JioPhone Next कैसे ख़रीदे? ₹1999 में कैसे मिलेगा? जानिए EMI प्लान्स

JioPhone Next कैसे खरीदें? EMI पर 1999 रुपए में कैसें मिलेगा? ऑर्डर करने का तरीका?

जिओफोन नेक्स्ट सेल डिटेल्स: जियो ने अपने 4G टचस्क्रीन स्मार्टफोन JioPhone Next को 04 नवम्बर 2021 को दिवाली के मौके पर लॉन्च किया था जिसकी कीमत ₹6499 रखी गई है। इसके आलावा आप मात्र 1999 रुपए की डाउन पेमेंट कर इसे किस्तों (EMI) पर भी खरीद सकते हैं।

इस लेख के अंत में जियो के इस 4G फोन के बारें में कुछ ऐसी बातें बताई गई है जिन्हें आपको इसे खरीदने से पहले जान लेनी चाहिए ताकि आपको बाद में पछताना ना पड़े।

इस लेख में आपको JioPhone Next कैसे और कहाँ से खरीदे? (Sale) इसकी प्री-बुकिंग कैसे करें? और EMI (फाइनेंस/किश्तों) पर कितने का पड़ेगा यह सारी जानकारी मिलेगी।

JioPhone Next Booking Kaise Kare
JioPhone Next Booking Kaise Kare

 

Jio 4G टच स्क्रीन स्मार्टफोन को आप ऑफलाइन जिओ स्टोर या JioMart रिटेलर से खरीद सकते हैं, साथ ही जिओ फोन नेक्स्ट को Jiophone.com और RelianceDigital.in वेबसाइट के जरिए भी ऑर्डर किया जा सकता है। व्हाट्सएप से जियो फोन नेक्स्ट की बुकिंग करने के लिए 7018270182 नंबर पर ‘HI‘ लिख कर सेंड करना होता है।

 

जिओ फोन नेक्स्ट कैसे खरीदें? ऑनलाइन बुकिंग का तरीका

जियो फोन नेक्स्ट को खरीदने के लिए अब किसी भी तरह की बुकिंग या रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब यह आपके नजदीकी जिओ स्टोर पर उपलब्ध है। जहां आप ₹6499 का भुगतान कर इसे ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं।

 

अपने नजदीकी जिओ डिजिटल स्टोर की जानकारी के लिए जियो की वेबसाइट https://www.jio.com/selfcare/locate-us/ पर जाएं और अपना पिन कोड या एड्रेस डालकर नजदीकी डिजिटल स्टोर का पता लगाएं।

 

यदि रिलायंस स्टोर आपके घर से दूर है तो आप इसे रिलायंस डिजिटल स्टोर से ऑनलाइन कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपने घर मँगवा सकते है वो भी सिर्फ 3 घंटे में आइए जानते है कैसे?

JioPhone Next घर मंगवाने या ऑर्डर करने का तरीका:

  • स्टेप#1. सबसे पहले Reliance Digital Store की वेबसाइट reliancedigital.in पर जाएं और यहाँ नया अकाउंट बनाएं या लॉग इन करें।
  •  

  • स्टेप#2. यहाँ सर्च बॉक्स में JioPhone Next लिखकर सर्च करें और काले या नीले में से मनपसन्द रंग वाले फोन को चुने।
  • Reliance Digital Store Se JIoPhone Next Kharide
    Reliance Digital Store Se JioPhone Next Kharide

     

  • स्टेप#3. अगले पेज पर Buy Now बटन पर क्लिक करें।
  •  

  • स्टेप#4. अब डिलीवरी के लिए अपना Address (पता) भरें और Proceed to Payment पर क्लिक करें।।
  • Reliance Digital Store Order & Payment
    Reliance Digital Store Order & Payment

     

  • स्टेप#5. अब पेमेंट पेज पर UPI, नेटबैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड आदि से ऑनलाइन पेमेंट या कैश ओन डिलीवरी के लिए COD को चुने।
  •  

  • स्टेप#6. इसके बाद टर्म्स एंड कंडीशन को टिक कर Generate OTP पर क्लिक कर OTP वेरीफाई कर Order Confirm करें।
  •  

  • स्टेप#7. आपका फोन कुछ ही दिनों में आपके एड्रेस पर डिलीवर कर दिया जाएगा। और यदि आपके एरिया में INSTA Delivery उपलब्ध है तो आपको यह सिर्फ 3 घंटे के अंदर ही मिल जाएगा।

 

1999 रुपए में कैसें पाएं JioPhone Next (EMI प्लान)

जियो फोन नेक्स्ट को लोन/किश्तों/फाइनेंस पर लेने के लिए 1999 की डाउन पेमेंट करनी होगी कंपनी ने इसकी EMI के साथ ही टैरिफ प्लान को भी बंडल कर दिया है यानी कि आपकी इएमआई के साथ ही रिचार्ज का पैसा भी जुड़ा है।

नोट: JioPhone Next को EMI पर लेने पर आपको ₹501 की प्रोसेसिंग फीस अलग से देनी होगी।

Jio Phone Next EMI Plans in Hindi
Jio Phone Next EMI Plans in Hindi

 

Always On EMI Plan

ऑलवेज ऑन प्लान के तहत आपको 18 महीने की EMI के लिए ₹350 महीने की किस्त जमा करनी होगी और कैलकुलेशन के हिसाब से आपको कुल 8800 रूपये चुकाने होंगे। जिसमें आपको हर महीने 5GB डाटा और 100 मिनट का टॉकटाइम भी मिलेंगा।

EMI Calculation:

  • EMI 350 रुपए x 18 महीने = कुल EMI 6,300 रुपए।
  • कुल EMI + 1999 रुपए डाउन पेमेंट = 8,299 रुपए।
  • 8,299 रुपए + प्रोसेसिंग फीस 501 रुपए = 8800 रूपये हो जाएगी।

 

24 महीने के लिए हर महीने की EMI ₹300 होगी ऐसे में 24 महीने के लिए यह कीमत बढ़कर 9,700 रूपए हो जाएगी। और साथ ही आपको हर महीने 5GB डाटा और 100 मिनट का टॉकटाइम मिलेंगा।

EMI Calculation:

  • EMI 300 रुपए x 24 महीने = कुल EMI 7,200 रुपए।
  • कुल EMI + 1999 रुपए डाउन पेमेंट = 9,199 रुपए।
  • 9,199 रुपए + प्रोसेसिंग फीस 501 रुपए = 9,700 रूपये।

 

Large EMI प्लान

लार्ज प्लान के तहत 24 महीने की EMI के लिए आपको हर महीने ₹450 जमा करने होंगे, और कुल राशि 13,300 रुपये हो जाएगी। जिसमें से रिचार्ज की कीमत को हटा दिया जाए तो केवल मोबाइल ही 7564 रूपये का पड़ जाएगा

EMI Calculation:

  • EMI 450 रुपए x 24 महीने = कुल EMI 10,800 रुपए।
  • कुल EMI + 1999 रुपए डाउन पेमेंट = 12,799 रुपए।
  • 12,799 रुपए + प्रोसेसिंग फीस 501 रुपए = 13,300 रूपये।
  • मंथली रिचार्ज पर 239 रुपए बचेंगे यानी 239 रुपए x 24 महीने = 5736 रुपए
  • कुल कीमत में से रिचार्ज बचत को घटाया जाए तो फोन की कीमत होगी 13,300-5736= 7564 रूपये

 

18 महीने के लिए फाइनेंस कराने पर हर महीने की EMI ₹500 होगी और फ़ोन 7198 रूपये में आएगा।

EMI Calculation:

  • EMI 500 रुपए x 18 महीने = कुल EMI 9000 रुपए।
  • कुल EMI + 1999 रुपए डाउन पेमेंट = 10999 रुपए।
  • 10999 रुपए + प्रोसेसिंग फीस 501 रुपए = 11,500 रूपये।
  • मंथली रिचार्ज पर 239 रुपए बचेंगे यानी 239 रुपए x 18 महीने = 4302 रुपए
  • कुल कीमत में से रिचार्ज बचत को घटाया जाए तो फोन की कीमत होगी 11,500-4302= 7198 रूपये

 

दोनों प्लान्स में आपको हर रोज डेढ़ जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

 

XL EMI प्लान

एक्स-एल प्लान के तहत आपको 18 महीने की किस्त पर हर महीने ₹550 जमा करने होंगे जिससे यह स्मार्टफोन 7018 रूपये का पड़ेगा।

EMI Calculation:

  • EMI 550 रुपए x 18 महीने = कुल EMI 9900 रुपए।
  • कुल EMI + 1999 रुपए डाउन पेमेंट = 11899 रुपए।
  • 11899 रुपए + प्रोसेसिंग फीस 501 रुपए = 12,400 रूपये।
  • मंथली रिचार्ज पर 299 रुपए बचेंगे यानी 299 रुपए x 18 महीने = 5382 रुपए
  • कुल कीमत में से रिचार्ज बचत को घटाया जाए तो फोन की कीमत होगी 12,400-5382= 7018 रूपये

 

इसके साथ ही 24 महीने के ईएमआई प्लान पर ₹500 महीने जमा करने होंगे और फोन 7324 रुपए का हो जाएगा।

EMI Calculation:

  • EMI 500 रुपए x 24 महीने = कुल EMI 12000 रुपए।
  • कुल EMI + 1999 रुपए डाउन पेमेंट = 13999 रुपए।
  • 13999 रुपए + प्रोसेसिंग फीस 501 रुपए = 14500 रूपये।
  • मंथली रिचार्ज पर 299 रुपए बचेंगे यानी 299 रुपए x 24 महीने = 7176 रुपए
  • कुल कीमत में से रिचार्ज बचत को घटाया जाए तो फोन की कीमत होगी 14500-5976= 7324 रूपये

 

XL EMI प्लान में 2GB प्रतिदिन डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

 

XXL EMI Plan

अधिक डाटा इस्तेमाल करने वालों के लिए XXL इएमआई प्लान लॉन्च किया गया है जिसमें 18 महीने की किश्त बनवाने पर हर माह 600 रूपये जमा करने होंगे और डाउन पेमेंट, प्रोसेसिंग फीस और रिचार्ज मिलाकर कुल 13300 होते है। इसमें रोजाना 2.5GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी।

EMI Calculation:

  • EMI 600 रुपए x 18 महीने = कुल EMI 10800 रुपए।
  • कुल EMI + 1999 रुपए डाउन पेमेंट = 12799 रुपए।
  • 12799 रुपए + प्रोसेसिंग फीस 501 रुपए = 13300 रूपये।

 

24 महीने वाली इएमआई चुनने पर प्रतिमाह ₹550 देने होंगे, इस तरह 2 सालों में कुछ 15700 रुपए में का खर्चा आएगा जिसमें डेली 2.5GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है।

EMI Calculation:

  • EMI 550 रुपए x 24 महीने = कुल EMI 13200 रुपए।
  • कुल EMI + 1999 रुपए डाउन पेमेंट = 15199 रुपए।
  • 15199 रुपए + प्रोसेसिंग फीस 501 रुपए = 15700 रूपये।

 

इस Plan में आपको डेली 2.5GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी।

 

 

जियोफोन नेक्स्ट खरीदने से पहले ध्यान रखें यह बातें:

  • जियो फोन की एक सिम हमेशा जिओ के लिए रिजर्व है इसके अलावा दूसरी सिम में आपको कोई अन्य 2G या 4G सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं हालांकि इंटरनेट चलाने के लिए आपको जिओ सिम का ही इस्तेमाल करना होगा।
  •  

  • कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक EMI पर लिए गए फोन की समय पर क़िस्त ना भरने पर रिलायंस जिओ द्वारा फोन को लॉक कर दिया जाएगा।
  •  

  • इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट का यह भी दावा है कि रिचार्ज खत्म होने पर जिओ फोन किसी काम का नहीं रह जाएगा।
  •  

  • कुछ सेलर अमेजॉन पर इसे काफी कम दाम पर भी बेच रहे हैं, जिसे आप अपने रिस्क पर खरीद सकते हैं।

 

JioPhone Next की कीमत और फीचर्स

जियो का 4जी टच वाला स्मार्टफोन जियो फोन नेक्स्ट 04 नवंबर 2021 को लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत ₹6499 रखी गई है। लेकिन आप इसे किस्तों में खरीदना चाहते हैं तो कंपनी द्वारा कंबाइंड टैरिफ EMI प्लान भी पेश किए गए हैं, जहां आप मात्र 1999 रुपए की डाउन पेमेंट करके फोन पा सकते हैं।

Jio के इस 4G टचस्क्रीन मोबाइल (जिओ फोन नेक्स्ट) के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.45 इंच का HD डिस्प्ले, 2GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैप ड्रैगन QM-215 प्रोसेसर दिया गया है।

साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कई बेहतरीन फीचर्स के साथ दिया गया है।

फोन में लेटेस्ट एंड्राइड 11 (PargatiOS) तथा इसे पॉवर देने के लिए 3500mAh की बैटरी दी गई है।

वारंटी और अन्य फीचर्स की जानकारी के लिए पढ़े: JioPhone Next की पूरी डिटेल्स