वर्ल्ड हेल्थ डे कब मनाया जाता है?
वर्ष 1950 से ही प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के स्थापना दिवस को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के रूप में मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के देशों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य मु्द्दों पर जगरूकता फैलाना है।
इस साल 2025 में हम 07 अप्रैल को 74वां स्वास्थ्य दिवस और डब्लूएचओ का 77वां स्थापना दिवस मनाने जा रहे है, जिसकी स्थापना इसी दिन वर्ष 1948 में हुई थी। आज देश और दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी के बाद भी आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की ख़ास आवश्यकता है।
नाम | विश्व स्वास्थ्य दिवस |
---|---|
संस्था का नाम | विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ) |
तारीख़ | 07 अप्रैल (वार्षिक) |
पहली बार | 07 अप्रैल 1950 |
उद्देश्य | WHO का स्थापना दिवस मनाना और लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधित मु्द्दों पर जगरूक करना |
थीम (2025) | ग्लोबल एक्शन फॉर यूनिवर्सल हेल्थ |
विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास? (शुरूआत)
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की स्थापना दिवस को रेखांकित करने के लिए प्रति वर्ष 07 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस‘ मनाए जाने की संकल्पना इस संगठन (WHO) की स्थापना के बाद वर्ष 1948 में हुई इसकी पहली स्वास्थ्य सभा में की गई थी और इसे वर्ष 1950 से मनाना शुरू किया गया था और 07 अप्रैल 1950 को पहला स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उनके निवारण में मदद करते हुए स्वास्थ्य स्तर को ऊपर उठाना है। और इसके स्थापित किए जाने के साथ ही इसने स्मॉल पॉक्स और पोलियो जैसी लाइलाज बिमारी खत्म करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़े: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस?
वर्ल्ड हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है? (महत्व)
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष पर मनाया जाता है, WHO की स्थापना 07 अप्रैल 1948 को हुई थी। इसका उद्देश्य दुनियाभर के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों और समस्यों की ओर लोगों का ध्यान केन्द्रित करना और इसके प्रति जागरुकता बढ़ाना है।
साथ ही दुनियाभर में पोलियो, टीबी, एड्स, कुष्ठ रोग, उच्च रक्तचाप, नेत्रहीनता, दिल की बीमारी, मलेरिया आदि बीमारियों और आज के कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारियों की रोकथाम करना तथा इनके इलाज की समुचित व्यवस्था करना तथा इनसे बचाव के लिए जन-जागरूकता फैलाना भी WHO और स्वास्थ्य दिवस के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं।
WHO द्वारा अब तक कई कार्यक्रम चलाए गए है, जिसमें इन्हें काफी ज्यादा सफलता हासिल हुई जैसे: पोलियो। जी हाँ साल 1995 में यह अन्तराष्ट्रीय दिवस वैश्विक पोलियो उन्मूलन विषय (Theme) के साथ मनाया गया था, जिसके बाद इस बीमारी से भारत समेत कई अन्य देश मुक्त हो चुके हैं।
» विश्व किडनी दिवस
» विश्व क्षयरोग/तपेदिक दिवस
» राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस
» विश्व कैंसर दिवस
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम (विषय)
World Health Day की शुरूआत से ही इसे एक ख़ास Theme (विषय) के साथ मनाया जाता है, साल 1950 में पहले विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम “अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को जानिये” रखी गई थी। इस साल 2025 की थीम ‘सार्वभौमिक स्वास्थ्य के लिए वैश्विक कार्रवाई’ (Global Action for Universal Health) है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ (My health, my right) है, तो वहीं पिछली साल 2023 की थीम ‘सभी के लिए स्वास्थ्य‘ (Health For All) थी। इससे पहले 2022 में इसे ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य‘ (Our Planet, Our Health) विषय के साथ मनाया गया था।
साल | थीम (विषय) |
---|---|
2013 | स्वस्थ दिल की धड़कन, स्वस्थ रक्तचाप |
2014 | वेक्टर से जन्म लेने वाली बीमारी |
2015 | खाद्य सुरक्षा:- 5 समाधानों के साथ: 1: हमेशा सफाई रखें, 2: पके और कच्चे खाने को अलग रखें, 3: खाने को अच्छे से पकायें, 4: खाने को सुरक्षित तापमान पर रखें, 5: सुरक्षित पानी और कच्चे सामानों का इस्तेमाल करें |
2016 | मधुमेह: रोकथाम बढ़ाना, देखभाल को मजबूत करना और निगरानी बढ़ाना |
2017 | डिप्प्रेशन: चलो बात करते हैं |
2018 | यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज: हर कोई, हर जगह |
2019 | सर्वत्र स्वास्थ्य सुरक्षा (यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज) |
2020 | नर्सों और दाइयों का समर्थन |
2021 | एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण |
2022 | हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य |
2023 | सभी के लिए स्वास्थ्य |
» 04 अप्रैल: अंतर्राष्ट्रीय खदान दिवस
» 5 अप्रैल: राष्ट्रीय समुद्री दिवस
» 22 अप्रैल: पृथ्वी दिवस
» 29 अप्रैल: अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस
कैसे मनाया जाता है World Health Day?
इस ख़ास अवसर पर विश्व भर के सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य संगठन, संस्थाएं और एनजीओ (NGOs) द्वारा कई Health Programs तथा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप (Health Checkup Camps) जैसे आखों या ओरल चेकअप का आयोजन किया जाता है। इसके आलावा लोगों को जागरूक करने के लिए कई भाषण, नुक्कड़ नाटक, और प्रदर्शनी और तथा स्कूलों और शैक्षिक संस्थानों में भी इस दिन निबंध लेखन, वाद-विवाद तथा चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) क्या है??
विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र संघ की एक एजेंसी है जो स्वास्थ्य संबंधित मामलों पर नजर रखती है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी। डब्ल्यू.एच.ओ का मुख्यालय (Headquarters) जेनेवा, स्वीटजरलैंड में है। इस समय दुनिया भर के कुल 194 देश इसके सदस्य हैं।
पहली बार वर्ल्ड हेल्थ डे कब मनाया गया?
प्रति वर्ष 07 अप्रैल को WHO के स्थापना दिवस को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का निर्णय वर्ष 1948 में सर्वप्रथम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की पहली स्वास्थ्य सभा में लिया गया, जिसके बाद 07 अप्रैल 1950 को पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।