अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस 2024 (International Day of Mine Awareness)

हर साल 4 अप्रैल को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस (International Day for Mine Awareness and Assistance in Mine Action) मनाया जाता है।

International Mine Awareness Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस की Theme और इतिहास

हर साल 4 अप्रैल को विश्व स्तर पर लोगों को खदान खनन से संबंधित जोखिमों से अवगत कराने और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस साल 2024 में इसे गुरूवार, 4 अप्रैल को “जीवन की रक्षा. शांति का निर्माण” विषय के साथ मनाया जा रहा है।

ज़मीन या पहाड़ पर खनिज पदार्थों की खोज में खुदाई करके बनाया गया गड्ढा ‘खदान‘ कहलाता है, आमतौर पर इसे खान (Mine) भी कहा जाता है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ कई जोखिम और अनिश्चितताएं होती हैं, इसमें खदान में होने वाले हादसे, ध्वनि और वायु प्रदूषण, संक्रमण, और अवसाद जैसी समस्याएं शामिल हैं।

International Mine Awareness Day in Hindi
International Mine Awareness Day in Hindi
About World Mine Awareness Day in Hindi
नामअंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य सहायता दिवस
तारीख़04 अप्रैल (वार्षिक)
शुरूआत08 दिसम्बर 2005 (संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा)
पहली बार04 अप्रैल 2006
थीम (2024)प्रोटेक्टिंग लाइव्स, बिल्डिंग पीस

 

अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस: 4 अप्रैल

प्रत्येक वर्ष 04 अप्रैल को लोगों को बारूदी सुरंगों से होने वाले खतरे से सुरक्षा प्रदान करने और उनके स्वास्थ्य और जीवन से सम्बंधित परेशानियों के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से ‘अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य सहायता दिवस‘ मनाया जाता है। इसका मुख्य मकसद खदान खनन के जोखिमों और खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित खनन प्रणाली को बढ़ावा देना भी है।

अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाए जाने की घोषणा UN जनरल असेंबली द्वारा 8 दिसंबर 2005 को की गयी थी, जिसमें 4 अप्रैल को हर वर्ष ‘इंटरनेशनल डे फॉर माइन अवेयरनेस एंड असिस्टेंस इन माइन एक्शन’ मनाने का प्रस्ताव रखा गया था।

महासभा द्वारा इस दिन को रेखांकित करने की आवश्यकता इसलिए पड़ी ताकि सभी देशों में राष्ट्रीय खदान-कार्य क्षमता को स्थापित किया जा सके। जिसके बाद 4 अप्रैल, 2006 को इसे पहली बार मनाया गया था।

 

कैसे मनाते है माइन अवेयरनेस डे?

हर साल इंटरनेशनल माइन अवेयरनेस डे को विशेष गतिविधियों के साथ मनाया जाता है, जिसमें खनन गतिविधि, खदान जागरूकता अभियान तथा लैंडमाइंस के खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

UNMAS (United Nations Mine Action Service): पिछले 20 सालों से प्रभावित लोगों की जरूरतों, समस्याओं और आम नागरिकों के खतरों का समाधान संयुक्त राष्ट्र माइन एक्शन सर्विस (UNMAS) द्वारा किया जा है। यह नागरिकों की रक्षा करने के साथ ही मानव अधिकार कानून आदि की रक्षा भी करते हैं।

UNMAS संयुक्त राष्ट्र के मिशन को सुविधाजनक बनाने व जीवन को बचाने के लिए काम करता है।

इस दिवस के अवसर पर हम खदान सुरक्षा और जागरूकता को प्रोत्साहित करते हैं, ताकि हम एक सुरक्षित और स्वस्थ खनन माहौल को बढ़ावा दे सकें। इस अवसर पर, खदान खनन क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की सुरक्षा और उनके जीवन की महत्वपूर्णता को भी महसूस किया जाता है।

 

अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य सहायता दिवस 2024 की थीम:

संयुक्त राष्ट्र माइन एक्शन सर्विस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस 2024 की थीम ‘जीवन की रक्षा. शांति का निर्माण‘ (Protecting Lives. Building Peace.) रखी गयी है। पिछली साल 2023 में इसे “माइन एक्शन कैन नॉट वेट” (Mine Action Cannot Wait) विषय के साथ मनाया गया था।

साल 2022 में माइन अवेयरनेस डे को “सुरक्षित मैदान, सुरक्षित कदम, सुरक्षित घर” (Safe Ground, Safe Steps, Safe Home) विषय के साथ मनाया गया था। इससे पहले 2021 की थीम Perseverance, Partnership, Progress (दृढ़ता, भागीदारी, प्रगति) और 2020 की Theme ‘TOGETHER FOR MINE ACTION‘ (खान कार्यवाई के लिए एक साथ) थी।

2018 की थीम: ‘Advancing Protection, Peace and Development’ थी।
2019 का विषय: “United Nations Promotes SDGs – Safe Ground – Safe Home” था।

 


खनन किसी भी देश के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है इसके जरिए ही खनिज पदार्थों और कई अन्य संसाधनों का भण्डार हमें प्राप्त होता है। लेकिन खनन गतिविधियों के कारण बढ़ते खतरों के प्रति भी जन जागरूकता फैलाई जानी चाहिए इसलिए यह दिन मनाना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *