Movie Dekhne Wala Apps 2026: अगर आप भी फिल्मों के शौकीन हैं और अपने मोबाइल पर नई-पुरानी बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ इंडियन या भोजपुरी फिल्में देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हमेशा महंगा OTT सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट पर कई ऐसे ऐप्स और वेबसाइट मौजूद हैं, जहां आप चुनिंदा फिल्में और वेब सीरीज बिल्कुल फ्री में ऑनलाइन देख सकते हैं।

हालांकि, सभी मूवी ऐप्स पर हर फिल्म मुफ्त में उपलब्ध नहीं होती। कुछ प्लेटफॉर्म विज्ञापन दिखाकर फ्री कंटेंट उपलब्ध कराते हैं, जबकि नई फिल्में और प्रीमियम वेब सीरीज देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।
इस लेख में हम आपको 10+ सर्वश्रेष्ठ मूवी देखने वाला ऐप्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने मोबाइल पर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और अन्य भाषाओं की फिल्में देख सकते हैं। साथ ही, जानेंगे कि कौन-से ऐप्स फ्री हैं, कहां पैसे देने पड़ सकते हैं और फिल्मों को ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड करने का विकल्प कहाँ मिलता है।
2026 में मूवी देखने वाले सबसे अच्छे ऐप्स कौन-से हैं?
MX प्लेयर, Zee5, Youtube, सोनीलिव और जियो हॉटस्टार आदि स्मार्टफोन पर सबसे अच्छा मूवीज देखने वाला ऐप्स है। इसमें फ्री स्ट्रीमिंग, भारतीय फिल्मों, क्षेत्रीय भाषाओं और प्रीमियम OTT कंटेंट के लिए अलग-अलग विकल्प शामिल हैं, इनमें से कुछ चुनिंदा कंटेंट आप ऑफलाइन डाउनलोड/Save भी कर सकते है।
| क्र.सं. | ऐप का नाम | फ्री में क्या मिलता है? | किसके लिए बेहतर है? |
|---|---|---|---|
| 1. | YouTube | चुनिंदा पूरी फिल्में और वीडियो | पुरानी हिंदी और क्षेत्रीय फिल्में |
| 2. | Prime Video | चुनिंदा विज्ञापन वाले फ्री टाइटल | भारतीय वेब सीरीज और फिल्में |
| 3. | MX Player by Prime Video | चुनिंदा फ्री शो, फिल्में और लोकल वीडियो प्लेयर | फ्री मनोरंजन और मोबाइल वीडियो |
| 4. | ZEE5 | चुनिंदा फ्री फिल्में और शो | हिंदी व क्षेत्रीय कंटेंट |
| 5. | SonyLIV | चुनिंदा फ्री शो और वीडियो | टीवी शो और मनोरंजन |
| 6. | JioHotstar | सीमित फ्री कंटेंट; बाकी प्लान के अनुसार | फिल्में, टीवी शो और स्पोर्ट्स |
| 7. | Airtel Xstream Play/जियो टीवी/Vi Movies & TV | प्लान और उपलब्ध कंटेंट के अनुसार | Airtel/Jio/Vi यूजर्स और OTT एग्रीगेशन |
| 8. | WAVES | फ्री और कुछ अन्य उपलब्ध कंटेंट | भारतीय सार्वजनिक प्रसारण और लाइव चैनल |
| 9. | Picasso | फ्री और कुछ अन्य उपलब्ध कंटेंट | सभी freee वीडियोस एक जगह |
| 10. | ShemarooMe | चुनिंदा फ्री कंटेंट और पेड लाइब्रेरी | पुरानी हिंदी फिल्में और क्षेत्रीय मनोरंजन |
ध्यान दें: किसी ऐप का फ्री होना यह नहीं दर्शाता कि उसकी पूरी लाइब्रेरी मुफ्त है। फिल्म की उपलब्धता, भाषा, डाउनलोड सुविधा और सब्सक्रिप्शन की शर्तें समय के साथ बदल सकती हैं।
1. YouTube – फ्री में मूवी देखने वाला ऐप
YouTube केवल वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं है। यहां कई फिल्म प्रोडक्शन कंपनियों और आधिकारिक मूवी चैनलों पर पूरी फिल्में भी उपलब्ध होती हैं। अगर आप बिना किसी नए OTT सब्सक्रिप्शन के मनोरंजन करना चाहते हैं, तो YouTube आपके लिए अच्छा विकल्प है।
यहां आपको हिंदी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और अन्य भारतीय भाषाओं की पुरानी फिल्में, डब की गई फिल्में तथा कुछ क्षेत्रीय सिनेमा देखने को मिल सकता है। हालांकि, नई रिलीज हुई फिल्में आम तौर पर तुरंत मुफ्त उपलब्ध नहीं होतीं।

- Goldmines Telefilms
- Ultra Movie Parlour
- Pen Movies
- RKD Studios
- Aditya Movies
- South Action Movieplex
- Climax Movie World
- Eros Now
- Cinekorn
- Sorna TV
YouTube पर फ्री में फिल्म कैसे देखें?
सबसे पहले अपने मोबाइल में YouTube ऐप खोलें। सर्च बॉक्स में अपनी पसंदीदा फिल्म का नाम लिखें और उसके साथ “Full Movie” या अपनी पसंदीदा भाषा का नाम जोड़ें। इसके बाद वीडियो के चैनल और उपलब्धता की जांच करें।
फिल्म देखने के लिए आधिकारिक स्टूडियो या अधिकार रखने वाले चैनल को प्राथमिकता दें। उदाहरण के लिए, Goldmines, Pen Movies, Shemaroo Movies और Ultra Movie Parlour जैसे चैनलों पर उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई फिल्में खोज सकते हैं।
YouTube पर कुछ वीडियो डाउनलोड करके ऐप में ऑफलाइन देखने की सुविधा भी मिलती है, लेकिन यह सुविधा वीडियो, देश और अकाउंट के अनुसार अलग हो सकती है। इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको फिल्म की स्थायी वीडियो फाइल मिल जाएगी।
वेबसाइट: https://www.youtube.com/
फ्री कंटेंट: हां, चुनिंदा फिल्में और वीडियो
सब्सक्रिप्शन: सामान्य वीडियो देखने के लिए जरूरी नहीं; कुछ सुविधाएं पेड हो सकती हैं
2. Prime Video – फिल्में और वेब सीरीज देखने वाला ऐप
Amazon Prime Video भारत के लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म में से एक है। यहां हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु तथा अन्य भाषाओं में भी कंटेंट मिलता है।
Prime Video पर कई फिल्में, ओरिजिनल वेब सीरीज और नई रिलीज देखने के लिए सब्सक्रिप्शन या अलग से रेंटल की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन अब इसमें चुनिंदा विज्ञापन वाले फ्री कंटेंट को देखने का विकल्प भी मौजूद है।
Amazon ने 2026 में Amazon MX Player के कंटेंट को Prime Video के साथ एकीकृत करना शुरू किया। इसके तहत गैर-सब्सक्राइबर भी ऐप के Free to Me सेक्शन में उपलब्ध कुछ फ्री कंटेंट देख सकते हैं।
Prime Video पर फिल्में कैसे देखें?
Prime Video ऐप खोलें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें। वहां उपलब्ध फ्री कंटेंट देखने के लिए Free to Me सेक्शन तलाशें। यदि आप कोई प्रीमियम फिल्म चुनते हैं, तो उसे देखने के लिए सब्सक्रिप्शन या रेंटल की जरूरत हो सकती है।
फिल्म डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध होने पर आप उसे ऐप के भीतर ऑफलाइन देखने के लिए सेव कर सकते हैं। डाउनलोड की गई फिल्म आम तौर पर ऐप के अंदर ही देखी जा सकती है।
» गाना बनाने वाला एप्प
» जियो फोन में मूवी डाउनलोड कैसे करें?
» इंग्लिश को हिंदी में ट्रांसलेट करने का एप्प
» फोटो बनाने वाला एप्प
3. MX Player by Prime Video – फ्री वीडियो और मनोरंजन
MX Player पहले एक लोकप्रिय मोबाइल वीडियो प्लेयर के रूप में जाना जाता था। बाद में यह ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और ओरिजिनल शो के लिए भी लोकप्रिय हुआ। अब इसके स्ट्रीमिंग कंटेंट को Prime Video के साथ एकीकृत किया जा रहा है।
MX Player का Android ऐप अभी भी उपलब्ध है। इसमें लोकल वीडियो फाइल चलाने के साथ-साथ कुछ ऑनलाइन फिल्में और शो देखने का विकल्प भी मिल सकता है। दूसरी ओर, iOS, टीवी और वेबसाइट पर सेवाओं के बदलाव के कारण पुराने निर्देश सभी डिवाइस पर लागू नहीं हो सकते।

साउथ मूवीस के लिए यहां आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स जैसे रजनीकांत, धनुष, विजय, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, थलापति और विजय देवराकोंडा आदि की 4000 से ज्यादा फिल्में तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ आदि भाषाओं में मौजूद हैं।
MX Player पर Films कैसे देखें?
- MX प्लेयर ऐप डाउनलोड करें।
- इसे ओपन करें और नीचे Video ऑप्शन पर जाएं।
- फ़िल्में देखने के लिए ऊपर MOVIES टैब में जाएं या सर्च करें।
- अपनी मनपसंद मूवी देखें या डाउनलोड बटन पर क्लिक कर इसे Download करें।

यदि आप MX Player इस्तेमाल करते हैं, तो ऐप में दिखाई देने वाले वर्तमान विकल्पों को देखें। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और मोबाइल में पहले से मौजूद वीडियो चलाना दोनों अलग सुविधाएं हैं।
4. ZEE5 – हिंदी और क्षेत्रीय फिल्मों के लिए
ZEE5 एक OTT प्लेटफॉर्म है, जहां हिंदी फिल्मों, टीवी शो, वेब सीरीज और कई क्षेत्रीय भाषाओं का कंटेंट उपलब्ध है। यहां बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु और अन्य भाषाओं के टाइटल भी मिल सकते हैं।
इस ऐप पर सभी फिल्में मुफ्त नहीं हैं। कुछ फिल्में और शो फ्री सेक्शन में उपलब्ध हो सकते हैं, जबकि नए प्रीमियम टाइटल और ZEE5 Originals देखने के लिए पेड प्लान की आवश्यकता हो सकती है।
ZEE5 पर मुफ्त फिल्में कैसे देखें?
ZEE5 ऐप या वेबसाइट खोलें और फिल्में ब्राउज करें। यदि किसी टाइटल पर फ्री में देखने का विकल्प उपलब्ध है, तो आप उसे बिना नया प्रीमियम प्लान खरीदे देख सकते हैं। अगर ऐप सब्सक्रिप्शन लेने के लिए कहता है, तो उस टाइटल को फ्री मानकर न चलें।
इसके अलावा यहां बहुत से मनोरंजनक टीवी शो और लाइव टीवी सीरियल जैसे कुंडली भाग्य, कुमकुम भाग्य, सारेगामापा, भाग्यलक्ष्मी और मीत आदि के न्यू एपिसोड्स भी देखे जा सकते हैं।

यह ऐप्लिकेशन जी न्यूज़, रिपब्लिक टीवी, एबीपी न्यूज़ और आज तक जैसे कई लाइव न्यूज़ चैनल भी फ्री में देखने की सुविधा देता हैं। बच्चों के लिए यहां कार्टून भी उपलब्ध है, जिनमें छोटा भीम, बंदबुध और बुड़बक, मोगली (जंगल बुक), कृष्णा बलराम और बबलू डब्लू आदि जैसी बेहतरीन कार्टून मूवीस देखने को मिल जाती हैं।
यदि आप बिलकुल लेटेस्ट मूवीस और ज़ी5 ओरिजिनल सीरीज देखना चाहते हैं तो आपको ZEE5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा ज़ी5 का सालाना प्लान ₹1699 का है।
5. SonyLIV – फिल्में, टीवी शो और स्पोर्ट्स
SonyLIV एक बेहतरीन मूवी स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग ऐप है, इसके आलावा आप नई मूवी देखने के लिए इसकी वेबसाइट (sonyliv.com) पर भी जा सकते है। यहां आप 100 से ज्यादा बढ़िया फिल्में बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं।
SonyLIV पर फिल्मों के अलावा टीवी शो, ओरिजिनल वेब सीरीज और स्पोर्ट्स से जुड़ा कंटेंट भी उपलब्ध होता है। यदि आप Sony Entertainment Television के कार्यक्रम देखते हैं, तो यह ऐप आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
हालांकि, SonyLIV की पूरी लाइब्रेरी फ्री नहीं है। कुछ शो या वीडियो मुफ्त उपलब्ध हो सकते हैं, जबकि कई फिल्में, प्रीमियम सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स देखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है।
सोनी लिव एप पर 40000 घंटों से ज्यादा का कंटेंट देखने के लिए उपलब्ध है, जिसमें आपको प्रीमियम और Rent वाली Films भी मिलती है, लेकिन अगर आप पैसा खर्च नहीं करना चाहते तो Free Films देखकर टाइम पास कर सकते हैं।

इस फ़िल्मी ऐप पर Sony TV Channel पर आने वाले बेहतरीन टीवी शोज भी यहां उप्लब्ध हैं, जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा, इंडियाज गॉट टैलेंट, केबीसी, मास्टरशेफ इंडिया, शर्क टैंक इंडिया, सीआईडी, क्राइम पेट्रोल, वागले की दुनिया और कपिल शर्मा शो जैसे कई अन्य नए पुराने टीवी शोज शामिल है। यहां पर आपको हिंदी डबिंग के साथ साउथ की काफी बेहतरीन फ़िल्में मिल जाती है।
SonyLIV ऐप खोलें और उपलब्ध शो या फिल्मों में से ऐसा कंटेंट चुनें जिस पर सब्सक्रिप्शन की बाध्यता न हो। किसी प्रीमियम टाइटल पर लॉक या सब्सक्रिप्शन का संदेश दिखाई दे, तो उसे देखने के लिए लागू प्लान लेना होगा।
» वीडियो बनाने वाला ऐप्स
» रिंगटोन बनाने वाला ऐप्स
» फोटो जोड़कर वीडियो बनाने वाला ऐप?
» Video को Audio में बदलने वाला App
6. JioHotstar – नई फिल्में और वेब सीरीज देखने वाला ऐप
JioHotstar भारत का प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। इसे 14 फरवरी 2025 को JioCinema और Disney+ Hotstar को मिलाकर लॉन्च किया गया था। इस पर फिल्में, वेब सीरीज, टीवी शो और स्पोर्ट्स से संबंधित कंटेंट उपलब्ध है।
यहां हिंदी, अंग्रेजी और कई भारतीय भाषाओं में फिल्में मिलती हैं। लेकिन सभी नई फिल्में मुफ्त नहीं होतीं। कंटेंट की उपलब्धता और देखने की सुविधा आपके अकाउंट, प्लान तथा संबंधित टाइटल के अधिकारों पर निर्भर करती है।
इसके आलावा यदि आप पुराने Serials देखना चाहते हैं, तो यहां स्टार प्लस और स्टार भारत जैसे चैनल्स पर आने वाले राधा कृष्ण, सावधान इंडिया, अंबे मां, ससुराल गेंदा फूल, निम्की मुखिया और डॉ. अंबेडकर जैसे शोज़ के पुराने एपिसोड भी देखे जा सकते हैं।

द बिग बुल, बागी 3, बादशाहो, छिछोरे, हाउसफुल 4, टोटल धमाल, मिशन मंगल, बधाई हो, आफ्टर मैथ, अक्सर, एक थी डायन, अर्जुन रेड्डी, तेज, हीरो, हेट स्टोरी 3, ब्लैक वॉटर, एक विलन, दृश्यम, रावण, काबिल, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, भाग मिल्खा भाग, हरामखोर, एम एस धोनी, रेड, नीरजा, इरादा, कहानी, संजू, सिंघम रिटर्न्स, जौली एलएलबी 2, फुकरे, सुपर 30, मक्खी, तलवार, यारियां, पिंक, दे दे प्यार दे और अकीरा जैसी कई और फिल्में मुफ्त में देखने के लिए उपलब्ध है।
JioHotstar पर फिल्म कैसे देखें?
JioHotstar ऐप खोलें या इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अपनी पसंद की फिल्म खोजें और देखें कि वह फ्री में उपलब्ध है या सब्सक्रिप्शन मांगती है। अगर फिल्म पेड प्लान के अंतर्गत आती है, तो उसे देखने के लिए संबंधित प्लान की जरूरत होगी।
कुछ मोबाइल और टेलीकॉम प्लान के साथ OTT एक्सेस शामिल हो सकता है। इसलिए नया सब्सक्रिप्शन खरीदने से पहले अपने मौजूदा रिचार्ज की शर्तें भी जांचें।
7. JioTV/Airtel Xstream/VI Movies & TV OTT
कोई भी नई फिल्म आने के बाद टीवी पर इनका महा प्रीमियर होता है। ऐसे में यदि आप भी नई-नई फिल्में देखने वाला टीवी एप की तलाश में है तो रिलायंस जिओ द्वारा JioTV, एयरटेल द्वारा एयरटेल एक्सट्रीम और वोडाफोन आइडिया द्वारा VI मूवीस एंड टीवी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
जहाँ कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ जियो यूजर्स को JioTV का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है, तो वहीं एयरटेल यूजर्स को Airtel Xstream और वोडा-आईडिया के ग्राहकों को VI Movies & TV का एक्सेस मिलता है। इन Apps पर उपलब्ध कोई भी TV Channel देख सकते है जिनमें Sony MAX और Star Gold जैसें चैनल्स भी शामिल है, जहाँ अक्सर नयी-नयी Picture आती रहती है।

- आप अपनी सिम कार्ड के अनुसार एंटरटेनमेंट ऐप डाउनलोड करें।
- अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
- अब अनलिमिटेड टीवी शोज, चैनल्स, OTT ऐप्स का लुफ्त उठाएं।
आज ही आधिकारिक ऐप इंस्टॉल करें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें। उपलब्ध फिल्मों को ब्राउज करें और यह जांचें कि किसी टाइटल को देखने के लिए आपके मौजूदा प्लान में एक्सेस है या अलग सब्सक्रिप्शन चाहिए।
कुछ Airtel, Jio या Vi रिचार्ज या ब्रॉडबैंड प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन शामिल हो सकते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि हर यूजर को सभी फिल्मों और OTT सेवाओं का मुफ्त एक्सेस मिलता है।
यदि आपके रिचार्ज में कोई OTT सब्सक्रिप्शन शामिल है, तो आप संबंधित सेवा का कंटेंट बिना अलग भुगतान के देख सकते हैं। लेकिन सभी फिल्मों और सभी OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस हर प्लान में शामिल नहीं होता।
8. WAVES – भारतीय फिल्मों और सार्वजनिक प्रसारण का विकल्प
यदि आप भारतीय कार्यक्रम, क्षेत्रीय कंटेंट और सार्वजनिक प्रसारण से जुड़े मनोरंजन को देखना चाहते हैं, तो WAVES पर भी नजर डाल सकते हैं। यह Prasar Bharati का डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिस पर उपलब्ध सामग्री में फिल्में, कार्यक्रम और लाइव टीवी से जुड़ा कंटेंट शामिल हो सकता है।
इसकी लाइब्रेरी और उपलब्ध सुविधाएं समय के साथ बदल सकती हैं। इसलिए किसी खास फिल्म को देखने से पहले ऐप में उसका नाम खोजें और यह जांचें कि वह आपके क्षेत्र में उपलब्ध है या नहीं।
9. Picasso: OTT Watch (Pika Show)
पिकासो ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए नंबर वन स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग एप है, यहां आप फिल्में, सीरीज, टीवी शो, लाइव टीवी, लाइव क्रिकेट, हॉलीवुड मूवीज, बॉलीवुड मूवीज का आनंद मुफ्त में उठा सकते हैं। पिकासो युटुब, पब्लिक डोमेन और नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, अमेजॉन प्राइम, अल्ट बालाजी, Zee5 जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर उपलब्ध फ्री मूवी को रिअरेंज कर उन्हे एक जगह व्यवस्थित कर उपलब्ध कराता है।
यहां आप अपनी पसंदीदा मूवीज, शो आदि सर्च कर सकते हैं, इसके अलावा यदि कोई मूवी या सीरीज यहां उपलब्ध नहीं है तो आप इसके लिए रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं, जिसे जल्द ही यहां उपलब्ध करा दिया जाता है। यह ऐप पूरी तरह से मुफ्त है और इसके लिए आपको किसी भी तरह के सब्सक्रिप्शन या मेंबरशिप लेने की आवश्यकता नहीं होती है।
- लेटेस्ट बॉलीवुड मूवी,
- हिंदी डब्ड हॉलीवुड मूवी,
- पाकिस्तानी फिल्में और शो,
- मराठी तमिल गुजराती तेलुगु कन्नड़ मलयालम की टॉप मूवीज,
- लेटेस्ट टीवी सीरीज शॉर्ट फिल्म,
- कुछ लाइव टीवी चैनल,
- सर्च फॉर रिक्वेस्ट मूवी,
10. ShemarooMe – पुरानी हिंदी फिल्मों और मनोरंजन के लिए
ShemarooMe पर हिंदी फिल्मों, क्षेत्रीय मनोरंजन और अन्य वीडियो कंटेंट का संग्रह मिल सकता है। यदि आपको पुरानी फिल्में, क्लासिक मनोरंजन या भारतीय क्षेत्रीय कंटेंट पसंद है, तो इसे भी आजमा सकते हैं।
हालांकि, इस प्लेटफॉर्म पर सभी फिल्में मुफ्त नहीं हैं। कुछ कंटेंट फ्री हो सकता है, जबकि अन्य टाइटल देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता हो सकती है।
वेबसाइट: https://www.shemaroome.com/
फ्री कंटेंट: चुनिंदा टाइटल
पेड कंटेंट: उपलब्धता के अनुसार प्रीमियम फिल्में और शो
मूवी के लिए बेस्ट वेबसाइट कौन सी है?
- Zee5: https://www.zee5.com/
- SonyLiv: https://www.sonyliv.com/
- MX Player by Prime Video: https://www.primevideo.com/collection/streamfree
- JioHotstar: https://www.hotstar.com/in/movies
बिना डाउनलोड किए फिल्म कहाँ से और कैसे देखें?
अगर आपके मोबाइल में स्टोरेज कम है या आप किसी फिल्म को सिर्फ एक बार देखना चाहते हैं, तो उसे ऑनलाइन स्ट्रीम करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
इसके लिए YouTube, Prime Video, ZEE5, SonyLIV या JioHotstar जैसे आधिकारिक ऐप खोलें। अपनी पसंद की फिल्म खोजें और यदि वह आपके अकाउंट या फ्री सेक्शन में उपलब्ध है, तो Play बटन दबाकर देखना शुरू कर दें।
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है। वीडियो की क्वालिटी जितनी अधिक होगी, डेटा की खपत भी उतनी अधिक हो सकती है। मोबाइल डेटा बचाना चाहते हैं, तो ऐप की वीडियो क्वालिटी सेटिंग में कम रिजॉल्यूशन चुन सकते हैं।
क्या मूवी देखने वाले ऐप्स से फिल्म डाउनलोड कर सकते हैं?
कई OTT ऐप्स चुनिंदा फिल्मों और शो को ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड करने की सुविधा देते हैं, लेकिन यह विकल्प हर फिल्म या हर प्लान में उपलब्ध नहीं होता।
डाउनलोड करने से पहले फिल्म के पेज पर डाउनलोड आइकन देखें। यदि यह विकल्प मौजूद है, तो फिल्म को ऐप के अंदर डाउनलोड करके बाद में इंटरनेट के बिना देख सकते हैं। कुछ डाउनलोड की समय सीमा होती है और कुछ कंटेंट को चलाने के लिए समय-समय पर इंटरनेट से कनेक्ट करना पड़ सकता है।
यह सुविधा फिल्म की स्थायी वीडियो फाइल डाउनलोड करने से अलग है। किसी OTT ऐप से डाउनलोड की गई फिल्म आम तौर पर उसी ऐप के भीतर चलती है।
यदि किसी वेबसाइट पर किसी भी नई फिल्म को मुफ्त MP4 फाइल में डाउनलोड करने का दावा किया जा रहा है, तो सावधान रहें। अनधिकृत डाउनलोड से कॉपीराइट का उल्लंघन हो सकता है और संदिग्ध वेबसाइटों से मोबाइल में वायरस या अनचाहे ऐप इंस्टॉल होने का जोखिम भी रहता है।
कौन-सा मूवी ऐप आपके लिए सबसे अच्छा है?
आपके लिए सही ऐप इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की फिल्में देखते हैं और कितना खर्च करना चाहते हैं।
यदि आप बिना सब्सक्रिप्शन के फिल्में देखना चाहते हैं, तो सबसे पहले YouTube पर आधिकारिक फिल्म चैनल और Prime Video के Free to Me सेक्शन को देखें। अगर आपको हिंदी और क्षेत्रीय फिल्मों के साथ टीवी शो पसंद हैं, तो ZEE5 और SonyLIV पर उपलब्ध फ्री कंटेंट जांच सकते हैं।
नई रिलीज और प्रीमियम वेब सीरीज के लिए JioHotstar, Prime Video और Netflix जैसे प्लेटफॉर्म उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन इन पर अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। Airtel Xstream Play और Vi के ऑफर भी उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जिनके मोबाइल प्लान में OTT सुविधाएं शामिल हैं।
मेरी सलाह: किसी ऐप को केवल इसलिए इंस्टॉल न करें कि वह हर फिल्म मुफ्त में देने का दावा करता है। आधिकारिक ऐप चुनें, उसकी मौजूदा सुविधाएं जांचें और सब्सक्रिप्शन लेने से पहले यह देख लें कि आपकी पसंद की फिल्म वास्तव में उसमें उपलब्ध है या नहीं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. फ्री में मूवी देखने वाला सबसे अच्छा ऐप कौन-सा है?
YouTube और Prime Video के फ्री सेक्शन से शुरुआत कर सकते हैं। ZEE5, SonyLIV और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी चुनिंदा कंटेंट मुफ्त उपलब्ध हो सकता है। सही विकल्प आपकी पसंद की भाषा और फिल्म पर निर्भर करता है।
2. क्या नई फिल्में मुफ्त में ऑनलाइन देख सकते हैं?
कुछ फिल्में रिलीज के बाद किसी समय मुफ्त, विज्ञापन वाले सेक्शन में उपलब्ध हो सकती हैं। लेकिन नई रिलीज हुई अधिकांश फिल्मों के लिए थिएटर, रेंटल या पेड OTT प्लान की जरूरत हो सकती है।
3. क्या मूवी ऐप्स से फिल्म डाउनलोड करना फ्री है?
कुछ ऐप्स चुनिंदा फिल्मों को ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड करने देते हैं। यह सुविधा हर टाइटल पर उपलब्ध नहीं होती और इसके लिए सक्रिय सब्सक्रिप्शन की जरूरत भी हो सकती है।
4. क्या Picasso या Pikashow जैसे ऐप्स से फिल्में देखना सुरक्षित है?
ऐसे ऐप्स पर उपलब्ध हर फिल्म के प्रसारण अधिकार की पुष्टि करना मुश्किल हो सकता है। यदि कोई ऐप बिना स्पष्ट अनुमति के पेड OTT फिल्मों को मुफ्त उपलब्ध कराने का दावा करता है, तो उसे इस्तेमाल करने से बचें। आधिकारिक ऐप स्टोर और वैध स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से ही ऐप इंस्टॉल करें।
5. क्या बिना सब्सक्रिप्शन के फिल्में देख सकते हैं?
हां, कुछ प्लेटफॉर्म विज्ञापनों के साथ चुनिंदा फिल्में और शो मुफ्त दिखाते हैं। हालांकि, प्रीमियम कंटेंट के लिए अलग भुगतान करना पड़ सकता है।
6. क्या YouTube पर पूरी हिंदी फिल्में उपलब्ध हैं?
हां, कुछ प्रोडक्शन कंपनियां और अधिकार रखने वाले चैनल पूरी हिंदी फिल्में अपलोड करते हैं। फिल्म का नाम खोजें और वीडियो के आधिकारिक स्रोत की जांच करें।
डिसक्लेमर
यह ब्लॉग पोस्ट केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। हम कॉपीराइट सामग्री को होस्ट, वितरित या सीधी पहुंच प्रदान नहीं करते हैं। इसके बजाय, हम नैतिक रूप से उपलब्ध मुफ्त मूवी सामग्री के बारे में मार्गदर्शन और जानकारी प्रदान करने का उद्देश्य रखते हैं।
हम कंटेंट क्रिएटर्स और कॉपीराइट धारकों के अधिकारों का सम्मान करते हैं। फिल्में डाउनलोड या स्ट्रीम करते समय अपने क्षेत्र में कॉपीराइट कानून और विधियों का पालन करना महत्वपूर्ण है।
