अगर आपको भी अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल नहीं मिल रहा या आप अपनी कमाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको मीडिया डॉट नेट क्या है? और Media.net से पैसे कैसे कमाए? इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Media.net भी Google AdSense की तरह ही एक एड-नेटवर्क है जिसके ऐड को आप अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर लगाकर पैसा कमा सकते हैं।

ध्यान दें: Media.net केवल English Blogs के लिए है। अगर आपका ब्लॉग हिंदी में है, तो आप इसके लिए Apply नहीं कर सकते। हिंदी ब्लॉग के लिए Adgebra या अन्य AdSense alternatives देखें।
Media.net क्या है?
Media.net भी Google Adsense की तरह ही एक Advertising Company है, जो As a Publisher आपको आपके Blog पर Ads दिखाकर पैसे कमाने का मौका देती है। यह Adsense का सबसे Best Alternative भी माना जाता है, जो Contextual Ads (Display Ads और Native Ads) को सपोर्ट करता है।
दरअसल Media.net कंटेक्सुअल ऐड पर आधारित है, यानि ऐसे ऐड जो आपके ब्लॉग या वेबसाइट पर मौजूद कंटेंट से मिलते जुलते होते हैं, जिससे आपके ब्लॉग पर आए विजिटर का इंटरेस्ट बढ़ जाता है और आपकी कमाई भी बढ़ जाती है। यह मोबाइल के लिए भी पूरी तरह से ऑप्टिमाइज है और बढ़िया यूजर एक्सपीरियंस के साथ आता है।
Media net पर Apply करने के लिए Requirements:
Media dot net ने अप्रूवल देने के लिए कुछ Requirements और Criteria बनाया है, जो Blogger उसे Fulfill करता है, उसे Media.net का अप्रूवल मिल जाता है। आइए जानते है की Media.net पर अप्रूवल पाने के लिए क्या Criteria है।
- आपका Blog English Language में होना चाहिए. Media.net Hindi Blog Support नहीं करता।
- आपके Blog पर ज्यादातर ट्रैफिक US, UK, और Canada से आना चाहिए, जयादा नहीं तो कम से कम Total Traffic का 15% इन Countries का होना जरूरी है।
- आपके Blog पर सभी Content/Post Unique होने चाहिए, जिसे आपने कहीं से Copy न किया हो।
- आपके Blog पर High Quality Content होना चाहिए।
Media dot net के लिए कैसे अप्लाई करें?
- सबसे पहले आप media.net वेबसाइट पर जाए.
- यहाँ Get in Touch पर Click करे.
- अब अपनी Details डाल कर Submit Button पर क्लिक करे.
- इसके बाद Email Verify करें और Sign In कर लें.

Media.net के लिए अप्लाई या इसे Join करने के लिए आप कुछ Basic Details (जैसे नाम, वेबसाइट/ब्लॉग का URL, फोन नंबर, गूगल सर्च कंसोल और एनालिटिक्स ट्रैफिक रिपोर्ट आदि) के साथ pubsales@media.net पर ईमेल भी कर सकते है।
आपके द्वारा किए गए ईमेल का रिप्लाई मिलने में कम से कम इसमें 3 दिनों का समय लग सकता है। आपके Blog के Approve या Reject होने पर आपको Email के जरिए ही सूचित किया जाता है।
Media.net से पैसे कैसे कमाए? (Ads Setup करें?)
Media.net पर अप्रूवल मिलने के बाद इससे पैसे कमाने के लिए आपको इसके Ads Code को अपने Blog पर लगाना होगा, इसके लिए:
- अपने मीडिया.net account पर Login करें।
- Dashboard पर Ads आप्शन में जाएं।
- यहाँ से Ad Code कॉपी करें।
- कॉपी किए गए कोड को अपनी वेबसाइट के <head></head> के बीच में पेस्ट करें।
- अब इसे save कर दे, कुछ ही देर में आपके ब्लॉग पर Ads दिखाई देने लग जाएँगे।
- अब आपके Blog/Website पर आने वाले ट्रैफिक के अनुसार आपकी इनकम होनी शुरू हो जाएगी।
यहाँ Ads Setup करना AdSense जितना आसान नहीं है, लेकिन कांसेप्ट अधिकतर मिलता-जुलता है।
→ WhatsApp से पैसे कैसे कमाए?
→ Affiliate Marketing के लिए 5 Best Websites
→ Paisa Kamane Wala App {100% Working}
Media net पर मिनिमम पेआउट कितना है? इससे पेमेंट कैसे लें?
एक बार आपके मीडिया डॉट नेट अकाउंट में मिनिमम $100 हो जाने के बाद आप Paypal या Wire ट्रांसफर के जरिए अपनी पेमेंट सीधा अपने बैंक अकाउंट में ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने अकाउंट में लॉगिन कर अर्निंग ऑप्शन में जाकर अपना Paypal अकाउंट लिंक करना होगा।
Media.net Vs adsense कौन Best है?
Google AdSense आमतौर पर beginners के लिए बेहतर होता है, क्योंकि इसमें ads की variety ज्यादा होती है, fill rate अच्छा होता है और approval लेना आसान होता है।
वहीं Media.net उन websites के लिए बेहतर है जिन पर US/UK/Canada से ज्यादा traffic आता है। यह high RPM (यानी 1000 views पर ज्यादा कमाई) देता है और Yahoo! Bing network के जरिए keyword-based, high-paying ads दिखाता है।
Key Comparisons
Approval & Traffic:
AdSense के लिए कोई minimum traffic जरूरी नहीं होता, इसलिए यह नई websites के लिए best है।
Media.net में approval के लिए high-quality content चाहिए होता है और आमतौर पर US/UK/Canada जैसे देशों से अच्छा traffic होना जरूरी होता है।
Ad Types:
AdSense display, text और matched content ads देता है।
Media.net native ads, display ads और video ads पर ज्यादा focus करता है, जो content में naturally fit हो जाते हैं।
Revenue & RPM:
Media.net niche topics में अक्सर higher RPM (1000 views पर ज्यादा कमाई) देता है।
जबकि AdSense overall fill rate (सभी ad slots भरने की क्षमता) में अक्सर बेहतर रहता है।
Media net और Adsense में सबसे बड़ा अंतर CPC और CPM का है, जहाँ एडसेंस CPC पर केन्द्रित है तो वहीं मीडिया डॉट नेट CPM आधारित है।
Language Support
जहाँ Adsense अधिकतर सभी भाषाएँ Support करता है तो वहीं Media net English को ज्यादा अहमियत देता है, और ये hindi Blog भी Support नही करता।
Media.Net Company Details
Media.net एक ऑनलाइन एड-टेक (कंटेक्सुअल एडवरटाइजिंग नेटवर्क) कंपनी है, जो एडवरटाइजर्स और पब्लिशर्स के लिए इन्नोवेटिव प्रोडक्ट्स डेवलप करती है। इस कंपनी की स्थापना भारत में जन्मे इंटरनेट एंटरप्रेन्योर ‘दिव्यांग तुराखिया‘ ने वर्ष 2010 में की थी।
Media.net एक trusted company है जिसे साल 2016 में चीनी संघ ‘मिटेनो कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी‘ ने $900 मिलियन डॉलर में खरीद लिया, जो उस समय तीसरी सबसे बड़ी Ad-Tech डील थी। यह इसकी credibility को दर्शाता है। और अधिक जाने…
अन्तिम शब्द
हालांकि सबसे अच्छा Ad Network Google Adsense ही है, लेकिन adsense पर अप्रूवल पाना काफी मुश्किल है और अप्रूवल मिलने के बाद भी काफी दिक्कते आती है, तो मै तो आप से यही कहूँगा की अगर आप adsense से अप्रूवल नहीं ले पा रहे है या आपका adsense किसी वजह से Disable हो गया है. तो आपके लिए Media.net एक अच्छा ऑप्शन है।
