केबीसी घर बैठे जीतो जैकपॉट में भाग कैसे लें? जानिए खेलने का तरीका और इनाम

केबीसी का "घर बैठे जीतो जैकपॉट" एक विशेष सेगमेंट है, जिसमें हर शुक्रवार को शो के दौरान एक सवाल पूछा जाता है, और दर्शक इसका जवाब देकर हर हफ्ते ₹1 लाख जीत सकते हैं। आइए जानते है कैसे?

टीवी पर आने वाला शो “कौन बनेगा करोड़पति” (केबीसी) देशभर में बेहद लोकप्रिय है। इस शो ने कई लोगों की जिंदगी बदल दी है, और आज भी यह दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। “घर बैठे जीतो जैकपॉट” केबीसी का एक हिस्सा है, जो दर्शकों को घर बैठे लाखों रुपये जीतने का मौका देता है।

केबीसी घर बैठे जीतो जैकपॉट आज का सवाल
केबीसी घर बैठे जीतो जैकपॉट आज का सवाल

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं? इसके लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें? सवालों के जवाब कैसे दें? विजेता की लिस्ट कब घोषित होगी और क्या है आज का सवाल।


KBC Ghar Baithe Jeeto Jackpot क्या है?

KBC 2026 ‘घर बैठे जीतो जैकपॉट’ एक साप्ताहिक क्विज़ प्रतियोगिता है, जो Amazon.in ऐप और मोबाइल साइट पर आयोजित होती है। यह प्रतियोगिता ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) शो का हिस्सा है, जिसे Culver Max Entertainment Private Limited (Sony) द्वारा प्रसारित किया जाता है।

इस प्रतियोगिता में Amazon के योग्य ग्राहक Amazon App या वेबसाइट पर लॉग इन करके, यहाँ शो के होस्ट श्री अमिताभ बच्चन द्वारा हर शुक्रवार को पूछे जानें वाले प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं। इस प्रतियोगिता के तहत हर सप्ताह 5 भाग्यशाली विजेताओं को 1 लाख रुपए का Amazon Pay बैलेंस जीतने का मौका मिलता है।



केबीसी घर बैठे जीतो जैकपॉट कैसे खेलें?

“घर बैठे जीतो जैकपॉट” में भाग लेना बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ साधारण चरणों का पालन करना होता है:


  • 1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Amazon ऐप डाउनलोड करें या amazon.in वेबसाइट पर जाएं।

  • 2. यहाँ Sign in पर क्लिक कर अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से लॉगइन करें, या नया अकाउंट बनाने के लिए Create an account पर क्लिक कर सही जानकारी के साथ अपना एक नया खाता बनाएं।

  • 3. अपने ऐमज़ान अकाउंट मे लॉगइन हो जानें के बाद यहाँ ‘KBC Ghar Baithe Jeeto Jackpot‘ के बैनर पर क्लिक करें। बैनर नहीं दिखाई दे रहा तो सबसे ऊपर सर्च बार में KBC लिखकर सर्च करें और सबसे पहले बैनर पर क्लिक करें।

  • 4. यहाँ Play Now ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • 5. अब आपके सामने आज का सवाल 4 विकल्पों के साथ दिखाई देगा।

  • 6. सही विकल्प पर टैप करें और सबमिट करने के लिए Lock बटन दबाएं।

  • 7. बधाई हो! आपका उत्तर लॉक हो गया है। यहाँ विजेता घोषित किए जानें की तारीख दिखाई देगी, इस दिन आप यहीं आकर विनर की लिस्ट देख सकते है।


केबीसी घर बैठे जीतो जैकपॉट के लिए योग्यता:

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुछ शर्तें हैं, जिन्हें आपको पूरा करना होता है:

  • 1. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • 2. केवल भारतीय नागरिक ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
  • 3. आपके पास एक वैध भारतीय मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिसे आप ऐप के जरिए जवाब देने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
  • 4. आपके पास पहचान और आयु का वैध प्रमाण (PAN कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता पहचान पत्र/भारतीय पासपोर्ट) होना चाहिए।
  • 5. आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए।
  • 6. आपका बिलिंग पता भारत का होना चाहिए।

Amazon के कर्मचारी, उनके निकट संबंधी (पति/पत्नी, माता-पिता, दादा-दादी, भाई-बहन, बच्चे और पोते-पोतियां), और Amazon के सहयोगी, सलाहकार, विज्ञापन/प्रतियोगिता एजेंसियां इस प्रतियोगिता में भाग लेने के योग्य नहीं हैं।


घर बैठे जीतो जैकपॉट का सवाल कैसे जानें?

आज का सवाल जानने के लिए, आपको हर सोमवार से शुक्रवार को प्रसारित होने वाले केबीसी एपिसोड को देखना होगा। सवाल एपिसोड के दौरान बताया जाता है। यदि आप किसी कारणवश लाइव शो नहीं देख पाते हैं, तो आप Amazon ऐप पर भी सवाल जान सकते हैं, और यही से इसका उत्तर भी दे सकते है।


15 अक्टूबर 2026 का सवाल:

प्रश्न: डॉ शरद ठक्कर की इस पुस्तक का नाम कौन सा फूल पूरा करता है: रण माँ खिल्यूँ…..

A. कमल
B. गुलाब
C. चमेली
D. मोगरा

सही जवाब है: B. गुलाब


इस सवाल का जवाब देने की लाइन 16 अक्टूबर रात 8 बजे तक खुली है।

‘Ghar Baithe Jeeto Jackpot’ KBC शो का हिस्सा है, जो Sony TV चैनलों पर प्रसारित होता है। हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, श्री अमिताभ बच्चन जी प्रश्न प्रस्तुत करते है। जब शो में प्रश्न घोषित किया जाता है, तो आप अमेजन ऐप या वेबसाइट पर जाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।


इस प्रतियोगिता में भाग लेने का तरीका?

‘केबीसी घर बैठे जीतो जैकपॉट‘ प्रतियोगिता हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे शुरू होती है, जिसमें भाग लेने के लिए Amazon ऐप या मोबाइल साइट (www.amazon.in/kbc) पर जाकर श्री अमिताभ बच्चन जी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रश्न का सही जवाब देना होता है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तर देने की लाइनें अगले दिन रात 8 बजे तक खुली रहेंगी, (उदाहरण के लिए: सोमवार के सवाल का जवाब मंगलवार रात 8 बजे तक दिया जा सकता है)। इस अवधि के दौरान आप अपना उत्तर लॉक कर सकते हैं।

वीकली लकी ड्रॉ में शामिल होने के लिए आपको सोमवार से शुक्रवार के बीच 3 या उससे ज़्यादा सही जवाब देने होंगे। यह प्रतियोगिता 17 अगस्त 2026 से 01 जनवरी 2027 तक समय-समय पर आयोजित होगी।


इनाम और पुरस्कार (Prizes & Rewards)

केबीसी “घर बैठे जीतो जैकपॉट” में भाग लेकर आप हर हफ्ते 1 लाख रुपये जीत सकते हैं। हर सही जवाब देने वाले का नाम एक लकी ड्रॉ के माध्यम से चुना जाता है, और जो भी इस ड्रॉ में जीतता है, उसे अमेजन पे बैलेंस के रूप में कैश प्राइज दिया जाता है। हर दिन 15 भाग्यशाली विजेताओं को ₹5,000 का Amazon Pay बैलेंस मिलता है। इसके साथ ही साप्ताहिक जैकपॉट (Weekly Jackpot) के तहत हर हफ्ते 1 भाग्यशाली विजेता को ₹1 लाख मिलते हैं।


इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कब होगी?

दैनिक विजेताओं के नाम अगले दिन रात 11 बजे तक घोषित किए जाते हैं। जबकि साप्ताहिक जैकपॉट विजेता के नाम की घोषणा अगले रविवार दोपहर 2 बजे तक की जाती है। विजेताओं की घोषणा Amazon KBC पेज पर भी की जाती है, जहाँ आप “Past winner details” सेक्शन में विनर्स की लिस्ट देख सकते है।

इनाम कब मिलेगा: विजेताओं को एक पुष्टिकरण (confirmation) ईमेल मिलेगा। विजेता घोषित होने के 7 कामकाजी दिनों (Working Days) के भीतर पुरस्कार राशि आपके Amazon Pay वॉलेट में जोड़ दी जाएगी, जिसे आप “Won Reward on FunZone” के नाम से देख सकते हैं।


अंतिम शब्द

केबीसी “घर बैठे जीतो जैकपॉट” एक शानदार मौका है, जिससे आप घर बैठे लाखों रुपये जीत सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ शो देखना है, सवाल का सही जवाब देना है, और अगर आप लकी हैं तो आप भी जैकपॉट जीत सकते हैं। तो, अगली बार जब भी केबीसी देखें, “घर बैठे जीतो जैकपॉट” में भाग लेना न भूलें। कौन जाने, अगले विजेता आप ही हो सकते हैं!


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *