारतीय मूल के सुंदर पिचाई है।

 

अंतिम शब्द

जहां से आप अपनी सभी जरूरत की चीजें सर्च करते हैं आज उसी सर्च इंजन यानी गूगल का जन्मदिन है और आज हमने आपको गूगल के जन्मदिन के खास मौके पर गूगल की पूरी जानकारी यानी गूगल का जन्मदिन कब आता है? अविष्कार कब हुआ और किसने किया? Google के पूरे इतिहास (History) के बारे में बताया।

अगर आपको हमारी गूगल के बारे में जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि उन्हें Google के Birthday के बारे में पता चल सके और वह भी इसे अपने फोन से Wish कर सकें।